UP Kisan Karj Rahat List 2023: किसान ऋण मोचन योजना लाभार्थी सूची

UP Kisan Karj Rahat List 2023: उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा किसानों के लिए बहुत सी योजनाएं चलाई जाती हैं। जिस से प्रदेश के किसानों की ज़िन्दगी भी बेहतर हो सके। उत्तर प्रदेश सरकार समय समय पर अपने राज्य के किसानों की बेहतरी के लिए उनके कर्ज भी माफ़ कर देती है। इसी कड़ी में इस बार भी यूपी सरकार ने UP Kisan Karj Rahat List 2023 जारी कर दी है। जिन भी किसानों द्वारा कर्ज माफ़ी के लिए आवेदन किया गया था, उनकी पात्रता के अनुसार इस लिस्ट में वो अपना नाम देख सकते हैं।

आज इस लेख के माध्यम से आप किसान ऋण मोचन योजना लाभार्थी सूची में नाम कैसे देखें के बारे में जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। जिन भी किसानों का नाम इस सूची में होगा, उसे इस योजना का लाभ मिलेगा और उसका ऋण माफ़ हो जाएगा।

UP Kisan Karj Rahat List 2023: किसान ऋण मोचन योजना लाभार्थी सूची
UP Kisan Karj Rahat List 2023: किसान ऋण मोचन योजना

किसान ऋण मोचन योजना लाभार्थी सूची में नाम देखने के लिए किसानों को इस योजना के तहत निर्धारित की गयी आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा और वहां से अपना नाम सूची में देखना होगा। अपना नाम सूची में देखने की प्रक्रिया हम इस लेख में बता रहे हैं। कृपया जानने के लिए आप इस लेख को पूरा पढ़ें।

UP Kisan Karj Rahat List 2023

जैसा की हम सभी जानते ही हैं की कोरोना महामारी के चलते देश के विभिन्न क्षेत्र इस से प्रभावित हुए हैं। इसी तरह राज्य के किसान भी इस महामारी के चलते आर्थिक तंगी में चले गए हैं। इसलिए उन्होंने UP Kisan Karj Mafi Yojana में अपने कर्ज माफ़ी हेतु आवेदन किया था। आप को सूचित कर दें की अब इस योजना के अंतर्गत आवेदन करने वाले किसानों के नाम की सूची UP Kisan Karj Rahat List में जारी कर दी गयी है। जिसे देखने के लिए सभी किसान इसकी आधिकारिक वेबसाइट upkisankarjrahat.upsdc.gov.in पर जा सकते हैं। जिन भी किसानों का नाम इस सूची में होगा, उन्हें कर्ज नहीं चुकाना होगा। उत्तर प्रदेश किसान कर्ज राहत योजना के अंतर्गत किसानों का 1 लाख रूपए तक का ऋण माफ़ किया जाएगा। इस के अंतरगत लघु और सीमान्त किसानों को लाभ मिलेगा। योजना के अंतर्गत 86 लाख
किसानों को फायदा मिलता है। आप को बता दें की राज्य के जिन किसानों ने 31 मार्च 2016 से पहले ऋण लिया है , उन सभी का ऋण माफ़ किया जाएगा।

UP Kisan Karj Rahat List Highlights

आर्टिकल का नाम किसान ऋण मोचन योजना लाभार्थी सूची
राज्य का नाम उत्तर प्रदेश
योजना की शुरुआत हुई माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी द्वारा
उद्देश्य प्रदेश के किसानों का ऋण माफ़
लाभार्थी उत्तर प्रदेश के लघु और सीमान्त किसान
वर्तमान वर्ष 2023
आधिकारिक वेबसाइट www.upkisankarjrahat.upsdc.gov.in

उत्तर प्रदेश किसान कर्ज राहत योजना का उद्देश्य

यूपी किसान कर्ज राहत योजना 2023 को शुरू करने का उद्देश्य प्रदेश के किसानों को कर्ज से राहत देना है। इस योजना के माध्यम से राज्य सरकार ने सभी किसानों को जिनका कर्ज जुलाई 2017 से पहले लिया गया था , का कर्ज माफ़ कर दिया है। अब किसानों को ऋण नहीं देना होगा। इस से उन्हें बहुत ही राहत मिलेगी। जैसे की आज कल कोविड -19 के चलते बहुत से लोगों को नुकसान हुआ है उसी तरह कृषि क्षेत्र में ही किसानों को बहुत हानि उठानी पड़ी। इन हालातों में जहाँ उन्हें अपना और परिवार का खर्चा उठाने में समस्या आ रही है वहीँ उनके द्वारा लिया गया ऋण चुकाना भी संभव नहीं है।
ऐसे में सरकार द्वारा इस योजना के अंतर्गत सभी पात्र किसानों का ऋण माफ़ करने का उद्देश्य सभी किसानों को इस बोझ से मुक्त करना है। ताकि वो ऐसे हालातों में भी संयम बनाये रखें और कृषि न छोड़े। साथ ही प्रदेश में किसानों द्वारा की जाने वाली आत्महत्या जैसी समस्याओं को रोका जा सके।

किसान कर्ज राहत योजना लिस्ट से होने वाले लाभ और इसकी विशेषताएं :

  • Kisan Rahat Yojana के अंतर्गत उत्तर प्रदेशों के किसानों का ऋण माफ़ किया जाएगा।
  • इस योजना के तहत 86 लाख किसानों को ऋण से मुक्ति मिलेगी।
  • UP Kisan Karj Rahat List में उन लघु किसानों का नाम होगा जिनके पास 2 हेक्टेयर की कृषि योग्य जमीन होगी।
  • इस योजना के माध्यम से यूपी के उन सभी सीमान्त और लघु किसानों को लाभ होगा जिन्होंने राज्य के जिला सहकारी बैंक से ऋण प्राप्त किया है।
  • किसान राहत योजना लिस्ट में जिन किसानों का नाम है उनके 1 लाख तक के ऋण से छूट प्रदान की जाएगी।
  • उत्तर प्रदेश किसान कर्ज राहत योजना के अंतर्गत जिस सीमान्त किसान के नाम पर 1 हेक्टेयर तक की कृषि भूमि है और नाम खतौनी में दर्ज है वो किसान इस योजना का लाभ ले सकता है।

यूपी किसान कल्याण मिशन 2023

UP Kisan Karj Rahat List के तहत पात्रता मानदंड :

अगर आप भी उत्तर प्रदेश के निवासी हैं और एक किसान हैं और UP Kisan Karj Rahat List में आप का नाम है तो आप इस योजना का लाभ ले सकते हैं। किसान ऋण मोचन योजना लाभार्थी सूची में आप का नाम तभी हो सकता है जब आप योजना के तहत निर्धारित की गयी पात्रता शर्तों को पूरी करते हैं। आइये जानते हैं क्या हैं ये शर्तें –

  • यूपी किसान कर्ज राहत सूची में नाम होने के लिए आवश्यक है की किसान उत्तर प्रदेश का मूल निवासी होना चाहिए।
  • किसान द्वारा राज्य के ही बैंक शाखा से लोन लिया गया हो वो किसान UP Kisan Karj Rahat के लिए आवेदन कर सकते हैं।
  • जिन किसानों ने सहकारी बैंकों से ऋण 31 मार्च 2016 से पहले लिए है , वो किसान इस योजना के अंतरगत आवेदन कर सकते हैं।
  • जिन सीमान्त किसानों की कृषि भूमि 1 हेक्टेयर और लघु किसानों की 2 हेक्टेयर या उस से कम की भूमि होगी , वो ही किसान इस योजना में आवेदन के पात्र होंगे।
  • प्रदेश के वो किसान जो  फसली ऋण रिजर्व बैंक के दिशा-निर्देश के अनुसार प्राकृतिक आपदाओं से पीड़ित है , वो भी इस योजना तहत लाभ ले सकता है।
योजना हेतु आवश्यक दस्तावेज :
  • आवेदक किसान का आधार कार्ड
  • किसान का स्थायी /मूल निवास प्रमाण पत्र
  • आवेदक का पहचान पत्र
  • किसान की जमीन के कागजात
  • आवेदक किसान का मोबाइल नंबर
  • पासपोर्ट साइज फोटो ग्राफ

UP Kisan Karj Rahat List में ऑनलाइन नाम कैसे देखें ?

आइये अब जानते हैं की किसान कर्ज राहत सूची में अपना नाम कैसे देखें ? अगर आप भी अपना नाम इस सूची में देखना चाहते हैं तो आप यहाँ दी गयी प्रक्रिया को फॉलो कर सकते हैं।

uttar-pradesh-karj-rahat-list-online
  1. किसान कर्ज राहत सूची में अपना नाम देखने के लिए आप को सबसे पहले योजना की आधिकारिक वेबसाइट upsdc.gov.in पर जाना होगा।
  2. इस के बाद आप आधिकारिक वेबसाइट के होम पेज पर पहुंच जाएंगे जहाँ से आप को ” ऋण मोचन की स्थिति देखें “ के विकल्प पर क्लिक करें।
  3. क्लिक करते ही आप के सामने अगला पेज खुलेगा जहाँ आप आवेदन पत्र को देख सकते हैं। यहाँ आप को पूछी गयी सभी जानकारी भरनी होगी।
  4. यहाँ आवेदक को अपना खाता संख्या, खाते का प्रकार, जिला, ब्रांच किसान क्रेडिट संख्या और मोबाइल नंबर दर्ज करना होगा।
  5. जब सभी जानकारी भर चुके हों तो अंत में आप को दिए गए कैप्चा कोड को भरना होगा। इस के बाद आप सबमिट के बटन पर क्लिक कर दें।
  6. इस के बाद आप के सामने UP Kisan Karj Rahat List खुल जाएगी। अब आप इसमें अपना नाम देख सकते हैं।
  7. इस तरह से आप की उत्तर प्रदेश किसान कर्ज राहत सूची देखने की ये प्रक्रिया पूरी होती है।

किसान ऋण मोचन योजना लाभार्थी सूची से संबंधित प्रश्न उत्तर

UP Kisan Karj Rahat List क्या है ?

ये किसानों के नाम की एक सूची है जिसे राज्य सरकार द्वारा जारी किया जाता है। जिसमे अगर किसान का नाम है तो उसे राज्य सरकार द्वारा ऋण चुकाने से मुक्त कर दिया जाता है। इस सूची के माध्यम से यूपी सरकार द्वारा प्रदेश के किसानों को बहुत राहत प्रदान की है।

किसान ऋण मोचन योजना लाभार्थी सूची में नाम होने से क्या लाभ है ?

यूपी किसान कर्ज राहत सूची में नाम होने से किसान द्वारा लिया गया ऋण अथवा लोन माफ़ हो जाता है।


किसान कर्ज माफी लिस्ट में अपना नाम कैसे देखें ?

सभी किसान अपना नाम इस सूची में देखने के लिए योजना के तहत निर्धारित की गयी आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से अपना नाम लिस्ट में देख सकते हैं। इस के लिए आप को होम पेज पर ऋण मोचन की स्थिति देखें के विकल्प पर क्लिक करें। इस के बाद पूछी गयी सभी जानकारी भरें और सबमिट कर दें।

UP Kisan Karj Rahat List में जिन किसानों का नाम होता है उन्हें कितने ऋण की छूट मिलती है ?

इस में किसानों को 1 लाख तक के ऋण में छूट मिल जाती है।

इस लेख के माध्यम से हमने आप को UP Kisan Karj Rahat List के बारे में सभी आवश्यक जानकारी देने का प्रयास किया है। अगर आप के मन में अब भी कोई संशय हो या आप इस से सम्बंधित कुछ पूछना चाहते हों तो आप हम से संपर्क कर सकते हैं। इस के लिए आप नीचे दिए गए कमेंट सेक्शन में हमे अपने प्रश्न भेज सकते हैं। हम आप के प्रश्नों का उत्तर अवश्य देंगे। इस के अतिरिक्त हम इस लेख में आप को आधिकारिक हेल्पलाइन नंबर भी उपलब्ध करा रहे हैं। आप इन पर भी संपर्क कर सकते हैं।

हेल्पलाइन नंबर : 0522-2235892 , 0522-2235855

Leave a Comment

Join Telegram