YEIDA प्लॉट स्कीम 2023 क्या है, जानिए कीमत और अन्य विवरण | YEIDA प्लॉट स्कीम 2023 ऑनलाइन अप्लाई कैसे करे

Yamuna Expressway Industrial Development Authority द्वारा नयी प्लॉट स्कीम को लांच किया गया है। YEIDA प्लॉट स्कीम 2023 में ऑनलाइन अप्लाई करने के लिए आपको आर्टिकल में पूरा प्रोसेस दिया जायेगा। कई लोग यह जानने के इक्छुक हैं की की इस योजना में निवेश करना कैसा रहेगा ? आपको बता दें की YEIDA प्लॉट स्कीम 2023 के अंतर्गत औद्योगिक और संस्थागत (industrial and Institutional) उपयोग के लिए प्लॉट्स ऑफर किये जाते हैं।

YEIDA प्लॉट स्कीम
YEIDA Plot Scheme

YEIDA प्लॉट स्कीम द्वारा रेजिडेंशल प्रॉपर्टी प्रोजेक्ट शुरू किया जा रहा है जिसके अंतर्गत ग्रेटर नॉएडा के विभिन्न सेक्टरों में यमुना एक्सप्रेसवे प्लाट स्कीम में आपको 60 ,90,120,162 ,200, 300 से 500 ,1000 से 2000 वर्ग मीटर तक के 477 प्लॉट्स उपलब्ध कराये जाएंगे। YEIDA प्लॉट स्कीम 2023 क्या है? और इस योजना के तहत दिए जाने वाले प्लॉट्स की कीमत और अन्य विवरण तथा YEIDA प्लॉट स्कीम 2023 ऑनलाइन अप्लाई प्रोसेस के लिए आर्टिकल को पूरा पढ़ें।

YEIDA प्लॉट स्कीम 2023 क्या है?

Yamuna Expressway Industrial Development Authority की नयी योजना YEIDA प्लॉट स्कीम 2023 के अंतर्गत कई लोगों ने आवेदन किये हैं। इस स्कीम के तहत आवेदन करने वाले व्यक्तियों की संख्या 2 लाख से अधिक है। YEIDA Plot Scheme में लकी ड्रॉ के माध्यम से प्लाट जारी किये जाते हैं।

यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण के तहत गौतमबुद्धनगर,अलीग़ढ ,बुलंदशहर ,हाथरस ,मथुरा,आगरा जिलों के 1187 गांवों को अधिसूचित किया गया है। YEIDA प्लॉट स्कीम 2023 के माध्यम से ग्रेटर नोएडा सेक्टर 16, 17A, 18, 20 और 22D में प्लाट बेचे गए हैं इस स्कीम के तहत इस वर्ष 60 से लेकर 2000 वर्ग मीटर तक के कुल 477 प्लॉट्स प्रदान किये गए हैं। यह सभी प्लॉट्स पिछले योजना के तहत वितरित किये जाने वाले प्लॉट्स में से कुछ हैं और कुछ नए प्लॉट्स को इस प्रोजेक्ट में जोड़ा गया है। जिनके लिए आपको आवेदन करना होता है और लकी ड्रॉ के माध्यम से प्लाट आवंटित किये जाते हैं। .

केडीए न्यू प्लॉट स्कीम 2023 | 1101 भूखंडों के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन

Key Highlights of YEIDA Plot Scheme 2023

आर्टिकल का नाम YEIDA प्लॉट स्कीम 2023 क्या है, प्लाट की कीमत और अन्य विवरण
YEIDA प्लॉट स्कीम 2023 ऑनलाइन अप्लाई कैसे करे?
YEIDA का पूरा नाम Yamuna Expressway Industrial Development Authority (यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण)
योजना लांच यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण द्वारा
कुल प्लॉट्स 477
सम्बंधित राज्य उत्तर -प्रदेश
Yamuna Expressway Plot Scheme आवंटन प्रक्रिया लकी डॉ पर आधारित
address (पता)Yamuna Expressway Industrial Development Authority
(A Govt. of U.P. Undertaking)
First Floor, Commercial Complex, P-2, Sector- Omega I,Greater Noida, Gautam Budh Nagar,
Uttar Pradesh PIN: 201308
यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण की आधिकारिक वेबसाइट yamunaexpresswayauthority.com
आवेदन हेतु ऑफिसियल वेबसाइट niveshmitra.up.nic.in
साल 2023

यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण -YEIDA का उद्देश्य

YEIDA का उद्देश्य औद्योगिक विकास क्षेत्र का नियोजित तरीके से विकास करना और निवेश और क्षेत्र का आर्थिक विकास को बढ़ाना है। YEIDA का कार्य एक्सप्रेसवे के निर्माण और क्षेत्र के विकास के लिए प्लॉट्स का अधिग्रहण ,विभिन परियोजना को चलाना और औद्योगिक विकास क्षेत्र के लिए मास्टर प्लान को तैयार करना है।

यमुना एक्सप्रेसवे आवासीय प्लॉट योजना विवरण (YEIDA Residential Plot Scheme Details)

इस योजना के तहत 60 वर्ग मीटर से लेकर 200 वर्ग मीटर तक 477 प्लॉट्स को उपलब्ध किया गया है। YEIDA Residential Plot Scheme 2022 -2023 में 226 भूखंडों के लिए लगभग 44,349 आवेदन किये जा चुके हैं।YEIDAको पहले यमुना सिटी खा जाता था। यह एक ग्रीनफ़ील्ड सिटी प्रोजेक्ट है। यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण द्वारा सेक्टर 17ए, 26ए और 26बी का विकास कार्य पूरा किया जा चूका है।

वर्तमान में शहर में चलाई जा रही परियोजना में सेक्टर 18, 20 और 22डी में आवासीय विकास, सेक्टर 13 (मुख्य रूप से आवासीय) और सेक्टर 24 में मिश्रित भूमि उपयोग विकास और औद्योगिक विकास को शामिल किया गया है। इसके अलावा जेपीएसआई सेक्टर -25, 26 में एक स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स ,सेक्टर 19 और 22 को आवासीय तथा वाणिज्यिक क्षेत्रों के रूप में विकसित किये जाने की प्रक्रिया शामिल है।

प्रधानमंत्री मोदी 1 BHK रेंटल (किराया) हाउसिंग स्कीम 2022

YEIDA प्लॉट 2023 कीमत

वर्ग मीटर लागत रूपये प्रति वर्ग मीटर
4,000 तक 6,670
4,000 से 8000 तक5,680
8000 से 20,000 4,810
20,000 से 40,000 वर्ग मीटर4,370
40,000 से 80,000 4,210
80,000 वर्ग मीटर से ऊपर4,050

प्लॉट योजना (यमुना एक्सप्रेसवे) की महत्वपूर्ण तिथियां (important dates)

योजना में पंजीकरण की प्रारम्भ तिथि 07 सितंबर, 2022
रजिस्ट्रेशन की लास्ट डेट 07 अक्टूबर, 2022
लकी ड्रॉ डेट 16 दिसंबर, 2022
refund date जल्द ही इसकी डेट जारी की जाएगी

यमुना एक्सप्रेसवे प्लॉट योजना आवंटन प्रक्रिया (Allotment Process)

  • यमुना एक्सप्रेसवे प्लॉट योजना में residential plots के अलॉटमेंट के लिए चयन प्रक्रिया पंजीकरण और मेनुअल या computerized लकी ड्रा पर आधारित होगा।
  • हर पात्र व्यक्ति के लिए यह लकी ड्रॉ अलग से आयोजित किया जाएगा।
  • इस स्कीम के तहत पहले लकी ड्रा में आवेदकों का नाम निर्धारित किया जाता है जिसके बाद दूसरे ड्रा में स्पेसिफिक प्लॉट/फ्लैट नंबर का अलॉट किया जाता है।
  • ऐसे सभी व्यक्ति /उम्मीदवारों को जो यमुना एक्सप्रेसवे प्लॉट योजना में असफल हुए हों उनकी रजिस्ट्रेशन फीस को बिना ब्याज के वापिस कर दिया जाता है।

वाई.ई.आई.डी.ए प्लॉट स्कीम पेमेंट शेड्यूल

यमुना एक्सप्रेसवे की वेबसाइट पर YEIDA प्लॉट स्कीम के तहत एप्लीकेशन फॉर्म को जमा करने से पहले आवेदक को पायलट की कुल अमाउंट का 10 प्रतिशत जमा करना होगा।

पेमेंट टाइप ब्रेकडाउन फण्ड पेमेंट शेड्यूल
रेजिस्ट्रेशन फीस 10%रेजिस्ट्रेशन फीस के रूप में एप्लीकेशन फॉर्म के साथ जमा की गयी
अलॉटमेंट की राशि 20%Allotment fee के रूप में Allotment की की तिथि से 45 दिनों के भीतर देय
शेष राशि 70%बारह समान अर्धवार्षिक किस्तों में देय

YEIDA प्लॉट योजना 2023 हेतु पात्रता

  • योजना में आवेदन के लिए आवेदक की आयु 18 या इससे अधिक होनी चाहिए।
  • आवेदनकर्ता भारत का नागरिक होना चाहिए।
  • आवेदक के पास पहले से यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण (YEIDA) द्वारा आवंटित कोई प्लाट या फ्लैट नहीं होना चाहिए।
  • एक बार में एक आवेदक द्वारा केवल एक ही प्लॉट हेतु आवेदन किया जा सकता है।

Required Documents for YEIDA Plot Scheme

  • आधार कार्ड (Aadhar Card)
  • मोबाइल नंबर (Mobile No.)
  • पंजीकरण प्रमाण पत्र (Registration Certificate)
  • सोसाइटी ऑफ एसोसिएशन का ज्ञापन (Memorandum of Association of the Society)
  • पार्टनरशिप फर्म के लिए (For Partnership Firm) -पार्टनरशिप डीड,फर्म रजिस्ट्रार ने फॉर्म ए और बी
  • कंपनी (Company) के लिए -एसोसिएशन का ज्ञापन और लेख, कंपनी रजिस्ट्रार द्वारा जारी निगमन प्रमाणपत्र ,एलएलपी समझौता ,कॉर्पोरेट मामलों के मंत्रालय द्वारा जारी Incorporation Certificate

यमुना एक्सप्रेसवे प्लॉट योजना 2023 वरीयता स्थान शुल्क (priority location fee)

PLC टाइप प्रतिशत चार्ज
कोने के स्थान (corner position)5 प्रतिशत
पार्क फेसिंग/ग्रीन बेल्ट स्थान (Green belt location)5 प्रतिशत
सड़क की 18 मीटर और अधिक चौड़ाई के साथ5 प्रतिशत
सिंगल प्लाट के लिए लोकेशन चार्ज 15 प्रतिशत

YEIDA प्लॉट स्कीम 2023 ऑनलाइन अप्लाई कैसे करे?

  • सबसे पहले आपको YEIDA की आधिकारिक वेबसाइट niveshmitra.up.nic.in पर विजिट करना होगा।
  • आधिकारिक वेबसाइट के होम पेज पर आपको entrepreneur registration के सेक्शन में साइन अप के लिए, “यहां पंजीकरण करें” के बटन पर क्लिक करें।
  • yeida registration
  • अब आपकी स्क्रीन पर “entrepreneur registration ” का एक पेज खुलेगा।
  • इस नए पेज पर आपको निम्नलिखित जानकारियों को भरना है –
    1. कंपनी या उद्यमी का नाम
    2. उद्यमी का पहला और अंतिम नाम
    3. ईमेल आईडी
    4. मोबाइल नंबर
  • सभी जानकारियों को भरने के बाद आपको वारीफिकेशन कोड को बॉक्स में भरना है।
  • अब register के बटन पर क्लिक करें।
  • yamuna expressway registration
  • जैसे ही आप रजिस्टर पर क्लिक कर देंगे आपका पंजीकरण पूरा हो जायेगा।
  • पंजीकरण पूरा होने के बाद अब लॉगिन के लिंक पर क्लिक करें।
  • लॉगिन क्रेडेंशियल दर्ज करने के बाद आपको डेशबोर्ड से इस योजना का चयन करना है और आवेदन फॉर्म को भरना है।
  • एप्लीकेशन फॉर्म में मांगी गयी जानकारी को सही भरें। जरुरी डाक्यूमेंट्स को अपलोड करें।
  • अंत में इस एप्लीकेशन फॉर्म को सबमिट कर दें।

contact details of YEIDA

  • व्हाट्सअप नंबर -8700296403
  • ईमेल आईडी – [email protected]
  • कस्टमर केयर फ़ोन नंबर – 0120-2395192 | 0120-2395197

Important links

YEIDA कस्टमर केयर में संपर्क करने के लिए यहाँ क्लिक करें
अपना फीडबैक देने के लिए यहाँ क्लिक करें
आवेदकों की सूची देखने के लिए यहाँ क्लिक करें

YEIDA Plot Scheme 2023 से जुड़े प्रश्नोतर –

YEIDAका पूरा नाम क्या है ?

वाई ई आई डीए (YEIDA) का पूरा नाम Yamuna Expressway Industrial Development Authority है।

यमुना एक्सप्रेसवे प्लॉट योजना में ऑनलाइन आवेदन कैसे करें ?

आप Yamuna Expressway Industrial Development Authority plot scheme 2023 में online apply के लिए http://niveshmitra.up.nic.in पर विजिट कर लॉगिन के बाद आवेदन फॉर्म को भरकर YEIDA प्लॉट स्कीम के लिए अप्लाई का सकेंगे।

yamuna express authority की official website क्या है ?

YEIDA की आधिकारिक वेबसाइट yamunaexpresswayauthority.com/ है।

Leave a Comment

Join Telegram