UDAY Yojana 2023 | उज्जवल डिस्कॉम एश्योरेंस योजना ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन व लॉगिन

देश में उज्जवल डिस्कॉम एश्योरेंस योजना के तहत नागरिकों को विद्युत सुविधा उपलब्ध कराने और विद्युत वितरण कम्पनी को होने वाले घाटे से सुरक्षा हेतु वित्तीय सहायता प्रदान की जा रही है। देश में विभिन्न राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की विद्युत वितरण कंपनियों की आर्थिक स्थिति में सुधार लाने और बिजली उत्पादन और परिचालन दक्षता बढ़ाने के लिए UDAY Yojana 2023 शुरू की गयी है।

UDAY Yojana
UDAY Yojana

Ujwal DISCOM Assurance Yojana (UDAY) क्या है और इस योजना के क्या उद्देश्य और लाभ डिस्कॉम को मिल सकेंगे इसकी जानकारी हम आपको आर्टिकल में देंगे। साथ ही साथ आपको उज्जवल डिस्कॉम एश्योरेंस योजना ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन व लॉगिन की प्रक्रिया भी स्टेप बाई स्टेप बताई जाएगी। UDAY Yojana 2023 से सम्बंधित पूरी जानकारी के लिए आर्टिकल के साथ जुड़े रहें।

Table of Contents

उदय (UDAY) योजना क्या है ?

5 नवंबर 2015 को विद्युत मंत्रालय (Ministry of Power) भारत सरकार द्वारा Ujwal Discom Assurance Yojana (UDAY) को शुरू किया गया था। इस स्कीम को विद्युत वितरण कंपनी (Electricity Distribution Companies- Discoms) की आर्थिक क्षमता और विद्युत के परिचालन में सुधार लाने के लिए शुरू किया गया था। योजना का लाभ डिस्कॉम कंपनियां ले सकती हैं। उज्जवल डिस्कॉम एश्योरेंस योजना में राज्य अपने सम्बंधित विधुत वितरण कंपनी के कर्ज का तीन चौथाई भाग को स्वयं वहन करेगी और ऋण का शेष 25 प्रतिशत डिस्कॉम के पास रहेगा।

Key Highlights of UDAY yojana 2023

योजना का नामउदय योजना
या उज्जवल डिस्कॉम एश्योरेंस योजना
योजना आरंभ की गयी भारत सरकार
योजना प्रारम्भ वर्ष 5 नवंबर 2015
सम्बंधित विभाग विद्युत मंत्रालय ,भारत सरकार
योजना लाभार्थीभारत के नागरिक
UDAY का पूरा नाम Ujwal Discom Assurance Yojana
योजना का उद्देश्यबिजली वितरण करने वाली कंपनियों को आर्थिक सहायता प्रदान करना। और नागरिकों को बिजली की उपलब्धता 24 घंटे प्रदान करना
UDAY Yojana की आधिकारिक वेबसाइटhttps://www.uday.gov.in/
योजना आवेदन की प्रक्रिया ऑनलाइन
योजना श्रेणी केंद्र सरकार की योजना
साल2023

उज्जवल डिस्कॉम एश्योरेंस योजना का उद्देश्य

विद्युत मंत्रालय भारत सरकार द्वारा शुरू की गयी Ujwal Discom Assurance Yojana (UDAY) का मुख्य उद्देश्य विद्युत वितरण करने वाली कंपनियों की आर्थिक स्थिति में सुधार लाना है। केंद्र की UDAY योजना के द्वारा देश के सभी राज्य और केंदशासित प्रदेशों के विद्युत कंपनियों को होने वाले किसी भी प्रकार के घाटे से उबारने के लिए उनकी आर्थिक स्थिति में अपना योगदान देना है।

बिजली वितरण कंपनियों (Electricity Distribution Companies- Discoms) को सरकार द्वारा आर्थिक रूप से सहायता प्रदान की जाएगी जिससे कंपनियों को बिजली खरीद में किसी प्रकार की समस्या नहीं होगी। सभी राज्य और केंद्र शासित प्रदेशों में आय दिन हो रही बिजली कटौती में कुछ हद तक सुधार लाया जा सकेगा। देश के सभी नागरिकों को 24 घंटे बिजली की सुविधा दी जा सके यही इस योजना का मुख्य उद्देश्य है।

मुख्यता इस योजना के 4 उद्देश्य हैं –

  1. बिजली वितरण कंपनियों की ऑपरेटिंग कैपेसिटी में सुधार लाना।
  2. बिजली की लागत (electricity cost ) में कमी लाना।
  3. विद्युत वितरण कंपनियों की ब्याज लागत (interest cost) में कमी करना।
  4. राज्य वित्त आयोग (state finance commission) के साथ कोर्डिनेट कर सभी Distribution Companies पर वित्तीय अनुशासन को लागू करना।
UDAY Yojana से राज्यों को प्राप्त होने वाले लाभ
  • अधिसूचित कीमतों पर कोयला लिंकेज (coal linkage) का आवंटन
  • बिजली की लागत (electricity cost) में कमी
  • घरेलू कोयले (domestic coal) की supply में अधिकता लाना
  • धुले एवं कुचले हुए कोयले (washed and crushed coal) की सप्लाई करना
  • पारदर्शी प्रतिस्पर्धी बोली के माध्यम से बिजली की खरीद
  • अधिसूचित की गई कीमतों पर अतिरिक्त कोयला
  • कोयले की कीमत को युक्त संगत बनाना
  • इंटरस्टेट ट्रांसमिशन लाइन को तेजी से पूरा करना

उदय योजना का प्रभाव

  • वितरण कंपनियों को आर्थिक रूप से मजबूती प्रदान करना साथ ही डिस्कॉम के परिचालन में मजबूती लाना।
  • बिजली की बढ़ती मांग को पूरा करना।
  • बिजली उत्पादन संयत्रों के PLF में सुधार
  • ब्यावितरक कंपनियों के ब्याज के नुकसान को कम करना
  • कंपनियों को सस्ता फण्ड उपलब्ध करना
  • Renewable Energy Sector यानी नवीकरणीय ऊर्जा क्षेत्र का विकास करना।
  • किफायती दाम (affordable cost) पर सभी की 24 घंटे बिजली उपलब्ध करना।

Ujwal Discom Assurance Yojana क लाभ और विशेषताएं

  • 5 नवम्बर 2015 में भारत सरकार के विद्युत मंत्रालय द्वारा Ujwal Discom Assurance Yojana यानी उदय को शुरु किया गया था।
  • योजना के माध्यम से बिजली वितरण कंपनियों के परिचालन में सुधार आएगा।
  • UDAY के माध्यम से देश के सभी राज्यों व केंद्र शासित प्रदेशों की विद्युत कंपनियों को आर्थिक घाटे से उभारा जाएगा और उनकी आर्थिक स्थिति में सुधार लाया जायेगा।
  • Discom Assurance Yojana को भारत के हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड,मध्य प्रदेश, गुजरात, हरियाणा,जम्मू कश्मीर, झारखंड, राजस्थान, छत्तीसगढ़ समेत 15 राज्यों में संचालित किया जा रहा है।
  • उज्वल डिस्कॉम एश्योरेंस योजना से बिजली उत्पादन की लागत में कमी आएगी और नवीकरणीय ऊर्जा का विकास होगा।
  • ऊर्जा के संरक्षण और उसकी दक्षता में वृद्धि होगी।
  • देश के नागरिकों को 24 घंटे बिजली उपलब्ध कराये जाने का प्रयास किया जायेगा।
  • आय दिन होने वाली बिजली कटौती की समस्या से नागरिकों का राहत मिलेगी।
  • देश के नागरिको को कम दर पर बिजली वितरित की जा सकेगी।

राज्य एवं केंद्र शासित प्रदेश की सूची जिनके द्वारा UDAY के तहत MOU साइन किया गया है

भारत सरकार के विद्युत मंत्रालय द्वारा शुरू की गयी UDAY Yojana के सफल कार्यान्वयन के लिए निन्मलिखित राज्यों एवं केंद्र शासित प्रदेशों द्वारा समझौता ज्ञापन (memorandum of Understanding) साइन किया गया है:-

  • गोवा
  • गुजरात
  • अंडमान और निकोबार
  • आंध्र प्रदेश
  • अरुणाचल प्रदेश
  • असम
  • बिहार (उत्तर बिहार,दक्षिण बिहार)
  • छत्तीसगढ
  • दादर नागर हवेली
  • दमन और दीव
  • केरल
  • लक्षद्वीप
  • मध्य प्रदेश
  • महाराष्ट्र (परिशिष्ट)
  • हरियाणा 
  • हिमाचल प्रदेश
  • कर्नाटक
  • मणिपुर
  • मेघालय
  • मिजोरम
  • सिक्किम
  • तमिलनाडु
  • तेलंगाना
  • नगालैंड
  • पंजाब
  • पाण्डुचेरी 
  • राजस्थान (अजमेर ,जयपुर ,जोधपुर)
  • त्रिपुरा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • झारखंड
  • जम्मू और कश्मीर

उज्जवल डिस्कॉम एश्योरेंस योजना ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन (UDAY online registration)

आप नीचे दिए गए प्रोसेस को फॉलो कर अपना पंजीकरण उज्जवल डिस्कॉम एश्योरेंस योजना ऑनलाइन आसानी से कर सकेंगे –

  • सबसे पहले आपको उदय योजना का लाभ लेने के लिए अपना पंजीकरण करना होगा इसके लिए की उदय योजना की आधिकारिक वेबसाइट uday.gov.in पर जाना होगा।UDAY registration
  • वेबसाइट के होम पेज पर आपको आवेदन करें के विकल्प दिखाई देगा आपको इसपर क्लिक करना होगा।
  • अब आपको अपनी स्क्रीन पर एक पंजीकरण form दिखाई देगा इसपर आपको पूछी गई सभी जानकारी सही से भरनी होगी।
  • मांगे गए डाक्यूमेंट्स को फॉर्म के साथ अपलोड करें।
  • अंत में आपको फॉर्म के नीचे दिए submit के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
  • इस प्रकार आप अपना उदय योजना के अंतर्गत ऑनलाइन पंजीकरण आसानी से कर सकते हैं।।

UDAY login Process (उज्जवल डिस्कॉम एश्योरेंस योजना हेतु लॉगिन )

  • लॉगिन के लिए सबसे पहले आपको उदय योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। (लिंक पर क्लिक कर आप वेबसाइट तक पहुंच सकते हैं)
  • वेबसाइट पर आपको इसका Homepage खुल दिखाई देगा। यहाँ से आपको ऊपर की और दिए login के विकल्प पर क्लिक करना है।uday login
  • क्लिक करते ही आपकी स्क्रीन पर नया पेज खुलेगा जहाँ आपको login form को भरना होगा।
  • इस फॉर्म में आपसे username, password माँगा जायेगा अपना यूजरनाम और पासवर्ड भरें।
  • जैसे ही आप username, password भर लेते हैं इसके बाद आपको captcha code को सही से भरना है।
  • अब आपको login के बटन पर क्लिक करना है।
  • uday login process
  • जैसे ही आप लॉगिन पर क्लिक करते है आपकी लॉगिन प्रक्रिया पूरी हो जाएगी।
  • इस प्रकार आप उदय portal पर login कर सकेंगे।

उदय पोर्टल पर MOU कैसे देखें ?

  • सबसे पहले आपको उदय योजना की आधिकारिक वेबसाइट uday.gov.in पर जाना होगा।
  • वेबसाइट के होम पेज पर आपको मेनूबार में UDAY States का ऑप्शन दिखाई देगा यहाँ से आपको अपने स्टेट पर क्लिक करना है क्लिक करते ही स्टेट /राज्य के सामने आपको mou का लिंक दिखाई देगा इसपर क्लिक करें। uday mou
  • जैसे ही क्लिक कर लेंगे आपकी स्क्रीन पर एमओयू से जुडी सभी जानकारी प्रदर्शित हो जाएगी।
Ujwal Discom Assurance Yojana पोर्टल पर राज्यों का डेशबोर्ड कैसे देखें ?
  • आपको पहले उदय योजना की आधिकारिक वेबसाइट uday.gov.in पर विजिट करना होगा।
  • वेबसाइट के होम पेज पर आपको मेनूबार में UDAY States का ऑप्शन दिखाई देगा।
  • UDAY States पर क्लीक कर आपकी स्क्रीन पर सभी राज्यों का नाम आएगा यहाँ से अपने स्टेट पर क्लिक करना है।
  • क्लिक करते ही स्टेट /राज्य के सामने आपको mou के ठीक नीचे Dashboard का लिंक दिखाई देगा।
  • यहाँ से आपको Dashboard के लिंक पर क्लिक कर देना है।
  • अगली स्क्रीन पर आपको सभी जानकारी मिल जाएगी।

UDAY Mobile App Download कैसे करें ?

  • आप अपने फ़ोन पर उदय की मोबाइल एप्लीकेशन को दो तरीके से डाउनलोड कर सकते हैं।
  • आप गूगल प्ले स्टोर पर जाकर UDAY टाइप कर इस एप्लीकेशन को सर्च कर सकते हैं।
  • उदय एप्लीकेशन को गूगल प्ले पे सर्च आइकॉन पर टाइप कर आसानी से सर्च किया जा सकता है।
  • आप चाहें तो uday mobile application download के लिंक पर क्लिक कर आसानी से डाउनलोड कर सकते हैं।UDAY mobile application
  • या आप UDAY की आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट कर इसके होम पेज में ऊपर की और दिए गूगल प्ले स्टोर वाले लिंक पर क्लिक कर इसे डाउनलोड /इनस्टॉल कर सकते हैं। जैसा की नीचे चित्र में बताया गया है –uday mobile app
  • आपको जो भी तरीका सही लगे आप उन तरीकों से अपने फ़ोन पर UDAY Mobile App Download कर सकते हैं।

टॉप 10 उदय राज्य /डिस्कॉम तिमाही प्रदर्शन रैंकिंग (30 सितम्बर 2022 तक)

रैंक राज्य
1 कर्नाटक
2राजस्थान
3हरियाणा
4मध्य प्रदेश
5उत्तर -प्रदेश
6असम
7केरल
8हिमांचल प्रदेश
9गुजरात
10उत्तराखंड

Important links

uday mobile application download (उदय मोबाइल ऐप डाउनलोड)यहाँ क्लिक करें
उदय योजना नोटिफिकेशन पीडीएफ यहाँ क्लिक करें
Ujwal Discom Assurance Yojana official website यहाँ क्लिक करें

UDAY Yojana 2023 से जुड़े अकसर पूछे जाने वाले सवाल (FAQs)

उदय योजना को केंद्र सरकार द्वारा किस वर्ष अप्रूव किया गया था ?

भारत सरकार की UDAY Yojana को 5 नवम्बर 2015 को अप्रूव (अनुमोदित) किया गया था।

किस मंत्रालय द्वारा उज्जवल डिस्कॉम एश्योरेंस योजना को शुरू किया गया है ?

विद्युत मंत्रालय भारत सरकार द्वारा उज्जवल डिस्कॉम एश्योरेंस योजना को शुरू किया गया है।

UDAY Yojana 2023 की official website क्या है ?

UDAY Yojana की आधिकारिक वेबसाइट https://www.uday.gov.in/ है।

यह भी जानें –

Leave a Comment

Join Telegram