CSD Canteen से बाइक या टू वीलर कैसे परचेज करें?

क्या आपको CSD Canteen से बाइक या टू वीलर परचेज करना है? और यदि आप बाइक या टू वीलर CSD Canteen से खरीदना चाहते हैं लेकिन नहीं जानते की इसे ख़रीदा कैसे जाये तो यह आर्टिकल आपके लिए ही है। आप कैसे घर बैठे CSD Canteen से कार या बाइक खरीद सकेंगे इसका पूरा प्रोसेस आज के इस आर्टिकल में आपको बताया जायेगा।

आर्मी पर्सन्स के लिए बाइक या टू वीलर परचेज करने के लिए कैंटीन स्टोर डिपार्टमेंट द्वारा csdindia.gov.in की वेबसाइट लांच की गयी है। इस वेबसाइट पर अब आपको ऑनलाइन बाइक या टू वीलर खरीदना आसान हो जायेगा।

CSD Canteen से बाइक या टू वीलर कैसे परचेज करे?
CSD Canteen online car/bike purchase

यह भी देखें: नए वाहन खरीदने से पहले आपको सड़क सुरक्षा नियमों के बारे में भी जानें।

CSD Canteen क्या है?

CSD का पूरा नाम Canteen stores department है। पहले अगर आपको CSD से गाडी खरीदनी होती थी तो इसके लिए आपको डेपो या हेडक्वाटर कैंटीन में आपको एक फॉर्म भरकर जमा करना होता था। इसके बाद 2 से 3 महीने की वेटिंग लिस्ट बनती थी। उसके बाद DD बनाकर पैसे देने के बाद LS आर्डर जनरेट किया जाता था।

व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp

लेकिन अब इसकी प्रक्रिया बदल चुकी है। अब आपको सीडीएस कैंटीन जाने की जरुरत नहीं होगी। उचित जानकारी नहीं होने के कारण कई बार आपको परेशानियों का सामना करना पड़ जाता है।

नोट – कार फाइनल करने से पहले अपनी पात्रता को जरूर चेक करें।

How to buy Car/Bike online from CSD canteen

यदि आप भी नए बाइक या कार खरीदने की सोच रहे हैं तो आपको इसके लिए निम्नलिखित प्रक्रिया को अपनाना होगा। यह प्रक्रिया 6 चरणों में पूरी होगी –

व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp
  1. Check eligibility -पहली प्रक्रिया में आपको सबसे पहले अपनी पात्रता जांचनी होगी।
  2. registration – इसके बाद आपको CSD Canteen की वेबसाइट पर अपना पंजीकरण करना होगा। इसके लिए आपको CSD Canteen की वेबसाइट पर sing up करना है।
  3. dealer visit – रेजिस्ट्रेशन के बाद आपको डीलर को विजिट करके उससे एक कोटेशन लेनी होगी।
  4. availability certificate -यदि वाहन available है तो इसके लिए availability certificate लेना होगा।
  5. demand creation /payment – जरुरी दस्तावेज अपलोड करने होंगे और पेमेंट करनी होगी।
  6. LS order -पेमेंट के बाद LS order आपको कैंटीन से मिलेगा।

नोटCSD वेबसाइट पर ऑनलाइन डिमांड क्रिएट करने से पहले availability certificate लेना जरुरी है। CSD से गाडी खरीदते समय आपको जो भी वाहन खरीदना है उसका ब्रांड ,कलर ,मॉडल आदि को कन्फर्म करें उसके बाद ही गाड़ी के लिए आवेदन करें।

यहाँ पर availability certificate का मतलब गाडी आपके नाम से शोरूम में DO के पास होनी चाहिए। क्यूंकि डिमांड क्रिएट करते समय आप CSD को पेमेंट कर देंगे और गाडी वेटिंग पर है तो ऐसे में आपको समस्या हो सकती है।

CSD Canteen से बाइक या टू वीलर कैसे परचेज करें?

सभी पात्रता को जांच लेने के बाद अब आपको CSD की वेबसाइट पर अपना रजिस्ट्रेशन करना होगा। CSD Canteen से बाइक या टू वीलर परचेज करने के लिए नीचे दिए स्टेप्स को फॉलो करें –

  • सबसे पहले आपको csdindia.gov.in पर विजिट करना होगा।
  • वेबसाइट के होम पेज पर ही कार और मोटर साइकिल खरीदने हेतु एक लिंक दिखाई देगा जो इस प्रकार होगा –csd registration
  • आपको इस लिंक पर क्लिक करना होगा।
  • लिंक पर क्लिक करते ही आप afd.csdindia.gov.in वेबसाइट पर पहुंच जायेंगे।
  • जैसे ही आप afd.csdindia.gov.in पर पहुंचेंगे आपको इस वेबसाइट के होमपेज पर shop now पर क्लिक करें। जैसा की नीचे चित्र में दर्शाया गया है। –canteen stores department
  • अब login पेज पर new user registration के लिंक पर क्लिक करना है।
  • रजिस्ट्रेशन पेज में पूछी गयी जानकारियों को भरें।
  • सभी जानकारियों को भरने के बाद कैप्चा कोड भरें। और सबमिट बटन पर क्लिक करें।
  • अब आप रेजिस्ट्रेशन के बाद लॉगिन कर सकते हैं।

ऐसे खरीदें CSD Canteen से Car/Bike online

  • जैसे ही आप खुद को CSD की वेबसाइट पर रजिस्टर कर लेंगे इसके बाद आपको आपकी CSD Canteen से एक ईमेल प्राप्त होगा।
  • अब आप अपनी यूजर आईडी और पासवर्ड की सहायता से लॉगिन पेज पर जाकर अपना यूजर आईडी और पासवर्ड डालकर लॉगिन कर सकेंगे।
  • लॉगिन के बाद आपको जो भी कार या बाइक खरीदनी है उस शोरूम में आपको जाना होगा। और शोरूम में आपको पहले से ही यह बात करनी होगी की आपको यह CSD से लेनी है।
  • यदि वह गाड़ी या मॉडल उस शो रूम में मौजूद है तो availability certificate लेलें।
  • अब आपको demand creation के लिए कुछ जरुरी दस्तावेजों की कॉपी स्कैन करनी होगी।
  • लॉगिन ले बाद आपको CSD की वेबसाइट पर जाकर होम पेज पर दिए SHOP NOW के बटन पर आपको क्लिक करना है।

afd.csdindia.gov.in पर अपना मॉडल चुनें

  • शॉप नाउ के बाद आपको अगले पेज पर जो भी मॉडल खरीदना है उसे सर्च बॉक्स में टाइप करें।
  • अब आपकी स्क्रीन पर उस मॉडल की कार या बाइक की लिस्ट खुलकर आ जाएगी।
  • यहाँ से आप कार या बाइक का रंग ,कीमत ,डीलर ,डिपो, URC सभी को चुनें और Checkout पर क्लिक करें।
  • नए पेज पर आपको सभी जानकारियों को सही से जाँच लेना है। और पूछी जानकारियों को भरना है।
  • जरुरी दस्तावेजों को jpg फॉर्म में अपलोड करें।
  • अपनी पेंशन स्लिप ,पर्सनल नंबर आदि जानकरी भरें।
  • यदि लोन लिया है तो उसकी जानकारी दें। (जरुरी सूचना व दस्तावेज अपलोड करें)
  • अपने पेमेंट ऑप्शन को चुनें।
  • सभी जानकारियों को भर लेने के बाद पेमेंट करने से पहले सभी जानकारियों को एक बार फिर से चेक करें।
  • अब आपको i accept करना है और generate demand के बटन पर क्लिक करना है।
  • पेमेंट के लिए अपना मोबाइल नंबर डालें और अपना पेमेंट ऑप्शन चुनकर पेमेंट प्रक्रिया को पूरा करें।
  • सभी प्रक्रिया होने और धनराशि भुगतान के बाद आपको डिमांड की रसीद मिलेगी जिसे आप प्रिंट कर अपने पास रखें।

आर्डर देने के बाद 3-4 दिनों में CSD कैंटीन में LS आर्डर लेना होगा। LS आर्डर मिलने के बाद CSD डीलर के शोरूम में जाएँ। LS आर्डर डीलर को मिलने के बाद बाइक या कार की डिलीवर हो जाएगी।

Canteen stores department से कार या बाइक खरीदने हेतु पात्रता

आपको Canteen stores department से बाइक या कार खरीदने के लिए नीचे दी गयी शर्तों को पूरा करना होगा –

  • मिनिमम सर्विस क्राइटेरिया और पे- स्केल के आधार पर maximum car price आदि को देखकर अपनी पात्रता जांच सकते हैं।
  • minimum service duration- आप कौनसी कार या मॉडल खरीद सकते हैं यह आपकी रैंक और ग्रेड पे पर भी निर्भर करता है। csd eligibility
  • आप हर 2 या 3 साल के अंदर CSD से गाडी नहीं खरीद सकते हैं।
  • डिफेन्स पर्सन केवल 4 साल में सिर्फ एक बार ही CSD कैंटीन से टू व्हीलर खरीद सकते हैं।
  • यदि आप Canteen stores department से बाइक खरीद रहे हैं तो यह आपके व्यक्तिगत प्रयोग में आनी चाहिए।

CSD Canteen से बाइक और टू वीलर खरीदने हेतु जरुरी दस्तावेज

  • पीपीओ या फिर डिस्चार्ज बुक की कॉपी (ESM में)
  • पैनकार्ड की फोटोकॉपी
  • ग्रोसरी कैंटीन कार्ड
  • दो पहिया वाहन का अवेलिबिलिटी सर्टिफिकेट
  • अंतिम पेंशन पर्ची (ESM में)
  • मोबाइल नंबर
  • ईमेल आईडी

CSD Canteen bike-two-wheeler purchase process FAQs

सीएसडी की ऑफिसियल वेबसाइट क्या है ?

(official website of CSD) आधिकारिक वेबसाइट csdindia.gov.in है।

सीएसडी का पूरा नाम क्या है ?

सीएसडी का पूरा नाम Canteen stores department है।

हमें CSD Canteen से दोपहिया या चौपहिया वाहन ख़रीदने के लिए किन डाक्यूमेंट्स की जरूरत होगी ?

आपको Canteen stores department से कार या बाइक लेने के लिए पीपीओ या फिर डिस्चार्ज बुक की कॉपी (ESM में),पैनकार्ड की फोटोकॉपी,ग्रोसरी कैंटीन कार्ड, दो पहिया वाहन का अवेलिबिलिटी सर्टिफिकेट आदि की आवश्यकता होगी।

Leave a Comment