पंजाब अनाज खरीद पोर्टल : ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन anaajkharid.in

सरकार देश में रह रहे किसानों की आर्थिक स्थिति को और बेहतर बनाने के लिए हर वो प्रयास करते है जिससे उनके जीवन व्यापन में सुधार आ सके। किसान अपनी फसलों को बेचने को लेकर काफी परेशान रहते है। पंजाब सरकार ने किसानों की इस समस्या का हल भी बहुत अच्छे से निकाल लिया है। अब किसान भाई अपनी फ़सलों को ऑनलाइन माध्यम के जरिये बेच सकेंगे। पंजाब सरकार ने इसके लिए पंजाब अनाज खरीद पोर्टल को शुरू किया है।

पोर्टल का संचालन खाद्य नागरिक आपूर्ति और उपभोक्ता मामलें विभाग द्वारा किया जाता है। इस पोर्टल पर किसानों को पंजीकरण करवाना पड़ेगा, जिसके बाद वह अपनी अनाज की बिक्री आसानी से कर सकेंगे और सही दाम पर अनाज की कीमत प्राप्त कर सकेंगे। अगर आप भी पोर्टल पर पंजीकरण करवाना चाहते है तो इसके लिए आपको पोर्टल की आधिकारिक वेबसाइट anaajkharid.in पर जाना होगा।

इसे भी देखें :- पंजाब सरबत सेहत बीमा योजना

पंजाब अनाज खरीद पोर्टल : ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन anaajkharid.in
पंजाब अनाज खरीद पोर्टल

पोर्टल पर पंजीकरण करवाना बहुत आवश्यक है तभी राज्य के किसान अपना अनाज बेच सकेंगे। हम आपको पोर्टल से सम्बंधित सभी जानकारी जैसे: पंजाब अनाज खरीद पोर्टल पर पंजीकरण कैसे करें,  Punjab Anaaj Kharid Portal से मिलने वाले लाभ एवं विषेशताएं, पोर्टल का उद्देश्य, पत्राता, अनाज खरीद पोर्टल हेतु आवश्यक दस्तावेज आदि के बारे में जानकारी के बारे में बताने जा रहे है आप आर्टिकल को अंत तक अवश्य पढ़े।

व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp

Table of Contents

पंजाब अनाज खरीद पोर्टल

किसान लोग हर साल इतनी मेहनत से फसल का उत्पादन करते है। अनाज की रखवाली के लिए दिन -रात कठिन परिश्रम करते है और अच्छे अनाज के उत्पादन के बाद भी उन्हें अनाज का सही मूल्य प्राप्त नहीं होता कई बार उन्हें अनाज बिक्री पर भारी नुक्सान भी झेलना पड़ता है और कभी कभी अनाज न बिकने के कारण उन्हें निराश होना पड़ जाता है। किसान भाइयों की इसी समस्या को देखते हुए पंजाब सरकार ने उनके लिए पंजाब अनाज खरीद की सुविधा उपलब्ध करवाई है। ऑनलाइन पोर्टल पर मीलों के आवंटन हेतु रजिस्ट्रेशन, स्टॉक की निगरानी, आवेदन शुल्क जमा करने आदि की सुविधा भी दी गयी है इससे जितने भी पंजीकृत किसान, गेहूं खरीद के व्यापारी व मिलों का पूरा रिकॉर्ड रखा जायेगा।

आवेदक को पंजीकरण करवाने के लिए कही भी इधर-उधर नहीं भटकना पड़ेगा। वह आसानी से अपने कंप्यूटर व मोबाइल के जरिये ऑनलाइन माध्यम से अपना रजिस्ट्रेशन करवा सकते है और इसका लाभ ले सकते है।

व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp
राज्यपंजाब
आर्टिकलपंजाब अनाज खरीद पोर्टल
लाभ लेने वालेराज्य के किसान
विभागखाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग
उदेश्यफसल की खरीद हेतु ऑनलाइन माध्यम की सुविधा प्रदान
आवेदन प्रक्रियाऑनलाइन मोड
श्रेणीराज्य सरकारी योजना
आधिकारिक वेबसाइटanaajkharid.in

पंजाब अनाज खरीद ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन

सरकार द्वारा 1 अक्टूबर 2020 से अनाज खरीद पोर्टल के जरिये धान के खरीद की शुरुआत की गयी। सरकार द्वारा इस साल 170 लाख मेट्रिक टन धन ख़रीदा जायेगा। इससे राज्य के किसानों को और अधिक लाभ मिल सकेगा और उनकी आर्थिक स्थिति में भी सुधार आ पायेगा।

पोर्टल का उद्देश्य

कई बार किसानों को अपने अनाज की बिक्री न होने पर बहुत नुकसान होता है जिसका असर उनके परिवार वालों पर भी पड़ता है और उनकी आर्थिक स्थिति और अधिक ख़राब हो जाती है और कई बार किसान अनाज से हुए नुकसान को झेल नहीं पाते जिसके कारण वह आत्महत्या तक कर लेते है इसीलिए अनाज खरीद पोर्टल का उद्देश्य राज्य के किसानों को ऑनलाइन माध्यम के जरिये अनाज बेचने की सुविधा को प्रदान करना है। जिससे किसान भाइयों को अनाज बेचने में ज़्यादा मेहनत न करना पढ़े और उन्हें कम दामों में अनाज बेचने की समस्या से छुटकारा मिल पाएं। ऑनलाइन पोर्टल से जितने भी पंजीकृत किसान होंगे उन्हें धान की बिक्री पर लाभ प्राप्त होगा।

अनाज खरीद पोर्टल से जुड़े लाभ एवं विशेषताएं

यदि आप भी पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन करना चाहते है और इससे मिलने वाले लाभों को जानना चाहते है तो इसके लिए आप हमारे द्वारा दिए गए पॉइंट्स को पूरा पढ़े।

  • पोर्टल के जरिये किसानों को लाभ प्रदान करने के लिए ज्यादा से ज्यादा धान की प्राप्ति का कार्य सरकार द्वारा किया जायेगा।
  • ऑनलाइन माध्यम के जरिये आवेदक आसानी से पंजीकरण कर सकते है।
  • ऑनलाइन आवेदन करने पर किसान भाइयों के पैसे और समय दोनों की बचत होगी।
  • राज्य सरकार द्वारा किसानों को ऑनलाइन माध्यम से अनाज बेचने की सुविधा प्रदान की गयी है।
  • खाद्य नागरिक आपूर्ति और उपभोक्ता विभाग द्वारा अनाज खरीद पोर्टल का संचालन किया जाता है।
  • पोर्टल पर किसानों का सारा डाटा रिकॉर्ड किया जायेगा, जिसके माध्यम से किसान भाइयों को किसी भी प्रकार की धोखाधड़ी से नहीं गुजरना पड़ेगा।
  • सरकार रजिस्टर्ड किसान से इस वर्ष 170 लाख मेट्रिक टन धान खरीदेगी।
  • पोर्टल का उद्देश्य सार्वजानिक वितरण प्रणाली (पीडीएस) के संचालन को बनाये रखना है।

पंजाब अनाज खरीद पोर्टल हेतु पात्रता

यदि आप भी पोर्टल पर पंजीकरण करना चाहते है तो आपको इसकी पात्रता के बारे में जानकारी पता होनी चाहिए जिससे आप आसानी से रजिस्ट्रेशन कर सकते है। पात्रता जानने के लिए दिए गए स्टेप्स को ध्यानपूर्वक पढ़े।

  • अनाज खरीद पोर्टल पर पंजीकरण करने के लिए आवेदक पंजाब राज्य का मूल निवासी होना चाहिए।
  • आवेदक के पास रजिस्ट्रेशन करने के लिए सभी ओरिजिनल डाक्यूमेंट्स होने बहुत जरुरी है।
  • आवेदन करने के लिए आवेदक सरकार द्वारा पोर्टल पर दिए गए निर्देशों को पूरा करना जरुरी है।
  • किसान के पास अपने इनकम की सभी डिटेल्स और फसल उत्पादन की सभी जानकारी होनी जरुरी है तभी वह इसके पात्र समझे जायेंगे।
आवश्यक दस्तावेज

यदि आप पोर्टल पर पंजीकरण करना चाहते है तो आपको दस्तावेजों के बारे में पता होना बहुत जरुरी है, यदि आपको दस्तावेजों के बारे में जानकारी होगी तो आप आसानी से पंजीकरण कर सकते है। आवश्यक दस्तावेज इस प्रकार से है:

आधार कार्डपैन कार्डवोटर ID कार्ड
निवास प्रमाणपत्रराशन कार्डकैंसिल चेक
आय प्रमाण पत्रपासपोर्ट साइज फोटोरजिस्टर्ड मोबाइल नंबर

पंजाब अनाज खरीद पोर्टल पर आढ़तिया / किसान पंजीकरण ऐसे करें ?

अगर आप भी पोर्टल पर आढ़तिया / किसान पंजीकरण करना चाहते है वह हमारे द्वारा दिए गए स्टेप्स को ध्यानपूर्वक पढ़े।

  • आवेदक सबसे पहले पंजाब अनाज खरीद पोर्टल की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं
  • जिसके बाद आपके सामने वेबसाइट का होम पेज खुल कर आजायेगा।
  • होम पेज पर आप आढ़तिया / किसान रजिस्ट्रेशन के ऑप्शन पर क्लिक कर दें।
  • क्लिक करने के पश्चात आपके सामने नया पेज खुल जायेगा।
  • आपको नए पेज पर अपना मोबाइल नंबर भरना होगा।
  • जिसके बाद आपके मोबाइल नंबर आपको OTP प्राप्त होगा, जिसे आप बॉक्स में भर दें।
  • इसके बाद आप कंटिन्यू के दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें।
  • क्लिक करने के बाद रजिस्ट्रेशन फॉर्म आपकी स्क्रीन पर खुल जायेगा।
  • यहाँ आप पंजीकरण फॉर्म में पूछी गयी जानकारी जैसे: मोबाइल नंबर, पैन नंबर, लाइसेंस, ईमेल ID को भरना है।
  • जिसके बाद आपको फॉर्म में मांगे गए डाक्यूमेंट्स जैसे: कैंसिल चेक, लाइसेंस कॉपी, पैन कॉपी अपलोड करनी होगी।
  • इसके पश्चात आप बैंक की सारी डिटेल्स भर दें।
  • अब आप सबमिट के ऑप्शन पर क्लिक कर दें।
  • क्लिक करते ही एकनॉलेजमेन्ट नंबर जेनरेट हो जायेगा।

आटा चक्की मिल के लिए पंजीकरण ऐसे करें?

अगर आप आटा चक्की मिल के लिए रजिस्ट्रेशन करवाना चाहते है तो आप दिए गए स्टेप्स को फोल्लो करें।

  • MILLER-REGISTRATION-PROCESSसबसे पहले आवेदक को पंजाब अनाज खरीद पोर्टल की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
  • यहाँ आपके सामने वेबसाइट का होम पेज खुल कर आजायेगा।
  • होम पेज पर आप मिलर रजिस्ट्रेशन के ऑप्शन पर क्लिक कर दें।
  • क्लिक करने के पश्चात आपके सामने नया पेज खुल जायेगा।
  • नए पेज पर रजिस्ट्रेशन के लिंक पर क्लिक कर दें। MILLER-REGISTRATION-PROCESS
  • क्लिक करने के पश्चात नए पेज पर आपके सामने दो ऑप्शन जैसे: अप्लाई फॉर प्रोविज़नल परमिशन और फाइनल रजिस्ट्रेशन ऑफ़ न्यू राइज मिल दिखाई देंगे। पंजाब अनाज खरीद पोर्टल
  • आप अपने अनुसार किसी एक ऑप्शन को सेलेक्ट कर लें।
  • सेलेक्ट करते ही आपके सामने पंजीकरण फॉर्म खुलकर आ जायेगा। PUNJAB-KHAREED-REGISTRATIN-FORM
  • यहाँ आपको फॉर्म में पूछी गयी सभी जानकारी जैसे: नाम, पता, मोबाइल नंबर आदि को भरना होगा।
  • जिसके बाद आपको सबमिट के बटन पर क्लिक कर देना है।
  • क्लिक करते ही आपकी पंजीकरण प्रक्रिया पूरी हो जाएगी।

फार्मर रजिस्ट्रेशन ऐसे करें?

  • फार्मर रजिस्ट्रेशन करने के लिए आवेदक को पंजाब अनाज खरीद पोर्टल की आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करना होगा।
  • अब आपके सामने वेबसाइट का होम पेज खुल कर आजायेगा।
  • होम पेज पर आप फार्मर रजिस्ट्रेशन के ऑप्शन पर क्लिक कर दें।
  • क्लिक करने के पश्चात आपके सामने नया पेज खुल जायेगा।
  • नए पेज पर आप के सामने दो ऑप्शन जैसे: इंडियन/रेजिडेंट इंडियन और नॉन रेजिडेंट इंडियन के ऑप्शन में से इंडियन/रेजिडेंट इंडियन के ऑप्शन को सेलेक्ट करना होगा। फार्मर रजिस्ट्रेशन कैसे करें
  • अब यदि आप रजिस्टर्ड यूजर है तो आप अपना मोबाइल नंबर या आधार नंबर भरें और सर्च पर क्लिक करदें ।
  • जिसके बाद आपके सामने फॉर्म खुलेगा जिसमे आपको पूछी गयी जानकारी जैसे: बैंक आकउंट डिटेल्स, मोबाइल नंबर, आर्थीया नंबर आदि को भरना है।
  • सभी जानकारी भरने के पश्चात आपको सबमिट के बटन पर क्लिक कर देना है।
  • जिसके बाद आपका किसान पंजीकरण पूरा हो जायेगा।

anaajkharid.in पोर्टल पर लॉगिन ऐसे करे ?

  • अनाज खरीद पोर्टल पर लॉगिन करने के लिए आवेदक को पंजाब अनाज खरीद पोर्टल की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
  • यहाँ आपके सामने वेबसाइट का होम पेज खुल कर आ जायेगा।
  • होम पेज पर आपको लॉगिन के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा। ANAAJ-KHARED-LOGIN-FORM
  • क्लिक करने के पश्चात आपके सामने नया पेज खुल जायेगा।
  • नए पेज पर आपको लॉगिन फॉर्म में अपना यूजर नेम, पासवर्ड को भरना है।
  • इसके बाद आपको लॉगिन पर क्लिक कर देना है, इसी तरह आपकी लॉगिन प्रक्रिया पूरी हो जाएगी।

पंजाब अनाज खरीद पोर्टल से जुड़े प्रश्न/उत्तर

क्या इस पोर्टल पर पंजीकरण अन्य राज्य के नागरिक कर सकते है?

जी नहीं, पंजाब अनाज खरीद पोर्टल पर पंजीकरण अन्य राज्य के नागरिक नहीं कर सकते है, केवल जो पंजाब राज्य के मूल निवासी किसान होंगे वही इसका आवेदन कर सकते है।

पंजाब अनाज खरीद पोर्टल का संचालन किसके द्वारा किया जाता है?

पंजाब अनाज खरीद पोर्टल का संचालन खाद्य आपूर्ति और उपभोक्ता मामले विभाग द्वारा किया जाता है।

पंजाब अनाज खरीद पोर्टल पंजीकरण हेतु आधिकारिक वेबसाइट क्या है?

पंजाब अनाज खरीद पोर्टल पंजीकरण हेतु आधिकारिक वेबसाइट anaajkharid.in है।

पोर्टल को शुरू करने का लक्ष्य क्या था?

किसानों को अनाज खरीदने व बेचने की सुविधा बहुत ही आसान हो जाएगी। पहले किसानों को अनाज की बिक्री के लिए इधर -उधर भटकना पड़ता था जिसके कारण उन्हें कई परेशानियों का सामना भी करना पड़ जाता था। लेकिन अब आसानी से वह अपना अनाज की खरीद ऑनलाइन बेच सकेंगे, इसके लिए उन्हें पोर्टल पर स्वयं का पंजीकरण करवाना बहुत जरुरी है।

पोर्टल पर कौन-कौन सी सुविधा उपलब्ध की गयी है?

पोर्टल में धान की खरीद, एजेंसी, मिलों आदि की डिटेल्स रिकॉर्ड की जाएगी और इस विवरण को समय समय पर अपडेट भी किया जाता रहेगा। आवेदक आसानी से ऑनलाइन माध्यम के जरिये इन सभी रिकॉर्ड डाटा को देख सकेगा।

हमने आपको पंजाब अनाज खरीद पोर्टल के बारे में अपने आर्टिकल के माध्यम से सारी जानकारी हिंदी भाषा में प्रदान कर दी है अगर आपको जानकारी पसंद आयी हो तो हमे बता सकते है और पोर्टल से सम्बंधित कोई भी सवाल आपको जानने है तो आप हमे कमेंट करके पूछ सकते है। हम आपके पूछे गए सवालों का जवाब देने की पूरी कोशिश करेंगे।

हेल्पलाइन नंबर

अगर आपको कोई भी समस्या या शिकायत है या पोर्टल से सम्बंधित किसी भी प्रकार के सवाल है तो आप दिए गए हेल्पलाइन नंबर पर कॉल करके अपनी समस्या का समाधान पूछ सकते है

हेल्पलाइन नंबर7743011156, 7743011157
ईमेल ID anaajkharidpb@gmail.com

Leave a Comment