भारत में राशन कार्ड एक बहुत ही आवश्यक डॉक्यूमेंट है। ये आप के पहचान पत्र से लेकर अन्य लगभग हर जरुरी काम में इसका इस्तेमाल होता है। इस कार्ड में परिवार के सभी सदस्यों का नाम होना जरुरी होता है। सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं का लाभ वो ही लोग उठा सकते हैं जिनके परिवार का राशन कार्ड बना हुआ है। राशन कार्ड के माध्यम से सरकार द्वारा देश के विभिन्न हिस्सों में राशन कार्ड की पात्रता के अनुसार न्यूनतम मूल्य पर राशन बांटी जाती है। इसलिए ये आवश्यक है की आप भारत में जहाँ कहीं भी रह रहे हों, आप के पास राशन कार्ड होना अनिवार्य है। और आप राशन कार्ड में नाम कैसे जोड़ें ये हम आगे आपको बताते हैं।
सरकार ने राशन कार्ड के नए नियम बनाये
![राशन कार्ड में नाम कैसे जोड़ें | Add New Member Ration Card in 2023 1 राशन कार्ड में नाम कैसे जोड़ें | Add New Member Ration Card in 2022](https://pmmodiyojanaye.in/wp-content/uploads/2021/08/New-Member-Ration-Card-1.png)
जैसे की आप अब तक समझ ही चुके होंगे कि राशन कार्ड की आवश्यकता आप को आज के समय में बहुत से कार्यों के लिए पड़ती है। इसलिए अगर आप ने अभी तक अपने राशन कार्ड के लिए आवेदन नहीं किया है या फिर आप के परिवार के किसी सदस्य का नाम इसमें नहीं जुड़ा है तो जल्द से जल्द ये काम कर लीजिये। आज हम आप को इस लेख के माध्यम से इसी बारे में कि राशन कार्ड में नाम कैसे जोड़ें जानकारी देंगे। कृपया अधिक जानकारी के लिए आप इस लेख को पूरा पढ़ें।
Table of Contents
राशन कार्ड में नाम कैसे जोड़ें
जैसा की हम जानते हैं की राशन कार्ड में परिवार के सभी सदस्यों का नाम होता है और ऐसा होना आवश्यक भी है। इसलिए परिवार में जुड़ने वाले हर नए सदस्य का नाम भी राशन कार्ड में जोड़ा जाना आवश्यक होता है। परिवार में विवाह, जन्म अथवा मृत्यु होने के पश्चात राशन कार्ड में नाम को जोड़ने या फिर हटाने की आवश्यकता भी होती है। इस के लिए अब ऑनलाइन सुविधा उपलब्ध हैं। ऐसा होने पर नाम जोड़ने के लिए आप को ऑनलाइन माध्यम से एक आवेदन पत्र भरना होगा जिस के माध्यम से आप नए सदस्य का नाम अपने राशन कार्ड में बढ़ा सकते हैं। इसके अतिरिक्त आप राशन कार्ड में परिवार के किसी सदस्य का नाम हटा भी सकते है जैसे की किसी सदस्य की मृत्यु होने पर या फिर किसी सदस्य के विवाह होने पर। आप आगे इस लेख के माध्यम से इस से सम्बंधित अन्य महत्वपूर्ण जानकारियां भी प्राप्त करेंगे।
Add New Member in Ration Card 2023 highlights
आर्टिकल का नाम | राशन कार्ड में नाम कैसे जोड़ें |
सम्बंधित विभाग | खाद्य एवं आपूर्ति नागरिक विभाग |
लाभ | सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं का लाभार्थी बनना |
उद्देश्य | राशन कार्ड में नया नाम जोड़ना और नाम हटाना |
लाभार्थी | देश के सभी नागरिक |
आवेदन मोड | ऑनलाइन |
वर्तमान वर्ष | 2023 |
आधिकारिक वेबसाइट | fcs.up.gov.in |
Ration Card Mein Nye Member Ka Naam jodne से लाभ
राशन कार्ड में नए सदस्य का नाम जुड़वाने से बहुत से लाभ होते हैं। जिनके बारे में हम आगे बात कर रहे हैं। कृपया जानने के लिए आप आगे पढ़ें।
- राशन कार्ड में नए सदस्य के नाम जुड़ने से उसके हिस्से के लाभ भी प्राप्त होंगे। जैसे कि सरकार द्वारा राशन कार्ड पर आवंटित की जाने वाली राशन और अन्य सुविधाएं जो राशन कार्ड के माध्यम से मिल सकती हैं।
- बीपीएल कार्ड धारक परिवार से सम्बन्धित होने पर सरकारी नौकरी में छूट मिलती है।
- अगर न्य सदस्य बच्चा है तो उसे भविष्य में स्कूल में छात्रवृत्ति का लाभ प्राप्त होगा।
- इसके अतिरिक्त वर्तमान में चल रही सभी योजनाओं का लाभ लिया जा सकता है। (बशर्ते सम्बंधित व्यक्ति योजना में पात्रता रखता हो )
- राशन कार्ड होने से आप सरकार द्वारा वर्ग विशेष को दी जाने वाली विभिन्न आरक्षण सुविधाएं भी प्राप्त कर सकते हैं।
- भारत केंद्र सरकार द्वारा दी जाने वाली सब्सिडी का पूरा लाभ उठाने के लिए राशन कार्ड में आप का नाम होना आवश्यक है।
- सरकार द्वारा गरीबों के हित में बहुत सी योजनाएं जोकि विभिन्न स्तरों पर चलाई गयी हैं , उनका लाभ लेने के लिए आप को अपना व अपने परिवार के सभी सदस्यों का नाम राशन कार्ड में दर्ज कराना होगा।
- ये आप का और आप के परिवार की पहचान पत्र के तौर पर भी कार्य करता है।
राशन कार्ड में नाम जोड़ने हेतु आवश्यक दस्तावेज
अगर आप अपने परिवार में किसी नए सदस्य का नाम जोड़ना चाहते हैं तो आप को कुछ आवश्यक दस्तावेजों की आवश्यकता होगी। जिसकी सूची हम आगे बता रहे हैं। आप नाम जोड़ने के लिए आवेदन करने से पहले इन्हे तैयार कर सकते हैं।
बच्चे के जन्म के बाद उसका नाम जोड़ने पर :
- माता- पिता का आईडी प्रूफ / आधार कार्ड
- बच्चे का जन्म प्रमाण पत्र
- ओरिजिनल राशन कार्ड
नववधू का नाम जोड़ने हेतु
- नववधू का आधार कार्ड
- माता-पिता के राशन कार्ड से नाम हटाने का प्रमाण पत्र
- शादी का प्रमाण पत्र
- पति का राशन कार्ड
राशन कार्ड में नाम जोड़ने की ऑनलाइन प्रक्रिया
अगर आप भी अपने परिवार में किसी नए सदस्य का नाम जोड़ना चाहते हैं तो आप यहाँ बताये गए तरीके से ऐसा कर सकते हैं। यहाँ हम नए सदस्य का नाम राशन कार्ड में ऑनलाइन माध्यम से जोड़ने की प्रक्रिया बता रहे हैं।
- सबसे पहले आप को आपूर्ति खाद्य एवं रसद विभाग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
- आप की सुविधा के लिए हम यहाँ डायरेक्ट लिंक उपलब्ध करा रहे हैं। कृपया डायरेक्ट लिंक के लिए यहाँ क्लिक करें।
- क्लिक करते ही आप के सामने आधिकारिक वेबसाइट का होम पेज खुल जाएगा।
![राशन कार्ड में नाम कैसे जोड़ें | Add New Member Ration Card in 2023 2 Add New Member Ration Card](https://pmmodiyojanaye.in/wp-content/uploads/2022/07/Add-New-Member-Ration-Card-1024x471.png)
- यहाँ आप को सबसे पहले अपने लॉगिन आईडी और पासवर्ड के साथ लॉगिन करना होगा। लॉगिन के बाद आप अगले पेज पर पहुंचेंगे।
- इसके बाद आप को सदस्य का नाम जोड़ने के लिए विकल्प मिलेगा। यहाँ आप को इस विकल्प पर क्लिक कर देना है।
- अब अगले पेज पर आप को एक आवेदन पत्र दिखेगा। जिसे आप को भरना है।
- यहाँ पूछी गयी सभी जानकारियों को भरें। सभी आवश्यक दस्तावेज भी अपलोड करें। दस्तावेजों में आप को शादी का प्रमाण पत्र, सदस्य का आधार कार्ड, जन्म प्रमाण पत्र, आवासीय प्रमाण पत्र इत्यादि की जरुरत पड़ सकती है।
- इन सभी दस्तावेजों को अपलोड करने के बाद आप को दिए गए “सबमिट” के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
- क्लिक करने के बाद आप को रसीद नंबर मिल जाएगा जिसे आप बाद में आवेदन की स्थिति चेक करने में इस्तेमाल कर सकते हैं।
राशन कार्ड में नाम कैसे जोड़ें ऑफलाइन आवेदन
अगर आप अपने राशन कार्ड में नए सदस्य का नाम जोड़ने के लिए ऑनलाइन माध्यम का इस्तेमाल नहीं कर पा रहे हैं तो हम आप को बताएंगे कि आप राशन कार्ड में नाम कैसे जोड़ें। आप यहाँ बताये गए तरीके से अपने घर के सदस्य का नाम आसानी से जुड़वा सकते हैं।
- इसके लिए आप को नज़दीकी खाद्य आपूर्ति केंद्र / कार्यालय में जाना होगा।
- आप को कार्यालय में पहुंच कर वहां से राशन कार्ड में नाम जोड़ने के लिए आवेदन फॉर्म लेना होगा।
- उस के बाद आप उस आवेदन पत्र में पूछी गयी सभी जानकारियों को भर दें। यहाँ आप को सदस्य से संबंध और उसे वरीयता देने के कारन को भी बताना होगा।
- इस के बाद आप को सभी आवश्यक दस्तावेज भी इस आवेदन पत्र के साथ संलग्न करना होगा।
- अब आप को इस आवेदन पत्र को वहीं जमा करना होगा और साथ ही आवेदन शुल्क का भुगतान भी करना होगा।
- अब आप को सम्बंधित कर्मचारी द्वारा एक रसीद प्राप्त होगी जिसे आप सम्हाल के रख सकते हैं। इसका इस्तेमाल आप अपने आवेदन की स्थिति देखने के लिए कर सकते हैं।
- अब आप के आवेदन पत्र में दी गयी जानकारी की जांच सम्बंधित अधिकारी द्वारा की जाएगी। सभी जानकारी की पुष्टि या सत्यापन के बाद आप का राशन कार्ड मिल जाएगा।
- इसके अतिरिक्त आप अपने राशन डीलर से भी संपर्क कर सकते हैं। आप अपना राशन कार्ड और अपने परिवार के नए सदस्य के बारे में सभी आवश्यक जानकारी भी दे दें। डीलर द्वारा आप के राशन कार्ड में नए सदस्य का नाम जोड़ दिया जाएगा।
विभिन्न राज्य की आधिकारिक वेबसाइट
आप को यहाँ देश के विभिन्न राज्यों की सुचि व उनके आधिकारिक वेबसाइट दी जा रही है। आप यहाँ दी गयी वेबसाइट पर जाकर राशन कार्ड में नाम जोड़ने हेतु आवेदन कर सकते हैं।
राज्य | आधिकारिक वेबसाइट |
मिजोरम | mizorampds.nic.in |
असम | https://fcsca.assam.gov.in/ |
अरुणाचल प्रदेश | http://arunfcs.gov.in/rationcard.html |
बिहार | http://epds.bihar.gov.in |
गुजरात | ipds.gujarat.gov. |
चंडीगढ़ | https://epds.nic.in/CHD/epds |
छत्तीसगढ़ | https://khadya.cg.nic.in/ |
हरियाणा | https://hr.epds.nic.in |
गोवा | — |
दिल्ली | https://nfs.delhi.gov.in/ |
हिमाचल प्रदेश | https://epds.co.in/ |
आंध्र प्रदेश | epds1.ap.gov.in/epdsAP/epds |
झारखंड | aahar.jharkhand.gov.in |
कर्नाटक | ahara.kar.nic.in |
केरल | https://civilsupplieskerala.gov.in |
महाराष्ट्र | rcms.mahafood.gov.in |
मध्य प्रदेश | http://samagra.gov.in |
मेघालय | http://megfcsca.gov.in/ |
मणिपुर | — |
तेलंगाना | www.tnpds.gov.in |
नागालैंड | http://fcsnagaland.gov.in |
पंजाब | foodsuppb.gov.in |
राजस्थान | http://food.raj.nic.in |
सिक्किम | http://sikkimfcs-cad.gov.in/ |
तमिलनाडु | www.tnpds.gov.in |
उड़ीशा | http://pdsodisha.gov.in |
उत्तर प्रदेश | https://fcs.up.gov.in |
त्रिपुरा | http://fcatripura.gov.in/ |
उत्तराखंड | https://fcs.uk.gov.in/ |
पश्चिम बंगाल | https://wbpds.gov.in |
राशन कार्ड में नाम जोड़ने संबंधी प्रश्न उत्तर
Ration Card Mein Nye Member Ka Naam jodne के लिए हमने लेख में प्रक्रिया बतायी है। आप उसे पढ़कर फॉलो कर सकते हैं। इस के लिए हमने सभी राज्यों और उनकी आधिकारिक वेबसाइट के नाम बताये हैं।
इसके लिये आप को ऑनलाइन या ऑफलाइन माध्यम से नाम जुड़वाने के लिए आवेदन करना होगा। आप आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से आवेदन करें। या फिर नज़दीकी खाद्य आपूर्ति केंद्र में अपने सभी दस्तावेजों के साथ जाकर आवेदन पत्र भरें और वहीँ जमा कर दें।
अगर आप ने भी राशन कार्ड में नाम जुड़वाने के लिए आवेदन किया है तो आप को रसीद प्राप्त हुई होगी या फिर रिसीप्ट नंबर मिला होगा। आप इस के माध्यम से अपने आवेदन की स्थिति जांच सकते हैं।
इसके लिए आप को नववधू का आधार कार्ड, माता-पिता के राशन कार्ड से नाम हटाने का प्रमाण पत्र, शादी का प्रमाण पत्र
पति का राशन कार्ड, माता- पिता का आईडी प्रूफ / आधार कार्ड , बच्चे का जन्म प्रमाण पत्र ,ओरिजिनल राशन कार्ड। आदि में से आवश्यकतानुसार
नए सदस्य का नाम जुड़वाने से उस सदस्य को भी उसके हिस्से के लाभ प्राप्त होंगे। राशन कार्ड होने से आप की पहचान होती है। अगर आप का नाम उसमे पंजीकृत है तो आप आसानी से सरकारी योजनाओं का लाभ ले सकते हैं। सरकार द्वारा दी जा रही सब्सिडी और अलग अलग छूटों का लाभ ले सकते हैं। इस के अतिरिक्त आप को नौकरी व छात्रवृत्ति इत्यादि में भी लाभ होगा। अधिक जानने के लिए आप इस लेख को पढ़ सकते हैं।