झारखण्ड गोधन न्याय योजना 2024: ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन, विशेषता व लाभ

राज्य सरकार द्वारा किसानों और पशुपालकों के लिए विभिन्न योजनाएं लायी जा रही हैं। इन सभी योजनाओं का उद्देश्य किसानों की आय बढ़ाने का है। ऐसी ही एक योजना है – झारखंड गोधन न्याय योजना जिसके माध्यम से झारखंड सरकार अपने प्रदेश के किसानों के लिए आय का एक और जरिया प्रदान कर रही है। राज्य में जितने भी किसान और पशुपालक हैं उन्हें इस योजना के अंतर्गत लाभ मिलेगा। सभी किसान और पशुपालक इस योजना के अंतर्गत पशुओ का गोबर सरकार को उचित मूल्य पर बेच सकेंगे। Jharkhand Godhan Nyay Yojana के अंतर्गत सरकार किसानों से गोबर खरीदने के बाद उससे जैविक खाद और बायो गैस का निर्माण करेगी।

झारखण्ड गोधन न्याय योजना ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन, विशेषता व लाभ
Jharkhand Godhan Nyay Yojana

आज इस लेख के माध्यम से आप को Jharkhand Godhan Nyay Yojana से जुडी सभी जानकारी के बारे में जानकारी देंगे।

झारखण्ड गोधन न्याय योजना

Jharkhand Godhan Nyay Yojana की शुरुआत मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन द्वारा की गयी है। इस योजना की घोषणा राज्य सरकार द्वारा वित्तीय वर्ष 2022-23 के बजट को जारी करते हुए की गयी है। इस योजना के अंतर्गत प्रदेश में जितने भी पशुपालक और किसान हैं, उनकी आय में वृद्धि करने के लिए सरकार उनसे उचित दाम पर गोबर खरीदेगी। जिसका उपयोग बायो गैस और जैविक खाद बनाने हेतु किया जाएगा। योजना में इस वित्तीय वर्ष में (2022 – 2023) 40000 लाभुको को अनुदान पर पशुधन वितरण के साथ -साथ 85 लाख लीटर दूध प्रतिदिन उत्पादन का लक्ष्य तय किया गया है। इस योजना से किसानों और पशुपालकों की आय में वृद्धि होगी और उनका जीवन स्तर सुधरेगा। इस बार बजट पेश करते समय कृषि एवं कृषि संबंधित क्षेत्रों के लिए 4091.37 करोड़ रुपयों का बजट तय किया गया है।

Highlights Of Jharkhand Godhan Nyay Yojana

योजना का नामझारखण्ड गोधन न्याय योजना
योजना की श्रेणीराज्य सरकार की योजना
लाभार्थीप्रदेश के किसान और पशुपालक
उद्देश्यकिसानों और पशुपालक की आय दोगुनी करना

योजना का उद्देश्य

व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp

झारखण्ड गोधन न्याय योजना की शुरुआत प्रदेश में किसानों की आय बढ़ाने और उनके लिए आय का एक अन्य स्रोत बढ़ाने के उद्देश्य से की गयी है। इस योजना के माध्यम से सरकार न केवल उनसे गोबर की खरीद करेगी बल्कि इससे बायो गैस का निर्माण भी करेगी। साथ ही जैविक खाद का भी निर्माण होगा जो की कृषि कार्यों में किया जा सकेगा। इन सभी कार्यों में भी रोजगार के लिए अवसर भी खुलेंगे। इसके अलावा योजना के माध्यम से किसान सशक्त और आत्मनिर्भर होंगे। इससे स्वच्छता भी बढ़ेगी और साथ ही किसानों को जैविक खाद भी मिलेगी।

झारखण्ड गोधन न्याय योजना 2022:

यहाँ जानिए झारखण्ड गोधन न्याय योजना के लाभ और विशेषताएं

  1. Jharkhand Godhan Nyay Yojana में राज्य सरकार किसानों से गोबर की खरीद करेगी। जिससे उनकी एक आय सुनिश्चित हो जाएगी।
  2. गोबर से सरकार बायो गैस का निर्माण करेगी साथ ही जैविक खाद तैयार करेगी। और इन कार्यों को करने के लिए कुछ लोगों की आवश्यकता होगी, जिससे रोजगार के नए अवसर खुलेंगे।
  3. इस योजना से किसानों की वित्तीय स्थिति सुधरेगी और उन्हें आत्मनिर्भर बनने में सहायता मिलेगी।
  4. किसानों द्वारा गोबर की बिक्री करने से उनके क्षेत्र में स्वच्छता भी बनी रहेगी।
  5. गोधन न्याय योजना के माध्यम से होने वाली आमदनी से प्रेरित होकर अन्य किसान भी पशुपालन करने के लिए प्रोत्साहित होंगे।
  6. Godhan Nyay Yojana के अंतर्गत 40000 लाभार्थियों को वित्तीय वर्ष 2022- 23 में अनुदान पर पशुधन वितरण के लक्ष्य का निर्धारण किया गया है।
  7. साथ ही प्रतिदिन 85 लाख लीटर दूध के उत्पादन का लक्ष्य भी निर्धारित किया गया है।

इसे भी जानें : झारखण्ड मुख्यमंत्री प्रोत्साहन योजना

ये हैं आवश्यक दस्तावेज

झारखंड गोधन न्याय योजना में आवेदन करने के लिए आप को कुछ आवश्यक दस्तावेजों की जरुरत पड़ सकती है। आप की सुविधा के लिए यहाँ हम इन दस्तावेजों की सूची उपलब्ध करा रहे हैं।

व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp
  • आधार कार्ड
  • आय प्रमाण पत्र
  • निवास प्रमाण पत्र
  • आयु का प्रमाण
  • पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ
  • मोबाइल नंबर

झारखण्ड गोधन न्याय योजना में आवेदन की प्रक्रिया

जो भी इच्छुक आवेदक इस योजना में आवेदन करना चाहें, उनकी जानकारी के लिए बता दें की अभी आप को झारखण्ड गोधन न्याय योजना में आवेदन करने के लिए कुछ समय और इंतज़ार करना होगा। अभी इस योजना की घोषणा ही की गयी है। योजना में आवेदन से सम्बंधित किसी भी जानकारी की सूचना अभी नहीं आयी है। जैसी ही इस बारे में कोई आधिकारिक सूचना आती है , हम आप को इस लेख के माध्यम से सूचित कर देंगे।

इसे भी जानें : झारखण्ड मुख्यमंत्री श्रमिक रोजगार योजना रजिस्ट्रेशन

Jharkhand Godhan Nyay Yojana से संबंधित प्रश्न उत्तर

गोधन न्याय योजना की शुरुआत किस प्रदेश में की गयी है ?

इस योजना की शुरुआत झारखण्ड राज्य में की गयी है।

Jharkhand Godhan Nyay Yojana में किसे लाभ होगा ?

इस योजना का लाभ प्रदेश के किसानों और पशुपालकों होगा।

झारखण्ड गोधन योजना से क्या -क्या लाभ है ?

गोधन योजना के जरिए किसानों को आय का एक और स्रोत मिल जाएगा। इसके अलावा स्वच्छता भी बढ़ेगी। बायोगैस का निर्माण किया जाएगा। जैविक खाद बनने से किसानों के लिए कृषि हेतु उपयोग करने की सुविधा हो जाएगी।

झारखंड गोधन न्याय योजना की शुरुआत की घोषणा किसने की है ?

इस योजना की शुरुआत राज्य के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने की है।

Leave a Comment