ई-श्रमिक पंजीकरण: E-Shram Card Apply Online

सरकार देश के श्रमिकों के लिए कई सारी योजनाओं को शुरू करती है जिससे उन्हें कई सारी सुविधाएं प्राप्त हो सके। असंगठित व संगठित क्षेत्र के श्रमिकों को और अधिक मजबूत बनाने की प्रयास सरकार द्वारा किया जाता है। केंद्रीय रोजगार मंत्री भूपेंद्र यादव जी द्वारा इन असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों के लिए ई-श्रमिक पोर्टल की शुरुवात की है क्यूंकि कई ऐसे श्रमिक होते है जो योजना के पात्र तो होते है परन्तु किसी कारण से उन्हें योजना का लाभ प्राप्त नहीं हो पाता। श्रम एवं रोजगार मंत्रालय द्वारा इसका संचालन किया जाता है। सरकार ने 404 करोड़ रुपये का बजट पोर्टल को शुरू करने के
लिए किया है। पोर्टल पर श्रमिकों को अपना रजिस्ट्रेशन (E-Shramik Registration) करवाना होगा जिसके बाद उन्हें ई-श्रम कार्ड प्रदान किया जायेगा। जिसके बाद ही वह सरकार द्वारा जारी योजनाओं का लाभ ले सकेंगे। जो इच्छुक श्रमिक पोर्टल पर पंजीकरण करवाना चाहते है वह ई-श्रम पोर्टल की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।

e-sharm card online

यह पोर्टल श्रमिकों के लिए बनाया गया है। पोर्टल पर श्रमिकों की सभी जानकारियों को रिकॉर्ड किया जायेगा। आवेदक को पोर्टल पर पंजीकरण करने के लिए अपने पैसे खर्च नहीं करने पड़ेंगे। आज हम आपको योजना से जुडी जानकरी जैसे: ई-श्रम पोर्टल पर पंजीकरण कैसे करें, ई-श्रमिक पंजीकरण का उद्देश्य, पात्रता, लाभ, E Shram Portal हेतु आवश्यक दस्तावेज आदि के बारे में बताने जा रहे है यदि आपको योजना से जुडी और अधिक जानकारी जननी है तो आप हमारे द्वारा लिखे गये आर्टिकल को अंत तक अवश्य पढ़े।

ई-श्रमिक पंजीकरण – eshram.gov.in

पोर्टल के द्वारा देश में जितने भी असंगठित क्षेत्र के मजदूर है उनका नेशनल लेवल पर डेटाबेस तैयार करना है। जिससे इन श्रमिकों को उनकी क्षमता व योग्यता के अनुसार सरकार द्वारा जारी योजना का लाभ मिल सके। देश के 38 करोड़ से अधिक श्रमिक मजदूर पंजीकरण करके लाभ ले सकते है और पंजीकृत श्रमिकों को 1 साल का प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना के तहत एक्सीडेंटल बीमा भी मिलेगा। ऑनलाइन पोर्टल पर निर्माण मजदूर, प्रवासी कार्यबल, रेहड़ी-पटरी और घरेलु मजदूर, ट्रक चालक, दूधवाले, कृषि श्रमिक व अन्य श्रमिक आदि रजिस्ट्रेशन करवा सकेंगे। पंजीकरण पूर्ण तरह से हो जाने के बाद श्रमिकों के लिए 12 नंबर वाला श्रम कार्ड जारी किया जायेगा।

श्रम कार्ड पर श्रमिक की सभी जानकारी जैसे: नाम, पता, प्रोफेशन, शैक्षिक योग्यता और परिवार की जानकारी दी गयी होगी। इस कार्ड के माध्यम से वह सरकार द्वारा जारी सामाजिक सुरक्षा से जुडी योजनाओं का लाभ ले सकेंगे।आवेदक आसानी से अपने मोबाइल व कंप्यूटर के जरिये ऑनलाइन माध्यम से पोर्टल पर या अपने नजदीकी जन सेवा केंद्र जाकर रजिस्ट्रेशन करवा सकते है। इसके लिए उन्हें किसी भी कार्यालय जाने की आवश्यकता नहीं होगी और उनका समय और पैसे दोनों बच सकेंगे।

आपको बता देते है अब तक ऑनलाइन पोर्टल पर 27 लाख से भी ज्यादा श्रमिकों ने पंजीकरण करवा लिया है। सरकार असंगठित क्षेत्रों के श्रमिकों को रजिस्ट्रेशन करवाने के लिए शिविर का आयोजन कर रही है। इसी तरह 9 सितम्बर को दिल्ली में एक शिविर लगाया गया।

E Shramik Registration Online 2023

आर्टिकल ई-श्रमिक पंजीकरण
के द्वारा केंद्रीय रोजगार मंत्री भूपेंद्र यादव जी
लाभ लेने वाले देश के असंगठिक क्षेत्र के श्रमिक
साल 2023
उद्देश्य सभी श्रमिकों का डाटा बेस तैयार करना
श्रेणी केंद्र सरकारी योजना
आवेदन प्रक्रिया ऑनलाइन व ऑफलाइन मोड
आधिकारिक वेबसाइट eshram.gov.in
E-Shramik Registration

श्रमिक पंजीकरण कैसे करें

ई-श्रमिक पोर्टल पर रजिस्टर्ड श्रमिक को प्रदान किया जायेगा बीमा कवर

इस पोर्टल के तहत असंगठिक क्षेत्र के श्रमिकों को लाभ प्रदान करना है। इसके अलावा सरकार ने उन्हें बीमा की सुविधा भी प्रदान की है। अगर पंजीकृत श्रमिक की किसी दुर्घटना में मृत्यु हो जाती है तो श्रमिक के परिवार को 2 लाख तक का बीमा कवर प्रदान किया जायेगा और इसके साथ-साथ अगर श्रमिक परमानेंट तौर पर विकलांग होता है तो 2 लाख एवं आंशिक विकलांग होंगे पर 1 लाख रुपये की बीमा कवर राशि उसे प्रदान की जाएगी।

E-SHRAM स्टेकहोल्डर्स

  • मिनिस्ट्री ऑफ़ लेबर एंड एम्प्लॉयमेंट
  • मिनिस्ट्री ऑफ़ इलेक्ट्रॉनिक्स एंड इनफार्मेशन टेक्नोलॉजी
  • नेशनल इन्फार्मेटिक्स सेंटर
  • स्टेट/केंद्र गवर्नमेंट
  • लाइन मिनिस्ट्री डिपार्टमेंट ऑफ़ सेंट्रल गवर्नमेंट
  • वर्कर फैसिलिटेशन एंड देयर फैमिली
  • अनआर्गनाइज्ड वर्कर्स एंड देयर फैमिली
  • UIDAIE
  • NPCIE
  • CSC
  • डिपार्टमेंट ऑफ़ पोस्ट थ्रू पोस्ट ऑफिस
  • प्राइवेट सेक्टर पार्टनर
  • ESIC/EPFO

पोर्टल को शुरू करने का उद्देश्य

पोर्टल को शुरू करने का उद्देश्य यह है कि देश में जितने भी असंगठित क्षेत्र के मजदूर है उन्हें मजबूती प्रदान करना। सरकार कई ऐसी योजनाएं भी जारी करती है जिसके माध्यम से श्रमिकों को प्रशिक्षण प्रदान करके रोजगार उपलब्ध करवाना। श्रम व रोजगार मंत्रालय द्वारा संगठिक व असंगठिक क्षेत्र को अधिक बढ़ावा देकर उनका विकास करना और श्रमिक नागरिकों को सामाजिक सुरक्षा भी प्रदान करना। पोर्टल पर पंजीकरण करने पर श्रमिक नागरिकों श्रमिक कार्ड भी प्रदान किया जायेगा जिससे वह जारी की जाने वाली योजनाओं से वंचित न रहे और उसका पूरा लाभ उठा सके।

ई-श्रमिक पोर्टल के लाभार्थी

  • कंस्ट्रक्शन वर्कर
  • माइग्रेंट वर्कर
  • गिग एंड प्लेटफार्म वर्कर
  • स्ट्रीट वेंडर
  • डोमेस्टिक वर्कर
  • एग्रीकल्चर वर्कर
  • अदर अनआर्गनाइज्ड वर्कर

पोर्टल से मिलने वाले लाभ एवं विषेशताएं

  • पोर्टल पर श्रमिकों को अपना रजिस्ट्रेशन करवाना होगा जिसके बाद उन्हें ई-श्रम कार्ड प्रदान किया जायेगा।
  • ई-श्रम पोर्टल श्रमिकों के लिए बनाया गया है। पोर्टल पर श्रमिकों की सभी जानकारियों को रिकॉर्ड किया जायेगा।
  • ऑनलाइन पोर्टल पर निर्माण मजदूर, प्रवासी कार्यबल, रेहड़ी-पटरी और घरेलु मजदूर, ट्रक चालक, दूधवाले, कृषि श्रमिक व अन्य श्रमिक आदि रजिस्ट्रेशन करवा सकेंगे।
  • पंजीकृत श्रमिकों को 1 साल का प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना के तहत एक्सीडेंटल बीमा भी मिलेगा।
  • सरकार द्वारा ई-श्रमिक कार्ड बनाने का काम 26 अगस्त 2021 से ही शुरू कर दिया गया।
  • श्रम एवं रोजगार मंत्रालय द्वारा पोर्टल को लांच किया गया है।
  • भारत देश के किसी भी राज्य में रहने वाले असंगठित क्षेत्र के श्रमिक श्रम कार्ड बनवा सकते है।
  • हर एक मजदूर को एक आइडेंटिटी कार्ड मिलेगा जिसमे यूनिक आइडेंटिफिकेशन नंबर मौजूद होगा।
  • देश के 38 करोड़ असंगठित श्रमिक नागरिकों का राष्ट्रीय डेटाबेस तैयार किया जायेगा।
  • श्रमिकों को पोर्टल के माध्यम से कई सुविधाएं प्रदान की जाएँगी।
  • श्रमिक कार्ड को नागरिकों के काम के अनुसार श्रमिकों को प्रदान किया जायेगा जिससे वह अपनी योग्यता के अनुसार रोजगार प्राप्त कर सकेंगे।
E-Shramik Registration हेतु पात्रता

E-Shramik Registration करने के लिए सरकार द्वारा कुछ पात्रताएं नागरिकों के लिए निर्धारित की गयी है। बताई गयी पात्रता के अनुसार ही आप पोर्टल पर पंजीकरण कर पाएंगे। हम आपको पात्रता के बारे में बताने जा रहे है। पात्रता जानने के लिए दिए गए स्टेप्स को पढ़े।

  • आवेदक भारत देश के मूलनिवासी होने चाहिए तभी वह पोर्टल पर पंजीकरण कर सकेंगे।
  • पंजीकरण करते वक़्त आवेदक के पास अपने सभी दस्तावेज होने बहुत जरुरी है।
  • असंगठिक क्षेत्र में काम करने वाले श्रमिक ही पोर्टल पर पंजीकरण कर सकते है।
  • 16-59 साल के श्रमिक नागरिक इसके पात्र होंगे।

ई श्रमिक रजिस्ट्रेशन हेतु आवश्यक दस्तावेज

यदि आप भी पोर्टल पर पंजीकरण करके ई-श्रमिक कार्ड बनवाना चाहते है तो आपको इसके लिए आपको आवश्यक दस्तावेजों की जानकारी होनी बहुत जरुरी है। हम आपको आवश्यक दस्तावेजों के बारे में बताने जा रहे है जो इस प्रकार से है:

आधार कार्ड रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पासपोर्ट साइज फोटो
राशन कार्ड वोटर ID कार्ड आयु प्रमाणपत्र
IFSC कोड बैंक अकाउंट नंबर निवास प्रमाणपत्र
आय प्रमाणपत्र ड्राइविंग लाइसेंस

E-Shramik Registration कैसे करें?

जो इच्छुक श्रमिक पोर्टल पर पंजीकरण (E-Shramik Registration) करना चाहते है उन्हें हम पंजीकरण प्रक्रिया के बारे में बताने जा रहे है। पंजीकरण प्रक्रिया जाने के लिए हमारे द्वारा दिए गए स्टेप्स को फॉलो करें।

  • आवेदक को सबसे पहले ई-श्रम पोर्टल की आधिकारिक वेबसाइट (eshram.gov.in) पर जाना है।
  • जिसके बाद आपके सामने वेबसाइट का होम पेज खुल जायेगा।
  • होम पेज पर आपको रजिस्टर ऑन ई-श्रम के दिए गए ऑप्शन पर क्लिक कर देना है। E-Shramik Registration
  • क्लिक करते ही आपके सामने नया पेज खुल जायेगा।
  • नए पेज पर आपको पूछी गयी जानकारी जैसे: आधार नंबर, कैप्चा कोड, EPFO व ESIC स्टेटस पर हाँ या ना में से अपने अनुसार एक को चुनना है। E-Shramik Registration
  • इसके बाद आपको सेंड OTP पर क्लिक कर देना है।
  • क्लिक करते ही आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर आपको OTP प्राप्त होगा आप उसे बॉक्स में भर दें और सबमिट बटन पर क्लिक कर दें।
    E-SHRAMIK REGISTRATION
  • जिसके बाद अगले पेज पर आपको आधार नंबर भरना है और नियम और शर्तों पर टिक करके सबमिट बटन पर क्लिक कर देना है।
    E-Shramik Registration
  • क्लिक करते ही अगले पेज पर आपकी सारी जानकारी स्क्रीन पर आपको दिखाई देगी। ई-श्रम कार्ड ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन
  • जानकारी पढ़कर आप कंटिन्यू टू अदर एंटर डिटेल्स पर क्लिक करना है।
  • क्लिक करते ही आपके सामने फॉर्म खुल जायेगा। आपको फॉर्म में पूछी गयी जानकारी जैसे: मोबाइल नंबर, ईमेल, पिता का नाम, केटेगरी, ब्लड ग्रुप, नॉमिनी डिटेल्स भरने के बाद सेव एंड कंटिन्यू पर क्लिक कर दें। sram card online panjikaran
  • क्लिक करने के बाद आपके सामने रजिस्ट्रेशन फॉर्म खुल जायेगा। यहाँ आप अपना करंट एड्रेस, स्टेट, डिस्ट्रिक्ट, तहसील, पिनकोड और अधिक जानकारी भरके सेव एंड कंटिन्यू करें, जिसके बाद अगले पेज पर एजुकेशन क्वालिफिकेशन, ऑक्यूपेशन एंड स्किल, बैंक डिटेल्स भर के सेव एंड कंटिन्यू कर दें। panjikaran form e-sram card
  • जिसके बाद अगले पेज पर आपके पंजीकरण फॉर्म की सारी जानकारी आजायेगी, जानकारी को एक बार अच्छे से पढ़कर सबमिट कर दें।
  • सबमिट करने के बाद आपको SMS द्वारा UAN नंबर प्राप्त हो जायेगा। आप चाहे तो इसे डाउनलोड भी कर सकते है। E-SHRAM CARD ONLINE
  • जिसके बाद आपकी पंजीकरण प्रक्रिया पूरी हो जाएगी।

सीएससी (कॉमन सर्विस सेंटर) लोकेट करने की प्रक्रिया

आवेदक को सबसे पहले ई-श्रम पोर्टल की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। इसके बाद आपके सामने वेबसाइट का होम पेज खुल जायेगा। होम पेज पर आपको सीएससी लोकेट के दिए गए ऑप्शन पर क्लिक कर देना है। क्लिक करते ही आपके सामने नया पेज खुल जायेगा। नए पेज पर आपको राज्य व जिला सेलेक्ट करना है। जिसके बाद सम्बंधित जानकारी आप अपने स्क्रीन पर देख सकते है।

शिकायत दर्ज कैसे करें?

  • शिकायत दर्ज करने के लिए ई-श्रम पोर्टल की आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करें।
  • अब आपके सामने वेबसाइट का होम पेज खुल जायेगा।
  • होम पेज पर आपको कांटेक्ट अस पर जाना है यहाँ आपके सामने 3 ऑप्शन आजायेंगे आपको यहाँ ग्रीवांस के दिए गए ऑप्शन पर क्लिक कर देना है।
  • क्लिक करते ही आपके सामने नया पेज खुल जायेगा
  • यहाँ आप लिंक इन ग्रीवांस पोर्टल पर क्लिक करदें।
  • क्लिक करते ही आप अगले पेज पर नीचे जाकर लॉज ग्रीवांस पर क्लिक करें।
  • अगले पेज पर अपनी केटेगरी चुने।
  • केटेगरी चुनने के बाद शिकायत दर्ज का फॉर्म आपके सामने खुल कर आजायेगा।e-shram portal online complaint registerd
  • आप पूछी गयी जानकारी भरके रिक्वेस्ट otp पर क्लिक करें।
  • इसके बाद आपके मोबाइल नंबर पर आपको otp प्राप्त होगा उसे आप बॉक्स में भर दें और फॉर्म को सबमिट कर दें।
  • जिसके बाद आपकी शिकायत दर्ज की प्रक्रिया पूरी हो जाएगी।

E-Shramik Registration से जुड़े प्रश्न/उत्तर

क्या ई-श्रम पोर्टल पर देश के सभी असंगठिक क्षेत्र के मजदूर पंजीकरण कर सकते है?

जी हाँ, ई-श्रम पोर्टल पर देश के सभी असंगठिक क्षेत्र के मजदूर पंजीकरण कर सकते है और इससे मिलने वाला लाभ प्राप्त कर सकते है।

ई-श्रम कार्ड के लाभार्थी कौन होंगे?

ई-श्रम कार्ड के लाभार्थी जैसे: स्माल एंड मार्जिनल फार्मर, शेयर कॉपर, एग्रीकल्चरल फार्मर, लेबलिंग एंड पैकजिंग, फिशरमन, बिल्डिंग एंड कंस्ट्रक्शन वर्कर, लैदर वर्कर, कारपेंटर, मिडवाइफ, नाई, दूधवाले, अख़बार बेचने वाले, आशा वर्कर, सब्जी व फल-फूल बेचने वाले, घरेलु काम करने वाले, मनरेगा के श्रमिक, रिक्शा चालक आदि होंगे।

ई-श्रम पोर्टल क्या है?

यह पोर्टल श्रमिकों के लिए बनाया गया है। पोर्टल पर श्रमिकों की सभी जानकारियों को रिकॉर्ड रखा जायेगा इसके लिए उन्हें पंजीकरण करना होगा जिसके बाद वह अपनी क्षमता के अनुसार रोजगार भी प्राप्त कर सकते है।

पोर्टल की शुरुवात किसके द्वारा की गयी और इसका संचालन कौन करता है?

केंद्रीय रोजगार मंत्री भूपेंद्र यादव जी द्वारा इन असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों के लिए ई-श्रमिक पोर्टल की शुरुवात की है। इसका संचालन श्रम व रोजगार मंत्रालय द्वारा किया जाता है।

E Shram Portal पर पंजीकरण करने पर श्रमिक को क्या लाभ मिलेगा?

पंजीकृत श्रमिक को श्रमिक कार्ड प्रदान किया जायेगा जिसे वह सरकार द्वारा जारी योजना का लाभ आसानी से ले सकेंगे। इसके अलावा यदि श्रमिक की दुर्घटना होती है तो उन्हें बीमा कवर भी दिया जायेगा।

हेल्पलाइन नंबर

हमने आपको ई-श्रमिक पंजीकरण(E-Shramik Registration) से जुडी सभी जानकारी विस्तारपूर्वक बता दी है अगर आपको से सम्बंधित जानकारी अच्छी लगी हो तो आप हमे मैसेज करके बता सकते है और यदि आपको इससे सम्बंधित कोई भी सवाल पूछने है तो आप हमे कमेंट बॉक्स में कमेंट करके बता सकते है हम आपके सभी सवालों का जवाब जरूर देंगे।

अगर आवेदक को किसी भी प्रकार परेशानी है या कोई भी जानकारी जननी है तो आप दिए गए नंबर पर सम्पर्क कर सकते है। और इसके अलावा ईमेल id पर भी ईमेल भेज सकते है।

हेल्पलाइन  नंबर : 1443 
ईमेल id : eshram-care@gov.in 
पता : मिनिस्ट्री ऑफ़ लेबर एंड एम्प्लॉयमेंट, गवर्नमेंट ऑफ़ इंडिया, जैसलमेर हाउस, मानसिंघ रोड, नई दिल्ली-110011, इंडिया 
फ़ोन नंबर : 011-23389928 

Leave a Comment