Bihar Badh Aapda Raahat List Online | बिहार फसल छती-पूर्ति @aapda bih nic in

जैसा की आप सभी जानते है हर साल बरसात के मौसम के कारण प्राकृतिक आपदा आती ही आती है जिससे राज्य के सभी नागरिकों को मुसीबतो का सामना करना पड़ता है और खासकर की हमारे राज्य के किसान भाइयों को।

प्राकृतिक रूप से आयी आपदा जैसे: बाढ़, ओले-आंधी, तूफ़ान, बारिश के कारण अपनी जान को बचाने के लिए लोगों को अपने घरों तक को छोड़ना पड़ जाता है और राज्य के किसानों की फैसले पूरी तरह से बर्बाद हो जाती है उनकी सारी मेहनत मिट्टी में मिल जाती है। बाढ़ की स्थिति ज्यादा बिहार राज्य में देखने को मिलती है।

यह भी पढ़ें :- बिहार संपत्ति प्रॉपर्टी रजिस्ट्री ई-पंजीकरण

Bihar Badh Aapda Raahat List Online | बिहार फसल छती-पूर्ति @aapda bih nic in
Bihar Badh Aapda Raahat List Online

इस समस्या को देखते हुए बिहार सरकार ने आपदा रहत कोष और बाढ़ राहत सहायता योजना के जरिये सभी बाढ़ के प्रकोप से प्रभावित हुए जिलों के हर एक परिवार को सहायता राशि के रूप में 6000 रुपये की धनराशि देने का एलान किया है

व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp

यह राशि उनके बैंक खाते में भेज दी जाएगी। बिहार राज्य के ऐसे 10 जिले है जो बाढ़ के चपेट में आकर बहुत ही ज्यादा प्रभावित हुए है जिसके कारण लोगों को बहुत नुकसान हुआ। बाढ़ में जितने भबि लोगों के मकान टूट चुके है या बह गए है या जिन किसानों की फसल बर्बाद हो चुकी है और पशुओं को नुकसान पंहुचा है,

इन सभी को बिहार सरकार अलग से मदद करेगी ताकि उन्हें थोड़ी सी राहत मिल पाए और उनके नुकसान की भरपाई हो पाए। हम आपको इससे सम्बंधित सभी जानकारी के बारे में अपने लेख में बताने जा रहे है आप लेख को अंत तक अवश्य पढ़े।

Table of Contents

व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp

Bihar Aapda Rahat Kosh (बिहार आपदा राहत कोष)

बाढ़ से पीड़ित नागरिकों के लिए सरकार ने राहत कोष योजना को शुरू किया जिसके जरिये जितने भी जिले प्रभावित हुए है उन सभी जिलों में सुविधा प्रदान की जाएं। बिहार राज्य के कुल 10 जिले जो कि शिवहर, किशनगंज, खगरिया, सुपौल, गोपालगंज, दरभंग, पूर्वी, पश्चिमी चम्पारण, मुजफ्फरपुर सीतामढ़ी आदि बाढ़ की चपेट में आये है,

इन सभी जिलों के नागरिकों को भारी नुकसान का सामना करना पड़ा। बिहार आपदा राहत योजना के चलते जिलों में घरों, फसलों, परिवार के लोगों की मृत्यु की क्षति होने पर सहायता राशि सरकार द्वारा प्रदान की जाएगी।

सरकार इन सभी नागरिकों को शिविरों में रख रही है और उनके खान-पान का पूरा ध्यान रखा जा रहा है इसके साथ कोरोना के संक्रमण से बचने के लिए उन्हें मास्क भी दिए जा रहे जिससे सभी लोग सुरक्षित रह सके। इन सभी शिविर में रहने वाले पीड़ित लोगों की लिस्ट सरकार द्वारा बनायीं जा रही है ताकि उन्हें सहायता प्रदान की जा सके।

राज्यबिहार
आर्टिकलaapda bih nic in Bihar Aapda Rahat Kosh
के द्वाराबिहार सरकार द्वारा
साल2023
लाभ लेने वालेराज्य के बाढ़ से पीड़ित नागरिक व किसान
उद्देश्यनागरिकों को आर्थिक सहायता प्रदान करना
श्रेणीराज्य सरकारी योजना
आवेदन प्रक्रियाऑफलाइन
आधिकारिक वेबसाइटaapda.bih.nic.in

Services of aapda bih nic in

  • आपदा सम्पूर्ति पोर्टल बाढ़ राहत
  • आपदा सम्पूर्ति पोर्टल बाढ़ राहत
  • बिहार श्रम साधन पोर्टल उद्योग विभाग
  • मुख्यमंत्री विशेष सहायता
  • बिहार प्रवासी मजदूर निष्क्रमण सहायता
  • आपदा सहयोग पोर्टल

आपदा सम्पूर्ति पोर्टल क्या है?

आपदा सम्पूर्ति पोर्टल के जरिये बिहार राज्य के इतने भी जिलों के नागरिक बाढ़ से प्रभावित हुए है उन सभी लोगों का रिकॉर्ड सरकार पोर्टल पर जारी करेगी जिसके माध्यम से उनकी सूची बन सकेगी और उनकी सहायता की जाएगी।

जितने भी नागरिक इस लिस्ट में शामिल किये जायेंगे उन्हें एक सप्ताह के अंदर उनकी भरपाई के लिए व राहत देने के लिए उनके खाते में 6000 रुपये की राशि भेज दी जाएगी। पोर्टल के माध्यम से उन्हें सभी सुविधा प्रदान की जाएगी। आपको बता देते है कि पोर्टल पर अन्य योजनाएं भी जारी की है आवेदक को इन सभी योजना का लाभ भी प्रदान किया जायेगा। योजनाओं की सूची इस प्रकार से है:

1. आपदा सम्पूर्ति पोर्टल बाढ़ राहत 2023

सम्पूर्ति पोर्टल में कर्मचारी द्वारा लॉगिन करके रिकॉर्ड को डिलीट व मॉडिफाई किया जा सकता है। पोर्टल पर यूजर id और पासवर्ड किसी आम लोग के पास नहीं होता। सरकार ने इस पोर्टल की शुरुवात इसलिए की है ताकि ऑनलाइन पोर्टल पर राज्य के सभी जिले जो बाढ़ से पीड़ित हुए है

वह रह रहे जितने भी नागरिक थे उनका पूरा डाटा रिकॉर्ड किया जा सके जिससे उन्हें सरकार द्वारा आर्थिक मदद मिल पाए। इस पोर्टल पर नागरिक की सभी डिटेल्स भरी जाएगी और यदि किसी भी प्रकार की जानकारी गलत होती है तो उसे भी सुधारा जा सकेगा।

2. बिहार श्रम साधन पोर्टल उद्योग विभाग

श्रम साधन द्वारा पोर्टल को बनाया गया है, इसमें बिहार राज्य के ब्लॉक ओपेरटर के माध्यम से राज्य के श्रमिक व मनरेगा के श्रमिक से जुड़े काम या किसी भी सूचना में सुधार करना जैसे: श्रमिकों की किसी भी प्रकार की नयी जानकारी को जोड़ना या पहले की जानकारी को अपडेट करना आदि जैसे काम किये जायेंगे। श्रमिकों को अपने कार्य करवाने के लिए ब्लॉक ऑपरेटर ऑफिस में जाकर सम्बंधित जानकारी को पूरा करवाना होगा।

3. मुख्यमंत्री विशेष सहायता

यह योजना इसलिए शुरू की गयी क्यूंकि बिहार राज्य के जो भी मजदूर नौकरी करने के लिए किसी अन्य राज्य में रह रहे थे और हाल की परिस्थितियों और कोरोना महामारी के कारण अपने राज्य को अपना खुद का बस या ट्रैन का किराया देकर लौटे है। उन सभी लोगों को सरकार मदद राशि के रूप में 1 हजार रुपये की मदद राशि प्रदान करेगी जिससे उनके किराये की भरपाई हो जाएं।

apda bih nic in Bihar Aapda Rahat Kosh

बिहार आपदा राहत कोष योजना का उद्देश्य

यह तो आप जानते है की हर साल बारिश के कारण बाढ़ की स्थिति उत्पन्न हो जाती है बिहार राज्य के कई जिले बाढ़ के कारण नष्ट हो गए, जिसके चलते लोगों का रहना बहुत मुश्किल हो गया। इस समस्या को देखते हुए बिहार सरकार ने इन योजनाओं को जारी किया और आपदा सम्पूर्ति ऑनलाइन पोर्टल को शुरू किया।

इसके तहत 25 लाख पीड़ित नागरिको व किसानों को सरकार वित्तीय राशि के रूप में आर्थिक सहायता प्रदान कर रही है। लोगों के जानवर, घर और फसलों की बर्बादी के लिए भी उन्हें अलग से मुवाबजा प्रदान किया जायेगा जिससे उनके जीवन पर बुरा असर न पढ़े और वह फिर से अपना जीवन व्यापन अच्छे से पूरा कर सके।

Bihar Aapda Rahat Kosh योजना में मिलने वाली मदद राशि

सरकार राज्य के पीड़ित परिवारों को उनके नुकसान के अनुसार उन्हें सहायता राशि प्रदान करेगी। सरकार नागरिकों के घरों से लेकर जिनकी मृत्यु तक हुई है उन सभी के परिवार को मदद राशि देगी। हम आपको बाढ़ से हुए नुकसान से मिलने वाली धनराशि के बारे में बताने जा रहे है जो की इस प्रकार से है।

बिहार बाढ़ प्रभावित परिवार6000 रूपए
कपड़ो के नुकसान के लिए1800 रुपये
बर्तन के नुकसान के लिए2000 रुपये
कच्चे मकान के नुकसान होने पर3200 रुपये
किसानों की फसलों के नुकसान के लिए6800 रुपये
जानवरों गाय, भैंस की क्षति होने पर30000 रुपये
घोड़े की क्षति होने पर25000 रुपये
भेड़, बकरी, सुअर की क्षति होने पर3000 रूपये
मुर्गी की क्षति होने पर50 रुपये
पक्के मकान की कम क्षति होने पर5200 रुपये
पक्के मकान की पूरी क्षति होने पर95100 रुपये
जानवर के लिए बनाये गए मकान की क्षति होने पर2100 रुपये
झोपडी के नुकसान होने पर4100 रुपये

बाढ़ आपदा राहत योजना हेतु पात्रता

बाढ़ आपदा राहत योजना का लाभ लेना चाहते है तो आपको इसकी पात्रता का पता होना बहुत जरुरी है तभी आप इसका लाभ पा सकते है

  • जो भी नागरिक बिहार राज्य के है और बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों से है उन सभी लोगों को योजना के तहत वित्तीय सहायता राशि प्रदान की जाएगी।
  • नागरिक का पूरा परिवार आपदा से प्रभावित गांव या पंचायत से संबंध रखने वाला होना चाहिए।
  • योजना का लाभ लेने के लिए आवेदक के पास आधार कार्ड व बैंक खाता होना जरुरी है।
  • आवेदक का स्वयं का बैंक खाता होना बहुत जरुरी है जो आधार कार्ड से लिंक होना अनिवार्य है।
  • Bihar Aapda Rahat Kosh से मिलने वाली राशि आवेदक के बैंक खाते में ट्रांसफर कर दी जाएगी।

Bihar Aapda Rahat Kosh के लिए आवश्यक दस्तावेज

योजना का आवेदन करने के लिए आवश्यक दस्तावेज इस प्रकार से है :

निवास प्रमाणपत्रआधार कार्ड
आवेदक की पूरी डिटेलबैंक पासबुक
बैंक अकाउंट नंबरIFSC कोड

Bihar Aapda Rahat Kosh योजना आवेदन कैसे करें?

बिहार राज्य के लोग जो बाढ़ से प्रभावित क्षेत्र है उन्हें योजना (Bihar Aapda Rahat Kosh) का लाभ पाने के लिए किसी भी तरह का आवेदन नहीं करना होगा। इन सभी नागरिकों के लिए सरकार सुरक्षित जगह पर जाकर शिविर लगवायेगी। जिसके साथ इन सभी पीड़ित लोगों का नाम अधिकारियों द्वारा रिकॉर्ड किया जायेगा।

जिसमे नागरिकों की सारी डिटेल्स जैसे: उनका नाम, पता, परिवार के सदस्य का नाम, बैंक की सभी डिटेल्स, आपदा में होने वाले सभी नुकसान की जानकारी का डाटा तैयार किया जायेगा। जिसके पश्चात अधिकारी द्वारा उनका पूरा डाटा राज्य सरकार को भेजा जायेगा। जिसके बाद नागरिकों के खाते में धनराशि ट्रांसफर कर दी जाएगी।

बाढ़ राहत कोष योजना की सूची

अधिकारियों द्वारा बाढ़ से प्रभावित जिलों के पीड़ित लोगो की सूची बनायीं जाएगी जिसमे जिनका नाम लिस्ट में शामिल होगा उन्हें 6000 रुपये की मदद राशि सरकार द्वारा उनके खाते में भेजी जाएगी। यह सहायता राशि 1 हफ्ते के अंदर आवेदक को मिल जाएगी।

इसके अलावा अगर किसी का नाम लिस्ट में नहीं होता है और उन्हें योजना के तहत धनराशि प्राप्त नहीं होती है तो वह ब्लॉक अधिकारी के पास जाकर शिकायत दर्ज कर सकते है और अपनी धनराशि प्राप्त कर सकते है।

Bihar Aapda Rahat Kosh योजना से जुड़े प्रश्न/उत्तर

बाढ़ राहत कोष योजना की आधिकारिक वेबसाइट क्या है?

बाढ़ राहत कोष योजना की आधिकारिक वेबसाइट https://aapda.bih.nic.in है।

बिहार बाढ़ राहत से मिलने वाली मदद राशि किस प्रकार नागरिकों को प्रदान की जाएगी

जो भी नागरिक व किसान प्रभावित जिले से है उन्हें बिहार बाढ़ राहत से मिलने वाली मदद राशि उनके नुकसान के अनुसार प्रदान की जाएगी। जिस तरह का नुकसान पीड़ित व्यक्ति को हुआ होगा उसे उसी अनुसार धनराशि प्रदान की जाएगी।

बिहार आपदा राहत कोष योजना से मिलने वाली धनराशि आवेदक को कैसे प्रदान की जाएगी?

बिहार आपदा राहत कोष योजना से मिलने वाली धनराशि आवेदक को DBT के माध्यम से उनके बैंक खाते में ट्रांसफर की जाएगी, इसके लिए उनका खुद का खाता होना बहुत जरुरी है।

यदि बाढ़ के कारण मैंने अपना पशु खो दिया होगा तो क्या आपदा राहत योजना के तहत मुझे मुवाबजा मिलेगा?

जी हां, यदि बाढ़ के कारण आपने अपना पशु खो दिया होगा तो आपको आपदा राहत योजना के तहत मुवाबजा प्रदान किया जायेगा।

योजना (Bihar Aapda Rahat Kosh) के तहत बाढ़ प्रभवित लोगों को कितनी धनराशि प्रदान करेगी?

योजना के तहत बाढ़ प्रभवित लोगों को सरकार द्वारा 6000 रुपये की धनराशि दी जाएगी इसके अलावा उन्हें उनके मकान या फसलों के नुकसान, जानवरों की क्षति, या किसी सदस्य की मृत्यु होने पर अलग से सहायता राशि दी जाएगी।

हमने आपको बिहार आपदा राहत कोष योजना (Bihar Aapda Rahat Kosh) के बारे में अपने आर्टिकल के माध्यम से सारी जानकारी प्रदान कर दी है अगर आपको जानकारी पसंद आयी हो तो हमे बता सकते है और योजना से सम्बंधित कोई भी सवाल आपको जानने है तो आप हमे कमेंट करके पूछ सकते है। हम आपके पूछे गए सवालों का जवाब देने की पूरी कोशिश करेंगे।

हेल्पलाइन नंबर

अगर आपको कोई भी समस्या या शिकायत है तो आप दिए गए हेल्पलाइन नंबर 0612-252-2032 पर कॉल करके अपनी समस्या का समाधान पूछ सकते है।

Leave a Comment