उत्तर प्रदेश जनसुनवाई [शिकायत]: UP Jansunwai Portal/APP, Complaint Status

उत्तर प्रदेश सरकार अपने राज्य के नागरिकों की बेहतरी और कल्याण के लिए बहुत सी योजनाएं और सुविधाओं को शुरू करती है। इसी तरह एक अन्य सुविधा की शुरुआत की गयी है जिसके माध्यम से प्रदेश के नागरिक समाधान प्राप्त कर सकते हैं। इसके लिए प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री ने एक पोर्टल उत्तर प्रदेश जनसुनवाई की शुरुआत की है।

जो भी नागरिक अपनी समस्या इस पोर्टल के माध्यम से साझा करेगा उसकी समस्या का जल्द से जल्द निस्तारण संबंधित विभाग द्वारा किया जाएगा।

उत्तर प्रदेश जनसुनवाई [शिकायत]: UP Jansunwai Portal/APP, Complaint Status
UP Jansunwai Portal

इस लेख के माध्यम से हम आप को उत्तर प्रदेश जनसुनवाई के बारे में सभी महत्वपूर्ण जानकारी दे रहे हैं। आप आगे जानेंगे-UP Jansunwai Portal पर कैसे शिकायत पंजीकरण करें? शिकायत पंजीकरण की स्थिति कैसे जानें?

शिकायत पंजीकरण के लिए जनसुनवाई एप्प डाउनलोड करना आदि आवश्यक जानकारी आप को इस लेख में मिल जाएगी।

उत्तर प्रदेश जनसुनवाई 2023

जनसुनवाई पोर्टल की शुरुआत यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा शुरुआत की गयी। इसकी शुरुआत से विभिन्न सरकारी विभागों / शासकीय कार्यालयों में पारदर्शिता के साथ संवाद स्थापित करने के लिए इस पोर्टल की शुरुआत की गयी है।

आप की जानकारी के लिए बता दें की इसका सबसे अधिक लाभ प्रदेश के आम नागरिकों को मिलेगा। Jansunwai Portal के माध्यम से सभी नागरिक विभिन्न विभागों से संबंधित समस्याओं के बारे में शिकायत कर सकेंगे।

व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp

जिसके बाद संबंधित विभाग द्वारा उनकी समस्या का निराकरण किया जाएगा। साथ ही नागरिक शिकायत करने के साथ ही उसे ट्रैक भी कर सकेंगे। इस के अतिरिक्त राज्य सरकार द्वारा जन सुनवाई एप्प भी लांच किया गया है। जिसे सभी नागरिक डाउनलोड करके अपनी शिकायतें संबंधित विभागों तक पंहुचा सकते हैं।

उत्तर प्रदेश जनसुनवाई शिकायत कैसे दर्ज करें?

उत्तर प्रदेश के नागरिक होने के नाते आप के पास ये अधिकार है की आप अपनी किसी भी समस्या के समाधान के लिए उत्तर प्रदेश जनसुनवाई [शिकायत] पोर्टल / UP Jansunwai Portal/APP का इस्तेमाल कर सकते हैं।

यदि आप भी किसी प्रकार की शिकायत दर्ज करना चाहते हैं, तो आप इस jansunwai.up.nic.in पोर्टल के माध्यम से कर सकते हैं । –

  • सबसे पहले आप को UP Jansunwai Portal jansunwai.up.nic.in पर जाना होगा।
  • अब आप को आधिकारिक वेबसाइट के होम पेज पर शिकायत पंजीकरण का विकल्प दिखेगा। jansunwai portal up complaint online- जनसुनवाई पोर्टल उत्तर प्रदेश शिकायत पंजीकरण
  • इस विकल्प पर क्लिक करते ही आप के सामने अगला पेज खुलेगा।
  • यहाँ आप को उन विषयों की सूची मिलेगी जिस बारे में आप शिकायत नहीं कर सकते। उत्तर प्रदेश जनसुनवाई पोर्टल शिकायत ऑनलाइन पंजीकरण
  • इन्हे पढ़कर आप को सहमति दर्ज करने के लिए टिक मार्क करना होगा और submit के विकल्प पर क्लीक करें।
  • इस के बाद अगले पेज पर आप को ओटीपी के माध्यम से ऑनलाइन पंजीकरण करना होगा।
  • यहाँ आप को मोबाइल नंबर या फिर ईमेल आईडी दर्ज करनी होगी।
  • इस के साथ ही आप को कैप्चा कोड दर्ज करके ओटीपी भेजें के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
  • मोबाइल नंबर पर ओटीपी आएगा जिसे आप को नियत स्थान पर भरके submit करना है।
  • इस के बाद आपके स्क्रीन पर शिकायत हेतु आवेदन पत्र खुल जाएगा।
  • यहाँ पूछी गयी सभी जानकारी भरें और साथ में समस्या और सुझाव भी लिखें।
  • सम्बंधित दस्तावेज अपलोड करें।
  • अंत में सबमिट के बटन पर क्लिक कर दें और आप की शिकायत पंजीकरण की प्रक्रिया पूरी हो जाएगी।
  • अंत में शिकायत पंजीकरण संख्या नोट कर लें।

शिकायत पंजीकरण की स्थिति (Complaint Status) देखें

यदि आप ने भी उत्तर प्रदेश जनसुनवाई पोर्टल में ऑनलाइन शिकायत की है और आप अपनी शिकायत की स्थिति देखना चाहते हैं,तो आप यहाँ दी जा रही प्रक्रिया को फॉलो करके अपनी पंजीकरण की स्थिति देख सकते हैं।

  • सबसे पहले आप को उत्तर प्रदेश जनसुनवाई की आधिकारिक वेबसाइट jansunwai.up.nic.in पर जाना होगा।
  • होम पेज पर आप को दिए गए विकल्पों में से शिकायत की स्थिति वाले विकल्प पर क्लीक करना है।
  • क्लीक करते ही अगला पेज खुलेगा। यहाँ आप को सन्दर्भ की स्थिति देखें/Track Complaint Status के तहत 3 माह पूर्व तक के निस्तारित किये गए सन्दर्भों की जानकारी प्राप्त हो सकती है।
  • यहाँ आप को शिकायत संख्या, मोबाइल नंबर या ईमेल आईडी दर्ज करनी होगी। इस के बाद आप को कैप्चा कोड डालना होगा। और सबमिट पर क्लीक करना होगा। उत्तर -प्रदेश जनसुनवाई पोर्टल शिकायत की स्थिति कैसे जानें -up jansunwai portal complaint online status
  • अब आप के सामने शिकायत की स्थिति से संबंधित जानकारी आ जाएगी और आप इसे देख सकते हैं।
  • इस प्रकार आप की शिकायत की स्थिति देखने की प्रक्रिया पूरी हो जाएगी।

UP Jansunwai Portal Highlights

आर्टिकल का नाम उत्तर प्रदेश जनसुनवाई
राज्य का नामउत्तर प्रदेश
पोर्टल का नामUP Jansunwai Portal
संबंधित विभागउत्तर प्रदेश लोक शिकायत विभाग
शुरुआत की गयीमुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा
पंजीकरणऑनलाइन
वर्तमान वर्ष2023
आधिकारिक वेबसाइटjansunwai.up.nic.in

जन सुनवाई पोर्टल से ये हैं लाभ

उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा लांच किया गया जनसुनवायी पोर्टल काफी कारगर साबित हुआ है। इसके माध्यम से प्रदेश के नागरिक अपनी समस्याओं से संबंधित शिकायतें ऑनलाइन माध्यम से कर उनसे निजात पा रहे हैं। आइये जानते हैं इस पोर्टल से और क्या लाभ है?

  • Jansunwai Portal के माध्यम से कम समय में नागरिकों की समस्या का निस्तारण किया जाएगा।
  • जनसुनवाई पोर्टल नागरिकों को घर बैठे समस्या से निजात पाने का अवसर देता है।
  • पोर्टल के माध्यम से अनेक सरकारी कार्यालयों से संबंधित समस्याएं भी सुलझायी जाती हैं।
  • Jansunwai Portal Online के माध्यम से लोग बिना कार्यालय जाए शिकायत दर्ज करवाते हैं जिससे अब बहुत आसानी हो जाती है साथ ही पैसों की भी बचत होती है ।
  • भ्रष्टाचार जैसी समस्या भी कम हो जाती है।
  • सभी सुविधा ऑनलाइन होने से सारी प्रक्रिया पारदर्शिता के साथ होती है।
  • साथ ही यदि आप की समस्या का निस्तारण एक निश्चित समयावधि के अंतर्गत नहीं होता है तो नागरिक अनुस्मारक भी भेज सकते हैं।
  • शिकायत के पश्चात आप समय समय पर उस से संबंधित क्या क्या कार्य हुआ है इस बारे में भी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
  • प्रदेश के नागरिकों की सुविधा के लिए सरकार ने संबंधित सुविधा एक मोबाइल एप्लीकेशन को भी लांच किया गया है। जिसे नागरिक अपने एंड्राइड फ़ोन पर डाउनलोड करके भी इस का लाभ ले सकते हैं।

UP Jansunwai Portal पर ये शिकायतें नहीं कर सकते

उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा लांच किया गया उत्तर प्रदेश जनसुनवाई शिकायत पोर्टल नागरिकों द्वारा अपनी समस्या के बारे में शिकायत करने के लिए लाया गया है। लेकिन इस में भी कुछ विषय ऐसे हैं जिन से संबंधित शिकायतें इस पोर्टल के माध्यम से आप नहीं कर सकते। आइये जानते हैं आखिर कौन से हैं ये विषय:

  1. वो सभी मामले और शिकायतें जो सूचना के अधिकार से सम्बंधित हों
  2. जो विषय मा० न्यायालय में विचाराधीन हैं , उस संबंध में शिकायतें स्वीकृत नहीं की जाएंगी।
  3. सुझाव देने के लिए आप इसका इस्तेमाल नहीं कर सकते।
  4. आर्थिक सहायता या नौकरी दिए जाने की मांग संबंधित मामले भी स्वीकृत नहीं होंगे।
  5. सरकारी सेवकों के सेवा सम्बन्धी प्रकरण (स्थानांतरण सहित) जब तक कि उन्होंने विभाग में उपलब्ध विकल्पों का उपयोग न कर लिया हो।

उत्तर प्रदेश जनसुनवाई पर रिमाइंडर/स्मारक कैसे भेजें?

यदि आप ने किसी मसले को लेकर शिकायत की है लेकिन अभी तक उस पर कोई संतोषजनक कार्यवाही नहीं हुई है तो आप इस संबंध में स्मारक भेज सकते हैं। जिस से जल्द से जल्द कार्यवाही हो सके। ये एक प्रकार का रीडर होता है जिसे आप स्मारक भेज कर संबंहित विभाग को अपनी शिकायत के समबन्ध में ध्यान दिलाते हैं। स्मारक भेजने के लिए पूरी प्रक्रिया देखें –

  • सबसे पहले आप को आधिकारिक पोर्टल पर जाना है।
  • अनुस्मारक भेजें के विकल्प पर क्लिक करें।
  • क्लियक करने के बाद अगला पेज खुलेगा।
  • यहाँ आप को शिकायत संख्या दर्ज करनी होगी। इसके बाद आप खोजें के विकल्प पर क्लिक करें।
  • अब आप की शिकायत से जुड़ा अनुस्मारक संबंधित विभाग तक पहुँच जाएगा।

UP Jansunwai APP Download

उत्तर प्रदेश जनसुनवाई एप्प एक एप्लीकेशन है जिसे आप अपने मोबाइल फ़ोन में डाउनलोड कर सकते हैं। इस एप्लीकेशन के माध्यम से आप अपने मोबाइल फोन से भी अपनी समस्या के बारे में संबंधित विभाग तक अपनी शिकायत पंहुचा सकते हैं।

बता दें की यदि आप भी इस एप्लीकेशन को डाउनलोड करना चाहते हैं, तो आप को इस के लिए आधिकारिक पोर्टल पर जाना होगा। आप होम पेज पर दिए गए लिंक के माध्यम से भी इसे डाउनलोड कर सकते हैं। इसके अलावा आप प्ले स्टोर से भी UP Jansunwai APP Download कर सकते हैं।

उत्तर प्रदेश जनसुनवाई पोर्टल से सबंधित प्रश्न उत्तर

यूपी जन सुनवाई पोर्टल क्या है ?

UP Jansunwai Portal एक सरकारी पोर्टल है जिस के माध्यम से उत्तर प्रदेश के सभी नागरिक अपनी समस्या के निवारण के लिए इस पोर्टल पर जाकर शिकायत कर सकते हैं।

UP Jansunwai Portal पर शिकायत से क्या होता है ?

जो भी नागरिक यूपी की जनसुनवाई पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराता है , उस की शिकायत संबंधित विभाग तक पोर्टल के तक पंहुचा जाती है। इस के बाद उस नागरिक की समस्या का निवारण किया जाता है।

जन सुनवाई पोर्टल पर अपनी शिकायत दर्ज करने के लिए क्या करना होगा ?

इस के लिए आप आधिकारिक पोर्टल पर जा सकते हैं। यदि आप चाहें तो मोबाइल एप्लीकेशन के माध्यम से भी अपनी शिकायत दर्ज करा सकते हैं।

Jansunwai Portal Online पर शिकायत कैसे करें ?

आप को अपनी शिकायत दर्ज करने के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर शिकायत पंजीकरण के विकल्प पर क्लिक करना होगा। जिस के बाद आप आगे की प्रक्रिया जारी रख सकते हैं। अधिक जानकारी और पूरी प्रक्रिया जानने के लिए आप हमारा लेख पढ़ सकते हैं।

उत्तर प्रदेश जनसुनवाई में शिकायत पंजीकरण करने पर कितनी प्रगति हुई है कैसे देखें ?

इस के लिए आप पोर्टल पर उपलब्ध शिकायत की स्थिति के विकल्प को चुन सकते हैं। इस के माध्यम से आप को की गयी शिकायत से संबंधित जानकारी प्राप्त हो जाएगी।

यूपी जन सुनवाई पोर्टल हेल्पलाइन नंबर

हमने आप को इस लेख के माध्यम से उत्तर प्रदेश जनसुनवाई के बारे में सभी महत्वपूर्ण जानकारी देने का प्रयास किया है। उम्मीद करते हैं की आप को ये जानकारी उपयोगी लगी होगी।

यदि आप इस संबद्ध में कुछ पूछना चाहें तो आप नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स के माध्यम से पूछ सकते हैं। इस के अतिरिक्त हम आप की सुविधा के लिए यहाँ आधिकारिक हेल्पलाइन नंबर भी उपलब्ध करा रहे हैं। हेल्पलाइन नंबर – 1076

यदि आप को ये जानकारी अच्छी लगी हो तो आप हमारी वेबसाइट को बुकमार्क कर सकते हैं। हम आप तक ऐसी ही अन्य महत्वपूर्ण जानकरियां लाते रहेंगे।

Leave a Comment