UP Atal Residential School Scheme -: अटल आवासीय विद्यालय योजना की शुरुआत उत्तर प्रदेश के मुख्य मंत्री योगी आदित्यनाथ जी द्वारा की गयी है। योजना के माध्यम से राज्य में नए विद्यालयों का संचालन किया जायेगा। जिसमे अनाथ, आर्थिक रूप से कमजोर, श्रमिकों के बच्चों का पंजीकरण करवाया जाएगा और उन्हें शिक्षा प्रदान की जायेगी। Uttar Pradesh Atal Residential School Scheme के माध्यम से उन बच्चों को भी शिक्षा प्रदान की जायेगी जिनके परिवार की आर्थिक स्थिति खराब है। योजना का लाभ लेने के लिए केवल पंजीकृत श्रमिकों के बच्चों को ही पात्र माना जाएगा। अटल आवासीय विद्यालय योजना उत्तर प्रदेश सम्बन्धित अधिक जानकारी आर्टिकल में नीचे दी जा रही यही सभी उम्मीदवार योजना की पूरी प्रक्रिया व जानकारी के लिए नीचे दिए गए आर्टिकल को पढ़ें।

Table of Contents
अटल आवासीय विद्यालय योजना उत्तर प्रदेश
UP Atal Residential School Scheme के माध्यम से श्रमिकों के बच्चों को शिक्षा से संबंधी वह सभी प्रकार की सुविधाएँ प्रदान की जाएगी जो जवाहर लाल नवोदय विद्यालय के द्वारा छात्राओं को प्रदान की जाती है। राज्य सरकार के द्वारा 6 वर्ष से लेकर 14 वर्ष की आयु तक के सभी श्रमिकों के बच्चों को गुणवक्तापरक शिक्षा उपलब्ध करवाने के लिए प्राथमिक ,जूनियर ,हाई स्कूल एवं माध्यमिक तक की शिक्षा लाभार्थी बच्चों को योजना के तहत निःशुल्क प्रदान की जाएगी। श्रमिक वर्ग के नागरिकों का विकास करने के लिए एवं उन्हें पढाई के महत्व को समझाने के लिए यूपी सरकार के द्वारा यह योजना जारी की गयी है। एक अच्छी शिक्षा की प्राप्ति करके वह अपने जीवन की गति को एक नया रूप प्रदान कर सकते है।
अटल आवासीय विद्यालय योजना उत्तर प्रदेश के माध्यम से उन सभी गरीब बच्चों को पढाई को मौका मिलेगा जो अपने माता-पिता की गरीबी के कारण स्कूलों में प्रवेश नहीं ले पाते है। सरकार श्रमिक श्रेणी के लोगो को योजना के तहत एक सुनहरा अवसर प्रदान कर रही जिससे वह स्थायी रूप से एक जगह से शिक्षा को प्राप्त करके अपने भविष्य की राह को आसान बना सकते है।
अपडेट : कोरोना काल के दौरान अनाथ हुए बच्चों को UP Atal Residential School Scheme के अंतर्गत कक्षा छह से 12 तक की शिक्षा के लिए अटल आवासीय विद्यालयों व कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालयों में प्रवेश दिया जाएगा। 11 से 18 वर्ष के बच्चों को कक्षा-12 तक की मुफ्त शिक्षा दिलाई जाएगी।
UP Atal Residential School Scheme
योजना का नाम | अटल आवासीय विद्यालय योजना |
राज्य | उत्तर प्रदेश |
शुरुआत | योगी आदित्यनाथ जी द्वारा |
लाभार्थी | राज्य के बच्चे |
सत्र | 2022 |
उद्देश्य | गरीब बच्चों को शिक्षा प्रदान करना |
आवेदन | ऑनलाइन |
योजना नोटिफिकेशन | यहाँ से डाउनलोड करें |
ऑफिसियल वेबसाइट | upbocw.in |

योजना की क्रियान्वयन की रुपरेखा
- महिला समाख्या ,गैर सरकारी ,स्वैछिक संस्थाओं के द्वारा अटल आवासीय योजना का संचालन किया जायेगा।
- योजना के माध्यम से 2 वर्ष की ब्रिज कोर्स के तहत कक्षा 5 तक की शिक्षा छात्राओं को प्रदान की जाएगी इसके साथ ही 3 वर्ष के लिए 6 से 8 तक की शिक्षा एवं 9 से 12 तक की शिक्षा के लिए श्रम विभाग के द्वारा अनुभव के आधार पर योजना तैयार की जाएगी।
- सीबीएसई और ICSE पैटर्न के आधार पर छात्राओं को योजना के अंतर्गत शिक्षा प्रदान की जाएगी।
अटल आवासीय विद्यालय योजना के तहत शामिल क्षेत्र
यूपी सरकार के द्वारा अटल आवासीय विद्यालय के निर्माण हेतु निम्न क्षेत्रों को योजना में शामिल किया है उत्तर प्रदेश सरकार के द्वारा यह घोषणा की गयी है योजना का संचालन हो जाने के बाद अनुभवों एवं आवश्यकताओं के आधार पर राज्य के अन्य जिलों में भी योजना को जारी किया जायेगा।
क्रम संख्या | जनपदों के नाम |
1 | मेरठ |
2 | इटावा |
3 | बहराइच |
4 | मुरादाबाद |
5 | गाजियाबाद |
6 | आजमगढ़ |
7 | भदोही |
8 | ललितपुर |
9 | फिरोजाबाद |
10 | आगरा |
11 | कन्नौज |
12 | कानपुर |
उत्तर प्रदेश अटल आवासीय योजना में मौजूद सुविधाएँ
यूपी सरकार के द्वारा श्रमिक कर्मकारों के बच्चों के लिए अटल आवासीय योजना में निम्न प्रकार की सुविधाओं को उपलब्ध किया जायेगा।
- निशुल्क शिक्षा की सुविधा
- रहने एवं खाने की सुविधा
- स्वच्छ पेयजल की सुविधा
- खेलकूद एवं मनोरंजन से जुड़ी सभी प्रकार की सुविधाएँ
- स्कूल ड्रेस एवं बच्चों की पढाई से संबंधी सभी प्रकार की सामग्री की सुविधाएँ
UPARSS के उद्देश्य
उत्तर प्रदेश अटल आवासीय विद्यालय योजना का उद्देश्य राज्य के गरीब व अनाथ बच्चों को शिक्षा प्रदान करवाना है। योजना (उत्तर प्रदेश अटल आवासीय विद्यालय योजना) के अंतर्गत जिन श्रमिक परिवारों का पंजीकरण करवाया गया है उन्हें अटल आवासीय विद्यालय योजना का लाभ प्रदान किया जाएगा। विद्यालयों में छात्रों को शिक्षा के साथ-साथ गेम्स के क्षेत्र में भी आगे बढ़ाया जाएगा छात्र अपनी पसंद के के खेलों में भाग ले सकते हैं। UP Atal Residential School Scheme के तहत छात्रों का चयन कॉउंसलिंग के आधार पर की जायेगी। योजना के माध्यम से शिक्षा के क्षेत्रों में सुधार और स्कूलों को मॉर्डन बनाया जाएगा। योजना का कार्यान्वयन लोक निर्माण विभाग के द्वारा किया जायेगा।

यूपी अटल आवासीय विद्यालय योजना सम्बन्धित दस्तावेज/पात्रता
Uttar Pradesh Atal Residential School Scheme के लिए उम्मीदवारों को जिन दस्तावेज व पात्रता की आवश्यकता होती है उसकी सूची आर्टिकल में नीचे दी जा रही है। पूरी जानकारी के लिए नीचे दी गयी सूची को पढ़ें।
- अटल आवासीय विद्यालय योजना का लाभ लेने के लिए छात्र के माता पिता उत्तर प्रदेश के मूल निवासी होने चाहिए।
- छात्र व उसके माता-पिता का आधार कार्ड होना जरुरी है।
- योजना (UP Atal Residential School Scheme ) का लाभ राज्य के उन्ही श्रमिकों के बच्चों को प्रदान की जाएगी जो श्रम विभाग में पंजीकृत है।
- राज्य के सभी अनाथ व श्रमिक परिवार के बच्चे योजना का लाभ ले सकते हैं।
- छात्रों के पास पासपोर्ट साइज फोटो होनी चाहिए।
- 6 वर्ष की आयु से लेकर 14 वर्ष तक की आयु वाले बच्चों को स्कूल में प्रवेश हेतु योजना के लिए पात्र माना जायेगा।
UP Atal Residential School Scheme के लाभ
उत्तर प्रदेश अटल आवासीय विद्यालय योजना के माध्यम से उम्मीदवारों को कौन-कौन से लाभ प्राप्त होते हैं। उनकी जानकारी लेख में नीचे दी जा रही है सभी उम्मदीवार UP Atal Residential School Scheme लाभ सम्बन्धित जानकारी के लिए नीचे दी गयी सूची को पढ़ें।
- यूपी अटल आवासीय विद्यालय योजना का लाभ राज्य के सभी अनाथ बच्चे व श्रमिकों के बच्चे ले सकते हैं।
- योजना का लाभ केवल पंजीकृत श्रमिकों के बच्चों को दिया जाएगा।
- श्रमिकों के 6 वर्ष से 14 के मध्य वाले बच्चों को योजना के तहत स्कूल में प्रवेश दिया जायेगा।
- UP Atal Residential School Scheme के माध्यम से कक्षा एक से बारहवीं तक की पढ़ाई करवाई जायेगी।
- अनाथ व पंजीकृत श्रमिकों के बच्चों को कक्षा 1 से 12वीं तक की निशुल्क पढ़ाई करवाई जायेगी।
- योजना के तहत राज्यों में 18 आवासीय विद्यालयों को खोलने की घोषणा की गयी है।
- इन विद्यालयों का निर्माण राज्य में 12 से 15 एकड़ तक की जमीन में किया जायेगा जिसमें बच्चों के लिए हॉस्टल खेलने के लिए मैदान आदि की सुविधाएँ प्रदान की जाएगी।
- शिक्षा के साथ-साथ छात्राओं को खेलकूद की प्रतियोगिताओं में भी सम्मिलित किया जायेगा।
- 18 हजार से भी अधिक श्रमिक परिवार के बच्चों को Uttar Pradesh Atal Residential School Scheme से लाभान्वित किया जायेगा।
- योजना का कार्यान्वयन 2022 तक पूर्ण किया जायेगा जिसके बाद सभी पात्र लाभार्थी श्रमिक के बच्चों को योजना से शिक्षा हेतु लाभ प्राप्त होंगे।
- UP Atal Residential School Scheme के लिए सरकार के द्वारा लगभग 58 करोड़ रूपए का खर्च किया जायेगा।
उत्तर प्रदेश अटल आवासीय विद्यालय योजना आवेदन प्रक्रिया
Uttar Pradesh Atal Residential School Scheme का लाभ लेने के लिए उम्मीदवारों को आवेदन प्रकिया को पूरा करना होगा। उत्तर प्रदेश अटल आवासीय विद्यालय योजना आवेदन की पूरी प्रकिया नीचे दी जा रही है। सभी इच्छुक उम्मीदवार नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो कर के आवेदन प्रकिया को पूरा कर सकते हैं।
- उत्तर प्रदेश अटल आवासीय विद्यालय योजना आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को सबसे पहले उत्तर प्रदेश भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड, श्रम विभाग की आधिकारिक वेबसाइट http://upbocw.in पर जाएँ।
- अब खुले होम पेज में योजना के लिए आवेदन का विकल्प होगा वहां क्लिक करें।
- फिर आपकी स्क्रीन पर नया पेज खुल जाएगा वहां आपको अपने जिले का चयन, पंजीकृत आधार संख्या और पंजीकृत नंबर डाल कर आवेदन पत्र खोले के विकल्प पर क्लिक कर दें।
- अब आपके सामने आवेदन फॉर्म खुल जाएगा।
- फॉर्म में पूछी गयी सभी जानकारियों को दर्ज करें।
- सम्बन्धित दस्तावेजों को फॉर्म के साथ अटैच करें।
- अब फॉर्म को सबमिट कर दें।
- फिर आपकी आवेदन प्रकिया पूरी हो जाती है।
यूपी अटल आवासीय योजना से संबंधित प्रश्न उत्तर
उत्तर प्रदेश सरकार के द्वारा श्रमिक श्रेणी के बच्चों के लिए अटल आवासीय विद्यालय योजना को शुरू किया गया।
श्रमिक वर्ग से संबंधित नागरिकों को यूपी अटल आवासीय योजना से जुड़ी एक विशेष प्रकार की सुविधा प्रदान की जाएगी श्रमिक के बच्चों के लिए आवासीय विद्यालय स्थापित किये जायेगे ,जिसके फलस्वरूप सभी पात्र लाभार्थी छात्राओं को निशुल्क शिक्षा के साथ रहने की व्यवस्था भी उपलब्ध की जाएगी।
सभी पंजीकृत श्रमिक श्रेणी के 6 वर्ष की उम्र से लेकर 14 वर्ष की उम्र वाले बच्चों को आवासीय विद्यालय योजना हेतु स्कूल में दाखिला दिया जायेगा।
हाँ राज्य सरकार का अटल आवासीय योजना को शुरू करने का मुख्य लक्ष्य है श्रमिक के बच्चों को एक बेहतर शिक्षा को बिना किसी आर्थिक शुल्क के उपलब्ध करवाना जिससे उन्हें राज्य में श्रम सम्मान का पूर्ण लाभ प्रदान किया जायेगा।
वित्तीय वर्ष 2021-22 के बजट में उत्तर प्रदेश सरकार के द्वारा राज्य के 18 मंडलों में आवासीय विद्यालय के निर्माण के लिए मंजूरी प्रदान की गयी है।
कक्षा 1 से लेकर 12वीं तक की पढाई छात्राओं को अटल आवासीय विद्यालय योजना के तहत प्रदान की जाएगी जिससे वह एक ही जगह रहकर अपनी पढाई को पूर्ण करने में सक्षम होंगे।
उत्तर प्रदेश श्रमिक कर्मकारों के के लिए वित्तीय वर्ष 2021-22 में 5 लाख 50 हजार 270 करोड़ रूपए का बजट निर्धारित किया गया है।
हेल्पलाइन नंबर :
इस लेख के माध्यम से हम ने आप को अटल आवासीय विद्यालय योजना के बारे में सभी आवश्यक जानकारी दे दी है। अगर आप को किसी भी प्रकार का संशय हो या कोई प्रश्न पूछना चाहते हों तो आप हम से पूछ सकते हैं। इस के लिए आप को नीचे दिए गए कमेंट सेक्शन के माध्यम से अपना प्रश्न पूछना होगा। हम आप के सभी प्रश्नों का उत्तर देने का पूरा प्रयास करेंगे। इस के अतिरिक्त हम इस लेख में आप को आधिकारिक वेबसाइट पर दिए गए हेल्पलाइन नंबर भी उपलब्ध करा रहे हैं। आप इस नंबर पर संपर्क करके अपनी समस्याओं का भी समाधान प्राप्त कर सकते हैं।
हेल्पलाइन नंबर : 1800 – 180 – 5412