दिल्ली में जल्द शुरू होगी क्लाउड किचन नीति 2023 : Delhi Cloud Kitchen Yojana in Hindi

दिल्ली सरकार अपने राज्य के लोगों को सभी प्रकार की सुविधा देने के लिए नए-नए योजनाओं की शुरुआत करते है। इस बार उन्होंने एक साथ 4 लाख लोगों को रोजगार देने का ऐलान किया है।

राज्य के मुख्यमंत्री ने राज्य का विकास एवं वहाँ के नागरिकों का कल्याण करने के लिए क्लाउड किचन नीति को लागू किया है। इस योजना के माध्यम से राज्य में 20 हजार क्लाउड किचन खुलेंगे वहाँ काम करने वाले 4 लाख लोगों को इस योजना का लाभ प्राप्त होगा।

दिल्ली में जल्द शुरू होगी क्लाउड किचन नीति 2023 : Delhi Cloud Kitchen Yojana in Hindi
Delhi Cloud Kitchen Yojana in Hindi

इस पोर्टल में आवेदन करने से पहले मूल निवास प्रमाण पत्र के लिए अप्लाई कर लीजिए। तभी जाकर आप इस योजना का लाभ ले पाएंगे।

राज्य में अधिक जनसंख्या होने से प्रति दिन भोजन की मांग बढ़ती जा रही है जिसे देखते हुए राज्य के प्रत्येक क्षेत्र में क्लाउड किचन खुलेंगे। तो आइये जानते है क्लाउड किचन नीति 2023 क्या है? आर्टिकल से जुड़ी अधिक जानकारी को प्राप्त करने के लिए हमारे लेख को अंत तक पढ़े।

व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp

Table of Contents

क्लाउड किचन नीति 2023

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के द्वारा Delhi Cloud Kitchen Yojana की शुरुआत हुई है। इस योजना के माध्यम से राज्य के बेरोजगार नागरिकों को रोजगार देने एवं लोगों को उत्तम भोजन की सुविधा पहुंचाने के लिए 20 हजार क्लाउड किचन खोलें जाएंगे।

दिल्ली में जल्द शुरू होगी क्लाउड किचन नीति 2023 : Delhi Cloud Kitchen Yojana in Hindi

जहाँ पर काम करने के लिए 4 लाख लोगों की आवश्यकता होगी। यानी 4 लाख लोगों को रोजगार दिया जाएगा। इसी प्रकार से दिल्ली के लोग अपने ही राज्य में जॉब करने के लिए रोजगार मेले में रजिस्ट्रेशन करके अनेक रोजगार के अवसर प्राप्त कर सकते है।

व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp

Delhi Cloud Kitchen Yojana Key Point

योजना का नामक्लाउड किचन नीति 2023
राज्यदिल्ली
योजना का आरंभमुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल जी के द्वारा
लाभराज्य में 20 हजार क्लाउड किचन का शुभारंभ
उद्देश्यअर्थव्यवस्था को बढ़ावा देना और रोजगार के नए-नए अवसर देना
आवेदन प्रक्रियाऑनलाइन/ऑफलाइन
ऑफिसियल वेबसाइटजल्द शुरू होगी

Delhi Cloud Kitchen Yojana का उद्देश्य

इस योजना का मुख्य उद्देश्य राज्य के नागरिकों को अपने ही राज्य में रोजगार प्रदान करना। ताकि वह आत्मनिर्भर बन सकें। इसके अलावा कीचन संचलित करने वाले व बिज़नेस शुरू करने वाले लोगों को किसी भी सरकारी विभाग से लाइसेंस लेने में किसी भी प्रकार की समस्या न आए।

लाइसेंस लेने के लिए दिल्ली सरकार ने एक ही पोर्टल पर अलग-अलग विभाग के लिए आवेदन करने की सुविधा रखी है। जिससे व्यक्ति के समय और पैसे दोनों की बचत होगी। योजना के माध्यम से राज्य के लोगों को आर्थिक सहायता मिलेगी। और पैसा कमाने का एक साधन मिल जाएगा।

क्लाउड किचन नीति के लाभ

  • दिल्ली में क्लाउड किचन नीति का संचालन करने के लिए मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की मंजूरी मिल चुकी है।
  • इस योजना के तहत राज्य में रोजगार के अनेक साधन खुल जाएंगे। जहाँ पर 4 लाख लोगों को रोजगार दिया जाएगा।
  • राज्य के नागरिक सिर्फ एक ही पोर्टल के माध्यम से अलग-अलग प्रकार के लाइसेंस प्राप्त कर सकते है।
  • इस पोर्टल के माध्यम से लोग रोजगार से जुड़ पाएंगे और आत्मनिर्भर व सशक्त बन सकेंगे।
  • राज्य में किसी भी नागरिक को कोई असुविधा न हो उसके लिए 24 घंटे ये कीचन खुले रहेंगे।
  • दिल्ली राज्य का अधिक विकास करने और आधुनिकरण की नीति को लागू करने के लिए राज्य में 20 हजार क्लाउड किचन का उद्धघाटन होगा।
  • राज्य की अर्थव्यवस्था को बढ़ावा देने और रोजगार के नए-नए अवसर प्रदान करने के लिए ये योजना महत्वपूर्ण है।
  • इस योजना के तहत राज्य में swiggy और zomato जैसे अन्य प्लेटफॉर्म को अधिक बढ़ावा मिलेगा।
  • राज्य की अर्थव्यवस्था को अधिक बढ़ावा मिलेगा और ज्यादा से ज्यादा लोगो को स्वरोजगार से जुड़ने का मौका मिलेगा।

Delhi Cloud Kitchen Yojana में आवेदन हेतु दस्तावेज

  • इस योजना का लाभ केवल दिल्ली राज्य के नागरिक ही ले सकते है।
  • क्लाउड किचन नीति के अंतर्गत किसी भी वर्ग का नागरिक आवेदन करने के पात्र है। इसके अलावा वह क्लाउड किचन व्यवस्था से जुड़ा हुआ हो।
  • इस योजना में आवेदन करने से पहले आवेदक के पास लाइसेंस होना बेहद जरुरी है।

क्लाउड किचन नीति के लिए जरुरी दस्तावेज

  • निवास प्रमाण पत्र
  • आधार कार्ड
  • आय प्रमाण पत्र
  • जाति प्रमाण पत्र
  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • मोबाइल नंबर

क्लाउड किचन नीति का लाभ लेने हेतु आवेदन प्रक्रिया

यदि आप दिल्ली राज्य के मूल निवासी है और इस योजना का लाभ लेना चाहते है तो उसके लिए आपको थोड़ा इंतजार करना होगा। अभी केजरीवाल जी ने योजना की घोषणा की है। बहुत ही जल्द इस योजना की ऑफिसियल वेबसाइट लॉन्च हो जाएगी।

जिसके बाद आप एक ही पोर्टल पर विभिन्न विभाग के लाइसेंस के लिए रजिस्ट्रेशन कर सकते है। और लाभ प्राप्त कर सकते है। जैसे ही सरकार की तरह से हमें योजना से सम्बंधित अधिक जानकारी मिलती है तो आपको हमारे आर्टिकल के माध्यम से सूचित कर दिया जाएगा।

Delhi Cloud Kitchen Yojana से सम्बंधित सवाल-

Delhi Cloud Kitchen Yojana क्या है?

इस योजना के अंतर्गत नागरिकों को बिज़नेस के प्रति प्रोत्साहित करने एवं 20 हजार क्लाउड किचन खोलने से 4 लाख लोगों को रोजगार करने का अवसर पदिया जायेगा। जिससे उनकी आय में वृद्धि होगी।

दिल्ली क्लाउड किचन नीति को लागू करने का मुख्य उद्देश्य क्या है?

राज्य में प्रत्येक दिन ऑनलाइन खाना आर्डर करने की मांग बढ़ती जा रही है जिसे पूरा करने और बेरोजगार नागरिकों को रोजगार देने के लिए ये योजना कारगर साबित होगी। इसके अलावा राज्य की अर्थव्यवस्था में भी वृद्धि होगी।

दिल्ली क्लाउड किचन नीति की मुख्य विशेषता क्या है?

इस योजना के माध्यम से अलग-अलग तरह के लायसेंस एक ही पोर्टल पर उपलब्ध होंगे। लोगो को सुविधा देने के लिए 24 घंटे खुले रहेंगे। और 250 वर्गफुट से कम स्थान के लिए फायर NOC लेने की जरुरत नहीं होगी।

Delhi Cloud Kitchen Yojana का हेल्पलाइन नंबर क्या है?

ये योजना बहुत जल्दी शुरू होगी जैसे ही योजना शुरू होती है तो आपको ऑफिसियल वेबसाइट पर योजना का हेल्पलाइन नंबर प्राप्त हो जाएगा।

Delhi Cloud Kitchen Yojana के क्या लाभ है?

राज्य में प्रत्येक नागरिक को अपना बिज़नेस शुरू करने के लिए पहले विभिन्न विभागो जैसे – पुलिस डिपार्टमेंट, फायर डिपार्टमेंट, डीडीए और एमसीडी डिपार्टमेंट में जाकर लाइसेंस बनाना पडता था लेकिन अब वह एक ही पोर्टल के माध्यम से लाइसेंस प्राप्त कर सकते है।

Leave a Comment