7 Colors of Rainbow in Hindi | इंद्रधनुष के सात रंगों के नाम हिंदी में

जैसे की आप जानते होंगी कि जब भी बारिश आती है, तो पूरा मौसम सुहाना हो जाता है और बारिश होने के बाद आसमान में इंद्रधनुष (Rainbow) दिखाई देता है। जो की बहुत ही खूबसूरत और आकर्षित होता है। रंग बिरंगे इन्द्रधनुष को देखना हर किसी को अच्छा लगता है। ये सुन्दर दृश्य अकसर बरसात के समय में देखने को मिलता है इन्द्रधनुष सात रंगों से मिलकर बना होता है। ये सात रंग बहुत मनमोहक और सुंदर होते है। जिनसे नजरे नहीं हटती है, मन करता है बस देखते रहे। क्या अपने कभी सोचा है कि इन्द्रधनुष कैसे आता है, और इसमें सात रंग क्यों दिखते है, अगर नहीं जानते है तो आज हम आपको अपने आर्टिकल के माध्यम से 7 Colors of Rainbow के बारें में बताएगे। उसके लिए हमारे आर्टिकल को विस्तारपूर्वक अंत तक पढ़े।

7 Colors of Rainbow in Hindi | इंद्रधनुष के सात रंगों के नाम हिंदी में
seven colours of rainbow | इंद्रधनुष के सात रंगों के नाम हिंदी में

इंद्रधनुष (Rainbow) कब आता है?

जैसे की हम जानते है कि हमारी धरती पेड-पोधों, हरियाली, झरने, नदियाँ, पहाड़ और पर्वत से भरी हुई है। ये सब कुछ प्रकृति की देन है। वैसे ही आपने बरसात में इन्द्रधनुष देखा होगा। Rainbow अकसर हलकी बारिश या बारिश बंद होने के बाद नजर आता है। ये सुन्दर नजारा कभी-कभी ही देखने को मिलता है।

इंद्रधनुष (Rainbow) क्या होता है?

दोस्तों जैसा कि हम जानते है इन्द्रधनुष बरसात के मौसम में दिखाई देता है, पर अपने कभी सोचा है कि ये सिर्फ इस समय ही क्यों दिखाई देता है। ये इसलिए होता है, जब हलकी बारिश के साथ-साथ थोड़ी धुप निकल आती है तो सूरज का प्रकाश बारिश की बूंदों के साथ टकरा जाती है, टकराने के बाद वह सात रंगों में परिवर्तित हो जाती है। उसे ही Rainbow कहते है। इन्द्रधनुष एक बहुरंगी चाप है जो हलकी बारिश की बूंदो से बनती है। इन्द्रधनुष आसमान में किसी एक जगह पर नहीं होता है। क्योंकि यह एक ऑप्टिकल भ्रम है, जो हमें आसमान में एक जगह होने का प्रतीक लगता है। इन्द्रधनुष निकलने के बाद पूरा वातावरण ही बदल जाता है। पेड़-पौधे खिलने लगते है। चिड़िया चहचहाने लगती है, मोर नाचने लगते है।

व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp

इसे भी जानें :- वर्षा ऋतु पर निबंध

7 Colors of Rainbow (इंद्रधनुष)

जैसा की सभी लोगों ने देखा होगा कि इन्द्रधनुष में सात रंग होते है। इन्द्रधनुष का नजारा बहुत ही खूबसूरत और आकर्षित होता है। Rainbow के प्रत्येक रंगों का अलग-अलग महत्व है जो की आपको आगे बताता जायेगा। इन्द्रधनुष के सात रंगों के नाम नीचे टेबल में दिए गए है। जिन्हें आप आसानी से पढ़ सकते है।

S.NO.Hindi English wavelength of colors ( तरंगदैर्ध्य )
1लालRed625 – 740 nm
2नारंगीOrange 585 – 620 nm
3पीलाYellow570 – 590 nm
4हराGreen 500 – 565 nm
5नीलाBlue 440 – 490 nm
6जामुनीIndigo380 – 420 nm
7बैंगनीViolet355 – 390 nm

7 Colors of Rainbow के प्रकार

इन्द्रधनुष 2 प्रकार के होते है :-

व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp
  • प्राथमिक इन्द्रधनुष
  • द्वितीयक इन्द्रधनुष

प्राथमिक इन्द्रधनुष – इस Rainbow ने लाल रंग सबसे ऊपर और बैंगनी रंग सबसे नीचे होता है।

द्वितीयक इन्द्रधनुष – द्वितीयक इन्द्रधनुष थोड़ा धुंधला दिखाई देता है। इसमें Rainbow के समय बैंगनी रंग सबसे और लाल रंग सबसे नीचे दिखाई देता है।

इंद्रधनुष (Rainbow) कैसे बनता है?

इंद्रधनुष अकसर बरसात के समय में बनता है। इन्द्रधनुष सूर्य के विपरीत दिशा में बनता है, और इसका आकार वृत्ताकार की तरह होता है। Rainbow सुबह के समय में पश्चिमी और शाम को पूर्व दिशा में बनता है। जब आसमान में थोड़ी नमी रहती है या फिर जब हलकी बारिश आती है तो सूरज की किरणें इन बूंदों पर इस प्रकार से गिरती है कि इंद्रधनुष का निर्माण होता है।

7 Colors of Rainbow के बारे में कुछ खास बातें –

  1. लाल रंग (Red) – लाल रंग इन्द्रधनुष में सबसे ऊपर होता है। लाभ रंग का विक्षेपण सबसे कम होता है इसलिए ये रंग ऊपर होता है। लाल रंग को उत्साह, साहस, उमंग, स्नेह और अग्नि का प्रतीक माना जाता है।
  2. नारंगी रंग (Orange) – नारंगी रंग इन्द्रधनुष में दूसरे नंबर पर आता है। नारंगी रंग खुशी, वीरता, ऊर्जा, प्रेरणा और गौरव का प्रतीक माना जाता है।
  3. पीला रंग (Yellow) – इंद्रधनुष का तीसरा रंग पीला होता है, ये रंग डर, निराशा, ज्ञान, विद्या और  रचनात्मक क्षमता को नियंत्रित करता है। हमारे हिंदू धर्म में पीले रंग का बहुत महत्व है।
  4. हरा रंग (Green) – इन्द्रधनुष का ऊपर से चौथा रंग हरा होता है। यह रंग ऊर्जा, समृद्धि, शांति, दया और खुशहाली की प्रस्तुत करता है।
  5. नीला रंग (blue) -इंद्रधनुष का ऊपर से पांचवा रंग नीला होता है। यह रंग सम्मान, नम्रता, इच्छाशक्ति, धैर्य और समझदारी को दर्शाता है।
  6. जमुनी रंग (Indigo) – इन्द्रधनुष में ऊपर से छठवां रंग जामुनी आता है। यह रंग ख़ुशी, सफलता, शांति, योग्यता, वफ़ादारी और निडरता को दर्शाता है।
  7. बैंगनी रंग (Violet) – इन्द्रधनुष ने ऊपर से सातवां रंग बैंगनी आता है। ये रंग मानवता, विवेक, ध्यान, प्रेम और आत्मत्याग को दर्शाता है।

इंद्रधनुष के सात रंगों से जुड़े सवालों के जवाब (FAQs)

Rainbow में कितने रंग होते है?

Rainbow में सात रंग होते है। ये सात रंग इस प्रकार से है जैसे – लाल, नारंगी, पीला, हरा, नीला, जमुनी और बैंगनी रंग है।

इन्द्रधनुष कब बनता है?

जब धरती पर हल्की बारिश होती है, या फिर जब बारिश बंद हो जाती है। इसके बाद प्रकर्ति में इन्द्रधनुष बनता है।

Rainbow का पहला और सातवां रंग कैसा होता है?

Rainbow का पहला रंग लाल और सातवां रंग बैंगनी होता है।

इन्द्रधनुष में पीला रंग क्या दर्शाता है?

Rainbow में पीला रंग भय, निराशा, ज्ञान, आत्मविश्वास और बुद्धिमता को दर्शाता है।

Leave a Comment