उत्तर प्रदेश URISE पोर्टल: राज्य में कई ऐसे युवा छात्र व छात्राएं है जिन्हे अपनी शिक्षा के लिए सही मार्गदर्शन और दिशा निर्देश की जरुरत है जिससे उन्हें अपने अच्छे करियर की पहचान हो सके ताकि उन्हें यह पता चल सके कि आगे जाकर किस फील्ड में भविष्य बनाना है। राज्य के सभी युवा नागरिकों के लिए उत्तर प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री आदित्य नाथ जी द्वारा URISE पोर्टल की शुरुवात की है। पोर्टल को 24 सितम्बर 2020 में शुरू किया गया। इस ऑनलाइन पोर्टल के जरिये कौशल विकास, तकनीकी शिक्षा (Technical Education) और व्यवसाहिक से जुड़े छात्र व छात्राएं है, उन सभी को पोर्टल के माध्यम से शिक्षा, करियर काउंसलिंग एवं भविष्य हेतु रोजगार प्रदान करने में सहायता करेगी। अगर आप भी इस पोर्टल का लाभ प्रदान करना चाहते है तो इसके लिए आपको ऑनलाइन पोर्टल urise.up.gov.in पर जाकर आवेदन करना होगा।

उत्तर प्रदेश URISE पोर्टल के जरिये राज्य के 12 लाख बच्चों को लाभ प्रदान किया जायेगा। यह पोर्टल छात्र व छात्रों के लिए बहुत ही उपयोगी साबित होगा। यह एक ऑनलाइन पोर्टल है जिसके माध्यम से बच्चों को सही गाइडेंस प्राप्त हो सकेगा। आवेदक आसानी से घर बैठे इस पोर्टल पर आवेदन कर सकते है और इससे मिलने वाले सही निर्देश और अन्य लाभों को प्राप्त कर सकते है। आज हम आपको पोर्टल से जुडी अन्य जानकरी जैसे: यूपी यू राइज पोर्टल पर पंजीकरण कैसे करें, URISE Portal Online Registration, पोर्टल से मिलने वाले लाभ, यू-राइज पोर्टल क्या है आदि के बारे में बताने जा रहे है। आप जानकरी जानने के लिए आर्टिकल को अंत अवश्य पढ़े।
उत्तर प्रदेश URISE पोर्टल
URISE यूनिफाइड री-इमेजिंड इनोवेशन फ़ॉर स्टूडेंट एमपॉवरमेन्ट पोर्टल है, जिसे हिंदी में अर्थ एकीकृत पुनर्जागरण नवाचार पोर्टल कहा गया है। यह पोर्टल डॉ एपीजे अब्दुल कलाम टेक्निकल यूनिवर्सिटी द्वारा बनाया गया है। इस पोर्टल को टेक्निकल एवं शिक्षा विभाग, श्रम एवं रोजगार विभाग, ट्रेनिंग सेवायोजन और कौशल विकास मिशन ने मिलकर विद्यार्थियों के लिए तैयार किया है, जिसके माध्यम से बच्चों की शिक्षा में और अधिक सुधार आ सकेगा। पोर्टल के जरिये बच्चों को ऑनलाइन क्लासेज, फीस, अटेंडेंस, डैशबोर्ड, डीजी लॉकर सुविधा सरकार उपलब्ध करवाएगी। जो छात्र स्किल डेवलपमेंट, इंडस्ट्रियल ट्रेनिंग इंस्टिट्यूट और पॉलिटेक्निक सेक्टर से जुड़े है वह यूराइज पोर्टल पर ऑनलाइन पंजीकरण करवा सकते है।
राज्य | उत्तर प्रदेश |
आर्टिकल | उत्तर प्रदेश URISE पोर्टल |
के द्वारा | योगी आदित्य नाथ जी द्वारा |
पोर्टल शुरू करने की तिथि | 24 सितम्बर 2020 |
लाभ लेने वाले | यूपी राज्य के बच्चे |
उदेश्य | बच्चों को पोर्टल के माध्यम से करियर काउंसलिंग, सही मार्गदर्शन हेतु सुविधा प्रदान करना |
आवेदन | ऑनलाइन मोड |
आधिकारिक वेबसाइट | urise.up.gov.in |
यूपी यू-राइज पोर्टल को जारी करने का उद्देश्य
यू-राइज पोर्टल को जारी करने का उदेश्य यह है कि विद्यार्थियों के शैक्षिक योग्यता को बढ़ावा मिल सके और छात्रों को भविष्य हेतु करियर काउंसलिंग, रोजगार की सुविधा मिल सकते क्यूंकि राज्य में कई ऐसे नागरिक है जिन्हे सही दिशा निर्देश नहीं मिलने के कारण उनका भविष्य अच्छा नहीं हो पाता और कई ऐसे बच्चे है जिन्हे यह समझ नहीं आ पाता की वह किस फील्ड में अपना फ्यूचर साकार कर सके और अच्छा रोजगार प्राप्त कर सके और हाल की परिस्थितियों के कारण सभी बच्चों की पढ़ाई पर बहुत ही बुरा असर पढ़ा है इसी लिए इस पोर्टल को शुरू करवाया गया ताकि छात्रों को शिक्षा हेतु अन्य सभी सुविधाएं पोर्टल पर ही मिल सके।
URISE पोर्टल से मिलने वाले लाभ
हम आपको URISE ( Unified Reimagined Innovation for Student Empowerment ) पोर्टल से मिलने वाले सभी लाभों की जानकारी अपने आर्टिकल के माध्यम से देने जा रहे है। यदि आप भी पोर्टल से मिलने वाले लाभों के बारे में जानकारी जानना चाहते है तो आप नीचे दिए गए पॉइंट्स ध्यानपूर्वक पढ़े।
- पोर्टल के जरिये बच्चों को शिक्षा क्षेत्र में और अधिक बढ़ावा देखने को मिलेगा।
- छात्र अब ऑनलाइन माध्यम से पढाई में और अधिक रूचि दिखा सकेंगे।
- ऑनलाइन पोर्टल पर विद्यार्थियों को करियर से सम्बंधित जैसे: ई-कंटेंट, ई-लाइब्रेरी वेबिनार, इंटर्नशिप, ऑनलाइन परीक्षा, रोजगार से जुडी विडिओ आदि की फैसिलिटी प्रदान की जाएगी।
- विद्यार्थियों को पोर्टल पर शिक्षा एवं रोजगार की गाइडेंस मिलेगी।
- छात्र ऑनलाइन पढाई आसानी से कर सकता है।
- URISE पोर्टल पर सभी सुविधाएं डिजिटल माध्यम से उपलब्ध कराई गयी है।
- राज्य में रह रहे सभी बच्चे इसका लाभ प्राप्त कर सकते है।
पोर्टल पर उपलब्ध सेवाएं
डिजी लॉकर | ऑनलाइन कोर्सेज | परफॉरमेंस |
रजिस्ट्रेशन | फीस | अटेंडेंस |
डैशबोर्ड | ग्रीवांस | फीडबैक |
उत्तर प्रदेश यू-राइज पोर्टल ऑनलाइन पंजीकरण कैसे करें?
अगर आप भी पोर्टल से जुड़े सभी लाभों को प्राप्त करना चाहते है तो इसके लिए रजिस्ट्रेशन करवाना बहुत जरुरी है। पंजीकरण करने के लिए आपको दिए गए स्टेप्स को फॉलो करना होगा।
- उत्तर प्रदेश URISE पोर्टल ऑनलाइन पंजीकरण करने के लिए आवेदक को सबसे पहले पोर्टल की आधिकारिक वेबसाइट urise.up.gov.in पर जाएं।
- यहाँ आपके सामने वेबसाइट का होम पेज खुल कर आजायेगा।
- होम पेज पर आपको रजिस्टर के दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
- क्लिक करते ही आपके सामने दो ऑप्शन दिखाई देंगे आपको स्टूडेंट के ऑप्शन पर क्लिक कर देना है।
- जिसके बाद नए पेज पर स्टूडेंट रजिस्ट्रेशन का फॉर्म खुल जायेगा।
- आपको फॉर्म में आर्गेनाईजेशन, एनरोलमेंट नंबर, जन्मतिथि को भरना होगा।
- जिसके बाद आपको रजिस्टर के दिए गए ऑप्शन पर क्लिक कर देना है।
- क्लिक करते ही आपकी पंजीकरण प्रक्रिया पूरी हो जाएगी।
यू-राइज पोर्टल पर लॉगिन करने के प्रक्रिया
- उत्तर प्रदेश URISE पोर्टल पर लॉगिन करने के लिए आवेदक यूपी यू-राइज पोर्टल की आधिकारिक वेबसाइट urise.up.gov.in पर जाएं।
- जिसके बाद आपके सामने होम पेज खुल जायेगा।
- होम पेज पर आपको लॉगिन के दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करना है।
- क्लिक करने के पश्चात आपके सामने दो ऑप्शन पूछे जायेंगे जिसमे यदि आप स्टूडेंट है तो स्टूडेंट लॉगिन पर क्लिक करें
- और अगर आप एडमिन/यूजर है तो एडमिन लॉगिन पर क्लिक करें।
- अब आप फॉर्म में अकाउंट टाइप, यू-राइज यूनिक ID, पासवर्ड और कैप्चा कोड को भर दें।
- अब आप लॉगिन बटन पर क्लिक कर दें।
अटेंडेंस चेक कैसे करें?
- अटेंडेंस चेक करने के लिए आप यू-राइज पोर्टल urise.up.gov.in पर जाना होगा।
- होम पेज पर आप सर्विसेज के ऑप्शन पर क्लिक करें।
- अब अगले पेज खुलने पर आप अटेंडेंस के दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें।
- क्लिक करते ही आपके सामने अटेंडेंस पेज खुल कर आजायेगा।
- यहाँ आप अपनी अटेंडेंस आसानी से देख सकते है।
यू-राइज ऑनलाइन कोर्सेज चेक करने की प्रक्रिया
- आवेदक यूपी URISE पोर्टल की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- जिसके बाद आपके सामने होम पेज खुल जायेगा।
- होम पेज पर आप आपको ऑनलाइन कोर्सेज पर क्लिक करना है।
- अब आपके सामने नया पेज खुल जायेगा।
- नए पेज पर आपको अपना टॉपिक और सब्जेक्ट भरना होगा।
- जिसके पश्चात आपके सब्जेक्ट से सम्बंधित जानकारी स्क्रीन पर आप देख सकेंगे।
पोर्टल पर ऑनलाइन फीस की पैमेंट कैसे करें?
- ऑनलाइन फीस की पैमेंट करने के लिए आप URISE पोर्टल पर जाएं।
- होम पेज पर आपको फीस के दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
- जिसके बाद आपके सामने नया पेज खुल कर जायेगा।
- नए पेज पर फॉर्म में पूछी गयी जानकरी को ध्यानपूर्वक पढ़े।
- सभी जानकारी भरने के पश्चात आपको PAY NOW के ऑप्शन पर क्लिक करना है।
- जिसके बाद आपका फीस का भुगतान पूरा हो जायेगा।
शिकायत दर्ज कैसे करें?
- शिकायत दर्ज करने के लिए आवेदक सबसे पहले यूपी यू-राइज पोर्टल की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
- जिसके बाद आपके सामने होम पेज खुल जायेगा।
- होम पेज पर आपको ग्रीवांस के दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
- क्लिक करते ही नए पेज पर आप ADD पर क्लिक करें।
- जिसके बाद आपके सामने अगला पेज खुल जायेगा।
- अगले पेज पर आप शिकायत दर्ज कर सकते है।
यू-राइज e-content देखने की प्रक्रिया
आवेदक को सबसे पहले उत्तर प्रदेश URISE पोर्टल की आधिकारिक वेबसाइट urise.up.gov.in पर जाना होगा। जिसके बाद आपके सामने होम पेज खुल जायेगा। होम पेज पर आपको ई-कंटेंट के दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करना होगा। यहाँ आप टॉपिक, कोर्स, सब्जेक्ट को सेलेक्ट करके सर्च के ऑप्शन पर क्लिक करें। जिसके बाद आपकी स्क्रीन पर ई-कंटेंट आप देख सकेंगे।
इंडस्ट्रियल ट्रेनिंग इंस्टिट्यूट एवं ट्रेनिंग सेंटर लिस्ट कैसे देखें?
- इंडस्ट्रियल ट्रेनिंग इंस्टिट्यूट एवं ट्रेनिंग सेंटर लिस्ट देखने के लिए राज्य की URISE पोर्टल (urise.up.gov.in) पर जाना होगा।
- जिसके बाद आपके सामने होम पेज खुल जायेगा।
- आपको होम पेज पर इंस्टिट्यूट के दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करना है।
- जिसके बाद आप इंडस्ट्रियल ट्रेनिंग इंस्टिट्यूट पर क्लिक कर दें।
- यहाँ आपके सामने नया पेज खुल जायेगा।
- आप यहाँ LIST OF ITI के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
- क्लिक करते ही इंस्टिट्यूट की लिस्ट आप देख सकेंगे, जिसमे आप सर्च के ऑप्शन पर जाकर और अन्य इंस्टिट्यूट का नाम भी देख सकते है।
यू-राइज डिजी लॉकर देखने की प्रक्रिया
- आवेदक उत्तर प्रदेश URISE पोर्टल की आधिकारिक वेबसाइट urise.up.gov.in पर जाएं।
- जिसके बाद आपके सामने होम पेज खुल जायेगा।
- होम पेज पर आप आपको डिजी लॉकर पर क्लिक करना है।
- जिसमे आप अपने डाक्यूमेंट्स, सर्टिफिकेट और अन्य डॉक्युमेंट्स सेव करके रख सकते है।
फीडबैक कैसे करें?
पोर्टल पर फीडबैक देने की प्रक्रिया इस प्रकार से है।
फीडबैक देखने के लिए आवेदक राज्य की URISE पोर्टल पर जाएं। अब आप होम पेज पर फीडबैक के ऑप्शन पर जाएं और क्लिक कर दें। फीडबैक का फॉर्म खुलते ही आपको फीडबैक की जानकारी भरनी होगी। और उसे सबमिट कर देना होगा। जिसके बाद आपकी फीडबैक प्रकिया पूरी हो जाएगी।
यू-राइज परफॉरमेंस देखने की प्रक्रिया
परफॉरमेंस देखने के लिए आवेदक राज्य की URISE पोर्टल पर विजिट करें। यहाँ आप होम पेज पर परफॉरमेंस के ऑप्शन पर क्लिक कर दें। जैसे ही आप क्लिक करेंगे आपके सामने परफॉरमेंस का चार्ट खुल कर आजायेगा। और आप आसानी से स्क्रीन पर अपनी परफॉरमेंस देख सकते है।
पॉलिटेक्निक डिप्लोमा सेक्टर लिस्ट कैसे देखें?
- सर्वप्रथम आवेदक को यूपी यू-राइज पोर्टल की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
- होम पेज पर आप आपको इंस्टिट्यूट के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
- अब आप पॉलिटेक्निक डिप्लोमा सेक्टर लिस्ट पर क्लिक करना है।
- जिसके बाद आपके सामने नया पेज खुल जायेगा।
- नए पेज पर आपको लिस्ट ऑफ़ पॉलिटेक्निक्स पर क्लिक करना है।
- क्लिक करती ही आपके सामने सभी इंस्टिट्यूट की लिस्ट खुल जाएगी, आप सर्च बॉक्स पर किसी भी इंस्टिट्यूट का नाम डालकर व्यू डिटेल्स पर क्लिक कर दें।
- जिसके बाद सम्बंधित जानकारी आपके स्क्रीन पर होगी।
यू-राइज पॉलिटेक्निक री इवेल्यूशन/ स्क्रूटनी रिजल्ट देखें
- आवेदक यूपी यू-राइज पोर्टल की आधिकारिक वेबसाइट urise.up.gov.in पर जाएं।
- जिसके बाद आपके सामने होम पेज खुल जायेगा।
- होम पेज पर आप पॉलिटेक्निक री इवेल्यूशन/ स्क्रूटनी रिजल्ट आपको पर क्लिक करना है।
- नए पेज पर आपको रिजल्ट टाइप और एनरोलमेंट नंबर के ऑप्शन पर क्लिक कर देना है।
- जिसके बाद आप सर्च के ऑप्शन पर क्लिक कर देना होगा।
- क्लिक करते ही आपके सामने जानकरी स्क्रीन पर होगी।
डैशबोर्ड देखने की प्रक्रिया
डैशबोर्ड देखने के लिए आपको सबसे पहले पोर्टल की आधिकारिक वेबसाइट urise.up.gov.in पर विजिट करें। अब आप होम पेज पर डैशबोर्ड के दिए गए ऑप्शन पर क्लिक कर दें। क्लिक करते ही आपके सामने नया पेज खुल जायेगा। नए पेज पर आप डैशबोर्ड पर जुडी सभी जानकारियों को स्क्रीन पर देख सकेंगे।
यू-राइज कॉलेज से सम्बंधित जानकारी कैसे प्राप्त करें?
आवेदक को सबसे पहले यूपी यू-राइज पोर्टल की आधिकारिक वेबसाइट urise.up.gov.in पर जाना होगा। जिसके बाद आपके सामने होम पेज खुल जायेगा। होम पेज पर आपको Know Your College के दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करना होगा। जिसके बाद आपके सामने नया पेज खुल जायेगा। अगले पेज पर आपके सामने स्क्रीन पर कॉलेज की लिस्ट से सम्बंधित जानकारी आपको दिखाई देगी।
सर्कुलर देखने की प्रक्रिया
सर्कुलर देखने के लिए आप उत्तर प्रदेश की आधिकारिक वेबसाइट urise.up.gov.in पर जाएं। जिसके बाद आपके सामने होम पेज खुल जायेगा। होम पेज पर आपको सर्कुलर के दिए गए ऑप्शन पर क्लिक कर दें। जिसके बाद अगले पेज पर सर्कुलर की लिस्ट देखने के लिए आप सर्कुलर टाइटल, डेट को भरें और व्यू के ऑप्शन पर क्लिक कर दें।
उत्तर प्रदेश URISE पोर्टल से जुड़े प्रश्न/उत्तर
URISE पोर्टल एक ऐसा प्लेटफार्म है जिसके माध्यम से बच्चे को ऑनलाइन पढाई से सम्बंधित सभी सुविधाओं को शामिल किया है। पोर्टल के जरिये बच्चों को कौशल विकास, तकनीकी शिक्षा और व्यवसाहिक से जुड़े क्षेत्रों में सही दिशा निर्देश और रोजगार मार्गदर्शित करवाना है और इसके साथ-साथ बच्चों की जिंदगी में सुधार लाना है।
यूपी यू-राइज पोर्टल की शुरुवात 24 सितम्बर 2020 में उत्तर प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री आदित्य नाथ जी द्वारा की गयी है।
URISE पोर्टल फुल फॉर्म यूनिफाइड री-इमेजिंड इनोवेशन फ़ॉर स्टूडेंट एमपॉवरमेन्ट है।
जी नहीं, यू-राइज पोर्टल उत्तर प्रदेश की सरकार द्वारा बनाया गया है। इस पोर्टल पर अन्य राज्य के छात्र पंजीकरण नहीं करवा सकते है। केवल जो बच्चे उत्तर प्रदेश के मूलनिवासी होंगे वही पोर्टल पर पंजीकरण करवा सकते है।
इस पोर्टल के माध्यम से शिक्षा और रोजगार को प्राप्त कर सकते हैं। इसके लिए उन्हें सिर्फ उत्तर प्रदेश URISE पोर्टल पर अपना पंजीकरण करवाना होगा। साथ ही माध्यम से विभिन्न अन्य डिजिटल सुविधाओं का लाभ ले सकता है। इसके अलावा इस पोर्टल के माध्यम से छात्र ऑनलाइन क्लासेस कर सकते हैं।
हमारे द्वारा लिखे गए आर्टिकल में उत्तर प्रदेश URISE पोर्टल के बारे में सभी जानकारियों को हिंदी भाषा में विस्तारपूर्वक आपको बता दिया है, यदि आपको जानकारी पसंद आयी हो तो आप कमेंट बॉक्स में कमेंट करके बता सकते है और यदि आपको योजना से सम्बंधित कोई भी समस्या या सवाल पूछने है तो आप हमे मैसेज करें। हम आपके सभी सवालों के जवाब देने की पूरी कोशिश करेंगे।
URISE पोर्टल हेल्पलाइन नंबर
यदि आपको पोर्टल से सम्बंधित कोई भी जानकारी जाननी होगी या किसी भी प्रकार की शिकायत है तो आप दिए गए हेल्पलाइन नंबर पर संपर्क करके जानकारी ले सकते है और इसके अलावा आप दी गयी ईमेल ID के जरिये ईमेल भी भेज सकते है।
हेल्पलाइन नंबर | 8090491594, 8604356415, 0522-2336851 |
ईमेल ID | [email protected] |