RAW क्या है? RAW का पूरा नाम क्या है, जानें

जब बात किसी देश की सुरक्षा की हो तो वहां पर देश की खुफिया एजेंसी प्रमुख रूप कार्य करता है। किसी देश की नीतियों के बारे में जानना हो या अपने देश की सुरक्षा नीतियों में अमल करना हो तो वहां पर ख़ुफ़िया एजेंसी काम आती है। भारत में भी एक ख़ुफ़िया एजेंसी है जिसे RAW कहा जाता है। यदि आप अभी तक इसके बारे में नहीं जाते तो कोई बात नहीं यहाँ हम आपको RAW क्या है? और RAW का फुल फॉर्म क्या होता है? इसके बारे में जानकारी देंगे।

किसी भी देश की यदि सुरक्षा नीतियां सही ढंग से कार्य करती हैं तो वह देश विकसित देशों की सूची में अपना स्थान रख सकता है। आज के इस युग में जहाँ नागरिकों को अपनी सुरक्षा की चिंता है वही देश को भी अपनी रक्षा की चिंता रहती है। बाह्य या आंतरिक किसी भी प्रकार की असुरक्षा किसी देश के लिए आर्थिक ही नहीं बल्कि मानव संसाधनों की क्षति के लिए प्रमुख कारणों में से एक है।

RAW क्या है? RAW का पूरा नाम क्या है, जानें
RRAW का फुल फॉर्म

RAW क्या है?

रॉ भारत की एक ख़ुफ़िया एजेंसी है। यह एजेंसी 1962 में भारत और चीन के बीच हुए युद्ध के बाद 21 सितम्बर 1968 में बनाई गयी थी। RAW को हिंदी में अनुसंधान और विश्लेषण विंग कहा जाता है जिसे आप अंग्रेजी में Research and Analysis Wing नाम से जानते हैं RAW (रिसर्च एंड एनलाइसिस विंग्स) का ही संक्षिप्त रूप है। आपकी जानकारी के लिए बता दें की RAW का मुख्यालय (Headquartered) नई दिल्ली में है।

व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp

भारत की इस ख़ुफ़िया एजेंसी RAW का उद्देश्य बाह्य खुफिया, आतंकवाद से मुकाबला करना तथा छिपते-छिपाते चल रही आतंकवाद गतिविधियों के बारे में सुचना इक्कठा करना है। Research and Analysis Wing यानि RAW द्वारा भारतीय नीति निर्माताओं को सलाह दी जाती है।

साथ ही साथ विदेशी व्यक्तियों ,सरकारों की महत्वपूर्ण जानकारियों और गतिविधियों के विश्लेषण का कार्य भी बखूबी करता है। रॉ द्वारा भारत के पडोसी देशों की गैर क़ानूनी गतिविधियों पर मुख्य रूप से नजर रखी जाती है। इस एजेंसी द्वारा आतंकवाद से निपटने हेतु सरकार को सहायता करने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई जाती है।

RAW की स्थापना21 सितम्बर 1968 में (भारत चीन युद्ध 1962 के बाद)
रॉ का मुख्यालयनयी दिल्ली
रॉ का उद्देश्यबाह्य खुफिया, आतंकवाद से निपटना, गुप्त कार्रवाइयों का संग्रह करना आदि
RAW का पूरा नामResearch and Analysis Wing
(अनुसंधान और विश्लेषण विंग)
रॉ के अध्यक्षरवि सिन्हा 

RAW Full Form (रॉ का पूरा नाम क्या है?)

रॉ का फुल फॉर्म “Research and Analysis Wing” होता है इसे हिंदी में “अनुसंधान और विश्लेषण विंग” कहा जाता है। RAW का पूरा नाम इस प्रकार से है –

व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp
  • RAW में Rका अर्थ होता है Research जिसे हिंदी में अनुसंधान कहा जाता है।
  • RAW में A का अर्थ होता हैं Analysis जिसे हिंदी में विश्लेषण कहा जाता है।
  • RAW में W का अर्थ होता है Wing जिसे हिंदी में भी विंग्स कहा जाता है।

आपको बता दें की देश में रॉ से पहले सुरक्षा सम्बंधित कार्यों को मुख्यता Intelligence Bureau (IB) द्वारा किया जाता था। आईबी को ब्रिटिश सरकार द्वारा बनाया गया था।

RAW के बारे में कुछ प्रश्न FAQs

सवाल: RAW क्या होता है? (what is RAW )
जवाब: RAW एक ख़ुफ़िया एजेंसी है। जो की देश की सुरक्षा में अपना अहम किरदार अदा करती है। यहाँ देश के हिट से जुडी गुप्त सूचनाओं को देश से बाहर दुश्मनी देशों में जाने से रोकती है और देश के विरूद्ध किसी प्रकार की आतंकी गतिविधियों का पता लगाने का कार्य करती है।

सवाल: रॉ की स्थापना कब की गयी थी ?
जवाब: रॉ को 1968 में स्थापित किया गया था।

सवाल: RAW का मुख्यालय कहाँ है ?
जवाब: RAW का मुख्यालय नयी दिल्ली में हैं।

सवाल: RAW का मोटो क्या है ?
जवाब: RAW का Moto धर्मो रक्षति रक्षितः है।

सवाल: रॉ का पूरा नाम क्या है ?
जवाब: Research and Analysis Wing RAW का पूरा नाम है जिसे हिंदी में अनुसंधान और विश्लेषण विंग कहा जाता है।

सवाल: रॉ के वर्तमान अध्यक्ष कौन हैं ?
जवाब: रॉ के वर्तमान अध्यक्ष रवि सिन्हा जी हैं।

Leave a Comment