भारत का कौन सा राज्य कब बना, सभी राज्यों का स्थापना वर्ष, आधिकारिक भाषा यहाँ से जानें

विश्व का सबसे बड़ा गणतंत्र भारत है, भारत दुनिया का दूसरा सबसे अधिक आबादी वाला देश है और क्षेत्रफल में सातवें नंबर पर आता है। वर्तमान में देश में कुल 28 राज्य और 8 केंद्र शासित प्रदेश हैं इन्हीं से मिलकर भारत राज्यों का एक संघ है। भारतीय राज्य देश के संघीय ढांचे की एक प्रशासनिक इकाई है।

सभी राज्यों में अपनी चुनी हुई सरकारें होती है। मतदाताओं द्वारा प्रति पांच वर्षों में राज्य के प्रशासन को चुना जाता है। हर एक राज्य में अपनी विधानसभा होती है और राज्य स्तर पर यह भारत की संसद के सामान होती हैं, यहीं से राज्य सरकार राज्य के शासन को चलाती है।

भारत का कौन सा राज्य कब बना, सभी राज्यों का स्थापना वर्ष, आधिकारिक भाषा
भारत के राज्यों को स्थापना वर्ष

राज्य के मुखिया को मुख्यमंत्री कहा जाता है। भारत राज्यों का एक संघ है और राज्यों में कार्य पालिका का प्रमुख राज्यपाल होता है जो राष्ट्रपति के रूप में प्रतिनिधित्व करता है।

प्रत्येक राज्य की एक विधायी, न्यायिक और प्रशासनिक राजधानी होती है। कुछ ऐसे राज्य होते हैं जहाँ पर तीनों कार्य एक ही राजधानी में किए जाते हैं। आज के इस आर्टिकल के जरिए हम आपको बताएंगे कि भारत के राज्यों का निर्माण व गठन किस प्रकार से हुआ था

व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp

और कैसे यह भाषाओं के आधार पर अलग-अलग है। वर्तमान समय में भारत में 28 राज्य हैं जो पहले 29 हुआ करते थे, लेकिन जम्मू कश्मीर से विशेष राज्य का दर्जा हटने के बाद अब इसे दो केंद्र शासित प्रदेश जम्मू कश्मीर और लद्दाख में विभाजित कर दिया गया है।

अब केंद्र शासित प्रदेशों की संख्या 8 हो गई है, आजादी से पूर्व भारत में 565 रियासतें थीं, तब यहाँ पर चार प्रकार से राज्यों को बांटा गया था। जो कुछ इस प्रकार से हैं – ब्रिटिश इण्डिया के राज्य, रियासतें, पुर्तगाल का उपनिवेश और फ्रांस का उपनिवेश।

Table of Contents

व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp

Bharat के राज्य, राजधानी, स्थापना वर्ष व आधिकारिक भाषा

क्रमांकराज्यराजधानीस्थापना वर्षआधिकारिक भाषा
1असमदिसपुर1 अप्रैल 1911असमिया
2बिहारपटना22 मार्च 1912 हिन्दी
3मध्य प्रदेशभोपाल1 नवंबर 1956हिन्दी
4ओडिशाभुवनेश्वर1 अप्रैल 1936ओड़िया
5राजस्थानजयपुर30 मार्च 1949हिन्दी
6उत्तर प्रदेशलखनऊ24 जनवरी 1950हिन्दी
7पश्चिम बंगालकोलकाता26 जनवरी 1950बंगाली, नेपाली
8आंध्र प्रदेशअमरावती1 नवंबर 1956तेलुगु
9कर्नाटकबेंगलुरू1 नवंबर 1956कन्नड
10केरलतिरुवनंतपुरम1 नवंबर 1956मलयालम
11पंजाबचंडीगढ़1 नवंबर 1966पंजाबी
12तमिलनाडुचेन्नई1 नवंबर 1956तमिल
13गुजरातगांधीनगर1 मई 1960गुजराती
14महाराष्ट्रमुंबई1 मई 1960मराठी
15नागालैंडकोहिमा1 दिसंबर 1963अंग्रेजी
16हरियाणाचंडीगढ़1 नवंबर 1966हिन्दी
17हिमाचल प्रदेशशिमला25 जनवरी 1971हिन्दी
18त्रिपुराअगरतला21 जनवरी 1972बंगाली, अंग्रेजी, कॉकबोरोक
19मणिपुरइंफाल21 जनवरी 1972मेयती
20मेघालयशिलांग21 जनवरी 1972अंग्रेजी
21सिक्किमगंगटोक16 मई 1975अंग्रेजी, नेपाली
22अरुणाचल प्रदेशईटानगर20 फरवरी 1987अंग्रेजी
23मिजोरमआइजोल21 जनवरी 1972अंग्रेजी, हिन्दी, मिज़ो
24गोवापणजी30 मई 1987कोंकणी
25छत्तीसगढ़रायपुर1 नवंबर 2000हिन्दी
26उत्तराखंडदेहरादून9 नवंबर 2000हिन्दी
27झारखंडरांची15 नवंबर 2000हिन्दी
28तेलंगनाहैदराबाद2 जून 2014तेलुगु

केंद्रशासित प्रदेश राजधानी, स्थापना वर्ष व आधिकारिक भाषा

क्रमांककेंद्रशासित प्रदेशराजधानीकेंद्रशासित प्रदेश
स्थापना वर्ष
आधिकारिक भाषा
1अंडमान एवं निकोबार द्वीप समूहपोर्ट ब्लेयर1 नवंबर 1956अंग्रेजी, हिन्दी, तमिल, तेलुगु
2चंडीगढ़चंडीगढ़1 नवंबर 1966अंग्रेजी, हिन्दी, पंजाबी
3दिल्लीनई दिल्ली1 नवंबर 1956अंग्रेजी, हिन्दी,
4लक्षदीपकावारत्ती1 नवंबर 1956अंग्रेजी, मलयालम
5पुददुचेरीपुददुचेरी16 अगस्त 1962अंग्रेजी, तमिल
6जम्मू कश्मीरश्रीनगर31 अक्टूबर 2019अंग्रेजी, हिन्दी, उर्दू, कश्मीरी
7लद्दाखलेह31 अक्टूबर 2019अंग्रेजी, हिन्दी, लद्दाखी
8दादर नगर हवेली एवं दमन और दीपदमन26 जनवरी 2020अंग्रेजी, हिन्दी, गुजराती

भारत के राज्यों का गठन (Formation of states of India)

इंडिया आजाद होने के बाद वर्ष 1956 तक देश में कुल 14 राज्य और 6 केंद्र शासित प्रदेश थे। आजादी के बाद भी यहाँ पर यूनाइटेड प्रोविंस, सेंट्रल प्रोविंस, बॉम्बे प्रोविंस, मद्रास प्रेसिडेंसी और सेंट्रल इण्डिया स्टेट हुआ करते थे। जैसे-जैसे समय बढ़ता गया भारत के नक़्शे में बदलाव होता गया और ज़रूरतों को देखते हुए नए राज्यों का पुनर्गठन होने लगा। वर्ष 1956 के राज्य पुनर्गठन अधिनियम के साथ भारत के राज्यों को भाषाओं के आधार पर व्यवस्थित किया गया। संविधान में कुछ सुधार के अनुसार जो तीन प्रकार के राज्य हुआ करते थे- भाग ए, भाग बी, भाग सी सभी को एक राज्य के रूप में बदल दिया गया।

  • भाग ए – ऐसे राज्य ब्रिटिश भारत के पूर्व राज्यपालों के क्षेत्रों से संबंधित हैं।
  • भाग बी – ऐसे राज्य जो पूर्व शाही राज्यों के हैं
  • भाग सी – ऐसे राज्य जिनमे पूर्व मुख्य आयुक्त के प्रांत और कुछ रियासतें शामिल थीं।

भारत के राज्यों से सम्बंधित प्रश्न

सवाल:भारत में वर्तमान में कुल कितने राज्य हैं ?
उत्तर: भारत में वर्तमान में कुल 28 राज्य हैं।

सवाल: भारत में वर्तमान में कुल कितने केंद्र शासित प्रदेश है ?
उत्तर: भारत में वर्तमान में कुल 8 केंद्र शासित प्रदेश हैं।

सवाल: भारत में सबसे नया राज्य कौन सा बना है ?
उत्तर: भारत में सबसे नया राज्य तेलंगाना है जिसकी स्थापना 2 जून 2014 को हुई थी।

सवाल: उत्तर प्रदेश को राज्य का दर्जा कब दिया गया था ?
उत्तर: उत्तर प्रदेश राज्य का स्थापन दिवस 24 जनवरी 1950 में दिया गया था।

सवाल: जम्मू कश्मीर को राज्य का दर्जा कब दिया गया था ?
उत्तर: जम्मू कश्मीर को राज्य का दर्जा 31 अक्तूबर 2019 को दिया गया था।

सवाल: मध्य प्रदेश को राज्य का दर्जा कब दिया गया था ?
उत्तर: मध्य प्रदेश को राज्य का दर्जा 1 नवंबर 1956 को दिया गया था।

सवाल: हरियाणा को राज्य का दर्जा कब दिया गया था ?
उत्तर: हरियाणा को राज्य का दर्जा 1 नवंबर 1966 को दिया गया था।

सवाल: अंडमान एवं निकोबार द्वीप समूह में कौन सी भाषा बोली जाती है ?
उत्तर: अंडमान एवं निकोबार द्वीप समूह में अंग्रेजी, हिन्दी, तमिल, तेलुगु भाषाएं बोली जाती है।

Leave a Comment