Paymanager Rajasthan Pay Manager Login: राजस्थान पेमैनेजर लॉगइन कैसे करे @paymanager.rajasthan.gov.in

राज्य के सरकारी कर्मचारियों को ऑनलाइन कई सुविधाएँ Pay Manager पोर्टल के माध्यम से प्रदान की जाती है। Rajasthan Pay Manager पर विभिन्न क्षेत्रो में कार्यरत कर्मचारी को सैलरी, कटौतियां,पेंशन व अवकाश, इनकम टेक्स आदि के विवरण से जुडी जानकारी को ऑनलाइन उपलब्ध कराया जाता है।

Paymanager Rajasthan Pay Manager Login
Paymanager Rajasthan Pay Manager Login

पोर्टल पर उपलब्ध सभी सेवाओं का ऑनलाइन लाभ लेने के लिए राज्य के कर्मचारियों को राजस्थान पेमैनेजर पर लॉगइन करना होगा।

राजस्थान पेमैनेजर लॉगइन कैसे करे ? आज हम आपको इसके प्रोसेस के बारे में बातएंगे। साथ ही साथ paymanager.rajasthan.gov.in पर उपलब्ध सेवाओं की जानकारी भी आपको आर्टिकल में दी जाएगी।

Paymanager क्या है ?

व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp

राजस्थान राज्य सरकार द्वारा राज्य के सरकारी कर्मचारियों के लिए Paymanager नाम का पोर्टल शुरू किया गया है। पे मैनेजर पोर्टल पर राज्य के सरकारी कर्मचारियों को कई सुविधाएँ दी गयी हैं।

इस पोर्टल पर राजस्थान राज्य के सरकारी कर्मचारी अपना वेतन विवरण को देख सकेंगे। पे- मैनेजर पोर्टल सरकारी कर्मचारियों को वेतन बिल तैयार करने की सुविधा देता है। साथ ही साथ डीए एरियर, बोनस, एरियल और लीव इनकैशमेंट बिल की भी सुविधा मिलती है।

राजस्थान सरकार के इस पोर्टल पर कर्मचारियों को उनके वेतन से जुड़ा विवरण प्राप्त होगा और वह अपनी मंथली इनकम में कितनी कटौती की गई है इसकी जानकारी भी देख सकते हैं।

व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp

इतना ही नहीं राज्य सरकार के कर्मचारियों को उनके वेतन से जुड़ा पूरा विवरण पोर्टल पर मिल जाएगा जैसे कर्मचारियों को अपनी सैलरी सीट के बारे में ऑनलाइन पता लगेगा। कर्मचारी अपने वेतन से काटे गए पेंशन फंड और टैक्स इसके बारे में भी पोर्टल के माध्यम से जान सकेंगे।

Key Highlights of Paymanager Rajasthan Portal

पोर्टल का नामपे मैनेजर (Pay manager )
सम्बंधित राज्यराजस्थान
पोर्टल से संबधित विभागवित्त विभाग (Finance Department) राजस्थान
पोर्टल पर उपलब्ध सेवाएंSalary Slip, DA Arrear, Pay Bill,Bonus आदि
पोर्टल लांच कियाराजस्थान राज्य सरकार
उद्देश्यराजस्थान में सभी सरकारी कर्मचारियों को पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन वेतन से जुडी सेवाएं उपलब्ध कराना।
लाभार्थीराज्य के सरकारी कर्मचारी
आधिकारिक वेबसाइटpaymanager.rajasthan.gov.in

राजस्थान पेमैनेजर लॉगइन कैसे करे ?

यदि आप यह राजस्थान के सरकारी कर्मचारी हैं और पे मैनेजर पोर्टल का लाभ लेना चाहते हैं, तो इसके लिए आपको सबसे पहले राजस्थान पेमैनेजर पोर्टल पर लॉग इन करना होगा।

लॉग इन करने के बाद आप इस पोर्टल पर दी गई सभी सेवाओं का लाभ ले सकते हैं। आईये जानते हैं लॉगिन प्रोसेस के बारे में –

  • सबसे पहले ऑनलाइन लॉगिन हेतु paymaster पोर्टल की आधिकारिक वेबसाइट aymanager.rajasthan.gov.in पर विजिट करना होगा।
  • जैसे ही आप पोर्टल की आधिकारिक वेबसाइट पर पहुंच जायेंगे इसका होम पेज खुलेगा। जहाँ आपको स्क्रीन के दाहिनी ओर लॉगिन सेक्शन दिखाई देगा।
  • इस लॉगिन सेक्शन पर आपको अपना यूजर आईडी और पासवर्ड डालना है और दिए गए कॅप्टचा बॉक्स में कॅप्टचा को सही से भरना है।
    paymanager login
  • कैप्चा को भरने के बाद नीचे दिए गए विकल्प में से किसी एक को चुनें जैसे-
    • Employee
    • Department
    • DDO
    • Sub DDO
    • Digital
    • HOD /Sub HOD  
  • ऑप्शन को सेलेक्ट करने के बाद अब आपको लॉगिन के बटन पर क्लिक करना होगा।
  • अब आप पोर्टल पर लॉगिन हो जायेंगे।

Paymanager Bank Registration

राज्य के सरकारी कर्मचारियों को अपने सैलरी का विवरण पेमेनेजर पोर्टल पर ऑनलाइन आसानी से उपलब्ध किया जाता है। लेकिन इसके लिए आपको बैंक रजिस्ट्रेशन की आवश्यकता होगी। Paymanager Bank Registration के लिए आपको नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करना होगा –

  • आपको सबसे पहले राजस्थान के paymaster पोर्टल की आधिकारिक वेबसाइट paymanager.rajasthan.gov.in पर विजिट करना होगा।
  • वेबसाइट पर विजिट करते ही आपको लॉगिन सेक्शन दिखाई देगा।
  • login सेक्शन के ठीक नीचे आपको bank registration का विकल्प दिखाई देगा।
  • आपको अब इसे बैंक रजिस्ट्रेशन के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।paymanager bank reg
  • जैसे ही आप Paymanager के Bank Registration ऑप्शन पर क्लिक करते हैं तो आपकी स्क्रीन पर नया पेज खुलेगा।
  • इस नए पेज (रजिस्ट्रेशन पेज )पर आपको निम्नलिखित जानकारियों को भरना है –
    • अपना नाम
    • यूजरनेम
    • यूजरटाइप
    • बैंक या ट्रेजरी
    • ट्रेजरी या बैंक का कोड
    • एड्रेस
    • ईमेल आईडी
    • फोन नंबर
    • ऑफिस का नाम
    • मोबाइल नंबर
  • पासवर्ड डालें और इसे पासवर्ड को कंफर्म करें।
  • मोबाइल नंबर डालने के बाद अब आप को वेरीफाई कांटेक्ट के बटन पर क्लिक करना है।
  • जैसे ही आप वेरीफाई कांटेक्ट के बटन पर क्लिक करते हैं आपके मोबाइल नंबर पर एक ओटीपी भेजा जाएगा और इस ओटीपी को आपको वेरीफाई करना है।
  • वेरीफाई करने के बाद आपका पे मैनेजर पोर्टल पर बैंक रजिस्ट्रेशन का प्रोसेस पूरा हो जायेगा।

Rajasthan Pay Manager पोर्टल के उद्देश्य

  • पे-मैनेजर पोर्टल राजस्थान सरकार द्वारा शुरू किया गया है।
  • इस पोर्टल का मुख्य उद्देश्य कर्मचारियों को वेतन से जुड़े सभी विवरण को उपलब्ध कराना है।
  • कर्मचारियों को उनके सैलरी स्लिप और वेतन से जुड़े सभी दस्तावेजो को पेपरलेस बनाना है।
  • सभी सरकारी कर्मचारियों को घर बैठे उनके सैलरी से जुडी जानकारी ऑनलाइन उपलब्ध करना है।

Rajasthan Paymanager Salary Slip Pdf कैसे डाउनलोड करें?

राज्य के कर्मचारी अपना Pay manager Rajasthan Salary Slip Pdf Download आसानी से पोर्टल के माध्यम से कर सकेंगे। पेमेनेजर राजस्थान पोर्टल से सैलरी स्लिप डाउनलोड करने के लिए नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करें –

  • सबसे पहले आपको राजस्थान पे मैनेजर पोर्टल की ऑफिसियल साइट paymanagerddo.rajasthan.gov.in पर विजिट करना होगा।
  • जैसे ही आप राजस्थान के पे-मैनेजर पोर्टल पर विजिट करेंगे आपके सामने इस वेबसाइट का मुख्य पेज खुल जाएगा।
  • मुख्य पेज पर आपको लॉगइन सेक्शन दिखाई देगा।
  • लॉगिन सेक्शन में आपको यूजर आईडी और पासवर्ड डालना है।
  • यूजर आईडी और पासवर्ड डालने के बाद आपको कैप्चा कोड को कैप्चा बॉक्स में भरना है।
  • कैप्चा कोड पर जाने के बाद आप लॉगिन बटन पर क्लिक करें।
  • जैसे ही आप लॉगिन करेंगे आपके सामने पेमैनेजर का डैशबोर्ड खुलकर आ जाएगा।
  • इस डैशबोर्ड में आप एंप्लॉय कार्नर (Employee Corner) के सेक्शन पर क्लिक करें।
  • एम्पलाई कॉर्नर पर क्लिक करने के बाद आपको इसके लिए ड्रॉपडाउन पर एंप्लॉय रिपोर्ट (employee report )पर के ऑप्शन पर क्लिक करना है।
  • employee report के ऑप्शन के नीचे दिए पेस्लिप (pay slip) के ऑप्शन दिखाई देगा उस पर क्लिक करें।
  • जैसे ही आप पे स्लिप पर क्लिक करेंगे आपके सामने नई स्क्रीन खुल जाएगी।
  • यहां पर आपको कुछ जानकारियां को भरना होगा। जैसा -जैसे-महीना, वर्ष, वित्तीय वर्ष आदि।
  • सभी जानकारी को भरने के बाद सबमिट के बटन पर क्लिक करना होगा।
  • अब आपके सामने आपकी सैलरी शीट खुल जाएगी आप इस शीट को यहाँ से आसानी से डाउनलोड भी कर सकते है।

GA 55 एम्प्लोयी डिटेल्स कैसे देखें ?

राजस्थान पी मैनेजर पोर्टल पर GA 55 एम्प्लोयी डिटेल्स कैसे देखें इसके लिए आपको नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करना होगा-

  • सबसे पहले आपको पे-मैनेजर पोर्टल राजस्थान की ऑफिशियल वेबसाइट paymanager.rajasthan.gov.in पर विजिट करना है।
  • जैसे ही आप पे-मैनेजर राजस्थान पोर्टल पर विजिट करेंगे आपके सामने लॉगिन सेक्शन दिखाई देगा।
  • इस लॉगइन सेक्शन में आपको अपने यूजर आईडी और पासवर्ड डालना है।
  • पासवर्ड डालने के बाद कैप्चा को कॅप्टचा बॉक्स में भरना है।
  • अब लॉगइन बटन पर क्लिक करें।
  • जैसे ही आप लॉगिन कर देते हैं आपकी स्क्रीन पर पोर्टल का डेशबोर्ड दिखाई देगा।
  • यहाँ आपको मेनू बार में एंपलाई रिपोर्ट्स के ऑप्शन पर क्लिक करना है क्लिक करते ही इसका ड्रॉपडाउन में आपको कई सारे विकल्प दिखाई देंगे।
  • आपको employee report के विकल्प के नीचे GA 55 Employee Details का ऑप्शन दिखाई देगा इस पर क्लिक करें।
  • क्लिक करने के बाद आपको कर्मचारी का नाम ,साल (जिस साल का विवरण चाहते हैं) का चयन करें।
  • जैसे ही आप नाम ,साल चुन लेंगे आपके सामने नाम आएगा इसपर क्लिक करें और एस्टिमेटेड व नॉन एस्टिमेटेड ऑप्शन का चयन करें।
  • इसके बाद फाइल का चयन करें जैसे -एक्सेल, वर्ड या pdf आदि।
  • फाइल पर क्लिक करने के बाद आपकी फाइल डाउनलोड हो जाएगी।
  • इस प्रकार आप GA 55 एम्प्लोयी डिटेल्स को आसानी से पे-मैनेजर पोर्टल पर आसानी से देख सकेंगे।

पे मैनेजर पोर्टल का पासवर्ड रिसेट कैसे करें ?

यदि आप अपने पे-मैनेजर पोर्टल का पासवर्ड भूल चुके हैं तो आपको यदि पासवर्ड भूल जाने से आप परेशान है तो आपको परेशान होने की आवश्यकता नहीं है। आप अपना पासवर्ड आसानी से रिसेट कर सकते है।

इसके लिए नीचे दिए स्टेप्स को फॉलो करें –

  • पासवर्ड रिसेट करने के लिए आपको एक बार फिर से पे-मैनेजर की आधिकारिक वेबसाइट paymanagerddo.rajasthan.gov.in पर आना होगा।
  • इस वेबसाइट पर आपको लॉगिन विकल्प पर आना होगा।
  • लॉगिन विकल्प के पास नीचे की और आपको forgat password (एम्प्लोयी लॉगिन) के ऑप्शन पर क्लिक करना है।
  • अब आपके सामने नई स्क्रीन खुल जाएगी।
  • यहाँ आपके सामने password reset form खुल जायेगा। paymanager password
  • अब आपको आप इसमें एंप्लॉय आईडी (Employee Id ) ,बैंक अकाउंट नंबर (Bank Account Number ), और डेट ऑफ बर्थ (Date of Birth ) डालना है।
  • डेट ऑफ बर्थ डालने के बाद मोबाइल नंबर डालें और सेंड ओटीपी की ऑप्शन पर क्लिक करें।
  • अब आपके मोबाइल नंबर पर एक पासवर्ड आएगा। इस ओटीपी को बॉक्स में भरें।
  • इसके बाद सबमिट डिटेल्स बटन पर क्लिक करें।
  • अब आपसे नया पासवर्ड माँगा जायेगा।
  • अब आप अपना नया पासवर्ड बनाये। नया पासवर्ड को दुबारा से कन्फर्म पासवर्ड के बॉक्स में भरें।
  • अब अंत में कन्फर्म बटन पर क्लिक करें।
  • कन्फर्म करते ही अब आपका पासवर्ड रिसेट हो जायेगा।

पैमेनेजर मोबाइल एप्लीकेशन (PayManager Employee Details)

राजस्थान सरकार द्वारा राज्य के कर्मचारियों को पोर्टल में मिलने वाली सुविधा को आसानी से उपलब्ध करने हेतु आधिकारिक PayManager Employee Details Application को लांच किया है।

कर्मचारी यह एप्लीकेशन अपने फ़ोन पर गूगल प्ले स्टोर पर जाकर इनस्टॉल कर सकते हैं। इस मोबाइल एप्लीकेशन के माध्यम से आप अपना पेय स्लिप, GA-55 विवरण, SI and GPF Deduction व personal details को आसानी से चेक कर सकेंगे।

  • मोबाइल एप्लीकेशन डाउनलोड के लिए आपको सबसे पहले अपने फ़ोन की गूगल प्ले स्टोर एप्लीकेशन पर जाना है।
  • अब आपको प्ले स्टोर के सर्च बॉक्स में paymanager टाइप करना है।
  • आपके सामने कई सारी एप्लीकेशन खुल जाएँगी आपको यहाँ से राजस्थान सरकार के वित्तीय विभाग द्वारा लांच की गयी मोबाइल एप्लीकेशन PayManager Employee Details पर क्लिक करना होगा।
  • अब आपको PayManager Employee Details एप्लीकेशन के सामने दिए इनस्टॉल बटन पर क्लिक करना है।
  • कुछ ही समय में यह एप्लीकेशन आपके फ़ोन पर डाउनलोड हो जाएगी।
  • अब आप मोबाइल एप्लीकेशन में आप अपना यूजर आई डी व पासवर्ड डालकर इस एप्लीकेशन के माध्यम से भी सैलरी स्लिप और अन्य जानकारियों को देख सकेंगे।

Rajasthan Pay Manager से सम्बंधित प्रश्न –

पे -मेनेजर क्या है?

पे -मेनेजर पोर्टल को राजस्थान सरकार के वित्तीय विभाग द्वारा लांच किया गया है। सरकार द्वारा इस पोर्टल के माध्यम से सरकारी कर्मचारियों को उनके वेतन से जुडी सभी प्रकार की जानकारियों को ऑनलाइन देख सकेंगे। इसके माध्यम से कर्मचारी अपना HR से संबधित विवरण ऑनलाइन देख सकते हैं।

PayManager का लाभ कौन ले सकेंगे?

राज्य के सरकारी कर्मचारियों को पे -मेनेजर पोर्टल का लाभ मिलेगा। इसके लिए उन्हें पोर्टल पर लॉगिन।

राजस्थान पे -मेनेजर की ऑफिसियल वेबसाइट क्या है ?

पे -मेनेजर राजस्थान की आधिकारिक वेबसाइट paymanagerddo.rajasthan.gov.in है।

Leave a Comment