मुख्यमंत्री लखपति दीदी योजना 2023 | Mukhyamantri Lakhpati Didi Yojana Online Application Form

उत्तराखंड सरकार द्वारा राज्य की महिलाओं का जीवन स्तर उच्च करने के लिए मुख्यमंत्री लखपति दीदी योजना को शुरू किया है। इस योजना के माध्यम से राज्य की महिलाओं को आत्मनिर्भर एवं सशक्त बनने के लिए आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी।

सरकार ने घोषणा की है कि वर्ष 2025 तक राज्य की 1.25 लाख माताओं व बहनों को लखपति बनाने का लक्ष्य रखा हुआ है।

इसी योजना की भांति उत्तराखंड राज्य सरकार द्वारा राज्य की गरीब बेटियों का विवाह करवाने के लिए सरकार ने 50 हजार रुपए की आर्थिक सहायता देने का ऐलान किया है जल्द ही आवेदन कर योजना का लाभ भी पाएं।

मुख्यमंत्री लखपति दीदी योजना 2023 | Mukhyamantri Lakhpati Didi Yojana Online Application Form
Mukhyamantri Lakhpati Didi Yojana Online Application Form

उत्तराखंड गांव की महिलाओं को रोजगार और स्वयं सहायता समूह से जोड़ने के लिए सरकार द्वारा आर्थिक सहायता दी जाएगी। ताकि उनके आर्थिक जीवन में सुधार आए किसी भी कार्य को करने के लिए दूसरे व्यक्ति पर निर्भर न होना पड़े।

व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp

तो आइये जानते है मुख्यमंत्री लखपति दीदी योजना 2023 क्या है? योजना से जुड़ी सभी जानकारी को प्राप्त करने के लिए हमारे आर्टिकल को विस्तारपूर्वक अंत तक पढ़े।

मुख्यमंत्री लखपति दीदी योजना 2023

उत्तराखंड राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जी के द्वारा Lakhpati Didi Yojana की शुरुआत हुई है। इस योजना के तहत राज्य की महिलाओं का कल्याण करने हेतु रोजगार के नए-नए अवसर प्रदान करके उनकी आय में वृद्धि करना है।

व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp
मुख्यमंत्री लखपति दीदी योजना 2023 | Mukhyamantri Lakhpati Didi Yojana Online Application Form

इस योजना की शुरुआत 4 नवंबर 2022 से हुई। इस योजना के माध्यम से सरकार का उद्देश्य है कि ग्रामीण विकास विभाग द्वारा 2025 तक स्वयं सहायता समूह से जुड़ी 1.25 लाख महिलाओं को लखपति बनाना।

ताकि उनका जीवन यापन आसान हो और वह समाज की सभी सुविधाओं का लाभ लें सकें। योजना के माध्यम से 25वें राज्य गठन समारोह में राज्य की 3 लाख 67 हजार स्वयं सहायता समूह से जुड़ी महिलाओं में से 1.25 लाख माताओं और बहनों की सालाना आय 1 लाख से ऊपर करने का मिशन है।

Mukhyamantri Lakhpati Didi Yojana Overview

योजना का नाममुख्यमंत्री लखपति दीदी योजना
वर्ष2023
योजना का शुभारंभमुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जी के द्वारा
राज्यउत्तराखंड
लाभार्थीराज्य की महिलाएं
उद्देश्यमहिलाओं का कल्याण करने हेतु लखपति बनाना
आवेदन प्रक्रियाशुरू नहीं हुई
आधिकारिक वेबसाइटजल्द लॉन्च होगी

मुख्यमंत्री लखपति दीदी योजना का उद्देश्य

इस योजना का मुख्य उद्देश्य राज्य की महिलाओं के आजीविका में सुधार करने के लिए आर्थिक सहायता पहुँचाना। स्वयं सहायता समूह से जुड़ी सभी महिलाओं का विकास करने के लिए 1 लाख 25 हजार महिलाओं को 2025 तक लखपति बनाने की तैयारी है।

uk Lakhpati Didi Yojana

ऐसा करने से महिलाओं की आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा और वह बेहतर तरीके से अपना जीवन यापन कर पायेगी।

मुख्यमंत्री लखपति दीदी योजना के लाभ

  • इस योजना के तहत उन महिलाओं को लाभ दिया जायेगा जो स्वयं सहायता समूह से जुड़ी हुई हो। और जिनकी वार्षिक आय बहुत कम है।
  • योजना के तहत 25वें साल वर्ष 2025 तक स्वयं सहायता समूह से जुडी कुल 3 लाख 67 हजार महिलाओं में से सवा लाख महिलाओं को लखपति बनाना जाएगा। और उनकी सालाना आय 1 लाख तक पहुंचाने का लक्ष्य रखा गया है।
  • राज्य में रोजगार के अवसर बढ़ाने के लिए लोन के साथ-साथ ट्रेनिंग, टेक्निकल मार्गदर्शन एवं मार्केटिंग आदि की सुविधा उपलब्ध करवाई जाएगी।
  • राज्य की महिलाओं को प्रोत्साहित करने के लिए स्वरोजगार शुरू करने के लिए 5 लाख तक का लोन दिया जाएगा जिस पर ब्याज नहीं लगेगा।
  • महिलाओं का मानसिक विकास करने के लिए तकनीकी, मार्गदर्शन, उत्पादों के वितरण और प्रशिक्षण आदि की सुविधा सरकार द्वारा दी जाएगी।

Mukhyamantri Lakhpati Didi Yojana के लिए पात्रता मापदंड

  • लखपति दीदी योजना का लाभ लेने के लिए लाभार्थी को उत्तराखंड राज्य का मूल निवासी होना चाहिए।
  • इस योजना का लाभ केवल राज्य की महिलाओं को दिया जाएगा।
  • योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए महिला को स्वयं सहायता समूह का सदस्य होना चाहिए।

आवश्यक दस्तावेज

  • मूल निवास प्रमाण पत्र
  • आधार कार्ड
  • आयु प्रमाण पत्र
  • आय प्रमाण पत्र
  • मोबाइल नंबर
  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • बैंक खाता वितरण

मुख्यमंत्री लखपति दीदी योजना में आवेदन ऐसे करें

यदि आप उत्तराखंड राज्य के निवासी है और मुख्यमंत्री लखपति दीदी योजना का लाभ प्राप्त करना चाहते है तो उसके लिए आपको प्रतीक्षा करनी होगी। क्योकि अभी सरकार ने केवल योजना की घोषणा की है।

योजना में आवेदन करने के लिए ऑफिसियल वेबसाइट सार्वजनिक नहीं की है। जैसे ही हमें सरकार की तरफ से योजना से जुड़ी अधिक जानकारी प्राप्त होती है तो आपको हमारे लेख के माध्यम से सूचित कर दिया जाएगा।

मुख्यमंत्री लखपति दीदी योजना से सम्बंधित सवालों के जवाब-

Mukhyamantri Lakhpati Didi Yojana क्या है?

ये एक कल्याणकारी एवं लाभदायक योजना है। जिसके माध्यम से उत्तराखंड राज्य की महिलाओं को आत्मनिर्भर व सशक्त बनाने के लिए वर्ष 2025 तक स्वयं सहायता समूह की 1 लाख 25 हजार महिलाओं को लखपति बनाना जाएगा।

Mukhyamantri Lakhpati Didi Yojana का लाभ सिर्फ राज्य की महिलाओं को मिलेगा?

जी हाँ, इस योजना का लाभ सिर्फ राज्य की महिलाओं को मिलेगा।

मुख्यमंत्री लखपति दीदी योजना का लाभ क्या है?

इस योजना के तहत राज्य की महिलाओं को स्वरोजगार शुरू करने के लिए 5 लाख रुपए तक का लोन दिया जाएगा वो भी बिना किसी ब्याज के। ऐसा करने से उनकी सालाना आय में वृद्धि होगी।

मुख्यमंत्री लखपति दीदी योजना के द्वारा वर्ष 2025 तक सरकार का मुख्य लक्ष्य क्या है?

इस योजना के माध्यम से स्वयं सहायता समूह से जुडी राज्य की 3 लाख 67 हजार महिलाओं में से सवा लाख महिलाओं को आजीविका मिशन के तहत लखपति बनाते हुए, उनकी सालाना आय एक लाख से अधिक करना है।

Leave a Comment