छत्तीसगढ़ एम्प्लोयी सैलरी स्लिप ऐसे निकालें – Chhattisgarh Employee Salary Slip 2023

Chhattisgarh Employee Salary Slip :- छत्तीसगढ़ राज्य की सरकार ने राज्य में कार्य कर रहे कर्मचारियों के लिए ऑनलाइन पोर्टल को शुरू किया है जिसका नाम है ई-कोष ऑनलाइन पोर्टल। इसे संचालनालय कोष लेखा और पेंशन छत्तीसगढ़ विभाग द्वारा संचालित किया जाता है। यह पोर्टल राज्य में जितने भी नागरिक सरकारी सेवा में कर्मचारी के रूप में कार्य कर रहे है उन सभी के लिए बनाया गया है। जिसके जरिये वह आसानी से अपनी सैलरी स्लिप और अन्य अलाउंस, पर्क्स, बोनस आदि की जानकारी आसानी से देख और डाउनलोड भी कर सकते है। पोर्टल पर कर्मचारी के वेतन, बीमा, पेंशन आदि का रिकॉर्ड भी रखा जाता है।

यह भी पढ़ें :- छत्तीसगढ़ ई-डिस्ट्रिक्ट पोर्टल

छत्तीसगढ़ एम्प्लोयी सैलरी स्लिप ऐसे निकालें - Chhattisgarh Employee Salary Slip 2022
छत्तीसगढ़ एम्प्लोयी सैलरी स्लिप ऐसे निकालें

किसी भी समाज कलयाण से जुड़े खर्चो का बिल भी पोर्टल पर बनाया जाता है और उसका सही तरह से सत्यापन होने के पश्चात उसका भुगतान भी ऑनलाइन माध्यम द्वारा पूरा किया जाता है। अगर आप भी वेतन पर्ची देखना चाहते है और डाउनलोड करना चाहते है तो इसके लिए आपको पोर्टल की आधिकारिक वेबसाइट https://ekoshonline.cg.nic.in पर जाना है।

यह पोर्टल छत्तीसगढ़ के कर्मचारियों के लिए बहुत ही लाभदायी साबित होगी। हम आपको कर्मचारी सैलरी स्लिप से सम्बंधित जानकरी जैसे: छत्तीसगढ़ एम्प्लोयी सैलरी स्लिप 2023 कैसे डाउनलोड करें, पोर्टल को शुरू करने का उद्देश्य, पोर्टल से मिलने वाले लाभ एवं विशेस्ताएं, Employee Salary Slip 2023 हेतु पंजीकरण आवश्यक है या नहीं आदि के बारे में बताने जा रहे है। अगर आप जानकारी जानना चाहते है तो आप को इसके लिए आर्टिकल को अंत तक पढ़ना होगा।

छत्तीसगढ़ धनलक्ष्मी योजना

Chhattisgarh Employee Salary Slip

अपनी वेतन पर्ची से जुडी किसी भी प्रकार की जानकारी जानने के लिए कर्मचारियों को कही भी जाने की आवश्यकता नहीं है वह आसानी से अपने मोबाइल व कंप्यूटर के जरिये ऑनलाइन माध्यम से सभी जानकारियों को आसानी से प्राप्त कर सकते है। कर्मचारी किसी भी महीने की स्लिप पोर्टल पर खोल सकते है। ऑनलाइन माध्यम से उनका समय और पैसा दोनों बच सकेगा। वेतन पर्ची की आवश्यकता यदि किसी को बैंक द्वारा लोन लेना हो उस समय पड़ती है। कर्मचारी को पोर्टल पर सैलरी स्लिप देखने के लिए पंजीकरण करने की आवश्यकता भी नहीं पड़ेगी उन्हें विभाग द्वारा ही लॉगिन/यूजर ID और पासवर्ड प्रदान किया जायेगा वह केवल लॉगिन करके जानकारी प्राप्त कर सकते है।

डिजिटल हस्ताक्षरित भू-नक्शा – B1 खसरा

राज्य छत्तीसगढ़
आर्टिकल छत्तीसगढ़ एम्प्लोयी सैलरी स्लिप
पोर्टल ई-कोष ऑनलाइन
साल 2023
लाभ लेने वाले राज्य के कर्मचारी
उद्देश्य ऑनलाइन माध्यम से सुविधा प्रदान करना
श्रेणी राज्य सरकारी योजना
आवेदन प्रक्रिया ऑनलाइन मोड
ekoshonline pay slip websiteekoshonline.cg.nic.in
Chhattisgarh Employee Salary Slip

e-Koshonline login

पोर्टल पर दी गयी सभी सुविधाओं का लाभ पाने के लिए उन्हें रजिस्ट्रेशन करवाने की आवश्यकता नहीं। वह केवल लॉगिन डिटेल्स डालकर ही सभी सेवाओं का लाभ ले सकेंगे। ई-कोष ऑनलाइन पोर्टल पर छत्तीसगढ़ सरकार ने सभी विभागों की जानकारी की सुविधा प्रदान की है जिसे लाभार्थी आसानी से देख सकते है और इसे डाउनलोड भी कर सकते है। इन सभी कार्यो को डिजिटल माध्यम द्वारा पूरा किया जा रहा है जिससे सभी कार्य पेपरलेस हो जायेंगे जिससे किसी भी प्रकार की जानकारी जानने के लिए ज़्यादा से ज्यादा समय बच सकेगा।

पोर्टल को शुरू करने का उद्देश्य

पोर्टल को शुरू करने का उदेश्य यही है की जैसा आप सभी जानते है की सभी कार्य कंप्यूटर के माध्यम से किये जाते है और इसमें कर्मचारी के सभी चीजों का रिकॉर्ड भी रखा जाता है जो आसानी से कभी भी देखा जा सकता है। इससे समय की बचत हो सकेगी और कर्मचारी को अपनी वेतन पर्ची से जुडी किसी भी जानकरी के लिए यहाँ-वहाँ चक्कर भी नहीं मरने पड़ेंगे। वह खुद सरल तरीके से पोर्टल पर जानकारी प्राप्त कर सकेंगे और इसका लाभ पा सकेंगे।

मुख्यमंत्री ज्ञान प्रोत्साहन योजना छत्तीसगढ़ 2023

ई-कोष ऑनलाइन पोर्टल से मिलने वाले लाभ एवं विषेशताएं

  • कर्मचारी को ई-कोष ऑनलाइन पोर्टल पर लॉगिन करना आवश्यक है उसी के जरिये वह अपनी किसी भी महीने की सैलरी स्लिप कभी भी देख सकते है।
  • ऑनलाइन आवेदन करने पर कर्मचारी के समय और पैसे की बचत होगी।
  • यह पोर्टल छत्तीसगढ़ राज्य के कर्मचारियों के लिए जारी किया गया है ताकि उन्हें सभी प्रकार की सुविधा ऑनलाइन माध्यम द्वारा मिल पाएं।
  • आवेदक आसानी से अपने मोबाइल व कंप्यूटर के माध्यम से सैलरी स्लिप को देख सकते है और डाउनलोड भी कर सकते है।
  • कर्मचारी पोर्टल के माध्यम से सैलरी स्लिप की जानकारी के साथ साथ पर्क्स, बोनस, बिल तैयार करने की सुविधा, बिल के भुगतान करने की सुविधा भी प्राप्त कर सकेंगे।

पोर्टल पर उपलब्ध सेवाएं

पोर्टल पर उपलब्ध सेवाएं इस प्रकार से है:

  • ई-बिल
  • ई-बजट
  • ई-चालान
  • कार्मिक सम्पदा (ई-कर्मचारी)
  • ई-पेरोल
  • पेंशन
  • कंट्रीब्यूटरी पेंशन स्कीम
  • ई-रिफंड
  • एम्प्लोयी कार्नर
  • मिनिस्टर पे-रोल
  • फण्ड ड्रावल सिस्टम
  • वेंडर पैमेंट सिस्टम
  • ट्रेज़री लॉगिन
  • ऑनलाइन GPF फाइनल
  • BCO रेकन्सीलेशन विद AG
  • ई-लोकसेवा

छत्तीसगढ़ एम्प्लाइज सैलरी स्लिप 2023 ऐसे डाउनलोड करें?

  • सबसे पहले आवेदक को छत्तीसगढ़ की e-Kosh online की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना है।
  • जिसके बाद आपके सामने वेबसाइट का होम पेज खुल जायेगा।
  • होम पेज पर आपको एम्प्लोयी कार्नर के सेक्शन में जाना है।
  • यहाँ आप यूजर ID, पासवर्ड और कैप्चा कोड को भर दें Chhattisgarh-Employee-Salary-slip-Download
  • जिसके बाद आप लॉगिन पर क्लिक कर दें।
  • क्लिक करने के पश्चात आपके सामने डैशबोर्ड खुल जायेगा।
  • यहाँ आप पे-स्लिप/सैलरी स्लिप पर क्लिक कर दें, जिसके बाद आपको जिस महीने की सैलरी स्लिप देखनी होगी उसे सेल्क्ट कर लें।
  • क्लिक करते ही सैलरी स्लिप से जुडी सभी जानकारियों को आप स्क्रीन पर देख सकते है।
  • और आप चाहे तो इसे डाउनलोड भी कर सकते है।

कांटेक्ट अस

अगर आपको सैलरी स्लिप से सम्बंधित किसी भी प्रकार की शिकायत है या आपको कोई भी जानकारी या सवाल जानने है तो आप आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर कांटेक्ट अस पर क्लिक करें। यहाँ आपको अधिकारीयों के नंबर व ईमेल ID दिया होगा। आप दिए गए नंबर पर संपर्क करके अपने सवालों के जवाब पूछ सकते है इसके अलावा आप ईमेल ID पर भी ईमेल भेज सकते है।

छत्तीसगढ़ धनलक्ष्मी योजना 2023

Chhattisgarh Employee Salary Slip 2023 से जुड़े प्रश्न/उत्तर

सरकारी कर्मचारी पोर्टल पर स्लरी स्लिप कैसे देख सकता है?

सरकारी कर्मचारी पोर्टल पर सैलरी स्लिप आसानी से देख सकते है उन्हें केवल विभाग द्वारा प्राप्त यूजर ID और पासवर्ड डालना होगा जिसके बाद स्क्रीन पर वह वेतन पर्ची से जुडी जानकारी देख सकेंगे और इसे डाउनलोड भी कर सकेंगे।

क्या इस पोर्टल पर अन्य राज्य के कर्मचारी भी अपनी सैलरी स्लिप देख पाएंगे?

जी नहीं, ई-कोष ऑनलाइन पोर्टल पर अन्य राज्य के कर्मचारी भी अपनी सैलरी स्लिप नहीं देख पाएंगे, केवल छत्तीसगढ़ राज्य के मूलनिवासी कर्मचारी ही अपनी वेतन पर्ची पोर्टल पर देख पाएंगे।

ई-कोष ऑनलाइन पोर्टल की आधिकारिक वेबसाइट क्या है?

ई-कोष ऑनलाइन पोर्टल की आधिकारिक वेबसाइट https://ekoshonline.cg.nic.in है। कर्मचारी सरल तरीके से अपने मोबाइल व कंप्यूटर के जरिये पोर्टल पर जा सकते है।

पोर्टल को शुरू करने का मुख्य कारण क्या था?

ई-कोष पोर्टल कर्मचारियों के लिए बनाया गया एक ऐसा पोर्टल है जिसके माध्यम से वह आसानी से सैलरी स्टेटस, एनुअल सैलरी स्टेटमेंट, बिल का भुगतान, अलाउंस आदि चीजों को देख सकेंगे।

मुझे अपनी सैलरी स्लिप देखने के लिए क्या करना होगा?

सैलरी स्लिप देखने के लिए आवेदक को ई-कोष पोर्टल पर जाना होगा।

हमने अपने आर्टिकल में ई-कोष ऑनलाइन पोर्टल से सबंधित सभी जानकरियों को हिंदी भाषा में विस्तार से बता दिया है। हम आशा करते ही कि आपको यह जानकारी अच्छी लगी होगी और आपके लिए यह उपयोगी साबित होगी। अगर आपको योजना से सम्बंधित और अधिक जानकारी जाननी होगी या किसी प्रकार का प्रश्न पूछना होगा तो आप कमेंट बॉक्स में कमेंट करके बता सकते है। हम आपके सभी सवालों के जवाब देने की पूरी कोशिश करेंगे।

Leave a Comment

Join Telegram