भारत सरकार के माध्यम से देश के सभी नागरिकों के लिए उनके राज्य के आधार पर बर्थ सर्टिफिकेट से संबंधित सेवाओं को ऑनलाइन जारी कर दिया गया है। आज हम आपको अपने इस आर्टिकल के माध्यम से जन्म प्रमाण पत्र कैसे बनवाएं इसकी पूर्ण जानकारी देंगें।
यह सभी नागरिकों के जीवन में महत्वपूर्ण दस्तावेज है जो व्यक्ति की जन्म तिथि और तथ्यों को स्थापित करता है।
सरकार द्वारा नागरिकों के लिए मृत्यु प्रमाण पत्र ऑनलाइन बनाने की सुविधा भी दी गई है। अब आसानी से बिना कार्यालय के चक्कर काटे ऑनलाइन इसके लिए भी आवेदन किया जा सकता है।

जन्म प्रमाण पत्र क्या है?
Birth Certificate सभी व्यक्तियों के जीवन में वह जरुरी दस्तावेज है जिसके आधार पर वह अपने जन्म से जुड़ी व्यक्तिगत जानकारी को प्रमाणित कर सकते हैं।
यह प्रत्येक व्यक्ति के जन्म के समय उनके माता-पिता को दिया जाता है, इस दस्तावेज में बच्चे के माता-पिता से जुड़ी जानकारी, जन्म के समय अस्पताल से संबंधित जानकारी एवं बच्चे के जन्म स्थान, जन्म तिथि और उसके राष्ट्रीयता से जुड़े सभी महत्वपूर्ण विवरण होता है।
आप अपने बच्चे का जन्म प्रमाणपत्र बच्चे के जन्म के 21 दिन बाद बनवा सकते हैं। इसे आप अपने निकटवर्ती सरकारी अस्पताल या कार्यालय से बनवा सकेंगे। आप इसके अतिरिक्त भारत सरकार के पोर्टल पर आयु प्रमाणपत्र के लिए भी आवेदन कर सकते हैं।
ऑनलाइन जन्म प्रमाण पत्र कैसे बनवाये?
- सबसे पहले Birth & Death Registration की आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करें।
- वेबसाइट के होम पेज में User Login वाले सेक्शन में General Public Signup पर क्लिक करें।
- अगले पेज पर आवेदक को Sign Up के लिए फॉर्म में सभी जानकारी भरनी होंगी।
- अब Place of Occurrence of Birth सेक्शन में अपने स्टेट ,डिस्ट्रिक्ट आदि को भरें।
- सभी डिटेल्स भरने के बाद कैप्चा कोड भरें और रजिस्टर के बटन पर क्लिक करें।
- रजिस्ट्रेशन सफल होने के बाद अगले पेज में आवेदक को USER ID ,PASSWORD प्राप्त होगा।
- अब user login के विकल्प में अपने यूजर आईडी और पासवर्ड को डालें और लॉगिन करें।
- अगले पेज पर Birth वाले ऑप्शन को चुनें।
- इसके बाद स्क्रीन में रजिस्ट्रेशन फॉर्म खुलेगा जहाँ आपको मांगी गयी जानकारियों को दर्ज करना है।
- आवश्यक दस्तावेजों और शुल्क संबंधी प्रक्रिया को पूरा करें और अंत में सबमिट बटन में क्लिक करें।
- इसके बाद आपके मोबाइल नंबर में एक registration number प्राप्त होगा।
- रजिस्ट्रेशन नंबर की सहायता से आवेदक birth certificate को प्राप्त कर सकते है
- इस तरह से ऑनलाइन अप्लाई करने का प्रोसेस आपका पूर्ण हो जायेगा।
जन्म प्रमाण पत्र के लाभ
- शिक्षण संस्थान में एडमिशन से संबंधित सभी लाभ को प्राप्त कर सकते है।
- बाल विवाह जैसे अपराधों को रोकने के लिए आयु प्रमाण पत्र का प्रयोग कर सकते है।
- अपनी व्यक्तिगत जानकारी को इस दस्तावेज के माध्यम से प्रमाणित कर सकते है।
- किसी भी क्षेत्र में रोजगार की प्राप्ति के लिए अपनी आयु को प्रमाणित करने के लिए बर्थ सर्टिफिकेट को वैध दस्तावेज के रूप में उपयोग कर सकते है।
- आधार कार्ड, ड्राविंग लाइसेंस, वोटर कार्ड, पासपोर्ट संबंधी दस्तावेजों के लिए सरलता से जन्मप्रमाण पत्र का प्रयोग करके आवेदन कर सकते है।
- भूमि ,प्रॉपर्टी से जुड़े दावों में लड़ने के लिए।
- ऑनलाइन रूप में आवेदन करने से आयु प्रमाण पत्र लाभार्थी नागरिक को 15 से 20 दिनों के अंदर प्राप्त हो जायेगा।
बर्थ सर्टिफिकेट बनवाने के लिए जरुरी दस्तावेज
- बच्चे के माता-पिता का आधार कार्ड
- वोटर कार्ड
- राशन कार्ड
- पते से संबंधित दस्तावेज
- ड्राइविंग लाइसेंस
- बच्चे के अस्पताल से जुड़े सभी प्रकार के दस्तावेज
- हॉस्पिटल के द्वारा जारी किया गया प्रमाण पत्र
- जन्म के समय की हॉस्पिटल की रसीद
- बच्चे के जन्म के एक साल बाद रजिस्ट्रेशन करने के लिए एफिडेविट
बर्थ सर्टिफिकेट से जुड़े महत्वपूर्ण बिंदु
- हर राज्य की वेबसाइट में बर्थ सर्टिफिकेट बनाने की अलग-अलग प्रक्रियाएं हैं, इसलिए आपको अपने राज्य के अनुसार प्रक्रिया जानकार ही आवेदन करना है।
- बर्थ सर्टिफिकेट निशुल्क नहीं बनता है इसे बनाने में बहुत ही काम शुल्क लगता है।
- जन्म प्रमाण पत्र बनाते समय आपको ध्यान से सभी डिटेल्स भरनी है क्यूंकि दुबारा उसमें करेक्शन करने में आपको परेशानी हो सकती है।
birth सर्टिफिकेट से संबंधित प्रश्न /उत्तर
बच्चे के जन्म के 21 दिनों के भीतर जन्म प्रमाण पत्र पंजीकरण करवाना आवश्यक है।
हाँ अगर जन्म प्रमाण पत्र में कोई त्रुटि है, तो आप इसमें ऑनलाइन माध्यम से संशोधन कर सकते है।
हाँ प्रत्येक राज्य सरकार के द्वारा राज्य के नागरिकों के लिए Birth Certificate Online से संबंधी अलग-अलग पोर्टल जारी किये गए है। सभी राज्यों के जन्म प्रमाण पत्र ऑनलाइन आवेदन लिंक को ऊपर लेख में सूची में दर्शाया गया है।
Contact Details
हमारे इस लेख में बर्थ सर्टिफिकेट कैसे बनवाये इसकी जानकारी दी गयी है। आप birth certificate से संबंधित किसी प्रकार की सहायता के लिए नीचे दिए गए नंबर पर कॉल कर सकते है। –
Mobile No. 7289941939
Email-Id [email protected]
ORGI – Vital Statistics Division (VS) New Delhi
West Block, Wing-1, R.K. Puram,
New Delhi-110066
Phone No:- 011-26107616