डॉक्टर ऑन व्हील्स योजना 2023 | Doctor on Wheels Scheme : आवेदन प्रोसेस | लाभ एवं पात्रता

आज के समय में रोटी, कपडा, मकान जैसे बुनियादी जरूरतों के अलावा स्वास्थ सेवाओं का होना भी जरुरी है। कई ऐसे परिवार हैं जिनकी आर्थिक स्थिति अच्छी नहीं है उन्हें वह स्वास्थ्य सुविधा नहीं मिल पाती जो उनके लिए अति आवश्यक है। दिल्ली सरकार द्वारा हाल ही में ”डॉक्टर ऑन व्हील्स योजना” को 1 अगस्त 2022 को ऐसे ही निर्माण कार्य में लगे हुये मजदूरों /श्रमिकों के लिए शुरू किया गया है। इस योजना से निर्माण कार्य में लगे हुए मजदूरों और उनके बच्चों को नियमित स्वास्थ्य जाँच की सुविधा दी जाएगी।

डॉक्टर ऑन व्हील्स योजना
Doctor on Wheels Scheme ;डॉक्टर ऑन व्हील्स योजना

आज के इस आर्टिकल में आप Doctor on Wheels Scheme 2023 क्या है? कैसे आप डॉक्टर ऑन व्हील्स योजना में आवेदन कर सकेंगे ,योजना का लाभ कौन -कौन ले सकते हैं और इस योजना का लाभ लेने के लिए किन दस्तावेजों की जरूरत आपको पड़ेगी यह भी आप जानेंगे। डॉक्टर ऑन व्हील्स योजना की सम्पूर्ण जानकारी के लिए कृपया लेख को अंत तक जरूर पढ़ें।

क्या है डॉक्टर ऑन व्हील्स योजना ?

दिल्ली सरकार द्वारा हल ही में निर्माण के कार्य में लगे हुए मजदूरों /श्रमिकों के लिए इस योजना की घोषणा की है। डॉक्टर ऑन व्हील्स योजना के माध्यम से दिल्ली में निर्माण स्थलों में कार्य कर रहे मजदूरों और उनके बच्चों के लिए बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराई जाएगी साथ ही ऐसे मजदूरों के बच्चों के लिए मोबाइल क्रेच उपलब्ध कराये जायेंगे जिससे उन्हें डे -केयर सुविधा प्राप्त हो सके।

व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp

यदि आप दिल्ली में रहने वाले मजदूर /श्रमिक हैं तो आपको इस योजना के बारे में जानकारी लेना चाहिए ताकि आप भी इस योजना का लाभ ले सकें। दिल्ली सरकार द्वार इस योजना को 1 अगस्त 2022 को शुरू किये जाने की घोषणा की गयी थी। जिससे भविष्य में मजदूरों और उनके परिवारों को स्वास्थ्य जांच की सुविधा दी जा सके। इस योजना का लाभ बिल्डिंग एवं अन्य निर्माण मजदूर कल्याण बोर्ड के तहत रजिस्टर्ड हुए सभी श्रमिकों/मजदूरों को दिया जाएगा।

Highlights Of Doctor on Wheels Scheme 2023

योजना का नाम     डॉक्टर ऑन व्हील्स योजना
सम्बंधित राज्यदिल्ली
योजना को शुरू किया गयादिल्ली सरकार द्वारा
योजना की घोषणा की गईदिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया जी द्वारा
योजना को शुरू करने की घोषित तिथि1 अगस्त 2022
योजना का लाभ दिया जायेगादिल्ली के निर्माण श्रमिक/मजदूर और उनके परिवारों को
योजना का उद्देश्यमजदूरों को निर्माण कार्य स्थलों पर नियमित स्वास्थ्य जांच की सुविधा उपलब्ध करना
अधिकारिक वेबसाइटजल्द ही लांच की जाएगी
साल2023

दिल्ली डॉक्टर ऑन व्हील्स स्कीम का उद्देश्य

  • Doctor on Wheels Scheme का मुख्य उद्देश्य कंस्ट्रक्शन यानि निर्माण क्षेत्र में कार्य कर रहे श्रमिकों/मजदूरों और उनके परिवारों को निर्माण कार्य स्थलों पर नियमित रूप से स्वास्थ्य जांच की सुविधा देना है।
  • ‘डॉक्टर्स ऑन व्हील्स’ योजना में निर्माण स्थल पर कार्य कर रहे श्रमिकों/मजदूरों की नियमित जाँच के लिए राज्य के प्रत्येक जिलों में मोबाइल वैन के द्वारा दौरा किया जायेगा ताकि मजदूरों को स्वास्थ्य सुविधा दी जा सके जिससे उन्हें अपने स्वास्थ्य की जांच के लिए अन्य कहीं जाने की आवश्यकता न पड़े।
  • वर्तमान समय में दिल्ली में निर्माण श्रमिकों के लिए 17 प्रकार की कल्याणकारी योजनाएं चलायी जा रही हैं।
  • दिल्ली डॉक्टर ऑन व्हील्स स्कीम भी इन्ही योजनाओं में से एक है जो दिल्ली के मजदूरों के स्वास्थ्य के स्तर में बेहतरी के लिए लागू की जा रही है जिससे राज्य में प्रत्येक पंजीकृत मजदूर योजना का लाभ ले सके और निरोगी रहे।

डॉक्टर ऑन व्हील्स योजना के लाभ /विशेषताएं

  • Doctor on Wheels Yojana को दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया जी के द्वारा 1 अगस्त 2022 को दिल्ली भवन एवं अन्य निर्माण श्रमिक कल्याण बोर्ड की बैठक की अध्यक्षता में गयी।
  • दिल्ली के कई निर्माण कार्य में लगे हुए मजदूरों को इस योजना के माध्यम से स्वास्थ्य लाभ उनके ही निर्माण कार्य स्थल पर पहुंचाया जायेगा।
  • इतना ही नहीं डॉक्टर ऑन व्हील्स योजना का लाभ श्रमिकों के परिवार को भी मिलेगा।
  • श्रमिकों को अब अपने स्वास्थ्य जाँच के लिए कहीं जाने की आवश्यकता नहीं होगी क्यूंकि योजना में जो भी मजदूर पंजीकृत होंगे उन्हें स्वास्थ्य जाँच की सुविधा उनके ही निर्माण कार्य स्थल में प्राप्त हो सकेगी।
  • जल्द ही दिल्ली सरकार द्वारा निर्माण मजदूर कल्याण बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट को भी भी एडवांस लेवल पर तैयार किया जायेगा। जिससे मजदूर और उनके परिवार इस योजना के माध्यम से दी जाने वाली सेवाओं का लाभ अपना पंजीकरण कर ले सकेंगे।
  • इस योजना में मजदूरों और उनके परिवार की नियमित जाँच के लिए विभिन्न निर्माण स्थलों का दौरा करने के लिए मोबाइल वैन की व्यवस्था की जाएगी।

डॉक्टर ऑन व्हील्स योजना के लिए पात्रता 

  • आवेदक मजदूर को बिल्डिंग एवं अन्य निर्माण मजदूर कल्याण बोर्ड के तहत पंजीकृत होना आवश्यक है।
  • श्रमिक /मजदूर और उनका परिवार ही इस योजंना के लिए पात्र माने जायेंगे।
  • आवेदनकर्ता मजदूर /श्रमिक दिल्ली का स्थायी निवासी होना आवश्यक है।

Delhi Doctor On Wheels Yojana 2023 हेतु आवश्यक डोक्युमेन्ट्स (Important Documents)

यदि आप भी श्रमिक /मजदुर हैं और योजना का लाभ लेना चाहते हैं तो आपको आवेदन समय निम्न दस्तावेजों की आवश्यकता होगी –

आधार कार्डपासपोर्ट साइज फोटोग्राफ
निवास प्रमाण पत्रबैंक खाता विवरण
पंजीकृत श्रमिक होने का प्रमाण पत्रआयु प्रमाण पत्र
मोबाइल नंबर

योजना के लिए ऐसे करें आवेदन

दिल्ली सरकार द्वारा अभी Doctor On Wheels Yojana को शुरू करने की घोषणा ही की गयी है। जल्द ही इस योजना के लिए आवेदन की प्रक्रिया को शुरू किया जायेगा। फिलहाल इस योजना में जो भी मजदूर /श्रमिक व्यक्ति आवेदन करने के इक्छुक हैं उन्हें थोड़ा इंतजार करना होगा। जल्द ही दिल्ली सरकार इस योजना में आवेदन हेतु आधिकारिक वेबसाइट को लांच करेगी जिसकी सूचना आपको हमारे वेबसाइट के माध्यम से दे दी जाएगी।

व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp

डॉक्टर ऑन व्हील्स योजना 2023 से सम्बंधित अक्सर पूछे जाने वाले सवाल (FAQs)

दिल्ली राज्य की ”डॉक्टर ऑन व्हील्स योजना 2022” की घोषणा कब की गयी?

Doctor On Wheels Yojana की घोषणा 1 अगस्त 2022 को की गयी थी।

डॉक्टर दिल्ली डॉक्टर ऑन व्हील्स योजना का लाभ किन्हें मिलेगा ?

Doctor On Wheels Yojana का लाभ राज्य के निर्माण कार्य में लगे हुये मजदूर /श्रमिकों को और उनके परिवार को मिलेगा।

दिल्ली डॉक्टर ऑन व्हील्स योजना के तहत आवेदन कैसे करें ?

Doctor On Wheels Yojana के लिए आवेदन करने के लिए आपको थोड़ा इंतजार करना होगा जैसे ही इस योजना में आवेदन से सम्बंधित कोई भी जानकारी मिलती है आपको सूचित कर दिया जायेगा।

Doctor on Wheels Scheme से जुडी नयी जानकारी अपडेट के लिए हमारा आपसे निवेदन है की आप हमारे वेबसाइट pmmodiyojanaye.in को बुकमार्क जरूर करें ताकि आप इस योजना में नवीनतम सूचना /जानकारियों को जल्द से जल्द प्राप्त कर सकें और योजना का लाभ ले सकें ।

Leave a Comment