श्रम सेवा पोर्टल मध्य प्रदेश 2023: labour.mp.gov.in ऑनलाइन पंजीकरण, श्रमिक कार्ड देखे

श्रम सेवा पोर्टल मध्य प्रदेश की शुरुआत राज्य सरकार के अंतर्गत राज्य के निर्माण श्रमिक नागरिकों के लिए की गयी है। इस पोर्टल के अंतर्गत राज्य के सभी श्रमिक नागरिकों को श्रमिक श्रेणी की योजनाओं का लाभ प्रदान करने हेतु श्रमिक नागरिको का डाटाबेस तैयार किया जायेगा। Shram Seva Portal Madhya Pradesh में श्रमिक नागरिक अपना पंजीकरण करके विभिन्न तरह की श्रमिक योजनाओं का लाभ प्राप्त करने में सहायक होंगे। श्रम सेवा पोर्टल लॉन्च करने का मुख्य लक्ष्य है योग्य श्रमिक श्रेणी के नागरिकों तक सभी राज्य एवं केंद्रीय स्तरीय योजनाओं का लाभ प्रदान करना।

श्रम सेवा पोर्टल मध्य प्रदेश 2023: ऑनलाइन पंजीकरण, labour.mp.gov.in श्रमिक कार्ड देखे
श्रम सेवा पोर्टल मध्य प्रदेश 2023: ऑनलाइन पंजीकरण

आज हम आपको अपने इस लेख के माध्यम से श्रम सेवा पोर्टल मध्य प्रदेश ऑनलाइन पंजीकरण, labour.mp.gov.in श्रमिक कार्ड देखे से संबंधित सभी प्रकार की जानकारी को साझा करने जा रहे है। अतः इस पोर्टल से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण जानकारी के लिए आप हमारे इस लेख को अंत तक पढ़े।

श्रम सेवा पोर्टल मध्य प्रदेश 2023

Shram Seva Portal Madhya Pradesh– श्रमिक नागरिकों तक आसानी पूर्वक सभी श्रमिक योजनाओं का लाभ पहुंचाने के लिए यह पोर्टल राज्य स्तर पर विकसित किया गया है। श्रम सेवा पोर्टल में पंजीकृत सभी श्रमिक नागरिकों को एमपी सरकार के माध्यम से सभी प्रकार की योजनाओं का लाभ सुगमता से प्रदान किया जायेगा। पोर्टल में पंजीकृत हुए सभी श्रमिकों के परिवार को विभिन्न तरह की योजनाओं का लाभ दिया जायेगा। जिसमें महिलाओं के लिए प्रसूति योजना से लेकर बच्चों की शिक्षा तक की योजना को शामिल किया गया है। यह पोर्टल राज्य में श्रमिक नागरिकों का डाटाबेस तैयार करने के लिए मदद करेगा।

Highlights of MP Sram Seva Portal

पोर्टल का नामश्रम सेवा पोर्टल मध्य प्रदेश
पोर्टल लॉन्चमध्य प्रदेश सरकार
वर्ष2023
राज्य का नाममध्य प्रदेश
लाभार्थी नागरिकराज्य के श्रमिक श्रमिक श्रेणी के अंतर्गत आने वाले नागरिक
पंजीकरणऑनलाइन, ऑफलाइन
उद्देश्यश्रमिकों को विभिन्न प्रकार की योजनाओं का लाभ प्रदान करना
अधिकारिक वेबसाइटयहां क्लिक करें

श्रम सेवा पोर्टल मध्य प्रदेश 2023 के उद्देश्य

व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp

MP Sram Seva Portal– का मुख्य उद्देश्य है राज्य के श्रमिक नागरिकों को विभिन्न तरह की श्रमिक श्रेणी योजनाओं का लाभ प्रदान करना। इस पोर्टल में पंजीकरण के आधार पर श्रमिकों के डेटाबेस को तैयार किया जायेगा। जिसके आधार पर श्रमिक नागरिकों के लिए कई तरह की योजनाएं संचालित की जाएगी। पोर्टल में पंजीकृत हुए सभी श्रमिक नागरिको को श्रम कार्ड के आधार पर राज्य स्तरीय एवं केंद्रीय स्तरीय दोनों ही योजनाओं का लाभ प्राप्त करने का मौका मिलेगा। श्रम सेवा पोर्टल मध्य प्रदेश के आधार पर श्रमिक श्रेणी के अंतर्गत आने वाले नागरिकों को सभी प्रकार की सुविधाएँ मिलने से उनके जीवन स्तर में सुधार होगा। जिससे उनकी जीवन की राह आसान एवं बेहतर होगी।

एमपी श्रम सेवा पोर्टल के लाभ एवं विशेषतायें

  • labour.mp.gov.in पोर्टल राज्य के श्रमिक नागरिकों को लाभ प्रदान करने हेतु लॉन्च किया गया है।
  • इस पोर्टल के अंतर्गत श्रमिक श्रेणी के अंतर्गत आने वाले नागरिकों का डेटाबेस तैयार किया जायेगा।
  • MP Sram Seva Portal पंजीकृत श्रमिक नागरिकों को विभिन्न तरह की योजना का लाभ लेने का अवसर मिलेगा।
  • पोर्टल में पंजीकृत सभी श्रमिक श्रेणी के परिवारों को बच्चो की शिक्षा हेतु ,बेटी के विवाह हेतु ,एवं महिलाओं की प्रसूति से संबंधी एवं अन्य तरह की सभी महत्वपूर्ण योजनाओं का लाभ प्रदान करने हेतु मदद करेगी।
  • यह पोर्टल पंजीकृत श्रमिक नागरिकों को सभी तरह की योजनाओं का लाभ प्रदान करके उनके जीवन स्तर में सुधार करेगा।
  • विभिन्न तरह की श्रमिक श्रेणी योजनाओं का लाभ मिलने से श्रमिक नागरिक आत्मनिर्भर और सशक्त बनेंगे।
  • श्रम सेवा पोर्टल में पंजीकरण के आधार पर श्रमिक कार्ड के तहत मजदूर नागरिक सभी सुविधाओं का लाभ प्राप्त करने में सहायक होंगे

मध्य प्रदेश श्रम सेवा पोर्टल में उपलब्ध योजनाएं

  • एमपी श्रम सेवा पोर्टल में श्रमिक नागरिकों को लाभांवित करने हेतु विभिन्न तरह की योजनाओं को उपलब्ध किया गया है।
  • शिक्षा हेतु प्रोत्साहन राशि– पोर्टल में पंजीकृत श्रमिक नागरिक के दो बच्चों की शिक्षा हेतु सहायता प्रदान की जाएगी। यह राशि प्रोत्साहन के रूप में बच्चों को 500 रुपये से लेकर 10 हजार रुपये तक प्रदान की जाएगी। इस योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए विद्यार्थी को नियमित रूप से शिक्षण संस्थान में अध्यनरत होना जरुरी है।
  • चिकित्सा सहायता योजना– का लाभ श्रमिक नागरिकों को प्रदान करने हेतु इसमें कई तरह की स्वास्थ्य बीमा योजनाओं को लाभ देने हेतु शामिल किया गया है। इसमें जननी सुरक्षा योजना, दीनदयाल अंत्योदय उपचार योजना ,राज्य एवं बीमारी सहायता निधि आदि योजनाओं को स्वास्थ्य सुविधा का लाभ प्रदान करने हेतु शामिल किया गया है। गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन करने वाले पंजीकृत असंगठित निर्माण श्रमिकों के लिए स्वास्थ्य बीमा योजना का लाभ दिया जायेगा।
  • मेधावी छात्राओं के लिए नकद पुरस्कार योजना– यह योजना श्रमिक नागरिकों के मेधावी बच्चो को नकद पुरस्कार राशि का लाभ प्रदान करने में सहायता करेगी। छात्रों के लिए यह पुरस्कार राशि २ हजार रुपये से लेकर 10 हजार रुपये तक होगी। इसी के साथ मेधावी बालिकाओं के लिए यह राशि 3 हजार रुपये से लेकर 12 हजार रुपये होगी। इस योजना का लाभ केवल उन्ही विद्याथियों को प्रदान किया जायेगा जो नियमित रूप से शिक्षण संस्थानों में अध्यनरत है एवं पढाई में प्रतिभावान है।
  • प्रसूति सहायता योजना– इस योजना के अंतर्गत महिला श्रमिकों को प्रसूति के समय में 45 दिनों का न्यूनतम वेतन प्रदान किया जाता है। इसके साथ ही पोषण भत्ते के रूप में ग्रामीण क्षेत्र में 1400 रुपये की राशि एवं शहरी क्षेत्रों में 1000 रुपये की राशि वितरण की जाती है। इस योजना के तहत पंजीकृत पुरुष श्रमिकों को 15 दिन का न्यूनतम वेतन दिया जाता है। यह योजना श्रमिक महिलाओं को लाभ अधिकतम रूप में 3 प्रसूति के रूप में किया जाता है।
  • विवाह सहायता योजना- के माध्यम से निर्माण श्रमिक की पुत्री के विवाह हेतु वित्तीय सहायता राशि प्रदान की जाती है। इस योजना के अंतर्गत सामूहिक विवाह में बेटी का विवाह करने पर 25 हजार रुपये की सहायता राशि लाभार्थी श्रमिक नागरिकों को प्रदान की जाती है। इस योजना हेतु विवाह की प्रस्तावित तिथि से पहले लाभार्थी बालिका को आवेदन करना होगा।
  • मृत्यु की दशा में अंत्योष्टि सहायता योजना- निर्माण श्रमिक को आर्थिक सहायता प्रदान करने हेतु एवं उनके जीवन स्तर में सुधार लाने के लिए अंत्योष्टि योजना को शुरू किया गया है। इस योजना के अंतर्गत यदि निर्माण श्रमिक की मृत्यु किसी सामान्य कारणवश होती है और वह 45 वर्ष की कम आयु का है तो यह योजना मृतक निर्माण श्रमिक के परिवार को 75 हजार रुपये की राशि प्रदान करने में सहायता करेगा। यदि श्रमिक व्यक्ति की आयु 45 वर्ष से अधिक है और उसकी मृत्यु सामान्य रूप से होती है तो ऐसी स्थिति में पीड़ित परिवार को 25 हजार रुपये की सहायता राशि प्रदान की जाएगी। श्रमिक की दुर्घटना में मृत्यु होने पर एक लाख रुपये की राशि प्रदान की जाएगी। इसी के साथ यदि पंजीकृत श्रमिक नागरिक की मृत्यु निर्माण कार्य के समय में होती है तो ऐसी स्थिति में उन्हें 2 लाख रुपये की सहायता दी जाएगी।
  • अंत्योष्टि सहायता योजना के माध्यम से यदि निर्माण श्रमिक कार्य करते समय अपंग हो जाता है तो ऐसी स्थिति में उन्हें 75 हजार रुपये की वित्तीय सहायता राशि प्रदान की जाएगी। मृत्यु की स्थिति में तत्कालीन रूप से अंत्योष्टि योजना के तहत कार्य करने हेतु श्रमिक के परिवार को 5 हजार रुपये की सहायता राशि प्रदान की जाती है।

श्रम सेवा पोर्टल मध्य प्रदेश 2023 हेतु पात्रता

  • केवल मध्य प्रदेश राज्य के मूल निवासी श्रमिक नागरिक श्रम पोर्टल में पंजीकरण कर सकते है।
  • श्रम सेवा पोर्टल में पंजीकरण करने के लिए श्रमिक श्रेणी के नागरिक रजिस्ट्रेशन करने हेतु पात्र है।
  • labour.mp.gov.in में पंजीकृत सभी श्रमिक नागरिकों को सभी प्रकार की योजनाओं का लाभ लेने हेतु योजना की पात्रता एवं शर्तों का पालन करना भी अनिवार्य होगा।

आवेदन करने हेतु दस्तावेज

  • आवेदक व्यक्ति का मूल निवास प्रमाण पत्र
  • परिवार का वार्षिक आय प्रमाण पत्र
  • आवेदक व्यक्ति का आधार कार्ड
  • राशन कार्ड
  • बैंक अकाउंट से संबंधी विवरण
  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • मोबाइल नंबर

श्रम सेवा पोर्टल मध्य प्रदेश 2023 ऑनलाइन पंजीकरण

Shram Seva Portal Madhy Pradesh में ऑनलाइन पंजीकरण करने की प्रक्रिया उपलब्ध नहीं की गयी है। लाभार्थी श्रमिक नागरिक नीचे दिए गए स्टेप्स के आधार पर श्रम पोर्टल में अपना पंजीकरण कर सकते है।

  • श्रम सेवा पोर्टल मध्य प्रदेश में पंजीकरण करने हेतु की आधिकारिक वेबसाइट में विजिट करें।
  • अब पंजीकरण करने के लिए वेबसाइट के होम पेज में form के ऑप्शन में क्लिक करें।
  • नए पेज में registration form के विकल्प में क्लिक करें।
  • इसके बाद Download Link के ऑप्शन में क्लिक करें।
  • फॉर्म डाउनलोड करने के बाद इसका प्रिंट ले।
  • अब पंजीकरण करने के लिए फॉर्म में पूछी गयी सभी महत्वपूर्ण जानकारी को दर्ज करें।
  • फॉर्म में सभी महत्वपूर्ण जानकारी भरने के बाद अपनी पासपोर्ट साइज फोटो एवं अन्य सभी महत्वपूर्ण दस्तावेजों को फॉर्म के साथ अटैच कर संबंधित निर्माण श्रमिक कार्यालय में पंजीकरण फॉर्म को सबमिट कराएं।
  • पंजीकरण सफल होने के बाद आप सभी श्रमिक श्रेणी योजनाओं का लाभ उठा सकते है।

MP Sram Seva Portal श्रमिक कार्ड ऐसे देखे ?

  • मध्य प्रदेश श्रम सेवा पोर्टल में श्रमिक कार्ड देखने के लिए की आधिकारिक वेबसाइट में जाएँ।
  • वेबसाइट में जाने के पश्चात होम पेज में पंजीकृत श्रमिक कार्ड के सेक्शन में श्रमिक कार्ड नंबर अथवा नाम लिखे।
  • इसके बाद view details के ऑप्शन में क्लिक करें। एमपी श्रमिक कार्ड चेक
  • अब श्रमिक कार्ड से संबंधित सभी जानकारी आपके स्क्रीन में मौजूद होगी।
  • इस तरह आसान प्रक्रिया के आधार पर आप एमपी श्रमिक कार्ड की डिटेल्स चेक कर सकते है।

श्रम सेवा पोर्टल में लॉगिन ऐसे करें

  • एमपी श्रम सेवा पोर्टल में लॉगिन करने हेतु पोर्टल की labour.mp.gov.in आधिकारिक वेबसाइट में विजिट करें।
  • वेबसाइट में विजिट करने के पश्चात होम पेज में login के विकल्प में क्लिक करें।
  • इसके बाद लॉगिन हेतु अपना यूजर नेम और पासवर्ड दर्ज करके दिए गए कैप्चा कोड को भरें
  • अब लॉगिन के विकल्प में क्लिक करें।
  • इस तरह से श्रम सेवा पोर्टल में लॉगिन करने की प्रक्रिया पूर्ण हो जाएगी।
श्रम सेवा पोर्टल मध्य प्रदेश 2022

मध्य प्रदेश श्रम सेवा पोर्टल से संबंधित प्रश्न उत्तर

श्रम सेवा पोर्टल मध्य प्रदेश 2023 में राज्य के कौन से नागरिक पंजीकरण कर सकते है ?

एमपी राज्य के वह सभी नागरिक श्रम सेवा पोर्टल में अपना पंजीकरण कर सकते है जो श्रमिक वर्ग के अंतर्गत आते है एवं जो निर्माण कार्य का काम करते है।

व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp
श्रम सेवा पोर्टल में पंजीकरण के आधार पर नागरिकों को क्या लाभ प्राप्त होंगे ?

पोर्टल में पंजीकृत हुए सभी श्रमिक नागरिकों को विभिन्न तरह की श्रमिक श्रेणी योजनाओं का लाभ प्राप्त करने का मौका मिलेगा।

MP Sram Seva Portal का मुख्य उद्देश्य क्या है ?

मध्य प्रदेश श्रम सेवा पोर्टल का मुख्य उद्देश्य पंजीकृत निर्माण कामगार श्रमिक नागरिकों को सभी श्रमिक श्रेणी योजनाओं से बेहतर सुविधा प्रदान करना। पोर्टल में पंजीकृत हुए सभी श्रमिक नागरिकों को सुगमता से सभी योजनाओं का लाभ लेने का मौका मिलेगा।

श्रम सेवा पोर्टल में श्रमिक नागरिक कैसे अपना पंजीकरण कर सकते है ?

श्रमिक नागरिक श्रम सेवा पोर्टल में ऑफलाइन तरीके से अपना पंजीकरण कर सकते है। इसके लिए श्रमिक व्यक्ति को भवन एवं सनिर्माण कार्यालय में जाकर आवेदन करना होगा।

Leave a Comment