Bhulagan Bihar | बिहार जमीन लगान रसीद ऑनलाइन कैसे निकालें

बिहार जमीन लगान रसीद- बिहार सरकार के राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग (रेवेन्यु द्वारा बिहार राज्य की जनता को ध्यान में रखते हुए उनकी सुविधाओं के लिए ऑनलाइन पोर्टल को लांच किया गया है। इस पोर्टल का नाम Bhulagan Bihar रखा गया है। इस पोर्टल पर बिहार के निवासी अपनी जमीन से सम्बन्धित सभी महत्वपूर्ण जानकारियों जैसे -बिहार जमीन लगान रसीद ,जमीन का मैप (नक्सा) ,खसरा-खतौनी नक़ल, लगान आदि कई भूमि से सम्बन्धित जानकारियों को ऑनलाइन पोर्टल की सहायता से प्राप्त कर सकेंगे । साथ ही साथ राज्य के नागरिकों को पोर्टल की सहायता से ऑनलाइन जमींन का लगान भरने की सुविधा प्राप्त हो सकेगी और वह अपनी रसीद भी ऑनलाइन निकाल सकेंगे।

किसान रजिस्ट्रेशन 2023

Bhulagan Bihar | बिहार जमीन लगान रसीद ऑनलाइन कैसे निकालें
Bhulagan Bihar: बिहार जमीन लगान रसीद ऑनलाइन कैसे निकालें

आज के इस आर्टिकल के माध्यम से हम आपको बिहार जमीन लगान रसीद ऑनलाइन कैसे निकालें?Bhulagan Bihar क्या है?जमीन लगान रसीद हेतु किन दस्तावेजों की आवश्यकता पड़ेगी? भू-लगान बिहार पोर्टल के लाभ और विशेषताए क्या हैं? आदि से सम्बंधित महत्वपूर्ण जानकारी के बारें में सरल भाषा में बताएँगे।इसके लिए आर्टिकल को अंत तक पढ़ें।

Bhulagan Bihar जमीन लगान रसीद संक्षिप्त विवरण

पोर्टल Bhulagan Bihar
राज्यबिहार
सम्बंधित विभाग राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग , बिहार
उद्देश्यराज्य की जनता को भूमि से सम्बन्धित
जानकारी और सुविधा ऑनलाइन प्रदान करना।
लाभार्थी बिहार की जनता
वर्तमान साल 2023
ऑफिसियल साइटclick here

बिहार जमीन लगान रसीद

व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp

डिजिटल इंडिया का सपना पूरा करने की ओर बिहार सरकार द्वारा इस पोर्टल को 1 अप्रैल 2020 लॉन्च किया गया है। पोर्टल की सहायता से बिहार की जनता बिहार जमीन लगान रसीद को बड़ी ही आसानी से ऑनलाइन माध्यम से निकाल सकेंगे। नागरिकों को घर बैठे ही अपना लगान भरने तथा जमींन से सम्बन्धित आवश्यक जानकारियों को प्राप्त करने में आसानी हो सकेगी।

पोर्टल के लांच होने से पहले नागरिको को पहले इन कार्यों के सम्बन्ध में तहसील और पंचायत कार्यालय जाना पड़ता था तथा कई सारी समस्याओं से गुजरना पड़ता था। ऑफलाइन कई बार कार्यालय के कुछ अधिकारीयों द्वारा इन कार्यों को करने के लिए जनता से घूस भी ली जाती थी। लेकिन अब पोर्टल की सहायता से पारदर्शिता आ सकेगी और कार्यों को जल्द से जल्द करने में आसानी भी हो सकेगी साथ ही साथ जनता का कीमती समय भी नष्ट नहीं होगा।

Bhulagan Bihar Portal से लाभ और विशेषतायें क्या है ?

भूमि से सम्बन्धित जानकारियों के लिए बिहार सरकार द्वारा भू-लगान बिहार पोर्टल को शुरू किया गया जिसकी सहयता से राज्य के नागरिकों को तथा सरकार दोनों को ही लाभ प्राप्त हुआ है। बिहार राज्य की जनता को क्या क्या लाभ मिल सकेंगे आईये जानते है –

व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp
  1.  Bhulagan Bihar Portal के लांच से जनता ही नहीं सरकार को भी बड़ी सुविधा मिली है।
  2. इस पोर्टल की सहयता से कार्यों को ऑनलाइन उपलब्ध कराया जा सकेगा तथा जानकारी ऑनलाइन ली जा सकेगी।
  3. जनता द्वारा पोर्टल पर उपलब्ध सेवाओं को घर बैठे बड़ी ही आसानी से ऑनलाइन लाभ लिया जा सकेगा।
  4. बिहार की जनता को अब कार्यालयों के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे। क्यूंकि पोर्टल पर ही जनता को लगान भरने,तथा बकाया लगान को देखने की सुविधा दी गयी है।
  5. राज्य के नागरिकों को अपना खाता- खतौनी ,लगान की रसीद ऑनलाइन निकालने तथा भूमि से सम्बन्धित जानकारियों को प्राप्त कर सकने में आसानी होगी।
  6. बिहार की जनता ऑनलाइन अपना लगान भर सकेगी।
  7. नागरिकों के कीमती समय की बचत होगी।
  8. ऑनलाइन डाटा सुरक्षित रहेगा जिससे सरकारी कार्यों में अड़चने नहीं आएंगी कार्यों को व्यवस्थित रूप से किया जा सकेगा।
  9. पेपरलेस कार्य होगा जिससे पर्यावरण को नुक्सान नहीं होगा।
  10. भ्रष्टाचार और घूसखोरी से निजात मिल सकेगा।

बिहार जमीन लगान रसीद ऑनलाइन निकालने हेतु किन दस्तावेजों की आवश्यकता होगी?

यदि आप भी बिहार के निवासी हैं और अपनी जमीन की लगान रसीद (bihar Jamin lagan rasid) निकलना चाहते हैं तो आपको इसके लिए कुछ दस्तावेजों की आवश्यकता होगी। बिहार जमीन लगान रसीद ऑनलाइन निकालने के लिए क्या क्या दस्तावेज लगेंगे आइये जानते हैं –

  1. आपको जिस भी जमीन की लगान की रसीद देखनी हो या आप रसीद को निकलना चाहते है तो आपको नीचे दिए गए जानकारियों को भरना होगा –
    • आपको प्लाट के नंबर पता होना चाहिए जिसकी रसीद निकालनी है
    • अपना बैंक अकाउंट नंबर की जानकारी
    • तालुका पेज संख्या की जानकारी
    • रैयत का नाम
    • ऊपर दिए गए चारों विकल्पों में से किसी भी एक विकल्प की जानकारी दे सकते है।
  2. आपके घर का पता
  3. मोबाइल नंबर
  4. तथा ATM ऑनलाइन भुगतान के लिए

बिहार जमीन लगान रसीद ऑनलाइन कैसे निकालें ?

यदि आप भी बिहार राज्य के निवासी हैं और आप भी अपने जमीन से सम्बन्धित जानकारियों को पाना चाहते हैं या जमीन की लगान रसीद ऑनलाइन देखना कहते हैं तो आपको नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करना होगा –

  • इसके लिए आपको सबसे पहले Bhulagan Bihar की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। निकालने के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएँ।
  • अब आपके सामने इस आधिकारिक वेबसाइट का होम पेज खुल जायेगा। BHULAGAAN BIHAR ONLINE RAASED
  • इस होम पेज पर आपको कई सारे विकल्प देखने को मिल जाएंगे जिसमे आपको भू -लगान वाले विकल्प पर क्लिक कर देना है।
  • भू -लगान वाले विकल्प पर क्लिक करते ही आपकी स्क्रीन पर नया पेज खुल जाएगा।
  • इस नए पेज पर आपको दो विकल्प दिखाई देंगे जिसमे से आपको ऑनलाइन भुगतान करें (PAY ONLINE LAGAAN )वाले विकल्प पर क्लिक कर देना है।
  • क्लिक करते ही आपके सामने नए पेज पर फॉर्म खुलेगा जिसमे आपको पूछी गयी जानकारियों जैसे -जिला का नाम , हल्का का नाम , अंचल का नाम , मौजा का नाम , भाग वर्तमान , पृष्ठ संख्या वर्तमान आदि को सही-सही भरना है।
  • अब कैप्चा कोड को भरना है और खोजें (सर्च) बटन पर क्लिक कर देना है। BHUGTAAN BIHAAR ONLINE KHOJEN
  • सर्च पर क्लिक करते ही आपके सामने रैयत का नाम खुल जायेगा इसके साथ ही आपको अन्य विकल्प  खाता संख्या , भाग वर्तमान और पृष्ठ संख्या वर्तमान भी दिखाई देंगे।
  • आपको इसके बाद यहाँ देखें वाले विकल्प पर क्लिक कर देना है इसके बाद आपके सामने रेयत सम्बंधित जानकारी आ जाएगी जैसे कितना बकाया राशि है ,कितना कुल देय राशि है आदि।
  • अब आपको रसीद काटने के लिए रेयत का नाम ,पता मोबाइल नंबर को बरना होगा और Terms and Conditions वाले बटन पर क्लिक कर दें।
  • अब आपको नीचे ऑनलाइन भुगतान करें वाले ऑप्शन पर क्लिक कर देना है। BHULAGAAN BIHAR ONLINE RAASED BHUGTAAN
  • इसके बाद आपके समने डिटेल्स खुल जाएगी जहाँ पर आपको  पेमेंट मोड और बैंक का नाम चयनित करके सबमिट बटन पर क्लिक कर देना है।
  • अब आपको नये पेज पर पेमेंट से जुडी जानकारी को भरना है और भुगतान कर देना है।
  • भुगतान करते ही आपके सामने भुगतान की रसीद आ जाएगी जिसको आप डाउनलोड करके प्रिंट करा सकते है।

इस प्रकार आप ऑनलाइन बिहार जमीन लगान रसीद प्राप्त कर सकते हैं।

Bhulagan Bihar से सम्बन्धित कुछ सवाल/जबाब

भू -लगान बिहार क्या है ?

Bhulagan Bihar एक पोर्टल है जिसपर पर बिहार के निवासी अपनी जमीन से सम्बन्धित सभी महत्वपूर्ण जानकारियों जैसे -बिहार जमीन लगान रसीद ,जमीन का मैप (नक्शा) ,खसरा-खतौनी नक़ल ,लगान आदि जानकारियों को ऑनलाइन प्राप्त कर सकते हैं ।

बिहार जमीन रसीद ऑनलाइन निकालने के लिए कितनी फीस लगेगी ?

बिहार जमीन रसीद ऑनलाइन निकालने के लिए आपको 25 से 30 रूपए तक देने हैं।

बिहार में ऑनलाइन जमीन लगान का भुगतान कब से शुरू किया गया ?

बिहार में अप्रैल 2021 से ऑनलाइन जमीन लगान का भुगतान शुरू किया गया।

Bihar Jamin Lagaan Rasid Online से संबंधित किसी भी समस्याओं के लिए हेल्पलाइन नंबर क्या है ?

बिहार में जमीन लगान रसीद से संबंधित किसी भी समस्या के लिए आप हेल्पलाइन नंबर से संपर्क कर सकते हैं। हेल्पलाइन नंबर : 1800-345-6215 

भू लगान बिहार की ऑफिसियल वेबसाइट क्या है ?

  • bhulagan.bihar.gov.in भू-लगान बिहार की ऑफिसियल साइट है।
  • आशा करते है आपको इस आर्टिकल की सहयता से बिहार जमीन लगान रसीद ऑनलाइन कैसे निकालें ?तथा भू -लगान से सम्बन्धित आवश्यक जानकारी प्राप्त हो गयी होगी। यदि इससे सम्बन्धित कोई अन्य सवाल आपके मन में हो तो आप हमे नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स के माध्यम से अपने सवाल पूछ सकते हैं ।

    Leave a Comment