Death certificate online apply | मृत्यु प्रमाण पत्र के लिए ऑनलाइन आवेदन

Death certificate online apply – जैसे कि आप सभी जानते है जब किसी व्यक्ति की मृत्यु हो जाती है तो उसकी मृत्यु के पश्चात सरकारी कार्यों आदि के लिए मृत्यु प्रमाण पत्र की आवश्यकता होती है। Death certificate एक बहुत ही महत्वपूर्ण और एक कानूनी दस्तावेज है। डेथ सर्टिफिकेट का उपयोग बहुत से कार्य में किया जा सकता है जैसे कि- सम्पति मृतक के वारिश के नाम पर करने, बिजली कनेक्शन में नाम बदलवाने, आदि। वे इच्छुक उम्मीदवार जिनके किसी परिजन, माता-पिता, पति या पत्नी या किसी अन्य सदस्य की मृत्यु हो गई है वे मृतक के मरने की तिथि से 21 दिन के भीतर डेथ सर्टिफिकेट के लिए आधिकारिक वेबसाइट crsorgi.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते है।

डेथ सर्टिफिकेट
Death certificate online apply

इस आर्टिकल में हम आपको Death certificate online apply कैसे करें ? और इससे संबंधित जानकारी पूर्ण विस्तार से बताएंगे। How to Apply for Death Certificate Online 2023 से जुडी अधिक जानकारी के लिए इस लेख को ध्यानपूर्वक पूरा अंत तक पढ़िए।

Death Certificate Online Apply 2023

मृत्यु प्रमाण पत्र चिकित्सा व्यवसायी द्वारा प्रदान किया गया किसी व्यक्ति की मृत्यु का सत्य प्रमाण होता है। इस प्रमाण पत्र में मृतक व्यक्ति की मृत्यु का दिन, तिथि व समय, मृत्यु का कारण, आदि जानकारी दर्ज होती है। डेथ सर्टिफिकेट एक कानूनी दस्तावेज होता है। किसी भी व्यक्ति की मृत्यु के पश्चात सरकारी कार्यों में मृतक व्यक्ति के मृत्यु प्रमाण पत्र की आवश्यकता होती है। मृत्यु प्रमाण पत्र एक बहुत ही महत्वपूर्ण दस्तावेज है। डेथ सर्टिफिकेट एक कानूनी और वैध दस्तावेज है। इसकी आवश्यकता मृतक की संपत्ति उसके वारिश के नाम पर करने व अन्य कार्यों में होती है। उम्मीदवार आज के आधुनिक समय में घर बैठे ऑनलाइन माध्यम से मृत्यु प्रमाण पत्र के लिए आवेदन कर सकते है। उम्मीदवार मृतक की मरने की तिथि से 21 दिन बाद डेथ सर्टिफिकेट के लिए ऑनलाइन आवेदन फॉर्म भरकर आवेदन कर सकते है।

जन्म प्रमाण पत्र ऑनलाइन कैसे बनवाये

How to Apply for Death Certificate Online 2023 Highlights

उम्मीदवार ध्यान दें यहाँ हम आपको डेथ सर्टिफिकेट 2023 से संबंधित कुछ विशेष जानकारी प्रदान करने जा रहें है। इन जानकारियों को हम आपको नीचे दी गयी सारणी के माध्यम से बताने जा रहें है। ये सारणी निम्न प्रकार है –

आर्टिकल डेथ सर्टिफिकेट अप्लाई कैसे करें
साल 2023
केटेगरी मृत्यु प्रमाण पत्र
लाभार्थी देश के सभी नागरिक
आवेदन मोड़ ऑनलाइन/ऑफलाइन
आधिकारिक वेबसाइट crsorgi.gov.in

डेथ सर्टिफिकेट बनवाने के लिए पात्रता

आवेदकों को मृत्यु प्रमाण पत्र ऑनलाइन अप्लाई करने से पूर्व कुछ निर्धारित पात्रता को पूरा करना होगा। इन पात्रता को पूरा करने पर ही आप Death Certificate Online Apply कर सकते है। ये पात्रता निम्न प्रकार है –

  • मृतक का पति, पत्नी या माता-पिता या परिजन ही आवेदन हेतु पात्र होंगे।
  • उम्मीदवार मृतक के मरने के 21 दिवस बाद आवेदन फॉर्म भर सकते है।

मृत्यु प्रमाण पत्र बनवाने के लिए आवश्यक दस्तावेज

Death Certificate Online Apply करने के लिए मृतक व्यक्ति के कुछ जरूरी दस्तावेजों की आवश्यकता होगी। इन दस्तावेजों के आधार पर ही आप डेथ सर्टिफिकेट ऑनलाइन आवेदन कर सकते है। ये दस्तावेज निम्न प्रकार –

  1. मृतक का आधार कार्ड
  2. पासपोर्ट साइज फोटो
  3. राशन कार्ड
  4. स्वप्रमाणित घोषणा पत्र
  5. शपथ पत्र

डेथ सर्टिफिकेट के लाभ एवं विशेषताएं

मृत्यु प्रमाण पत्र बनवाने से क्या लाभ है ? इनके विषय में आप नीचे दिए गए पॉइंट्स को पढ़कर Death Certificate से संबंधित जानकारी प्राप्त कर सकते है। डेथ सर्टिफिकेट के लाभ एवं विशेषताएं निम्न प्रकार है –

  1. सभी नागरिक घर बैठे ऑनलाइन माध्यम से मृत्यु प्रमाण पत्र बनवा सकते है।
  2. किसी भी व्यक्ति को मृत्यु प्रमाण पत्र बनवाने के लिए सरकारी दफ्तरों के चक्कर लगाने की आवश्यकता नहीं है।

वे इच्छुक नागरिक जो मृत्यु प्रमाण पत्र ऑनलाइन आवेदन करके बनवाने चाहते है वे हमारे द्वारा बतायी गयी प्रक्रिया को अपनाकर आसानी से फॉलो कर सकते है। यहाँ हम आपको डेथ सर्टिफिकेट ऑनलाइन अप्लाई करने की प्रोसेस स्टेप बाय स्टेप बताने जा रहे है। ये प्रक्रिया इस प्रकार है –

  • उम्मीदवार Death Certificate ऑनलाइन आवेदन करने के लिए आधिकारिक वेबसाइट crsorgi.gov.in पर जाएँ।
  • उसके बाद आपकी स्क्रीन पर वेबसाइट का होम पेज खुल जायेगा।
डेथ सर्टिफिकेट
  • होम पेज पर आपको How to Apply का विकल्प दिखाई देगा, उस पर क्लिक करें।
  • उसके बाद आपकी स्क्रीन पर एक पीडीएफ खुलकर आ जाएगी।
  • आपको इस पीडीएफ में sign up के लिए एक लिंक दिखाई देगा, उस पर क्लिक करें।
  • क्लिक करते ही आपकी स्क्रीन पर एक रजिस्ट्रेशन फॉर्म खुल कर आजाएगा।
Death certificate Online Apply
  • आपको फॉर्म में सभी जानकारी दर्ज करनी होंगी जैसे – यूजरनाम , ईमेल आईडी,मोबाइल नंबर, Date of Occurrence Of Event (घटना की तिथि), Place of Occurrence Of Death(घटना का स्थान), State/UT, District, Sub District/Taluk, Village/Town, Registration Unit, आदि।
  • उसके बाद आपको कैप्चा कोड एंटर करके Register के बटन पर क्लिक कर देना है।
  • इस प्रकार आपकी रजिस्टर प्रोसेस पूरी हो जाती है और लॉगिन आईडी और पासवर्ड ईमेल के माध्यम से आपको उपलब्ध करा दिया जाता है।
  • इसके बाद आप लॉगिन कर सकते हैं।

Death Certificate के लिए ऑनलाइन आवेदन कैसे करें ?

  • लॉगिन करने के बाद आपके सामने crsorgi.gov.in वेबसाइट का होम पेज खुल जाता है।
  • यहां आपको मेन्यू में Death के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
apply death certificate
  • उसके बाद आपके सामने Add Registration का विकल्प दिखाई देगा, उस पर क्लिक करें।
  • क्लिक करते ही आपके सामने मृत्यु पंजीकरण फॉर्म खुल कर आ जाएगा।
  • आपको फॉर्म में सभी सूचना दर्ज करनी होंगी जैसे – मृतक की सूचना (मृत्यु की तिथि, लिंग, उम्र, पहला, मध्य और अंतिम नाम, ईमेल आईडी और आधार नंबर, आदि।
  • उसके बाद मृत्यु का स्थान (अस्पताल/संस्थान का नाम व पता ), पति/पत्नी की सूचना, पिता की सूचना, सूचना दाता आदि जानकारी दर्ज करें।
  • इसके बाद आपको डिक्लेरेशन पर टिक करके Save के बटन पर क्लिक कर देना है।
  • क्लिक करते ही आपके सामने नया पेज खुलेगा जिसमें आपको मृतक के निवास के टाउन/गांव, मृतक सूचना और अन्य जानकारी दर्ज करनी होंगी।
  • उसके बाद आपको मृत्यु प्रमाण पत्र आवेदन फॉर्म (7) और जरूरी डाक्यूमेंट्स अपलोड करने होंगे।
  • इस प्रकार आपकी डेथ सर्टिफिकेट/मृत्यु प्रमाण पत्र बनाने की प्रक्रिया पूरी हो जाती है।
  • इसके बाद आप डेथ सर्टिफिकेट को कुछ दिनों के बाद डाउनलोड कर सकते है।

मृत्यु प्रमाण पत्र ऑनलाइन डाउनलोड कैसे करें ?

  1. मृत्यु प्रमाण पत्र डाउनलोड करने के लिए आधिकारिक वेबसाइट crsorgi.gov.in पर जाएँ।
  2. उसके बाद आपकी स्क्रीन पर वेबसाइट का होम पेज खुल जाएगा।
  3. होम पेज पर आपको मेन्यू में Forms का विकल्प दिखाई देगा, उस पर क्लिक करें।
death certificate online apply
  1. क्लिक करते ही आपके सामने दो ऑप्शन आएंगे जैसे –
    1. CRS
    2. MCCD
  2. आपको CRS के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  3. उसके बाद आपके सामने पीडीएफ खुल जाएगी।
  4. इस पीडीएफ में आपको प्रपत्र 6 (मृत्यु प्रमाण पत्र) डाउनलोड कर लेना है।
ऑनलाइन अप्लाई डेथ सर्टिफिकेट
  1. फॉर्म को डाउनलोड करने के लिए ऊपर दिए गए सेव के आइकॉन पर क्लिक करके सेव कर लें।
  2. उसके बाद प्रिंट के आइकॉन पर क्लिक करके इस फॉर्म का प्रिंट निकल लें।

डेथ सर्टिफिकेट के लिए ऑफलाइन आवेदन कैसे करें ?

वे इच्छुक उम्मीदवार जो डेथ सर्टिफिकेट (Death Certificate) के लिए ऑफलाइन आवेदन करना चाहते है, वे हमारे द्वारा बतायी गयी प्रक्रिया को अपनाकर आसानी से डेथ सर्टिफिकेट के लिए आवेदन कर सकते है। डेथ सर्टिफिकेट के लिए ऑफलाइन आवेदन कैसे करें ? जानिए नीचे दिए गए स्टेप्स के माध्यम से –

  1. उम्मीदवार ऑफलाइन मृत्यु प्रमाण पत्र बनवाने के लिए अपने जिला कार्यालय में जाए।
  2. वहां जाकर आपको डेथ सर्टिफिकेट आवेदन फॉर्म पत्र पत्र करना होगा।
  3. उसके बाद आपको फॉर्म में सभी जरूरी सूचना सही-सही और ध्यानपूर्वक दर्ज करनी होंगी।
  4. आवेदन पत्र भरने के बाद आपको जरूरी दस्तावेज फॉर्म के साथ संलग्न करने होंगे।
  5. इसके बाद आपको आवेदन फॉर्म पूरी तरह से तैयार करके संबंधित कार्यालय में जमा करा देना है।

Death Certificate Online Apply 2023 से संबंधित प्रश्न/उत्तर

मृत्यु प्रमाण पत्र से संबंधित आधिकारिक वेबसाइट क्या है ?

डेथ सर्टिफिकेट से जुडी आधिकारिक वेबसाइट crsorgi.gov.in है। इस वेबसाइट का लिंक हमने आपको अपने इस लेख में उपलब्ध करा दिया है।

Death Certificate क्या है ?

यह किसी व्यक्ति की मृत्यु का प्रमाण पत्र होता है, जिसमे उसके मृत्यु का कारण, दिन, तिथि और समय आदि जानकारी दर्ज होती है।

डेथ सर्टिफिकेट ऑनलाइन कैसे बनवा सकते है ?

कोई भी नागरिक जो अपने किसी प्रियजन या परिवार के किसी सदस्य, माता/पिता आदि की मृत्यु के पश्चात उनका मृत्यु प्रमाण पत्र बनवाना चाहते है वे ऑनलाइन डेथ सर्टिफिकेट बनवा सकते है।

डेथ सर्टिफिकेट (Death certificate online apply) बनवाने के लिए क्या डाक्यूमेंट्स लगते है ?

आपको मृत्यु प्रमाण पत्र बनाने के लिए कुछ जरूरी डाक्यूमेंट्स जैसे – मृतक का आधार कार्ड, पासपोर्ट साइज फोटो, राशन कार्ड, स्वप्रमाणित घोषणा पत्र, शपथ पत्र, आदि।

मृत्यु प्रमाण पत्र कितने दिन में बनकर आ जाता है ?

आवेदन करने के 21 दिन के पश्चात मृत्यु प्रमाण जारी कर दिया जाता है।

हेल्पलाइन नंबर

जैसे कि इस आर्टिकल में हमने आपको Death Certificate Online Apply 2023 से संबंधित जानकारी प्रदान करने जा रहें है। यदि आपको इन जानकारियों के आलावा कोई अन्य जानकारी चाहिए तो आप नीचे दिए गए कमेंट सेक्शन में जाकर मैसेज करके पूछ सकते है। आपके प्रश्न का उत्तर अवश्य दिया जायेगा। आशा करते है आपको हमारे द्वारा दी गयी जानकारी से सहायता मिलेगी।

Leave a Comment

Join Telegram