स्विच दिल्ली अभियान क्या है? Switch Delhi Campaign 2023 Details

वाहनों से निकलने वाले धुएं से वातावरण को सबसे अधिक प्रभाव पड़ा है। देश में कई ऐसी योजनाएं भारत सरकार द्वारा संचालित की जाती रही है जिनके माध्यम से पर्यावरण को होने वाले नुकसान को कम किया जा सकता है। देश की राजधानी दिल्ली में वायु प्रदुषण काफी अधिक मात्रा में फैला हुआ है।

प्रदुषण को किस प्रकार से कम किया जा सके इसके लिए दिल्ली सरकार ने कई प्रकार के अभियान चलाये हैं। स्विच दिल्ली अभियान इन्हीं अभियानों में से एक है।

स्विच दिल्ली अभियान क्या है? Switch Delhi Campaign 2023 Details
स्विच दिल्ली अभियान क्या है?

अरविन्द केजरीवाल जी दिल्ली के विकास और राज्य के नागरिकों के लिए कई योजनाओं को संचालित करते हैं। इसी तरह से नागरिकों के स्वस्थ और वातावरण को होने वाले नुकसान को कम करने के लिए Switch Delhi Campaign 2023 को चलाया जा रहा है।

आज के लेख में हम आपको स्विच दिल्ली अभियान क्या है? इससे जुडी जानकारी देंगे। Switch Delhi Campaign 2023 से जुडी Details के लिए आर्टिकल को पूरा जरूर पढ़ें।

स्विच दिल्ली अभियान क्या है?

4 फरवरी 2021 को दिल्ली सरकार द्वारा Switch Delhi Campaign शुरुआत की गयी थी। स्विच दिल्ली अभियान के माध्यम से राज्य में साल 2024 तक कुल वाहन पंजीकरण में 25 प्रतिशत इलेक्ट्रिक वाहनों की हिस्सेदारी का लक्ष्य रखा गया है। अरविंद केजरीवाल जी द्वारा इस अभियान के माध्यम से लोगों को शहर में होने वाले प्रदूषण से निजात पाने के लिए इलेक्ट्रिक वाहनों को खरीदने का अनुरोध किया है।

दिल्ली स्विच अभियान को सफल बनाने के लिए दिल्ली सरकार ने शहर भर में लगभग 100 चार्जिंग स्टेशन लगाने का टेंडर भी जारी किया है। यह अभियान दिल्ली की नयी Electric Vehicle Policy (EV Policy 2020) को मध्येनजर रखते हुए हुए चलाया जा रहा है।

व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp

Key Highlights of Switch Delhi Campaign 2023

अभियान का नामस्विच दिल्ली अभियान (Delhi Electric Vehicle Policy)
अभियान लांच किया गयाअरविंद केजरीवाल जी द्वारा
सम्बंधित विभागTransport Department Delhi
सम्बंधित राज्यदिल्ली
लेक्ट्रिक वाहन नीति को मंजूरी मिली7 अक्टूबर 2020
अभियान की शुरुआत की गयी4 फरवरी 2021
अभियान का उद्देश्यराज्य में बढ़ रहे प्रदूषण स्तर को कम करना

स्विच दिल्ली कैंपेन का लक्ष्य/ उद्देश्य

  • अरविन्द केजरीवाल द्वारा स्विच दिल्ली कैंपेन को लोगों को प्रदूषण नियंत्रण में अपनी भागीदारी देने के उद्देश्य से लांच किया गया है।
  • दिल्ली में प्रदूषण स्तर में कमी लाने के लिए दिल्ली के लोगों को डीजल-पेट्रोल से चलने वाले वाहनों के स्थान पर बिजली से चलने वाले वाहनों को खरीदने के लिए जागरूक करना है।
  • Switch Delhi Campaign की सहायता से दिल्ली में बढ़ रहे वायु प्रदूषण से निपटने में आम जन की भागीदारी सुनिश्चित करना।
  • इस अभियान के माध्यम से दुपहिया ,तीन पहिया और चार पहिया वाहनों में 15 लाख से कम के 100 से अधिक Vehicle Models पर सब्सिडी भी दी जाएगी।
  • इस अभियान के माध्यम से देश की राजधानी दिल्ली के लोगों को ईवीएस पर स्विच करने के लाभ के बारे में जाकरूक करना है।
  • यह अभियान दिल्ली में इलेक्ट्रिक वाहनों की खपत बढ़ाने के लिए शुरू किया गया है।
  • स्विच दिल्ली अभियान का लक्ष्य 2024 तक कार्बन उत्सर्जन में 4.8 मिलियन टन को कम करना है।

Delhi Switch Campaign 2023 Details

दिल्ली सरकार द्वारा 4 फरवरी 2021 को प्रदेश में इलेक्ट्रिक वाहनों के प्रयोग के लिए Switch Delhi Campaign को शुरू किया गया। राज्य को प्रदूषण मुक्त बनाने के लिए Switch Delhi Campaign को राज्य में चलाया जा रहा है।

  1. स्विच दिल्ली को 3 फरवरी 2021 से 6 अप्रैल 2021 तक के लिए नियोजित किया गया। जिसके माध्यम से लोगों को जागरूक किया गया।
  2. दिल्ली में प्रदूषण को कम करने के लिए दिल्ली सरकार द्वारा 2024 तक दिल्ली में 25 प्रतिशत इलेक्ट्रिक वाहनों की खपत होने का लक्ष्य रखा गया है।
  3. इस साल 2023 में दिल्ली में पिछले साल के मुकाबले दो पहिया वाहनों की खरीद में 75 फीसदी का इजाफा हुआ है।
  4. केजरीवाल सरकार 150 से अधिक इलेक्ट्रिक वाहन खरीद चुकी है।
  5. दिल्ली एक ऐसा राज्य बन चुका है जहाँ आप कम कीमत पर अपना इलेक्ट्रिक वाहन चार्ज कर सकेंगे।
  6. दिल्ली सरकार द्वारा एक मोबाइल एप्लीकेशन को भी बनाया गया है जिससे इलेक्ट्रिक वाहन के मालिकों को अपने आस-पास इलेक्ट्रिक चार्ज स्टेशन को ढूंढने में मदद मिलेगी।

दिल्ली इलेक्ट्रिक व्हीकल पॉलिसी

स्विच दिल्ली अभियान के लाभ और विशेषताएं

  • दुपहिया या तीन पहिया वाहनों की खरीद पर नागरिकों को 30,000 रुपए तक की सब्सिडी दी जाएगी।
  • चौपहिया वाहनों की खरीद पर डेढ़ लाख रुपए की सब्सिडी दी जाएगी।
  • यह सब्सिडी वाहन ख़रीदहने के 3 दिन बाद बैंक अकाउंट में ट्रांसफर की जाती है।
  • स्विच दिल्ली अभियान के माध्यम से जितने भी इलेक्ट्रिक वाहन ख़रीदे जायेंगे उनपर रोड टैक्स नहीं लगाया जायेगा।
  • पंजीकरण शुल्क भी नहीं लिया जायेगा वह भी मुफ्त होगा।
  • 100 चार्जिंग स्टेशन दिल्ली में बनाये जा रहे हैं।
  • दिल्ली में इस अभियान की शुरुआत से अब तक 6000 से भी अधिक इलेक्ट्रिक वाहन ख़रीदे जा चुके हैं।

Switch Delhi Campaign 2023 में इन वाहनों को दी जाएगी सब्सिडी

  • motorcycles (110-125 cc)
  • Buses
  • Goods carriers
  • e-autos
  • scooters (90-125 cc)
  • E-rickshaws
  • E-carts
  • Four Wheeler’s (E-Cars) etc.
इलेक्ट्रिक व्हीकल पॉलिसी में दी जाने वाली सब्सिडी
इलेक्ट्रिक वाहन का प्रकारप्रोत्साहन राशि (Incentives)
E-Rickshaw30 हजार रूपए
ऑटो रिक्शा30 हजार रूपए
Freight vehicle30,हजार रूपए
दो पहिया वाहन30,हजार रूपए
कार1लाख 50 हजार रूपए

स्विच दिल्ली अभियान 2023 और इससे जुड़े कुछ प्रश्नोत्तर –

मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल जी द्वारा स्विच दिल्ली अभियान को किस वर्ष शुरू किया गया ?

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल जी ने डीजल तथा पेट्रोल से चलने वाले वाहनों के स्थान पर इलेक्ट्रिक वाहनों को बढ़ावा देने के लिए 4 फरवरी‚ 2021 को स्विच दिल्ली अभियान की शुरुआत की थी।

सरकार द्वारा वर्ष 2024 तक कुल वाहन पंजीकरण में कितने प्रतिशत इलेक्ट्रिक वाहनों की हिस्सेदारी का लक्ष्य रखा गया है ?

साल 2024 तक अरविंद केजरीवाल सरकार द्वारा कुल वाहन पंजीकरण में 25 प्रतिशत इलेक्ट्रिक वाहनों की हिस्सेदारी का लक्ष्य रखा गया है।

Switch Delhi Campaign में इलेक्ट्रिक वाहनों की खरीद पर कितने रुपए की सब्सिडी दी जाएगी ?

दुपहिया या तीन पहिया वाहनों की खरीद पर नागरिकों को 30,000 रुपए एवं चौपहिया वाहन पर 150,000 रुपए तक की सब्सिडी Switch Delhi Campaign के तहत दी जाएगी।

यह भी जानें –

Leave a Comment