BSF Pay Slip Online: बीएसएफ सैलरी पे-स्लिप ऑनलाइन 2023| BSF Payslip App Download

भारत सरकार ने सीमा सुरक्षा बल के कर्मचारियों को ऑनलाइन माध्यम से उनकी पे स्लिप / वेतन पर्ची देखने और उसे डाउनलोड करने की सुविधा दी है। इसके लिए सरकार द्वारा एक वेब पोर्टल लांच किया गया है। इस वेब पोर्टल के माध्यम से सभी सीमा सुरक्षा बल के कर्मचारी अपनी वेतन सम्बन्धी जानकारी ऑनलाइन देख सकते हैं।

BSF Pay Slip Online: बीएसएफ सैलरी पे-स्लिप ऑनलाइन 2023| BSF Payslip App Download
बीएसएफ सैलरी पे-स्लिप ऑनलाइन 2023

उनके वेतन और बीएसएफ सैलरी पे-स्लिप से जड़ी सभी आवश्यक जानकारी अब इस पोर्टल पर उपलब्ध होगी जिसे वो कभी भी देख सकते हैं। आज इस लेख के माध्यम से हम आप को BSF Pay Slip Online के बारे में बताएंगे। साथ ही BSF Pay Slip Online से संबंधित सभी जानकारी आप को इस लेख के माध्यम से देंगे। कृपया जानने के लिए इस लेख को पूरा पढ़ें।

BSF Salary Slip Online Download 2023

भारत सरकार द्वारा शुरू की गयी आधिकारिक वेबसाइट bsf.gov.in सीमा सुरक्षा बल के लिए है। इस ऑनलाइन पोर्टल / वेबसाइट के माध्यम से सभी BSF के जवान अपनी बीएसएफ सैलरी पे-स्लिप ऑनलाइन 2023 व अन्य सम्बंधित जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। इसी प्रकार से आप CRPF की Pay Slip आसानी से निकाल सकते है

व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp

इसके अतिरिक्त आवश्यकता पड़ने पर वो अपनी वेतन स्लिप डाउनलोड भी कर सकते हैं। इस BSF (Border Security Force) आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर सभी जवान और कर्मचारी अपनी महीनेवार वेतन पर्ची निकाल सकते हैं।

BSF Online Salary Slip निकालने और उसे प्रिंट करने के लिए सीमा सुरक्षा बल के जवानों को अपना employee code डालना होगा। BSF पे स्लिप में उनके भुगतान के अतिरिक्त यदि कोई ऋण, किश्त आदि के बारे में भी जानकारी होती है। साथ ही आय कर, PF और GF से सम्बंधित जानकारी भी इस पे स्लिप के माध्यम से मिल जाती है।

BSF Pay Slip Online Highlights

उम्मीदवार ध्यान दें यहाँ हम आपको बीएसएफ सैलरी स्लिप डाउनलोड से जुडी कुछ विशेष जानकारी देने जा रहें है। इन जानकारियों को आप नीचे दी गयी सारणी के माध्यम से प्राप्त कर सकते है। ये सारणी निम्न प्रकार है –

व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp
आर्टिकल का नाम बीएसएफ सैलरी पे-स्लिप ऑनलाइन
एप्लीकेशन का नामBSF PAY&GPF
उद्देश्यऑनलाइन वेतन पर्ची उपलब्ध कराना
लाभार्थीBSF के जवान और कर्मचारी
सैलरी स्लिपऑनलाइन
वर्तमान वर्ष2023
आधिकारिक वेबसाइट लिंकbsf.gov.in

ऐसे करें बीएसएफ सैलरी पे-स्लिप ऑनलाइन डाउनलोड

BSF सैलरी स्लिप डाउनलोड करने के लिए आप को इसके लिए निर्धारित की गयी आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। आगे हम बीएसएफ पे स्लिप को डाउनलोड करने की पूरी प्रक्रिया यहाँ बताने जा रहे हैं। अगर आप भी अपनी वेतन पर्ची निकालना चाहते हैं तो आप यहाँ दिए गए तरीके से अपनी वेतन पर्ची डाउनलोड कर सकते हैं।

  • बीएसएफ सैलरी पे-स्लिप ऑनलाइन डाउनलोड करने के लिए आप को सबसे पहले BSF की आधिकारिक वेबसाइट bsf.gov.in पर जाना होगा।
  • उसके बाद आपके सामने वेबसाइट का होम पेज खुलेगा।

BSF Pay Slip Online: बीएसएफ सैलरी पे-स्लिप ऑनलाइन 2023| BSF Payslip App Download

  • यहाँ पर आपको Regiment number, जन्मतिथि और PIN दर्ज करके लॉगिन के ऑप्शन पर क्लिक कर लेना है।
  • लॉगिन करने के बाद नए पेज में आपको सैलरी पे स्लिप के ऑप्शन पर क्लिक करना है।
  • इसके बाद आप को जिस भी माह की बीएसएफ सैलरी पे-स्लिप देखनी हो उस माह और वर्ष को भरें और अंत में सर्च के विकल्प पर क्लिक कर दें।
  • अब आप के सामने अगले पेज पर आप की BSF Salary Slip से संबंधित जानकारी आ जाएगी।
  • इसके बाद आप इसे डाउनलोड कर सकते हैं और साथ ही आप इसका प्रिंट आउट भी निकाल सकते हैं।

ऐसे करें BSF Payslip App Download (बीएसएफ पे स्लिप एप)

बीएसएफ पे स्लिप को ऑनलाइन कभी भी देखने और साथ ही डाउनलोड करने के लिए अब आप के पास BSF Payslip App का भी विकल्प है। अब आप इस ऐप के द्वारा कभी भी और कहीं भी पे स्लिप को देख सकते हैं। इसके लिए आप को बस बीएसएफ पे स्लिप एप को अपने मोबाइल फ़ोन पर डाउनलोड करना होगा। इस ऐप को डाउनलोड करने की प्रक्रिया हम आप को आगे बता रहे हैं।

  1. बीएसएफ पे स्लिप एप को डाउनलोड करने के लिए आप सबसे पहले अपने मोबाइल फ़ोन पर गूगल प्ले स्टोर एप को खोलें।
  2. इसके बाद आप को BSF Payslip App को सर्च बार में लिखना होगा और उसके बाद आप सर्च के विकल्प पर क्लिक कर दें।
  3. अब आप के सामने सम्बंधित नाम से ऐप के विकल्प खुल जाएंगे। यहाँ आप को पहले विकल्प पर क्लिक करना होगा।
  4. इसके बाद आप आप को अगले इंटरफ़ेस पर “install” का विकल्प दिखेगा, आप उस पर क्लिक कर दें।
  5. इसके बाद कुछ सेकण्ड्स में ही आप के मोबाइल पर ऐप डाउनलोड हो जाएगी।
  6. अब आप open के ऑप्शन पर क्लिक करके एप्लीकेशन को खोल सकते हैं।
  7. इसके बाद पूछी गयी सभी जानकारी भरके आप अपनी सैलरी स्लिप इत्यादि देख सकते है।

यहाँ क्लिक करे डाउनलोड करें – Download App

BSF Pay Slip ऑनलाइन प्राप्त होने से उम्मीदवारों को लाभ

  • BSF Pay Slip Online देखने के लिए अब इस के लिए निर्धारित की गयी आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। जिसे आप कभी भी और कहीं से भी देख सकते हैं।
  • BSF पे स्लिप के ऑनलाइन होने से ये जानकारी BSF Payslip App के माध्यम से भी देख सकते हैं।
  • पे स्लिप में आप सिर्फ वेतन ही नहीं बल्कि आय कर का अनुमान, कोई ऋण, किश्त आदि लिया हो, या अपने PF और GF से सम्बंधित जानकारी भी प्राप्त कर सकते हैं।
  • सभी जानकारी आप को आसानी से आप के मोबाइल एप के ज़रिये मिल सकती है। इसके लिए अब आप को कहीं भी जाने की आवश्यकता नहीं होगी।
  • बीएसएफ सैलरी पे-स्लिप ऑनलाइन हो जाने से अब आप अपनी वेतन व अन्य सम्बंधित जानकारी मासिक और वार्षिक वेतन पर्ची के तौर पर डाउनलोड कर सकते हैं।

बीएसएफ सैलरी पे-स्लिप ऑनलाइन से सम्बंधित प्रश्न उत्तर

बीएसएफ सैलरी पे-स्लिप ऑनलाइन क्या है ?

Pay Slip बीएसएफ के जवानों और कर्मचारियों के वेतन पर्ची है, जिसके माध्यम से वो अपनी वेतन सम्बन्धी जानकारी देख सकते हैं। ये सभी जानकारी अब उन्हें ऑनलाइन माध्यम से प्राप्त हो सकती है।

BSF Pay Slip online कैसे देख सकते हैं ?

BSF Salary Slip ऑनलाइन देखने के लिए BSF के ऑनलाइन पोर्टल पर जाना होगा। जहाँ सभी कर्मचारी ऑनलाइन माध्यम से अपनी अपनी वेतन पर्ची इस पोर्टल पर लॉगिन करके देख सकते हैं। आप को बता दें की अब BSF Payslip App के माध्यम से भी अपनी पे स्लिप देख सकते हैं। इसके लिए आप को अपने मोबाइल पर इस ऐप को डाउनलोड करना होगा।

बीएसएफ सैलरी पे-स्लिप ऑनलाइन को देखने के लिए BSF Payslip App को कैसे डाउनलोड करें ?

आप इसके लिए अपने मोबाइल पर गूगल प्ले ऐप को खोलकर वहां से इस BSF Payslip App को डाउनलोड कर लें। इसके लिए आप हमारे लेख को पढ़ सकते हैं। वहां हमने विस्तार से पूरी प्रक्रिया को समझाया है।

BSF Pay Slip Online देखने के लिए लॉगिन कैसे करें ?

इसके लिए आप सबसे पहले अपना IRLA Number और अपनी जन्मतिथि भरने की आवश्यकता होगी। अधिक जानकरी के लिए आप इस लेख में ऊपर दिए हुए प्रक्रिया को पढ़ सकते हैं।

BSF सैलरी पे स्लिप देखने और डाउनलोड करने के लिए आधिकारिक वेबसाइट कौन सी है ?

BSF Pay Slip Online देखने के लिए आधिकारिक वेबसाइट bsf.gov.in है। इस वेबसाइट का लिंक हमने आपको अपने इस लेख में उपलब्ध करा दिया है।

बीएसएफ पे स्लिप से संबंधित हेल्पलाइन नंबर क्या है ?

बीएसएफ पे स्लिप/सैलरी स्लिप से संबंधित हेल्पलाइन नंबर 011-24368925/24368926 है।

हेल्पलाइन नंबर

इस लेख के माध्यम से हमने आप को बीएसएफ सैलरी पे-स्लिप ऑनलाइन से जुडी सभी आवश्यक जानकारी देने का प्रयास किया है। उम्मीद है आप को सभी जानकारी मिल गयी होगी। अगर अभी भी आप को कुछ पूछना हो या आप कुछ जानना चाहें तो कृपया यहाँ नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स के माध्यम से पूछ सकते हैं। इसके अतिरिक्त आप की सुविधा हेतु हम इस लेख में आधिकारिक वेबसाइट पर दिए गए हेल्पलाइन नंबर और ईमेल आईडी को यहाँ दे रहे हैं।

कॉल:   011-24368925/24368926  ईमेल:  edpdte@bsf.nic.in

ऐसी ही और भी सरकारी योजनाओं की जानकारी पाने के लिए हमारी वेबसाइट pmmodiyojanaye.in को बुकमार्क जरूर करें ।

Leave a Comment