आईपीएल विजेताओं की सूची 2008 से 2023 तक | IPL Winners List 2023 | आईपीएल विजेताओं की पूरी सूची और जानकारी

भारत में क्रिकेट प्रेमियों की कोई कमी नहीं है। इस साल 31 मार्च 2023 से टाटा आईपीएल मैच की शुरुआत हो गयी है। देश में हर साल आईपीएल का बड़ी ही बेसब्री से इंतजार किया जाता है।

आईपीएल जिसे हम इंडियन प्रीमियर लीग नाम से भी जानते हैं यह भारतीय क्रिकेट नियंत्रण बोर्ड द्वारा संचालित 20 -20 प्रतियोगिता है। आईपीएल का पहला टूर्नामेंट 2008 में खेला गया था उस समय इस लीग में कुल 8 टीमें भाग लेती थी लेकिन 2022 से इस लीग में 10 टीमें भाग लेती हैं।

क्या आप जानते हैं 2008 से अब तक कौन कौन सी टीम आईपीएल सूची में अग्रणी रही हैं ? आज की इस पोस्ट में आप आईपीएल विजेताओं की सूची 2008 से 2023 तक देख सकते हैं। आइये जानते हैं आईपीएल विजेताओं की पूरी सूची और उनसे जुडी जानकारी।

IPL 2023 शुरू हो चुका है, इस वर्ष IPL में 10 टीमें हिस्सा लेंगी और यह आईपीएल का 16 सीजन है।

आईपीएल विजेताओं की सूची 2008 से 2023 तक | IPL Winners List | आईपीएल विजेताओं की पूरी सूची और जानकारी
IPL Winners List
व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp

Table of Contents

IPL Winners List 2023

इस साल 2023 में कुल 70 मैच खेले जायेंगें। IPL 2023 का अंतिम मैच 21 मई को RCB और GT के बीच एम चेन्नास्वामी स्टेडियम ,बंगलौर में खेला जायेगा। साल 2008 में जब पहली बार आईपीएल खेला गया था तो उस समय इस टूर्नामेंट में कुल 8 टीमें हिस्सा लेती थी।

2022 में आईपीएल में टीमों की संख्या को बढाकर 10 कर दिया गया था। साल 2023 में IPL का 16 वां सीजन है। आईपीएल के अब तक के सीजन में सबसे अधिक बार मुंबई इंडियंस ने पांच बार ख़िताब अपने नाम किया है।

व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp

आईपीएल विजेताओं की सूची 2008 से 2023 तक

नीचे आपको साल 2008 जब आईपीएल की शुरुआत हुयी थी तब से अब तक 2023 के आईपीएल विजेताओं की सूची (IPL Winners List) दी गयी है।

आप नीचे टेबल में सभी आईपीएल मैचों की सूची और विजेता टीम का नाम, स्टेडियम जहाँ पर फाइनल मैच खेला गया है यह जान सकेंगे। –

वर्षआईपीएल विजेताओं की सूची (IPL Winners Team)आईपीएल रनर अप टीम (runner up team)स्टेडियम का नाम
(Stadium)
2008राजस्थान रॉयलचेन्नई सुपर किंग्सDY पाटिल स्टेडियम
2009डेक्कन चार्जर्सरॉयल चैलेंजर्स बैंगलोरवांडरर्स स्टेडियम, दक्षिण अफ्रीका
2010चेन्नई सुपर किंग्समुंबई इंडियंसDY पाटिल स्टेडियम
2011चेन्नई सुपर किंग्सरॉयल चैलेंजर्स बैंगलोरM.A चिदंबरम स्टेडियम
2012कोलकाता नाइट राइडर्सचेन्नई सुपर किंग्सM.A चिदंबरम स्टेडियम
2013मुंबई इंडियंसचेन्नई सुपर किंग्सईडन गार्डन
2014कोलकाता नाइट राइडर्सकिंग्स इलेवन पंजाबएम चिन्नास्वामी स्टेडियम
2015मुंबई इंडियंसचेन्नई सुपर किंग्सईडन गार्डन
2016सनराइजर्स हैदराबादरॉयल चैलेंजर्स बैंगलोरएम चिन्नास्वामी स्टेडियम
2017मुंबई इंडियंसराइजिंग पुणे सुपरजायंट्सराजीव गाँधी स्टेडियम, हैदराबाद
2018चेन्नई सुपर किंग्ससनराइजर्स हैदराबादवानखेड़े स्टेडियम
2019मुंबई इंडियंसचेन्नई सुपर किंग्सराजीव गाँधी
2020मुंबई इंडियंसदिल्ली की राजधानियाँदुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम, दुबई
2021चेन्नई सुपर किंग्सकोलकाता नाइट राइडर्सदुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम, दुबई
2022गुजरात टाइटन्सराजस्थान रॉयलनरेंद्र मोदी स्टेडियम, अहमदाबाद
2023 चेन्नई सुपर किंग्सगुजरात टाइटन्सनरेंद्र मोदी स्टेडियम, अहमदाबाद

सबसे अधिक बार आईपीएल विजेता टीम

आईपीएल टीम आईपीएल ट्रॉफी जीती गयी वर्ष जब आईपीएल जीता गया
मुंबई इंडियंस5 बार2013, 2015, 2017, 2019, 2020
चेन्नई सुपर किंग्स5 बार2010, 2011, 2018, 2021, 2023
कोलकाता नाइट राइडर्स2 बार2012, 2014
सनराइजर्स हैदराबाद1 बार2016
राजस्थान रॉयल्स1 बार2008
डेक्कन चार्जर्स1 बार2009
गुजरात टाइटन्स1 बार2022

2008 -2023 तक के आईपीएल ऑरेंज कैप विजेता की सूची

प्रत्येक आईपीएल सीजन में सबसे सफल बल्लेबाज को उसके प्रदर्शन और आंकड़ों के आधार पर Orange Cap की उपाधि दी जाती है। आप नीचे दिए गए टेबल में साल 2008 से अब तक के आईपीएल ऑरेंज कैप विजेता के नामों की सूची देख सकते हैं। –

वर्ष (year)विजेता (खिलाड़ी) (winner player name) पारी (inning)रन (Run)उच्चतम स्कोर (highest score)औसत (average)स्ट्राइक रेट (strike rate)
2008शॉन मार्श (PBKS)1161611568.44139.68
2009मैथ्यू हेडन (CSK )125728952144.81
2010सचिन तेंदुलकर (MI)156188947.53132.61
2011क्रिस गेल (RCB)1260810767.55183.13
2012क्रिस गेल (RCB)1473312861.08160.74
2013माइकल हसी (CSK)177339552.35129.5
2014रॉबिन उथप्पा (KKR)166608344137.78
2015डेविड वार्नर (SRH)145629143.23156.54
2016विराट कोहली (RCB)1697311381.08152.03
2017डेविड वार्नर (SRH)1464112658.27141.81
2018केन विलियमसन (SRH)177358452.5142.44
2019डेविड वार्नर (SRH)1269210069.2143.87
2020केएल राहुल (PBKS)14670132*55.83129.34
2021रुतुराज गायकवाड़ (CSK)16635101*45.35136.26
2022जोस बटलर (RR)1786311657.53149.05
2023शुभमन गिल17 89012959.33 157.80

IPL purple cap Winners list 2008-2023

हर साल आईपीएल में सबसे अच्छा प्रदर्शन करने वाले गेंदबाजों को purple cap दिया जाता है। नीचे साल 2008 से 2023 तक के आईपीएल में पर्पल कैप विजेताओं की सूची (list) दी गयी है साथ ही विजेताओं द्वारा खेले गए मैचों में लिए गए विकटों की संख्या भी आप जान पाएंगे –

सालविजेता खिलाडी (आईपीएल टीम का नाम)मैचविकेट
2008सोहैल तनवीरRR1122
2009आरपी सिंहDC1623
2010प्रज्ञान ओझाDC1621
2011लसिथ मलिंगाMI1628
2012मोर्ने मोर्केलDC1625
2013ड्वेन ब्रावोCSK1832
2014मोहित शर्माCSK1623
2015ड्वेन ब्रावोCSK1626
2016भुवनेश्वर कुमारSRH1723
2017भुवनेश्वर कुमारSRH1426
2018एंड्रयू टाईBKS1424
2019इमरान ताहिरCSK1726
2020कागिसो रबाडाDC1730
2021हर्षल पटेलRCB1532
2022युजवेंद्र चहलRR1727
2023मोहम्मद शमीGT1728

IPL winning team captain, player of the series And man of the Match

आइये एक नजर डालते हैं साल 2008 से 2023 तक के आईपीएल विजेता टीम, कप्तान, प्लेयर ऑफ द सीरीज और मैन ऑफ द मैच फाइनल लिस्ट पर-

वर्ष (year)विजेता
(winner)
कप्तान (Captain)प्लेयर ऑफ द सीरीज
(Player of the Series)
मैन ऑफ द मैच
(Man of the match)
2008राजस्थान रॉयल्सशेन वॉर्नशेन वॉटसनयूसुफ पठान
2009डेक्कन चार्जर्सएडम गिलक्रिस्टएडम गिलक्रिस्टअनिल कुंबले
2010चेन्नई सुपर किंग्समहेंद्र सिंह धोनीसचिन तेंडुलकरसुरेश रैना
2011चेन्नई सुपर किंग्समहेंद्र सिंह धोनीक्रिस गेलमुरली विजय
2012कोलकाता नाइट राइडर्सगौतम गंभीरसुनील नरेनमनविंदर बिसला
2013मुंबई इंडियंसरोहित शर्माशेन वॉटसनकीरोन पोलार्ड
2014कोलकाता नाइट राइडर्सगौतम गंभीरग्लेन मैक्सवेलमनीष पाण्डेय
2015मुंबई इंडियंसरोहित शर्माआंद्रे रसेलरोहित शर्मा
2016सनराइजर्स हैदराबादडेविड वार्नरविराट कोहलीबेन कटिंग
2017मुंबई इंडियंसरोहित शर्माबेन स्टोक्सक्रुणाल पंड्या
2018चेन्नई सुपर किंग्समहेंद्र सिंह धोनीसुनील नरेनशेन वॉटसन
2019मुंबई इंडियंसरोहित शर्माआंद्रे रसेलजसप्रीत बुमराह
2020मुंबई इंडियंसरोहित शर्माजोफ्रा आर्चरट्रेंट बोल्ट
2021चेन्नई सुपर किंग्समहेंद्र सिंह धोनीहर्षल पटेलफाफ डु प्लेसिस
2022गुजरात टाइटन्सहार्दिक पांड्याजोस बटलरहार्दिक पांड्या
2023चेन्नई सुपर किंग्समहेंद्र सिंह धोनीशुभमन गिलडेवोन कॉनवे

IPL Winners List 2023 से जुड़े अक्सर पूछे गए सवाल (FAQs)-

वर्ष 2022 से 2027 तक IPL का टाइटल प्रायोजक कौन रहेगा ?

साल 2022 से 2027 तक आईपीएल का टाइटल प्रायोजक भारतीय टाटा समूह है।

आईपीएल के अब तक कुल कितने सीजन खेले जा चुके हैं ?

अब तक 2022 में IPL का 15 वां सीजन खेला जा चुका है। IPL का साल 2023 में 16 वां सीजन चल रहा है।

कौनसी टीम ने आईपीएल के सर्वाधिक ख़िताब जीते हैं ?

मुंबई इंडियंस ने IPL के सबसे अधिक ख़िताब जीते हैं। MI साल 2013, 2015,2017,2019,2020 में कुल 5 बार आईपीएल की विजेता टीम रही है।

2008 में IPL winning team कौन थी?

वर्ष 2008 में आईपीएल की शुरुआत की गयी थी। साल 2008 में IPL winning team राजस्थान रॉयल्स रही थी।

आईपीएल में सर्वाधिक रन किस खिलाडी ने बनाये हैं ?

विराट कोहली ने आईपीएल में सबसे अधिक 5412 रन बनाये हैं।

2023 में आईपीएल का ख़िताब कौन जीतेगा ?

इस साल के आईपीएल का ख़िताब कौन जीतेगा यह देखना काफी रोमांचक होगा। एक आंकलन के अनुसार गुजरात टाइटंस ,मुंबई इंडियंस और राजस्थान रॉयल्स फाइनल में खेलेंगें। आईपीएल 2023 का विनर कौन होगा यह भविष्यवाणी करना थोड़ा मुश्किल है।

इंडियन प्रीमियर लीग में ऑरेंज कैप (नारंगी टोपी) किसे दी जाती है ?

आईपीएल में Orange Cap उस बल्लेबाज को दी जाती है जिसने आईपीएल में सबसे अधिक रन बनाये हों।

किस खिलाडी ने अब तक सबसे अधिक बार ऑरेंज कैप जीती है ?

2022 तक के आईपीएल टूर्नामेंट्स में अब तक हैदराबाद की तरफ से खेलते हुए ऑस्ट्रेलियाई ओपनर डेविड वॉर्नर ने 3 बार Orange Cap जीती है।

आईपीएल 2022 का फाइनल मैच किन टीमों के बीच खेला गया था ?

IPL 2022 फाइनल मैच गुजरात टाइटंस और राजस्थान रॉयल्स के बीच 29 मई 2022 को नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला गया था। जिसमें गुजरात टाइटंस विजेता टीम रही।

Leave a Comment