Fame India Yojana 2023 | जाने Fame India Scheme Second Phase के फायदे | 827 करोड़ रुपये की लागत से देश के इन शहरों में बनेंगे चार्जिंग स्टेशन

भारत सरकार द्वारा ई -मोबिलिटी को बढ़ावा देने और बढ़ रहे प्रदूषण पर लगाम लगाने के लिए Fame India Yojana 2023 को शुरू किया गया है। आय दिन पेट्रोल और डीजल की बढ़ती कीमतों को लेकर आम नागरिक काफी चिंतित है और इसी समस्या के निवारण हेतु भारत सरकार द्वारा कई ठोस कदम उठाये जा रहे हैं। पेट्रोल और डीजल से चलने वाले वाहनों को इलेक्ट्रिक वाहनों में शिफ्ट करने के लिए Fame India Scheme का Second Phase चलाया जा रहा है। फेम इण्डिया योजना के दूसरे चरण में देश में 827 करोड़ रुपये की लागत से चार्जिंग स्टेशन बनाये जायेंगे। जिसका लाभ नागरिकों को ही नहीं बल्कि प्रकृति को भी होगा।

यह भी जानें –Bulli Bai App: क्या है बुली भाई एप्प जिसकी हो रही चर्चा

Fame India Scheme Second Phase
Fame India Scheme Second Phase

आज के इस लेख में हम आपको Fame India Yojana 2023 क्या है ? और Fame India Scheme Second Phase के फायदे क्या हैं सभी की जानकारी देंगे साथ ही साथ आपको फेम इण्डिया योजना से जुडी कई महत्वपूर्ण जानकारियां और सम्बंधित लिंक्स भी आर्टिकल में उपलब्ध कराएँगे ताकि आप भी इस योजना का हिस्सा बन सकें।

फेम इण्डिया योजना 2023 क्या है ?

भारत में फेम इइंडिया योजना के तहत Electrical Automobiles को संचालित किया जायेगा। योजना को पर्यावरण में बढ़ते प्रदूषण और नागरिकों को पेट्रोल डीजल के आय दिन बढ़ते दामों से निजात दिलाने के लिए चलाया जा रहा है। Fame India Scheme की शुरुआत साल 2019 से की गयी थी जिसके लिए कुल 10,000 करोड़ रुपए का बजट 3 सालों के लिए तैयार किया गया है।

FAME India Mission के Second Phase में सरकार द्वारा 2,31,257 electrical vehicle को मंजूरी दी है। फेम इण्डिया स्कीम के माध्यम से इलेक्ट्रिक वाहनों की खपत बढ़ाई जाएगी जिसके लिए देश के कुल 25 राज्य एवं केंद्रशासित प्रदेशों के 68 शहरों के 2877 स्टेशनों को मंजूरी दी गयी है। आईये अब नीचे आर्टिकल की सहायता से जानते हैं Fame India Yojana 2023 का नागरिकों को क्या क्या लाभ मिलेगा और इस योजना के लिए कितना बजट तैयार किया गया है।

यह भी जानें – वाहन बीमा कितने प्रकार का होता है ?

key points of Fame India Yojana 2023

योजना का नामफेम इंडिया योजना 2023
योजना को लॉन्च किया गया भारी उद्योग मंत्रालय भारत सरकार द्वारा
Ministry of Heavy Industries
बोर्ड नेशनल ऑटोमोटिव बोर्ड (NAB)
योजना की शुरुआत 1 अप्रैल 2015
फेम इंडिया योजना सेकंड फेज शुरू की गयी 1 अप्रैल 2019
योजन हेतु बजट 10,000 करोड़ (3 साल के लिए )
उद्देश्य देश में इलेक्ट्रिक वाहनों (xEV) की मांग को पूरा करना
चार्जिंग स्टेशन बनवाने हेतु बजट 827 करोड़ रुपये
इलेक्ट्रिक बस फेस 2670
चार्जिंग स्टेशन फेस 2241
योजना का उद्देश्यविद्युत वाहन उपलब्ध कराना, चार्जिंग स्टेशन विकसित करना
योजना का लाभपर्यावरण प्रदूषण को नियंत्रित किया जा सकेगा ,पेट्रोल,डीजल के बढ़ते दाम से निजात मिलेगी
आधिकारिक वेबसाइटfame2.heavyindustry.gov.in

Fame India Yojana objective (फेम इन्डिया योजना के उद्देश्य)

भारी उद्योग मंत्रालय भारत सरकार द्वारा Fame India Yojana Second Phase को शुरू किया गया है। योजना के दूसरे चरण को साल 2019 में शुरू किया गया था जिसका उद्देश्य देश में इलेक्ट्रिक वाहनों की मांग में वृद्धि करना है। Fame India Scheme 2023 Second Phase का उद्देश्य 7000 इलेक्ट्रिक बसों ,5 लाख इलेक्ट्रॉनिक 3 व्हीलर वाहन, 55 हजार इलेक्ट्रिक चौपहिया पैसेंजर कार,10 लाख इलेक्ट्रॉनिक दोपहिया वाहनों को समर्थन प्रदान कर उनकी मांग में वृद्धि करना है।

यह एक इलेक्ट्रिक मोबिलिटी पर राष्ट्रीय मिशन है जो इलेक्ट्रिक वाहनों की मांग में वृद्धि के लिए विभिन्न राज्य और केंद्रशासित प्रदेशों में चलाया जा रहा है। इस योजना के माध्यम से Public Authority द्वारा नए इलेक्ट्रिक व्हीकल के अधिग्रहण हेतु sponsorship देगी जिससे देश में Electric Portability को बढ़ावा मिलेगा। फेम इण्डिया योजना को वर्तमान में व्यापक रूप से चलाने के लिए इसे 2024 तक लागू कर दिया गया है। Fame India Scheme Second Phase के तहत इलेक्ट्रिक वाहनों को चार्ज करने के लिए सरकार चार्जिंग सिस्टम को भी तैयार कर रही है।

इसे भी जानें – CSD Canteen से बाइक या टू वीलर 2023 में कैसे परचेज करे?

फेम इण्डिया स्कीम 2023 बजट

इलेक्ट्रिक वाहनों की खरीददारी को सपोर्ट करने के लिए सरकार द्वारा फेम इन्डिया स्कीम 2023 को देश के विभिन्न राज्यों में चलाया जा रहा है। Fame India Yojana नेशनल इलेक्ट्रिक मोबिलिटी मिशन प्लान का एक हिस्सा है। इसके तहत सभी प्रकार के वाहन जैसे दोपहिया, तिपहिया, चौपहिया इलेक्ट्रिक और हाइब्रिड कारों और इलेक्ट्रिक बसों को सब्सिडी का लाभ प्राप्त किया जा रहा है।

भारत सरकार के भारी उद्योग मंत्रालय द्वारा लांच की गयी फेम इण्डिया के दूसरे चरण में सरकार द्वारा लगभग 2,31,257 इलेक्ट्रिकल वाहनों के विकास को मंजूरी दी गयी है। सेकंड फेज में देश के 25 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के 68 शहरों में 2877 चार्जिंग स्टेशनों की मंजूरी दी गयी है। Fame India Scheme Second Phase के तहत लगभग 827 करोड़ रुपये की राशि देश के 68 शहरों में चार्जिंग स्टेशन बनाने हेतु मंजूर किये गए हैं।

यह भी देखें – ड्राइविंग लाइसेंस की फीस कितनी है ? रिन्यू फीस

जाने Fame India Scheme Second Phase के फायदे और विशेषता

  • देश में इलेक्ट्रिक गाड़ियों की मैन्युफैक्चरिंग करने और उनको उपयोग में लाने हेतु सरकार द्वारा 1 अप्रैल 2015 से फेम इण्डिया स्कीम को लागू किया गया।
  • सरकार की फेम इण्डिया योजना के माध्यम से देश में साल 2030 तक इलेक्ट्रिक वाहनों की संख्या में बढ़ोतरी करना है।
  • Fame India Scheme Second Phase के माध्यम से देश में बिजली के वाहनों की संख्या को बढ़ाया जायेगा जोकि पर्यावरण के संरक्षण में भी अपना योगदान देगा।
  • FAME 2 योजना ऊर्जा के नवीन स्त्रोतों से जुड़ने हेतु नागरिकों को प्रत्साहित करेगी। इलेक्ट्रिक वाहनों को चार्ज करने हेतु देश में चार्जिंग स्टेशनों का निर्माण किया जायेगा।
  • प्रदुषण के स्तर को Fame India Scheme के तहत कम किया जा सकेगा।
  • इण्डिया का दूसरा चरण को 1 अप्रैल 2019 से शुरू किया गया था।
  • Fame India Scheme के दूसरे चरण को जोकि 2019 से शुरू किया गया इसके लिए 3 साल की अवधि हेतु कुल 10,000 करोड़ रुपए की मजूरी दी गयी है।
  • फेम इण्डिया के दूसरे चरण में इलेक्ट्रिक वाहनों को बढ़ावा मिलेगा।
  • इलेक्ट्रिक वाहनों को चलाने पर कम खर्चा आएगा यानी एक किलोमीटर पर आपका एक रुपए का खर्चा आएगा।
  • देश में बढ़ रही डीजल और पेट्रोल की कीमतों को नियंत्रित किया जा सकेगा।
  • नागरिकों को डीजल पेट्रोल की बढ़ती कीमत और महंगाई की मार नहीं झेलनी पड़ेगी।
  • इस स्कीम के अंतर्गत चार क्षेत्रों पर सबसे अधिक फोकस किया गया है -प्रौद्योगिकी विकास ,पायलट प्रोजेक्ट ,चार्जिंग स्टेशन और इलेक्ट्रिक वाहनों की मांग।
  • इलेक्ट्रिक वाहनों की संख्या बढ़ाई जाएगी।
  • इण्डिया फेम योजना के फेज 2 के तहत सरकार ने महाराष्ट्र ,गोवा ,गुजरात ,चण्डीग़ढ के लिए 670 इलेक्ट्रिक बसों को मंजूरी दी है।
  • फेम इण्डिया स्कीम के माध्यम से विभिन्न राज्यों /केंद्र शासित प्रदेशों को इलेक्ट्रिक बसों को दिया जायेगा।

अब तक फेम इण्डिया मिशन के तहत बेचे गए इलेक्ट्रिक वाहन

राज्य वाहनों की संख्या जो बेचे गए
कर्नाटक 17438
तमिलनाडु11902
महाराष्ट्र8814
उत्तर प्रदेश5670
दिल्ली5632

क्षेत्र जिनपर सबसे अधिक फोकस किया गया

भारत सरकार की फेम इण्डिया योजना के सफल क्रियान्वयन के लिए 4 क्षेत्रों पर सबसे अधिक फोकस किया गया है जो इस प्रकार है –

  • technology development (तकनिकी विकास)
  • pilot project (पायलट प्रोजेक्ट)
  • Charging infrastructure (चार्जिंग स्टेशन के लिए बुनियादी ढांचा तैयार करना)
  • demand creation (मांग निर्माण)

Fame India scheme 2023 से सम्बंधित अक्सर पूछे जाने वाले सवाल (FAQs )

फेम इण्डिया स्कीम का पूरा नाम (full form of Fame India) क्या है ?

Fame India scheme का पूरा नाम Faster adoption and manufacturing of hybrid & electric vehicles in India है।

किस वर्ष से भारत सरकार द्वारा फेम इण्डिया योजना को शुरू किया गया ?

1 अप्रैल 2015 से fame india scheme को शुरू किया गया।

Fame India scheme 2023 का क्या उद्देश्य है ?

भारत सरकार के Ministry of Heavy Industries द्वारा लांच की गयी इस योजना का उद्देश्य इलेक्ट्रिक मोबिलिटी को बढ़ावा देना और देश में पेट्रोल डीजल वाहनों से बढ़ने वाले प्रदूषण को कम करना है।

साल 2019 से मार्च 2023 तक फेम इंडिया योजना के क्रियान्वयन के लिए कुल कितने रुपए आवंटित किए गए थे? 

2019 से 2023 तक के लिए फेम इण्डिया योजना के क्रियान्वयन के लिए 10000 करोड़ रुपये आवंटित किये गए थे।

अब तक फेम इण्डिया स्कीम के तहत कितने करोड़ रुपए खर्च किये जा चुके हैं ?

fame india scheme में अब तक 818 करोड़ खर्च किये जा चुके हैं।

fame india scheme को कितने चरणों में बांटा गया है ?

भारत सरकार की इस स्कीम (fame india) को 3 चरणों में बांटा गया है।

Leave a Comment