उत्तराखंड सरकार द्वारा राज्य की महिलाओं का जीवन स्तर उच्च करने के लिए मुख्यमंत्री लखपति दीदी योजना को शुरू किया है। इस योजना के माध्यम से राज्य की महिलाओं को आत्मनिर्भर एवं सशक्त बनने के लिए आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी।
सरकार ने घोषणा की है कि वर्ष 2025 तक राज्य की 1.25 लाख माताओं व बहनों को लखपति बनाने का लक्ष्य रखा हुआ है।
![मुख्यमंत्री लखपति दीदी योजना 2023 | Mukhyamantri Lakhpati Didi Yojana Online Application Form 1 मुख्यमंत्री लखपति दीदी योजना 2023 | Mukhyamantri Lakhpati Didi Yojana Online Application Form](https://pmmodiyojanaye.in/wp-content/uploads/2023/07/Mukhyamantri-Lakhpati-Didi-Yojana-1024x683.jpg)
उत्तराखंड गांव की महिलाओं को रोजगार और स्वयं सहायता समूह से जोड़ने के लिए सरकार द्वारा आर्थिक सहायता दी जाएगी। ताकि उनके आर्थिक जीवन में सुधार आए किसी भी कार्य को करने के लिए दूसरे व्यक्ति पर निर्भर न होना पड़े।
तो आइये जानते है मुख्यमंत्री लखपति दीदी योजना 2023 क्या है? योजना से जुड़ी सभी जानकारी को प्राप्त करने के लिए हमारे आर्टिकल को विस्तारपूर्वक अंत तक पढ़े।
Table of Contents
मुख्यमंत्री लखपति दीदी योजना 2023
उत्तराखंड राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जी के द्वारा Lakhpati Didi Yojana की शुरुआत हुई है। इस योजना के तहत राज्य की महिलाओं का कल्याण करने हेतु रोजगार के नए-नए अवसर प्रदान करके उनकी आय में वृद्धि करना है।
![मुख्यमंत्री लखपति दीदी योजना 2023 | Mukhyamantri Lakhpati Didi Yojana Online Application Form 2 मुख्यमंत्री लखपति दीदी योजना 2023 | Mukhyamantri Lakhpati Didi Yojana Online Application Form](https://pmmodiyojanaye.in/wp-content/uploads/2023/07/uk-Mukhyamantri-Lakhpati-Didi-Yojana.webp)
इस योजना की शुरुआत 4 नवंबर 2022 से हुई। इस योजना के माध्यम से सरकार का उद्देश्य है कि ग्रामीण विकास विभाग द्वारा 2025 तक स्वयं सहायता समूह से जुड़ी 1.25 लाख महिलाओं को लखपति बनाना।
ताकि उनका जीवन यापन आसान हो और वह समाज की सभी सुविधाओं का लाभ लें सकें। योजना के माध्यम से 25वें राज्य गठन समारोह में राज्य की 3 लाख 67 हजार स्वयं सहायता समूह से जुड़ी महिलाओं में से 1.25 लाख माताओं और बहनों की सालाना आय 1 लाख से ऊपर करने का मिशन है।
Mukhyamantri Lakhpati Didi Yojana Overview
योजना का नाम | मुख्यमंत्री लखपति दीदी योजना |
वर्ष | 2023 |
योजना का शुभारंभ | मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जी के द्वारा |
राज्य | उत्तराखंड |
लाभार्थी | राज्य की महिलाएं |
उद्देश्य | महिलाओं का कल्याण करने हेतु लखपति बनाना |
आवेदन प्रक्रिया | शुरू नहीं हुई |
आधिकारिक वेबसाइट | जल्द लॉन्च होगी |
मुख्यमंत्री लखपति दीदी योजना का उद्देश्य
इस योजना का मुख्य उद्देश्य राज्य की महिलाओं के आजीविका में सुधार करने के लिए आर्थिक सहायता पहुँचाना। स्वयं सहायता समूह से जुड़ी सभी महिलाओं का विकास करने के लिए 1 लाख 25 हजार महिलाओं को 2025 तक लखपति बनाने की तैयारी है।
![मुख्यमंत्री लखपति दीदी योजना 2023 | Mukhyamantri Lakhpati Didi Yojana Online Application Form 3 uk Lakhpati Didi Yojana](https://pmmodiyojanaye.in/wp-content/uploads/2023/07/uk-Lakhpati-Didi-Yojana-.png)
ऐसा करने से महिलाओं की आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा और वह बेहतर तरीके से अपना जीवन यापन कर पायेगी।
मुख्यमंत्री लखपति दीदी योजना के लाभ
- इस योजना के तहत उन महिलाओं को लाभ दिया जायेगा जो स्वयं सहायता समूह से जुड़ी हुई हो। और जिनकी वार्षिक आय बहुत कम है।
- योजना के तहत 25वें साल वर्ष 2025 तक स्वयं सहायता समूह से जुडी कुल 3 लाख 67 हजार महिलाओं में से सवा लाख महिलाओं को लखपति बनाना जाएगा। और उनकी सालाना आय 1 लाख तक पहुंचाने का लक्ष्य रखा गया है।
- राज्य में रोजगार के अवसर बढ़ाने के लिए लोन के साथ-साथ ट्रेनिंग, टेक्निकल मार्गदर्शन एवं मार्केटिंग आदि की सुविधा उपलब्ध करवाई जाएगी।
- राज्य की महिलाओं को प्रोत्साहित करने के लिए स्वरोजगार शुरू करने के लिए 5 लाख तक का लोन दिया जाएगा जिस पर ब्याज नहीं लगेगा।
- महिलाओं का मानसिक विकास करने के लिए तकनीकी, मार्गदर्शन, उत्पादों के वितरण और प्रशिक्षण आदि की सुविधा सरकार द्वारा दी जाएगी।
Mukhyamantri Lakhpati Didi Yojana के लिए पात्रता मापदंड
- लखपति दीदी योजना का लाभ लेने के लिए लाभार्थी को उत्तराखंड राज्य का मूल निवासी होना चाहिए।
- इस योजना का लाभ केवल राज्य की महिलाओं को दिया जाएगा।
- योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए महिला को स्वयं सहायता समूह का सदस्य होना चाहिए।
आवश्यक दस्तावेज
- मूल निवास प्रमाण पत्र
- आधार कार्ड
- आयु प्रमाण पत्र
- आय प्रमाण पत्र
- मोबाइल नंबर
- पासपोर्ट साइज फोटो
- बैंक खाता वितरण
मुख्यमंत्री लखपति दीदी योजना में आवेदन ऐसे करें
यदि आप उत्तराखंड राज्य के निवासी है और मुख्यमंत्री लखपति दीदी योजना का लाभ प्राप्त करना चाहते है तो उसके लिए आपको प्रतीक्षा करनी होगी। क्योकि अभी सरकार ने केवल योजना की घोषणा की है।
योजना में आवेदन करने के लिए ऑफिसियल वेबसाइट सार्वजनिक नहीं की है। जैसे ही हमें सरकार की तरफ से योजना से जुड़ी अधिक जानकारी प्राप्त होती है तो आपको हमारे लेख के माध्यम से सूचित कर दिया जाएगा।
मुख्यमंत्री लखपति दीदी योजना से सम्बंधित सवालों के जवाब-
ये एक कल्याणकारी एवं लाभदायक योजना है। जिसके माध्यम से उत्तराखंड राज्य की महिलाओं को आत्मनिर्भर व सशक्त बनाने के लिए वर्ष 2025 तक स्वयं सहायता समूह की 1 लाख 25 हजार महिलाओं को लखपति बनाना जाएगा।
जी हाँ, इस योजना का लाभ सिर्फ राज्य की महिलाओं को मिलेगा।
इस योजना के तहत राज्य की महिलाओं को स्वरोजगार शुरू करने के लिए 5 लाख रुपए तक का लोन दिया जाएगा वो भी बिना किसी ब्याज के। ऐसा करने से उनकी सालाना आय में वृद्धि होगी।
इस योजना के माध्यम से स्वयं सहायता समूह से जुडी राज्य की 3 लाख 67 हजार महिलाओं में से सवा लाख महिलाओं को आजीविका मिशन के तहत लखपति बनाते हुए, उनकी सालाना आय एक लाख से अधिक करना है।