Saral Portal Haryana: सरल पोर्टल Login & Registration (saralharyana.gov.in)

देश की राज्य सरकारें अपने राज्य के सभी नागरिकों के लिए किसी न किसी प्रकार की योजनाएं जारी करती रहती है जिससे उन्हें हर सुविधा व सेवा आसानी से प्राप्त हो सके। ऐसे ही हरियाणा सरकार ने राज्य में रह रहे नागरिकों को कई प्रकार की सुविधाएं देने के लिए Saral Portal Haryana को शुरू किया है। नागरिक सभी सुविधाएं व सेवाएं एक ही मंच यानि सरल पोर्टल पर प्राप्त कर सकेंगे। सरकार द्वारा पोर्टल पर राज्य के सभी विभागों की 500 से अधिक सेवाओं को शामिल किया गया है।

इसके लिए आवेदक को पोर्टल पर पंजीकरण करवाना आवश्यक है तभी वह सभी सेवाओं का लाभ प्राप्त कर सकते है। अगर आप भी पोर्टल पर उपलब्ध सेवाओं का लाभ पाना चाहते है तो आपको सरल पोर्टल हरियाणा (Saral Portal Haryana) पर जाकर रजिस्ट्रेशन करवाना आवश्यक है।

Saral Portal Haryana: सरल पोर्टल Login & Registration (saralharyana.gov.in)

आज हम आपको पोर्टल से सम्बंधित सभी जानकारियों जैसे: सरल पोर्टल हरियाणा क्या है, सरल पोर्टल हरियाणा ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कैसे करें, Saral Portal Haryana से मिलने वाले लाभ एवं विषेशताएं, आवश्यक दस्तावेज, ऑनलाइन एप्लीकेशन ट्रैक करने की प्रक्रिया, सरल हरियाणा पोर्टल लॉगिन कैसे करें आदि के बारे में बताने जा रहे है। यदि आपको और अधिक जानकारी जाननी है तो आप हमारे द्वारा लिखे गए आर्टिकल को अंत तक अवश्य पढ़े।

सरल पोर्टल हरियाणा – Saralharyana.gov.in

saralharyana.gov.in पोर्टल राज्य के सभी नागरिकों के लिए बनाया गया है। यह योजना नागरिकों के लिए बहुत ही लाभदायी है। सरल पोर्टल हरियाणा राज्य के नागरिकों के लिए सिंगल सर्विस डिलीवरी प्लेटफार्म है। यह एक ऑफिसियल वेबसाइट है। पोर्टल के माध्यम से आवेदक कई सेवाएं जैसे: राशन कार्ड, डेरी लोन, पेंशन आदि सेवाओं की लिस्ट पीडीऍफ़ के माध्यम से डाउनलोड भी कर सकते है। इसमें काफी सारी सेवाएं नागरिक प्राप्त कर सकेंगे और इसके अलावा कई सारे दस्तावेज बनाने हेतु आवेदन भी कर सकेंगे।

सरकार सभी कार्यों को डिजिटल माध्यम से पूरा करने की कोशिश कर रही है। सभी सेवाओं का लाभ लेने के लिए आवेदक को इधर-उधर जाने की आवश्यकता नहीं होगी। आवेदक अपने कंप्यूटर व मोबाइल के जरिये ऑनलाइन माध्यम से पंजीकरण कर सकते है और लाभ प्राप्त कर सकते है इससे उनका समय और पैसे दोनों की बचत हो सकेगी।

राज्य हरियाणा
पोर्टल सरल पोर्टल हरियाणा
विभाग इलेक्ट्रॉनिक्स एंड सूचना विभाग
श्रेणी राज्य सरकारी योजना
लाभ लेने वाले राज्य के नागरिक
उद्देश्य ऑनलाइन माध्यम से सुविधा प्रदान करना
आधिकारिक वेबसाइट saralharyana.gov.in
Saral Portal Haryana

Saralharyana.gov.in पोर्टल को शुरू करने का उद्देश्य

पोर्टल को शुरू करने का उद्देश्य यह है कि सभी सेवाओं व सुविधाओं को नागरिक ऑनलाइन माध्यम से प्राप्त कर सके। जैसा की आप जानते है नागरिकों को अपने दस्तावेजों व अन्य जानकारी जानने के लिए अलग-अलग कार्यालय के बार-बार चक्कर काटने पड़ते थे और कई बार कार्यालय आना पड़ता था इससे उन्हें कई सारी परेशानियाँ व दिक्कतों का सामना करना पड़ता था और उनका समय और पैसे दोनों की बर्बादी होती थी। इसी समस्या को देखते हुए सरकार ने पोर्टल को लांच किया जिसके माध्यम से वह सभी सुविधा और सेवा एक ही पोर्टल पर प्राप्त कर सकते है।

यदि आवेदक को कोई भी दस्तावेज बनवाना होगा तो वह आसानी से पोर्टल पर आवेदन कर सकते है या उन्हें किसी भी फॉर्म की आवेदन स्थिति जाननी होगी तो भी वह आसानी से उसकी जानकारी ऑनलाइन माध्यम से प्राप्त कर पाएंगे।

Saral Portal Haryana से मिलने वाले लाभ एवं विषेशताएं

सरल पोर्टल हरियाणा से मिलने वाले लाभ एवं विषेशताएं इस प्रकार से है:

  • सरकार द्वारा पोर्टल पर राज्य के सभी विभागों की 500 से अधिक सेवाओं को शामिल किया गया है।
  • हरियाणा राज्य के नागरिकों के लिए यह पोर्टल एक सिंगल सर्विस डिलीवरी प्लेटफार्म है।
  • आवेदक को कोई भी दस्तावेज बनवाना होगा तो वह आसानी से पोर्टल पर आवेदन कर सकते है।
  • आवेदक को अपने किसी भी प्रकार के डाक्यूमेंट्स बनाने के लिए कार्यालय के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे।
  • ऑनलाइन माध्यम से आवेदन करने पर आवेदक के समय और पैसे दोनों की बचत हो सकेगी।
  • आवेदक अपने मोबाइल व कंप्यूटर के माध्यम से पोर्टल पर पंजीकरण व लॉगिन कर सकते है।
  • अगर आवेदक किसी भी योजना का आवेदन करता है तो वह कही से भी अपने फॉर्म की आवेदन स्थिति चेक कर सकते है।
  • ऑनलाइन माध्यम से जानकारी प्राप्त करके आवेदक आत्मनिर्भर बन सकेंगे।
  • सभी कार्य डिजिटल माध्यम से पूरा करने पर देश का विकास हो सकेगा।
  • सरल पोर्टल पर नागरिकों को 40 डिपार्टमेंट से जुडी योजनाओं की जानकारी ऑनलाइन माध्यम द्वारा प्राप्त ही सकेगी।

अंत्योदय सरल पोर्टल सेवा हेतु आवश्यक दस्तावेज

नागरिकों को पोर्टल पर जारी सेवाओं का लाभ प्राप्त करने के लिए आवश्यक दस्तावेजों की जानकारी होनी चाहिए जिससे वह आसानी से सेवाओं का लाभ ले सके। हम आपको दस्तावेजों की जानकारी के बारे में बताने जा रहे है। आवश्यक दस्तावेज इस प्रकार से है:

आधार कार्ड रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पासपोर्ट साइज फोटो
आयु प्रमाणपत्र जाति प्रमाणपत्र आय प्रमाणपत्र
राशन कार्ड मूलनिवास प्रमाणपत्र
Saral Portal Haryana

Saral Haryana पोर्टल पर उपलब्ध सेवाएं

सरकार ने हरियाणा पोर्टल पर नागरिकों के लिए कई सेवाओं को शुरू किया है। आवेदक पोर्टल पर लॉगिन करके पेंशन हेतु, योजनाओं हेतु और सेवाओं हेतु आवेदन कर सकते है। सेवाओं की सूची इस प्रकार से है:

  1. विवाह प्रमाणपत्र
  2. राशन कार्ड आवेदन हेतु
  3. निवास प्रमाणपत्र
  4. वृदावस्था सम्मान भत्ता
  5. आय प्रमाणपत्र
  6. जातिप्रमाण पत्र
  7. नया बिजली कनेक्शन
  8. साइकिल योजना
  9. डीलर पॉइंट रजिस्ट्रेशन
  10. डॉ अमेडकर मेधावी छात्र योजना
  11. इंदिरा गाँधी महिला शक्ति अवार्ड
  12. मुख्यमंत्री विवाह शक्ति अवार्ड
  13. लाड़ली आपकी बेटी हमारी बेटी

सरल पोर्टल पर उपलब्ध विभाग

सरल पोर्टल पर उपलब्ध विभाग की जानकारी इस प्रकार से है:

सामाजिक न्याय और अधिकारिता बोर्ड ऑफ़ स्कूल एजुकेशन हरियाणा हाउसिंग बोर्ड बागवानी विभाग हरियाणा राज्य कृषि विपणन बोर्ड हरियाणा महिला विकास निगम
विज्ञान और प्रौघोगिकी विभाग डेरी एंड पशुपालन स्वास्थ्य सेवा विभाग अनुसूचित जाति वित्त और विकास निगम हरियाणा श्रम कल्याण बोर्ड वन विभाग हरियाणा
सैनिक और अर्ध सैनिक कल्याण विभाग कृषि विभाग हरियाणा पिछड़ा वर्ग और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग कल्याण विभाग खाध एवं आपूर्ति विभाग वित्त विभाग मत्सय विभाग
ग्रामीण विभाग महिला एवं बाल विकास विभाग रोजगार विभाग दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम धर्मार्थ कार्य भवन एवं अन्य निर्माण श्रमिक बोर्ड
राजस्व विभाग SC/OBC कल्याण शहरी स्थानीय निकाय टाउन एंड कंट्री प्लानिंग पर्यटन विभाग खेल और युवा मामले
उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम अक्षय ऊर्जा विभाग जन सम्पर्क विभाग स्वर्जनिक स्वास्थ्य और इंजिनीरिंग प्रिंटिंग और स्टेशनरी विभाग पुलिस विभाग
श्रम विभाग उद्योग एवं वाणिज्य विभाग
Saral Portal Haryana

सरल पोर्टल हरियाणा ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कैसे करें?

अगर आप भी saralharyana.gov.in पोर्टल पर ऑनलाइन पंजीकरण करना चाहते हो तो हम आपको इसकी रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया की जानकारी के बारे में बताने जा रहे है। पोर्टल पर पंजीकरण की प्रक्रिया जानने के लिए दिए गए स्टेप्स को फॉलो करें।

  1. आवेदक को सबसे पहले सरल हरियाणा पोर्टल की आधिकारिक वेबसाइट (saralharyana.gov.in) पर जाना है।
  2. जिसके बाद आपके सामने वेबसाइट का होम पेज खुल जायेगा।
  3. होम पेज पर आपको लॉगिन के सेक्शन पर जाकर न्यू यूजर रजिस्ट्रेशन हियर के दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करना है। सरल हरियाणा पोर्टल
  4. क्लिक करने के पश्चात आपके सामने पंजीकरण फॉर्म खुल जायेगा।
  5. आपको रजिस्ट्रेशन फॉर्म में पूछी गयी जानकारी जैसे: अपना नाम, ईमेल ID, मोबाइल नंबर, पासवर्ड, स्टेट और कैप्चा कोड आदि को भरना है। हरियाणा सरल पोर्टल रजिस्ट्रेशन
  6. अब आप वेलिडेट पर क्लिक कर दें।
  7. क्लिक करते ही आपकी पंजीकरण प्रक्रिया पूरी हो जाएगी।

Saral Haryana लॉगिन करने की प्रक्रिया

लॉगिन करने की प्रक्रिया जाने के लिए हमारे द्वारा दिए गए स्टेप्स को पूरा पढ़े।

  • सबसे पहले सरल हरियाणा पोर्टल की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • अब आपके सामने वेबसाइट का होम पेज खुल जायेगा।
  • होम पेज पर आपको लॉगिन के सेक्शन पर जाकर लॉगिन ID, पासवर्ड और कैप्चा कोड को भर देना है। हरियाणा सरल पोर्टल लॉगिन रजिस्ट्रेशन
  • और सब्मिट बटन पर क्लिक कर देना है।
  • क्लिक करते ही आप लॉगिन हो जायेंगे।

ऑनलाइन एप्लीकेशन ट्रैक करने की प्रक्रिया

  1. ऑनलाइन एप्लीकेशन ट्रैक करने के लिए सरल हरियाणा पोर्टल की आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करें।
  2. यहाँ आपके सामने वेबसाइट का होम पेज खुल जायेगा।
  3. होम पेज पर आपको ट्रैक एप्लीकेशन ऑनलाइन के दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  4. क्लिक करने के बाद आपके सामने नया पेज खुल जायेगा।
  5. नए पेज पर आपको अपना डिपार्टमेंट, सर्विस एप्लीकेशन रेफरेंस ID को भरना होगा। saral-hariyana login process
  6. जिसके बाद आप चेक स्टेटस पर क्लिक कर दें।
  7. क्लिक करते ही आवेदन स्थिति की जानकारी आपके स्क्रीन पर आजायेगी।

स्कीम/सर्विस लिस्ट कैसे देखें?

आवेदक को सबसे पहले सरल हरियाणा पोर्टल की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। जिसके बाद आपके सामने वेबसाइट का होम पेज खुल जायेगा। होम पेज पर आपको स्कीम/सर्विस लिस्ट के दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करना है। क्लिक करने के पश्चात आपके सामने नया पेज खुल जायेगा। नए पेज पर आपको कीवर्ड, डिपार्टमेंट, स्कीम/सर्विस को भरना होगा। जिसके बाद आपको सर्च पर क्लिक कर देना है। क्लिक करते ही सम्बंधित जानकारी आप स्क्रीन पर देख सकेंगे।

परफॉरमेंस डैशबोर्ड देखने की प्रक्रिया

  • सबसे पहले सरल हरियाणा पोर्टल की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • अब आपके सामने वेबसाइट का होम पेज खुल जायेगा।
  • होम पेज पर आपको परफॉरमेंस डैशबोर्ड के दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करना है।
  • क्लिक करने के पश्चात आपके सामने नया पेज खुल जायेगा।
  • नए पेज पर आप परफॉरमेंस डैशबोर्ड की जानकारी स्क्रीन पर देख सकते है।

Saral Haryana हरियाणा से जुड़े प्रश्न/उत्तर

सरल पोर्टल हरियाणा क्या है?

हरियाणा सरकार ने राज्य में रह रहे नागरिकों को कई प्रकार की सुविधाएं देने के लिए सरल पोर्टल हरियाणा को शुरू किया है। यह एक ऑनलाइन प्लेटफार्म है। राज्य के नागरिक सभी सुविधाएं व सेवाएं एक ही मंच यानि सरल पोर्टल पर प्राप्त कर सकेंगे।

Saral Portal हरियाणा की आधिकारिक वेबसाइट क्या है?

सरल पोर्टल हरियाणा की आधिकारिक वेबसाइट saralharyana.gov.in है।

क्या अन्य राज्य के नागरिक पोर्टल पर पंजीकरण करके सेवाओं का लाभ प्राप्त कर सकते है?

जी नहीं, अन्य राज्य के नागरिक सरल पोर्टल पर पंजीकरण करके सेवाओं का लाभ प्राप्त नहीं कर सकते है, केवल हरियाणा राज्य के मूलनिवासी नागरिक पोर्टल पर सभी सेवाओं व सुविधाओं का लाभ प्राप्त कर सकते है।

पोर्टल पर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करने की प्रकिया क्या होगी?

सरल पोर्टल पर आवेदक ऑनलाइन माध्यम से रजिस्ट्रेशन कर सकते है। पंजीकरण प्रकिया हमने अपने लेख में विस्तारपूर्वक बता दी है यदि आप पंजीकरण प्रक्रिया जानना चाहते है तो हमारे द्वारा लिखे आर्टिकल को अंत तक अवश्य पढ़े।

सरल पोर्टल से सम्बंधित हेल्पलाइन नंबर क्या है?

सरल पोर्टल से सम्बंधित हेल्पलाइन नंबर 1800-2000-023 है। अगर आवेदक को पोर्टल से सम्बंधित किसी भी प्रकार की जानकारी या किसी भी प्रकार के सवाल का जवाब जानने है तो वह दिए गए नंबर पर संपर्क कर सकते है। इसके अलावा दी गयी ईमेल ID : saral.haryana@gov.in पर भी ईमेल भेज सकते है।

क्या नागरिक सरल हरियाणा एप्लीकेशन की स्थिति SMS द्वारा चेक कर सकते है?

जी हाँ, नागरिक सरल हरियाणा एप्लीकेशन की स्थिति SMS द्वारा चेक कर सकते है। इसके लिए आवेदक को रजिस्टर्ड मोबाइल से SARAL टाइप करना है और 7738299899 पर भेज देना होगा। अगर आवेदक रजिस्टर्ड मोबाइल से एप्लीकेशन स्थिति चेक नहीं कर रहे तो उन्हें SARAL लिख के 7738299899 भेज दें। जिसके बाद एप्लीकेशन स्थिति आपको sms द्वारा प्राप्त हो जाएगी।

हमने आपको सरल पोर्टल हरियाणा से जुडी सभी जानकारी विस्तारपूर्वक बता दी है अगर आपको से सम्बंधित जानकारी अच्छी लगी हो तो आप हमे मैसेज करके बता सकते है और यदि आपको इससे सम्बंधित कोई भी सवाल पूछने है तो आप हमे कमेंट बॉक्स में कमेंट करके बता सकते है हम आपके सभी सवालों का जवाब जरूर देंगे।

ऐसी ही सरकारी और गैर सरकारी योजनाओं की जानकारी पाने के लिए हमारी वेबसाइट pmmodiyojanaye.in को बुकमार्क जरूर करें।

Leave a Comment