Weather Alert Meaning: मौसम विभाग के द्वारा जारी येलो, ऑरेंज और रेड अलर्ट का मतलब।

भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) द्वारा प्रतिदिन मौसम की भविष्यवाणी की जाती है। जिसमें अक्सर बारिश के दिनों में मौसम विभाग अलर्ट जारी करता है और आप लोगों ने अक्सर टीवी चैनलों व अखबार के माध्यम से सुना होगा कि आज मौसम विभाग ने रेड, ऑरेंज, येलो या फिर ग्रीन अलर्ट जारी कर दिया है।

आखिर इन चार रंगों का मतलब क्या होता है और किस तरह से हम इनको समझ कर सावधान रह सकते हैं तथा किसी भी प्रकार की हानि होने से बचा जा सकता है। आज की इस पोस्ट में हम आपको इन्ही अलर्ट के बारे में बताने वाले हैं।

Weather Alert Meaning: मौसम विभाग के द्वारा जारी येलो, ऑरेंज और रेड अलर्ट का मतलब।
Weather Alert Meaning

मौसम विभाग लोगों को समय-समय पर सावधान व सतर्क रहने के लिए इन अलर्ट को जारी करता है ताकि किसी भी प्रकार की हानि होने से पहले लोगों को सचेत किया जा सके और लोग पहले से ही अपनी सुरक्षा का इंतजाम कर सकें।

Weather Update

व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp

मौसम में परिवर्तन को देखते हुए बढ़ते तापमान, चक्रवात और मानसून के समय पर मौसम विभाग जनता को सावधान करने के लिए अपडेट जारी करता है।

प्रतिवर्ष मानसून के समय बारिश के लगातार वृद्धि होने या फिर गर्मी के दिनों में अत्यधिक गर्मी, लू पड़ने पर चेतावनी जारी कर दी जाती है। जो कि चार रंगों के रूप में देखने को मिलती है, रेड अलर्ट, ग्रीन अलर्ट ऑरेंज अलर्ट या येलो अलर्ट। मौसम की अपडेट में आप लोग इन अलर्ट्स का जिक्र कई बार सुनते होंगे।

जिनके अलग-अलग मतलब होते हैं और इन्हें जानकार हम पहले से अपनी सुरक्षा का इंतजाम कर सकते हैं। आइए एक-एक करके जानते हैं इन सभी रंगों का मतलब क्या है और मौसम विभाग किस तरह से मौसम बदलने पर जनता की सुरक्षा के लिए इन्हें जारी करता है:-

व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp

येलो अलर्ट (Yellow Alert)

मौसम विभाग जब येलो अलर्ट (Yellow Alert) को जारी करता है तो समझ लीजिए यह खतरे की पहली घंटी है। अब आपको सचेत रहने की ज़रूरत है। मौसम पर लगातार नज़र बनाए रखें और साथ ही कुछ सावधानियां बनाए रखें। येलो अलर्ट जारी करने का मतलब लोगों को सतर्क बनाए रखना है।

इस अलर्ट में वैसे तो कोई खतरा नहीं है लेकिन मौसम को देखते हुए आपको अपने मूवमेंट एयर जगह को लेकर सावधान रहना चाहिए।

ऑरेंज अलर्ट (Orange Alert)

मौसम विभाग ऑरेंज अलर्ट (Orange Alert) तब जारी करता है जब खतरे की पूरी संभावना रहती है। इसका मतलब यह है की आपको एकदम तैयार रहना है। जैसे-जैसे मौसम ख़राब खतरनाक होता जाता है तो येलो अलर्ट को हटाकर ऑरेंज अलर्ट को जारी कर दिया जाता है।

इस अलर्ट में लोगों को घर से बाहर इधर-उधर जाने के लिए प्रतिबंधित किया जाता है। मध्यम बारिश होने की चेतावनी के लिए भी इस अलर्ट को जारी किया जाता है।

रेड अलर्ट (Red Alert)

लाल रंग हमेशा खतरे के प्रतीक के रूप में प्रयोग किया जाता है ठीक उसी प्रकार यहाँ भी इसे खतरे के लिए ही उपयोग में लाया गया है। मौसम विभाग द्वारा रेड अलर्ट (Red Alert) तब जारी किया जाता है।

जब मौसन बेहद खतरनाक हो जाता है और भारी नुकसान होने की संभावना होती है। भारी बारिश या फिर हवा की गति से तेज़ आने वाला चक्रवात आने की संभावना होने पर चेतावनी के लिए भी इस अलर्ट को जारी किया जाता है।

ग्रीन अलर्ट (Green Alert)

हरे रंग को हर जगह सुरक्षा के प्रतीक के रूप में प्रयोग किया जाता है। इसलिए जब मौसम विभाग द्वारा ग्रीन अलर्ट (Green Alert) को जारी किया जाता है तो इसका मतलब है कि मौसम साफ़ है, किसी भी प्रकार का खतरा नहीं है। जब कभी मौसम ख़राब रहता है

और मौसम विभाग द्वारा किसी खतरे के अलर्ट को जारी किया जाता है, ठीक उसके बाद मौसम सही होने पर ग्रीन अलर्ट को जारी किया जाता है।

Weather Alert Meaning FAQ’s

मौसम विभाग द्वारा जारी होने वाले अलर्ट कितने प्रकार के होते हैं ?

मौसम विभाग अक्सर मौसम से सम्बंधित चेतावनी देने के लिए चार प्रकार के अलर्ट जारी करता है जिसमें येलो अलर्ट, ऑरेंज अलर्ट ग्रीन अलर्ट और रेड अलर्ट शामिल है।

मौसम विभाग द्वारा जारी येलो अलर्ट का मतलब क्या होता है ?

मौसम विभाग द्वारा जारी येलो अलर्ट खतरे की पहली घंटी होती है, इस अलर्ट के जारी होने पर लोगों को सचेत होने की सलाह दी जाती है। आपको निरंतर मौसम पर नज़र बनाए रखना है और किसी भी खतरे के होने से पूर्व सावधानी बरतनी है।

मौसम विभाग द्वारा जारी ऑरेंज अलर्ट का मतलब क्या होता है ?

ऑरेंज अलर्ट तब जारी किया जाता है जब खतरे की संभावना पूरी होती है और इसमें लोगों को घर से बाहर निकलने के लिए सावधान किया जाता है।

मौसम विभाग द्वारा जारी रेड अलर्ट का मतलब क्या होता है ?

रेड अलर्ट जारी करने का मतलब होता है कि स्थिति खतरनाक है। भारी नुकसान होने की संभावना है। इसमें भयंकर तूफ़ान और तेज़ बारिश होने की पूरी संभावना होती है। स्थिति से निपटने के लिए प्रशासन से ज़रूरी कदम उठाने को निर्देशित किया जाता है।

मौसम विभाग द्वारा जारी ग्रीन अलर्ट का मतलब क्या होता है ?

मौसम विभाग द्वारा जब भी ग्रीन अलर्ट जारी किया जाता है इसका मतलब है कि मौसम एकदम ठीक है किसी भी प्रकार की कोई खतरे की संभावना नहीं है।

IMD की फुल फॉर्म क्या है और इसकी स्थापना कब हुई ?

IMD की फुल फॉर्म India Meteorological Department है तथा इसकी स्थापना सन 1875 में की गई थी।

आज के इस पोस्ट के माध्यम से हमने आपको मौसम विभाग द्वारा समय-समय पर जारी अलर्ट के बारे में बताया है। कि किस प्रकार से IMD मौसम के बदलने पर लोगों को सावधान करने के लिए अलर्ट जारी करता है और किसी भी प्रकार की दुर्घटना या हानि होने से पूर्व सचेत करता है। उम्मीद करते हैं आपको इस पोस्ट से जो जानकारी दी है उसे से लाभ मिला होगा। इसी तरह के अपडेट के लिए हमारी वेबसाइट pmmodiyojanaye.in को बुकमार्क करके रखें।

Leave a Comment