यूपी ओबीसी प्रमाण पत्र बनाने की ऑनलाइन प्रक्रिया शुरू की जा चुकी है, राज्य में रह रहे नागरिक अब आसानी से अपना प्रमाण पत्र बनवा सकते है इसे राजस्व विभाग द्वारा संचालित किया जाता है। जाति प्रमाण पत्र कितना जरुरी दस्तावेज है ये आप सभी तो जानते होंगे, इसके जरिये आपके वर्ग का पता चलता है कि आप पिछड़े वर्ग से सम्बन्ध रकते है या अन्य वर्ग से। सरकार द्वारा मिलने वाली सुविधा का लाभ पाने के लिए इन सभी को अपना जाति प्रमाण पत्र बनाना पड़ता है।
वह नागरिक जो सामान्य वर्ग के है उनके लिए जातिप्रमाण पत्र बनाना अनिवार्य नहीं है। यदि आप भी पिछड़े वर्ग से ताल्लुख रखते है और UP OBC Caste Certificate बनवाना चाहते है तो दी गयी आधिकारिक वेबसाइट edistrict.up.gov.in/edistrictup पर जाकर आवेदन करें।
इस भी पढ़ें :- (रजिस्ट्रेशन) यूपी जन्म प्रमाण पत्र

यूपी ओबीसी प्रमाण पत्र
OBC(अन्य पिछड़ा वर्ग) कास्ट के लोगो के लिए प्रमाण पत्र बनाना इसलिए आवश्यक है क्यूंकि इन्हे कास्ट सर्टिफिकेट के जरिये स्कूल व कॉलेज में एडमिशन के लिए, सरकारी कामों के लिए, पेंशन प्राप्त करने के लिए, छात्रवृति लेने, शिक्षा संस्थानों में कोटा प्राप्त आदि सभी चीजों के लिए जाति प्रमाण पत्र जरुरी है। यदि आपके पास OBC कास्ट सर्टिफिकेट होगा तो आपको आरक्षण मिलेगा। इस प्रमाण पत्र का उपयोग सरकारी व गैर सरकारी कामों के लिए भी किया जाता है केंद्र तथा राज्य सरकार की जारी की गयी योजनाओ का लाभ पाने के लिए भी यह प्रमाण पत्र माँगा जाता है।
हम आपको इससे सम्बंधित जानकारी जैसे: OBC सर्टिफिकेट बनने के लाभ एवं विशेषताएं, आवश्यक दस्तावेज, इसकी पात्रता क्या होगी, नवीन उपयोगकर्ता पंजीकरण कैसे करें?, ऑनलाइन व ऑफलाइन आवेदन करने की प्रक्रिया, कास्ट सर्टिफिकेट डाउनलोड करने की प्रक्रिया, आवेदन फॉर्म स्थिति जानने की प्रक्रिया आदि जानने के लिए आर्टिकल को अंत तक अवश्य पढ़े।
UP OBC Caste Certificate Apply Online 2023 Highlights
आर्टिकल का नाम | यूपी ओबीसी प्रमाण पत्र |
राज्य | उत्तर प्रदेश |
लाभ | ऑनलाइन माध्यम द्वारा कास्ट सर्टिफिकेट बनाने की सुविधा |
आवेदन प्रक्रिया | ऑनलाइन व ऑफलाइन मोड |
श्रेणी | राज्य एवं केंद्र सरकारी योजना |
लाभ लेने वाले | OBC वर्ग के नागरिक |
साल | 2023 |
आधिकारिक वेबसाइट | edistrict.up.gov.in |
यूपी ई-डिस्ट्रिक्ट पोर्टल बनाने का उद्देश्य क्या है ?
सरकार राज्य के लोगो के लिए सभी कार्य की सुविधा डिजिटल माध्यम द्वारा पूरा करवाना चाहती है जिससे उनका काम आसानी से पूरा हो जाये, पहले लोगो को कास्ट सर्टिफिकेट बनवाने के लिए पहले कार्यालयों के चक्कर काटने पड़ते थे और कई दिनों तक काम नहीं बन पाता था और नागरिको को कई परेशानियों और मुसीबतो का सामना करना पड़ता था उनका समय और पैसे दोनों की खपत होती थी लेकिन अब आपको इधर उधर जाने की आवश्यकता नहीं है आप आसानी से पोर्टल के माध्यम से कही से भी ऑनलाइन OBC कास्ट सर्टिफिकेट बनवा सकते है।
OBC सर्टिफिकेट बनने के लाभ एवं विशेषताएं
उम्मीदवार ध्यान दें यहाँ हम आपको UP OBC Caste Certificate बनाने के लाभ एवं विशेषताओं के विषय में जानकारी प्रदान करने जा रहें है। जिनके बारे में आप नीचे दिए गए पॉइंट्स को पढ़कर सूचना प्राप्त कर सकते है। ये पॉइंट्स निम्न प्रकार है –
- OBC(अन्य पिछड़ा वर्ग) इन लोगो के लिए कास्ट सर्टिफिकेट बहुत ही जरुरी दस्तावेज है।
- प्रमाण पत्र के जरिये यह लोग सरकारी सेवा, स्कूल व कॉलेज में एडमिशन के समय कम फीस का भुगतान कर सकते है।
- सरकार ने OBC वर्ग से सम्बन्ध रखने वाले लोगो के लिए कई नयी योजनाओं को शुरू किया है जिसका लाभ केवल पिछडे वर्ग के लोग ले सकते है
- यूपी ओबीसी प्रमाण पत्र के माध्यम से इनके लिए सभी सरकारी योजना, सरकारी नौकरी में उम्र की छूट, एजुकेशन इंस्टीटूशन्स में कोटा और सीटों में आरक्षण दिया जाता है।
- छात्रवृति प्राप्त करने के लिए इन्हे जाती प्रमाण पत्र की अवाश्यकता होती है।
- अब उन्हें प्रमाण पत्र बनवाने के लिए कार्यालयों के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे।
- इससे समय और पैसे दोनों की बचत होगी।
- अब पोर्टल पर जाकर ऑनलाइन माध्यम से पिछड़े वर्ग के लोग कास्ट सर्टिफिकेट बनवाने के लिए आवेदन कर सकते है।
ओबीसी प्रमाण पत्र बनाने के लिए आवश्यक दस्तावेज
अगर आप भी अन्य पिछड़े वर्ग से है और कास्ट सर्टिफिकेट बनाने के लिए आवेदन करना चाहते है तो इसके लिए आपको आवेदन फॉर्म में मांगे गए डाक्यूमेंट्स के बारे में पता होना बहुत जरुरी है जिसके माध्यम से आप आवेदन फॉर्म भर सकेंगे। महत्वपूर्ण दस्तावेज इस प्रकार से है:
राशन कार्ड | भामाशाह कार्ड | आधार कार्ड |
वोटर ID कार्ड | स्कूल की अंकतालिका | मूल निवास प्रमाण पत्र |
ड्राइविंग लाइसेंस | बैंक पासबुक | बैंक एक्सेंट नंबर व IFSC कोड |
इनकम सर्टिफिकेट | पासपोर्ट साइज फोटो | रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर |
पैन कार्ड | घोषणा पत्र | राशन कार्ड |
OBC CASTE सर्टिफिकेट हेतु पात्रता
पात्रता जान ने के लिए दिए गए स्टेप्स को फॉलो करें।
- आवेदक उत्तर प्रदेश राज्य का मूल निवासी होना चाहिए।
- जो लोग अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) से सम्बन्ध रखते है वह लोग इसका आवेदन कर सकते है।
- जिन लोगो का नाम केंद्र सरकार की जारी की गयी ओबीसी लिस्ट में होगा उन्हें ही सरकार की योजनाओ और अन्य सुविधा का लाभ प्राप्त होगा।
- सामान्य जाति के लोग इस सर्टिफिकेट का आवेदन नहीं कर सकते।
नवीन उपयोगकर्ता पंजीकरण कैसे करें ?
अगर अपने अभी तक रजिस्ट्रेशन नहीं किया है और आप नए उपयोगकर्ता है तो आपको सबसे पहले इसका रजिस्ट्रेशन करना होगा रजिस्ट्रेशन करने की प्रक्रिया इस प्रकार से है:
- सबसे पहले उत्तर प्रदेश E-डिस्ट्रिक्ट की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएँ।
- अब आपके सामने इस तरह का होम पेज खुल जायेगा। जैसा कि नीचे दिए गए चित्र में दिखाया गया है।
- होम पेज पर आपको सिटीजन लॉगिन (ई-साथी) के ऑप्शन पर क्लिक करना है।
- अगले पेज पर आपको नवीन उपयोगकर्ता पंजीकरण के ऑप्शन पर क्लिक करना है। आप नीचे दिए गए चित्र में देख सकते है।
- क्लिक करते ही आपके सामने रजिस्ट्रेशन फॉर्म खुल जायेगा। फॉर्म में आप पूछी गयी जानकारी जैसे: लॉगिन ID, आवेदक का नाम, जन्मतिथि, लिंग, पता, जिला, मोबाइल नंबर, और कैप्चा कोड को भर दें।
- अब आप सुरक्षित करें के ऑप्शन पर क्लिक करें।
- अब आपको यूजर ID और पासवर्ड जनरेट करना होगा जिसकसे बाद आपको आपके फ़ोन में आये OTP को बॉक्स में भरना है।
- यहाँ आपकी पंजीकरण प्रक्रिया पूरी हो जाएगी।
यूपी ओबीसी प्रमाण पत्र ऑनलाइन आवेदन कैसे करें
यदि आप भी इसका आवेदन करना चाहते है, और जिस भी राज्य के है उस राज्य की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं। अब हमारे द्वारा दिए गए स्टेप्स को ध्यान पूर्वक पढ़े।
- OBC प्रमाण पत्र बनाने के लिए आप सबसे पहले उत्तर प्रदेश E-डिस्ट्रिक्ट की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएँ।
- अब आपके सामने होम पेज खुल जायेगा।
- होम पेज पर आपको सिटीजन लॉगिन (ई-साथी) के ऑप्शन पर क्लिक करना है।
- अगले पेज पर आपका लॉगिन पेज खुलेगा।
- यहाँ आपको अपना यूजर नेम, पासवर्ड और कैप्चा कोड को भरना है।
- अब आप सबमिट के ऑप्शन पर क्लिक कर दें।
- क्लिक करके आपके सामने नया पेज खुल जायेगा।
- नए पेज पर आपको आवेदन भरें के ऑप्शन पर क्लिक करना है।
- अब आपके सामने अलग-अलग प्रमाण पत्र के नाम आएंगे,यहां जाति-प्रमाण पत्र ऑप्शन को सेलेक्ट करें।
- अब हिंदी फॉर्म या अंग्रेजी फॉर्म में से किसी एक चुन लें।
- सेलेक्ट करने के बाद कास्ट सर्टिफिकेट का फॉर्म आपके सामने खुल जायेगा।
- फॉर्म में आपको पूछी गयी जानकारी जैसे: अपना नाम, माता का नाम, पिता का नाम, लिंग, जन्मतिथि, मोबाइल नंबर आदि को भरना है।
- अब आप फॉर्म में मांगे गए डाक्यूमेंट्स को अपलोड या स्कैन करें और पैमेंट का भुगतान करें आप नेट बैंकिंग या डेबिट, क्रेडिट कार्ड के माध्यम से भी कर सकते है ।
- अब आपको एक आवेदन नंबर प्राप्त होगा जिससे आप अपना एप्लीकेशन स्टेटस चेक कर सकते है।
- आप कास्ट सर्टिफिकेट का प्रिंट आउट निकल कर भविष्य हेतु रख सकते है।
यूपी ओबीसी प्रमाण पत्र ऑफलाइन आवेदन कैसे करें ?
- ऑफलाइन आवेदन करने के लिए आपको अपने निकट तहसील में जाकर कास्ट सर्टिफिकेट आवेदन फॉर्म लेना होगा।
- आप चाहे तो आवेदन फॉर्म आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर भी डाउनलोड कर सकते है।
- फॉर्म प्राप्त होने के पश्चात आपको इसमें पूछी गयी जानकारी को भरना होगा।
- अब आपको फॉर्म में मांगे गए आवश्यक दस्तावेजों की फोटोकॉपी को इसके साथ अटैच करना होगा।
- सभी जानकारी भरने के बाद एक बार फॉर्म को दोबारा पढ़ ले।
- अब आप फॉर्म को जमा करवा दें, कुछ दिनों में आपको अपना प्रमाण पत्र मिल जायेगा।
CHECK OBC CERTIFICATE APPLICATION FORM STATUS (आवेदन स्थिति चेक करें)
- आपको सबसे पहले उत्तर प्रदेश E-डिस्ट्रिक्ट की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएँ।
- अब आपके सामने होम पेज खुल जायेगा।
- होम पेज पर आप आवेदन स्थिति ऑप्शन पर क्लिक करें।
- क्लिक करने के पश्चात आपको नए पेज पर एप्लीकेशन नंबर डालना है।
- अब आप सर्च के ऑप्शन पर क्लिक कर दें।
- जिसेक बाद आपको स्क्रीन पर ओबीसी आवेदन फॉर्म की स्थिति दिखाई देगा।
ओबीसी प्रमाण पत्र डाउनलोड कैसे करें ?
वे इच्छुक लाभार्थी जो अपना UP OBC Caste Certificate डाउनलोड करना चाहते है वे हमारे द्वारा बतायी गयी प्रक्रिया को अपनाकर आसानी से अपना ओबीसी प्रमाण पत्र डाउनलोड कर सकते है। ये प्रोसेस निम्न प्रकार है –
- आवेदन करने के बाद निर्धारित दिनों के बाद आपका ओबीसी प्रमाण पत्र जनरेट हो जाता है।
- सर्टिफिकेट डाउनलोड करने के लिए ई-डिस्ट्रिक्ट की साइट पर लॉगिन करें।
- अब आवेदन प्रिंट करें के विकल्प पर क्लिक करें।
- अब नये पेज पर आपको आवेदन संख्या डालनी है, जो आवेदन करने के समय मिली थी।
- आवेदन संख्या भरने के बाद, सुरक्षित करें पर क्लिक करें।
- अब आपके सामने आपके ओबीसी जाति प्रमाण पत्र खुल जायेगा, इसे आप डाउनलोड कर सकते हैं।
OBC प्रमाण पत्र सत्यापन करने की प्रक्रिया
- उत्तर प्रदेश E-डिस्ट्रिक्ट की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएँ।
- होम पेज पर आपको प्रमाण पत्र का सत्यापन ऑप्शन पर क्लिक करना है।
- नए पेज पर आप अपना सर्टिफिकेट वेरिफिकेशन करने के लिए एप्लीकेशन नंबर और सर्टिफिकेट ID को भर दें।
- इसके बाद आप सर्च पर क्लिक करें, क्लिक करते ही आपके प्रमाण पत्र सत्यापन करने की प्रक्रिया देख पाएंगे।
ओबीसी कास्ट सर्टिफिकेट फॉर्म डाउनलोड करने की प्रक्रिया
आप कास्ट सर्टिफिकेट अपने निजी केन्द्रो से ला सकते है या आप सीधा आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर इसे डाउनलोड कर सकते है, डाउनलोड करने की प्रक्रिया इस प्रकार से है:
- आपको सबसे पहले उत्तर प्रदेश E-डिस्ट्रिक्ट की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएँ।
- अब आपके सामने वेबसाइट का होम पेज खुल जायेगा।
- होम पेज पर आपकोमेन्यू में सेवाएं के ऑप्शन पर क्लिक करना है।
- नए पेज पर आपके सामने अधिकृत केंद्र पर उपलब्ध सेवाएं के अंदर प्रमाण पत्र दिखाई देंगे।
- आपको यहाँ जातिप्रमाण पत्र पर क्लिक करना है। जैसा कि नीचे दिए गए चित्र में दिखाया गया है।
- क्लिक करने के पश्चात आपके सामने फॉर्म खुल जायेगा।
- आप फॉर्म को डाउनलोड कर सकते है।
E-साथी मोबाइल एप्प डाउनलोड कैसे करें ?
सबसे पहले आपको ऐप डाउनलोड करने के लिए अपने मोबाइल पर गूगल प्ले स्टोर के ऑप्शन पर जाना होगा। जहाँ उन्हें E-SATHI यूपी मोबाइल ऐप APP को सर्च करना होगा। सर्च करने के बाद इसे आप INSTALL करें। जिसके बाद आपका ऐप SUCCESSFULLY DOWNLOAD हो जायेगा। मोबाइल ऐप के जरिये आप जातिप्रमाण पत्र, मूल निवास पमाण पत्र, और अन्य सुविधाएं ऐप के माध्यम से प्राप्त कर पाएंगे।
स्व-घोषणा पत्र डाउनलोड कैसे करें?
- स्व-घोषणा पत्र डाउनलोड करने के लिए आप सबसे पहले उत्तर प्रदेश की ई-डिस्ट्रिक्ट आधिकारिक वेबसाइट जाएं।
- होम पेज पर आप सेवाएं के ऑप्शन पर जाकर क्लिक करें।
- क्लिक करने के पश्चात नए पेज पर अब आप डाउनलोड के ऑप्शन पर जाकर क्लिक करें।
- इसके बाद आप स्वप्रमाणित घोषणा पत्र के पीडीऍफ़ पर क्लिक करें और इसे डाउनलोड करें और प्रिंटआउट निकाल कर रख दें।
यूपी ओबीसी प्रमाण पत्र 2023 से जुड़े प्रश्न और उनके उत्तर
ऑफलाइन कास्ट सर्टिफिकेट आवेदन फॉर्म आपको तहसील में जाकर अधिकारी से प्राप्त करना है और इसके लिए आपको 20 रुपये का भुगतान शुल्क देना होगा।
OBC प्रमाण पत्र की वैलिडिटी 3 साल तक होती है, पब्लिक अथॉरिटी द्वारा इसे जारी किया जाता है।
ओबीसी कास्ट सर्टिफिकेट 10 दिन में बनकर आ जाता है।
ओबीसी प्रमाण पत्र उत्तर प्रदेश की आधिकारिक वेबसाइट edistrict.up.gov.in है। इस वेबसाइट का लिंक हमने आपको अपने इस लेख में माध्यम से अपनों उपलब्ध करा दिया है।
OBC(अन्य पिछड़ा वर्ग) इन सभी लोगो के लिए प्रमाण पत्र बनाना इसलिए आवश्यक है क्यूंकि इन्हे कास्ट सर्टिफिकेट के जरिये स्कूल व कॉलेज में एडमिशन के लिए, सरकारी कामों के लिए, पेंशन प्राप्त करने के लिए, छात्रवृति लेने, शिक्षा संस्थानों में कोटा प्राप्त आदि सभी चीजों के लिए जाति प्रमाण पत्र जरुरी है। यदि आपके OBC कास्ट सर्टिफिकेट होगा तो आप आरक्षण मिलेगा।
OBC प्रमाण पत्र बनाने के लिए आवेदक के पास आधार कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, पैन कार्ड, वोटर ID कार्ड, रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर, पासपोर्ट साइज फोटो, बैंक पास बुक, बैंक अकाउंट नंबर, राशन कार्ड, भामाशाह कार्ड आदि होने जरुरी है।
आपको OBC प्रमाण पत्र बनाने के लिए उत्तर प्रदेश ई-डिस्ट्रिक्ट की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन फॉर्म को भरना होगा। आवेदन फॉर्म भरने के बाद ही आप सरकार द्वारा जारी की गयी योजना का लाभ ले सकते है।
आप ऑफलाइन या ऑनलाइन दोनों माध्यम द्वारा प्रमाण पत्र बना सकते है यदि आप ऑनलाइन आवेदन करते है तो आपको आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा और यदि आप ऑफलाइन आवेदन करते है तो आप तहसील जाकर फॉर्म प्राप्त करके उसे सावधानी पूर्वक भरके जमा करा सकते है।
जी नहीं, सरकार द्वारा जारी योजनाओ व सुविधाओं का लाभ पाने के लिए आवेदक के पास अन्य पिछड़ा वर्ग प्रमाण पर होना जरुरी है।
हेल्पलाइन नंबर
यदि आपको ओबीसी प्रमाण पत्र से सम्बंधित कोई भी जानकारी प्राप्त करनी होगी तो आप दिए गए हेल्पलाइन नंबर 0522-2304706 पर कॉल करके पूछ सकते है। हमने इस लेख में OBC प्रमाण पत्र से सम्बंधित सभी जानकारियों के विषय में आपको विस्तारपूर्वक बता दिया है अगर आपको जानकारी अच्छी लगी हो तो आप हमे कमेंट करके बता सकते है। आशा करते है आपको हमारे द्वारा दी गयी जानकारी से सहायता मिलेगी।