असीम पोर्टल 2023: ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन, (ASEEM Portal) एप्लीकेशन स्टेटस

कोरोना काल के मुश्किल दौर में बहुत से नागरिकों ने अपने रोजगार खोए हैं। जिनमे से बहुत से लोग अपने अपने घरों को लौट आये थे। इन्ही सब नागरिकों के लिए सरकार ने असीम पोर्टल 2023 (ASEEM Portal) की शुरुआत की है। जिस के माध्यम से उन नागरिकों को रोजगार उपलब्ध कराया जाएगा जिन्होंने कोविड के चलते अपने आय के साधन खो दिए हैं। आज इस लेख में हम आगे जानेंगे की कैसे इस पोर्टल की सहायता से सबको रोजगार प्रदान किया जाएगा। ASEEM Portal पर कैसे अपना पंजीकरण कराएं ? इसके लिए कौन कौन से दस्तावेज चाहिए होंगे और इसकी आवश्यक पात्रता क्या हैं। ऐसी ही अन्य सभी महत्वपूर्ण जानकारी आप को इस लेख के माध्यम से मिल जाएगी। जानने के लिए पढ़ते रहे।

इसे भी जाने :- वोटर पोर्टल

असीम पोर्टल 2022: ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन, (ASEEM Portal) एप्लीकेशन स्टेटस

असीम पोर्टल 2023

भारत सरकार ने कोरोना काल में नौकरियों से हाथ धो बैठे नागरिकों के लिए इस पोर्टल (ASEEM Portal) की शुरुआत की है। बता दें की कोविड के दौरान बहुत से लोगों ने देश और विदेश में अपनी नौकरियां खो दी थी और स्वदेश लौट आये थे। इस के अतिरिक्त देश के विभिन्न राज्यों में रोजगार खोने के बाद बहुत से कामगार और मजदूर वापस अपने अपने राज्यों में लौट आये थे। ऐसे में ये पोर्टल सभी नागरिकों के लिए बहुत ही लाभदायक होगा। ये पोर्टल एक तरह का प्लेटफार्म होगा जहाँ सभी माइग्रेंट वर्कर्स अपना पंजीकरण करवा सकते हैं और साथ ही वो कंपनियां भी अपना पंजीकरण करवा सकेंगी जिन्हे अपने लिए कार्य करने हेतु कर्मचारियों की आवश्यकता है।

असीम पोर्टल (ASEEM Portal) का फुल फॉर्म / पूरा नाम है – Aatmanirbhar Skilled Employee Employer Mapping (ASEEM ) ये एक प्रकार का डिजिटल पोर्टल है जहाँ एम्प्लोयी और एम्प्लायर यानी कर्मचारी और नियोक्ता एक ही प्लेटफार्म पर उपस्थित होंगे और इस डिजिटल माध्यम से एक दूसरे से संपर्क कर सकते हैं । इस पोर्टल पर सभी बेरोजगार स्किल्ड या नॉन स्किल्ड कामगारों और कर्मचारियों को अपनी योग्यता के आधार पर रोजगार प्राप्त होता है। आप की जानकारी के लिए बताते चलें की वंदे भारत मिशन के तहत भारत लौटे और SWADES स्किल कार्ड भर चुके नागरिकों के डेटाबेस को भी इस पोर्टल पर एकीकृत कर दिया गया है।

PM kisan Samman Nidhi: बंद हो सकती है किसान सम्मान निधि की रकम,

Highlights of Aseem Portal 2023

आर्टिकल का नाम असीम पोर्टल 2023: ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन
पोर्टल का नाम Aatmanirbhar Skilled Employee Employer Mapping (ASEEM Portal )
शुरु किया गया केंद्र सरकार द्वारा
लाभार्थी देश के नागरिक
उद्देश्य बेरोजगारों को रोजगार और नियोक्ताओं को कर्मचारी उपलब्ध कराना
वर्तमान वर्ष 2023
आवेदन प्रक्रिया ऑनलाइन मोड
आधिकारिक वेबसाइट (nsdcindia.org)

ASEEM Portal के उद्देश्य

ASEEM Portal 2023 की शुरुआत केंद्र सरकार द्वारा कोविड के चलते अपनी नौकरी से हाथ धो बैठे प्रवासी नागरिकों को ध्यान में रखकर की गयी थी। असीम पोर्टल के माध्यम से सभी नियोक्ता और बेरोजगार व्यक्ति अपना पंजीकरण करवा सकेंगे। इससे सभी को डिजिटली ही कनेक्ट करने का मौका मिलेगा। यही नहीं बहुत ही कम समय में ही योग्यता के आधार पर नियोक्ता और कर्मचारी एक दूसरे से संपर्क कर सकते हैं। यही नहीं बेरोजगार लोग रोजगार प्राप्त कर सकते हैं वहीँ नियोक्ताओं को भी योग्य कर्मचारी प्राप्त हो जाएंगे। इस से बेरोजगारी कम होगी कर लोगों को रोजगार के बेहतर अवसर मिल सकेंगे।

असीम पोर्टल का लाभ

  • Aseem Portal 2023 के माध्यम से सभी प्रवासी नागरिकों को रोजगार उपलब्ध कराने का अवसर मिलेगा।
  • असीम पोर्टल एक ऑनलाइन प्लेटफार्म होगा जाह्ना नियोक्ता और कर्मचारी दोनों ही एक ही जगह पर उपलब्ध रहेंगे और आवश्यकता के अनुसार संपर्क कर सकेंगे।
  • इस पोर्टल ASEEM Portal 2023 के अंतर्गत लाभ लेने के लिए आप को इस पर पंजीकरण करवाना होगा।
  • पोर्टल के माध्यम से स्किल्ड और नॉन स्किल्ड दोनों ही प्रकार के कामगारों को लाभ प्रदान किया जाएगा।
  • इस पोर्टल पर पंजीकृत नागरिकों के पास पहले से बेहतर रोजगार के विकल्प उपलब्ध होंगे जहाँ वो अपनी योग्यता के आधार पर रोजगार प्राप्त कर सकते हैं।
  • जानकारी के लिए बता दें की इस पोर्टल के माध्यम से देश से बाहर से आये नागरिकों को भी रोजगार प्राप्त करने के अवसर मिलेंगे।
  • ASEEM Portal 2023 के जरिये अब घर बैठे ही बेरोजगार व्यक्ति अपने लिए रोजगार ढून्ढ सकते हैं।
  • अभी तक कुल 20 लाख से भी ज्यादा लोगों ने असीम पोर्टल पर अपना पंजीकरण करवा लिया है।
  • असीम पोर्टल पर फ्रेशर्स भी अपना पंजीकरण करवा सकते हैं। उन्हें भी इस पोर्टल के माध्यम से जॉब ऑफर्स दिए जाएंगे।
  • इस पोर्टल पंजीकृत रोजगार के तलाश में बेरोजगारों को कंपनी अपनी जरुरत के अनुसार स्वयं उनसे संपर्क करेगी।
  • ASEEM Portal के माध्यम से सभी इच्छुक उम्मीदवारों को उनकी योग्यता और एक्सपीरियंस के आधार पर उन्हें नौकरी के ऑफर्स प्राप्त होंगे।

पोर्टल (Aatmanirbhar Skilled Employee Employer Mapping (ASEEM Portal ) के तीन आईटी आधारित इंटरफ़ेस

आप की जानकारी के लिए बता दें की असीम पोर्टल 2023 के कुल तीन आईटी आधारित इंटरफ़ेस हैं। जिन पर ये पोर्टल काम करता करता है। जिनके बारे में हम आप को आगे बता रहे हैं –

  1. नियोक्ता इंटरफ़ेस – इसमें नियोक्ता ऑनबोर्डिंग, डिमांड एग्रीगेशन और उम्मीदवार चयन शामिल हैं।
  2. डैशबोर्ड – इसमें रिपोर्ट , विश्लेषण और रोजगार की डिमांड , ट्रेंड और सप्लाई के बीच के अंतराल को उजागर करते हैं।
  3. उम्मीदवार आवेदन – इस इंटरफ़ेस में उम्मीदवारों का प्रोफाइल बनाना , उनके लिए नौकरी ट्रैक करना और नौकरी का सुझाव सजहा करना शामिल है।

ASEEM Portal पर पंजीकृत कंपनियों के नाम

असीम पोर्टल पर रोजगार उपलब्ध कराने के लिए बहुत सी कंपनियों ने अपना पंजीकरण कराया है। ये कम्पनिया इस पोर्टल पंजीकृत नागरिकों से अपनी आवश्यकता के अनुसार योग्यता रखने वाले लोगों से संपर्क करती है और फिर उन्हें रोजगार प्रदान करती है। आप की जानकारी के लिए बता दें की अभी तक इस पोर्टल पर 50 से भी ज्यादा कंपनियों ने अपना पंजीकरण करवाया है। इन में से कुछ कंपनियां ये हैं – स्विगी, जोमैटो, ओला, ओयो, ऊबर और रैपिडो बाइक।

सप्लाई मूवमेंट में राज्यों का योगदान

राज्यों के नामयोगदान प्रतिशत
उत्तर प्रदेश17%
आंध्र प्रदेश17%
दिल्ली5%
असम13%
बिहार11%

असीम पोर्टल के लिए पात्रता

यदि आप भी इस पोर्टल पर अपना पंजीकरण करवाने के इच्छुक हैं तो आप को कुछ पात्रता मानदंड को पूरा करना होगा। आगे आप इन पात्रता मानदंडों को पढ़ सकते हैं।

  • जो भी कंपनी (ASEEM Portal) पर अपना पंजीकरण करवाना चाहती है वो सभी सरकार द्वारा पंजीकृत होनी चाहिए।
  • इन कंपनियों द्वारा चुने गए कर्मचारियों को न्यूनतम सैलरी देना आवश्यक है।

असीम पोर्टल के लिए आवश्यक दस्तावेज

यदि आप भी इस पोर्टल (ASEEM Portal) पर अपना रजिस्ट्रेशन कराना चाहते हैं तो आप को कुछ आवश्यक दस्तावेजों की जरुरत पड़ेगी। आप की सुविधा के लिए यहाँ हम इन दस्तावेजों की सूची उपलब्ध करा रहे हैं –

  1. आवेदक का आधार कार्ड
  2. पैन कार्ड
  3. स्थायी निवास प्रमाण पत्र
  4. मोबाइल नंबर
  5. शैक्षिणिक योग्यता का प्रमाण पत्र
  6. पहचान पत्र
  7. बैंक संबंधी जानकारी
  8. पासपोर्ट साइज फोटो ( स्कैन की हुई )
  9. जो काम कर चुके हैं उसकी जानकारी से जुड़ा प्रमाण पत्र और जो करना चाहते हैं उस संबंध में जानकारी।

ऐसे करें असीम पोर्टल 2023 पर पंजीकरण

यदि आप भी बेरोजगार हैं और नौकरी की तलाश में हैं तो आप भी इस पोर्टल पर अपना पंजीकरण करवा सकते हैं। आगे हम इस लेख में पोर्टल पर पंजीकरण करने की पूरी प्रक्रिया बताने जा रहे हैं। यदि आप भी अपना पंजीकरण करना चाहते हैं तो यहाँ दी गयी प्रक्रिया को फॉलो कर सकते हैं।

कैंडिडेट्स रजिस्ट्रेशन ( Candidates Registration ) :

  1. सबसे पहले आप को इस के लिए असीम पोर्टल aseem.nsdcindia.org पर जाना होगा।
असीम पोर्टल 2022
  1. इस के बाद आप को होम पेज पर ऊपर कुछ विकल्प दिखेंगे।
  2. दिख रहे विकल्पों में से आप को Login के विकल्प पर क्लीक करना होगा।
  3. अब आप के सामने अगला पेज खुलेगा।
  4. यहाँ आप को Registration का विकल्प दिखेगा। इस पर क्लीक करें।
  5. आप के सामने एक फॉर्म खुलेगा। जहाँ आप को पूछी गयी सभी जानकारी भरनी होगी।
  6. आप यहाँ अपना नाम, मोबाइल नंबर, जेंडर, जन्मस्थान (राज्य का नाम और जिला जहाँ आप का जन्म हुआ है। ) आदि भरना होगा।
  7. सभी जानकरी भरने के बाद आप को Join के विकल्प पर क्लीक करना है।
  8. अब आप आगे लॉगिन करके बाकी की सभी आवश्यक जानकरी भर के अपना रजिस्ट्रेशन और आवेदन पूरा कर सकते हैं।

मोबाइल एप्प के माध्यम से :

  • आधिकारिक पोर्टल पर जाए।
  • होम पेज पर दिए mobile app के विकल्प पर क्लीक करें।
  • इसके बाद install के विकल्प पर क्लीक करके अपने डिवाइस पर एप्प को डाउनलोड करें।
  • इसके बाद आप एप्लीकेशन के माध्यम से सभी जानकरी भरें। और अपनी पंजीकरण की प्रक्रिया को पूरा करें।

एम्प्लॉयर्स / नियोक्ताओं के लिए (For Employers )

  1. नियोक्ताओं को ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन हेतु सबसे पहले असीम पोर्टल की आधिकारिक वेबसाइट
    hire-nsdc.betterplace.co.inपर जाना होगा।
  2. अब होम पेज पर आप को फॉर एंप्लॉयर के लिंक पर क्लिक करना होगा ।
  3. इस के बाद स्क्रीन पर पंजीकरण फॉर्म खुल जाएगा जहाँ आप को पूछी गयी सभी आवश्यक जानकारियों को दर्ज करना है ।
  4. सभी आवश्यक जानकारियां भरने के बाद रेजिस्टर नाउ के विकल्प पर क्लिक करें।
  5. अब आपके सामने असीम पोर्टल ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन फॉर्म खुल जाएगा।
  6. यहाँ इस फॉर्म में पूछी गयी सभी पूछी गयी जानकारियों को भी भरें।
  7. इस के साथ ही सभी सम्बंधित दस्तावेजों को भी अपलोड कर के सबमिट पर क्लिक कर दें।
  8. इस तरह से आपकी आवेदन प्रकिया पूरी हो जाती है।

असीम मोबाइल एप्प डाउनलोड करने की प्रक्रिया

यदि आप भी ASEEM Mobile App Download करना चाहते हैं तो आप यहाँ दी जा रही प्रक्रिया को दोहरा सकते हैं। कृपया ध्यान दें इस एप्लीकेशन (असीम मोबाइल एप्प डाउनलोड) को डाउनलोड करने के लिए आप के पास एंड्राइड या ios फ़ोन होना आवश्यक है। आइये जानते हैं पूरी प्रक्रिया –

असीम पोर्टल 2022: ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन, (ASEEM Portal)
  • आप को ASEEM Mobile App Download करने के लिए अपने फ़ोन के google play store app पर जाएं।
  • क्लीक करते ही आप होम पेज पर पहुंचेंगे।
  • यहाँ आप को सर्च बॉक्स में ASEEM App टाइप करना होगा। इस के बाद आप सर्च के आइकॉन पर टैप कर दें।
  • अब आप के सामने कुछ विकल्प खुल जाएंगे।
  • आप पहले विकल्प का चुनाव करें। अब आप के स्क्रीन पर Install का विकल्प दिखेगा।
  • अब आप Install पर क्लीक कर दें।
  • कुछ ही देर में आप की डिवाइस में ASEEM Mobile App डाउनलोड हो जाएगी।
  • अब आप इस एप्लीकेशन को open पर क्लिक कर के इस्तेमाल कर सकते हैं।

असीम पोर्टल 2023 से संबंधित प्रश्न उत्तर

Aseem Portal 2023 क्या है ?

असीम पोर्टल एक ऐसा डिजिटल प्लेटफार्म है जहाँ एक ही जगह पर कर्मचारियों और नियोक्ताओं को एक ही जगह पर संपर्क करने का अवसर मिल जाता है। इस के लिए दोनों को ही अपना पंजीकरण इस पोर्टल पर करना होता है।

असीम पोर्टल क्यों शुरू किया गया था ?

इस पोर्टल की शुरुआत कोविड के दौरान अपनी नौकरी खो चुके नागरिकों के लिए किया गया था। इस पोर्टल के माध्यम से सभी प्रवासी नागरिकों को नौकरी उपलब्ध कराई जाएगी। साथ ही इसी पोर्टल पर नियोक्ता भी रहते हैं। जो की स्किल्ड और नॉन स्किल्ड प्रवासी नागरिकों को रोजगार उपलब्ध कराते हैं।

ASEEM Portal पर पंजीकरण की आधिकारिक वेबसाइट कौन सी है ?

candidate-aseem.nsdcindia.org इसकी आधिकारिक वेबसाइट है।

असीम पोर्टल पर आवेदन करने के लिए कौन कौन से दस्तावेज होते हैं ?

आवेदक का आधार कार्ड , पैन कार्ड , स्थायी निवास प्रमाण पत्र , मोबाइल नंबर , शैक्षणिक योग्यता का प्रमाण पत्र , पहचान पत्र , बैंक संबंधी जानकारी , पासपोर्ट साइज़ फोटो

ASEEM Portal का फुल फॉर्म क्या है ?

Aatmanirbhar Skilled Employee Employer Mapping (ASEEM Portal ) इसका फुल फॉर्म है।

इस लेख के माध्यम से हम ने आप को असीम पोर्टल 2023 से जुडी सभी आवश्यक जानकारी देने का प्रयास किया है। उम्मीद करते हैं की आप को यहाँ दी गयी जानकारी उपयोगी लगी होगी। यदि आप को यहाँ दी गयी जानकारी के संबंध में कुछ पूछना हो तो आप हमे नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स के माध्यम से पूछ सकते हैं।

यदि आपको ये जानकारी पसंद आयी है और आप इसी तरह की अन्य जानकारी प्राप्त करना चाहते हैं तो आप हमारी वेबसाइट को बुक मार्क कर सकते हैं। हम आप को इसी तरह की उपयोगी योजनाओं के बारे में जानकरी देते रहेंगे।

यह भी जानें –

Leave a Comment

Join Telegram