पंजाब लेबर कार्ड रजिस्ट्रेशन : Punjab Labour Card Apply Online, ई-लेबर पोर्टल

सरकार देश के हर एक नागरिक के लिए सभी तरह की सुविधाएं देने का हर एक प्रयास करती रहती है। वह नागरिकों के लिए कई सारी योजनाओं को शुरू करती रहती है। इसी तरह पंजाब सरकार ने ई-लेबर ऑनलाइन पोर्टल को शुरू किया है। NIC (नेशनल इन्फार्मेटिक्स सेंटर) और श्रम विभाग द्वारा पोर्टल को संचालित किया जाता है। इस पोर्टल के तहत राज्य के जितने भी मजदूर व श्रमिक लोग है वह अपना रजिस्ट्रेशन करवा सकते है और अपना लेबर कार्ड भी बनवा सकते है। आपको बता दें लेबर कार्ड के जरिये आवेदक पंजाब सरकार द्वारा शुरू की गयी सभी सरकारी योजनाओं का लाभ आसानी से ले सकेंगे। अगर आप भी योजनाओं का लाभ प्राप्त करना चाहते है और पंजीकरण करना चाहते है तो आप पोर्टल की आधिकारिक वेबसाइट pblabour.gov.in पर जाकर आवेदन करना होगा।

इसे भी पढ़ें :- पंजाब वृद्धावस्था पेंशन आवेदन

पंजाब लेबर कार्ड रजिस्ट्रेशन : Punjab Labour Card Apply Online, ई-लेबर पोर्टल
Punjab Labour Card Apply Online

पोर्टल पर बिना रजिस्ट्रेशन किये आवेदक पंजाब सरकार द्वारा जारी योजनाओं का लाभ नहीं ले सकेंगे इसलिए पंजीकरण करवाना अनिवार्य है। हम आपको पोर्टल से सम्बंधित सभी जानकारी जैसे: पंजाब लेबर कार्ड रजिस्ट्रेशन कैसे करें, ई-लेबर पोर्टल से मिलने वाले लाभ, Punjab E Labour Portal पंजीकरण हेतु पात्रता, आवश्यक दस्तावेज आदि के बारे में बताने जा रहे है। यदि आप जानकारी जानना चाहते है तो आप आर्टिकल को अंत तक अवश्य पढ़े।

पंजाब लेबर कार्ड रजिस्ट्रेशन

व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp

पोर्टल को राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र द्वारा बनाया गया है। इसका निर्माण राज्य में रह रहे श्रमिकों के लिए किया गया है, उनके जीवन को और अधिक बेहतर बनाना सरकार का लक्ष्य है। यह ई-लेबर पोर्टल राज्य के श्रमिकों के लिए बहुत ही उपयोगी साबित होगा। राज्य के कर्मचारियों व श्रमिकों को पंजीकरण करवाना है जिसके बाद जो भी पंजीकृत लाभार्थी होंगे वह इसका लाभ पा सकते है। पोर्टल के जरिये मिलने वाले लाभ राशि आवेदक के बैंक खाते मे ट्रांसफर की जाएगी। आवेदक को लाभ पाने के लिए व पंजीकरण करने के लिए किसी भी कार्यालय के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे वह आसानी से अपने मोबाइल व कंप्यूटर द्वारा ऑनलाइन माध्यम से रजिस्ट्रेशन करवा सकेंगे।

इसे भी जानें : पंजाब किसान कर्ज माफी लिस्ट नई कृषि ऋण माफी योजना लाभार्थी सूची

राज्यपंजाब
आर्टिकलपंजाब लेबर कार्ड रजिस्ट्रेशन
पोर्टलई-लेबर पोर्टल
के द्वारापंजाब सरकार द्वारा
विभागश्रम विभाग
लाभ लेने वालेराज्य के श्रमिक व मजदूर लोग
उदेश्यसभी सरकारी योजनाओं का लाभ प्रदान करवाना
श्रेणीराज्य सरकारी योजना
आवेदन प्रक्रियाऑनलाइन मोड
आधिकारिक वेबसाइटclick here

लेबर कार्ड बनाना क्यों जरुरी है?

राज्य में ऐसे कई श्रमिक लोग है जिनकी आर्थिक स्थिति ठीक नहीं है और वह आर्थिक रूप से कमजोर है उन सभी के लिए लेबर कार्ड को बनाया गया है। आवेदक 5 साल के लिए मज़दूर कार्ड रजिस्टर्ड करवा सकते है। पंजाब सरकार ने राज्य के श्रमिकों के लिए कई अन्य योजना जैसे: शगुन योजना, अंत्योष्टि सहायता योजना, श्रमिक नागरिकों के बच्चों को साइकिल देना, वजीफा योजना आदि को जारी किया है जिसका लाभ लेने के लिए उन्हें लेबर कार्ड बनवाना जरुरी होगा।

व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp

पोर्टल को शुरू करने का उद्देश्य

पोर्टल को शुरू करने का लक्ष्य यही है कि पहले श्रमिकों को सरकार द्वारा जारी की गयी योजनाओं का लाभ प्राप्त करने के लिए लेबर कार्ड बनवाने के लिए कार्यालय के चक्कर काटने पढ़ते थे जिससे उन्हें कई मुसीबतों का सामना करना पड़ता था और उनका समय और पैसे दोनों की बर्बादी होती थी, इन्ही सभी परेशानियों को देखते हुए सरकार ने ऑनलाइन पोर्टल की सुविधा जारी की जिसके माध्यम से श्रमिक आसानी कही से भी पोर्टल पर जाकर लेबर कार्ड बनवाने के लिए रजिस्ट्रेशन कर सकते है और लाभ प्राप्त कर सकते है।

श्रमिकों के लिए जारी की गयी योजनाएं

राज्य सरकार ने श्रमिकों के जीवन को और अधिक बेहतर बनाने के लिए कई सारी योजनाओं को जारी किया है जिससे उनके स्वास्थ्य व परिवार के सदस्यों की आर्थिक स्थिति सुधर सकेगी। आज हम आपको श्रमिकों के लिए उपलब्ध योजनाओं के बारे में बताने जा रहे है जो इस प्रकार से है:

  1. अंत्योष्टि सहायता योजना : इस योजना के तहत यदि किसी श्रमिक के परिवार के सदस्य में से किसी की भी मृत्यु हो जाती है तो उसके अंतिम संस्कार का सारा ख़र्चा सरकार द्वारा पूरा किया जायेगा। सरकार इस योजना के तहत श्रमिक के परिवार को 20 हजार रूपए की आर्थिक सहायता राशि प्रदान करती है।
  2. साइकिल योजना : साइकिल योजना के तहत राज्य सरकार श्रमिकों के बच्चों को फ्री में साइकिल प्रदान करेगी जो बच्चे 10 वी व 12 वी कक्षा में पढ़ रहे है उन्हें यह साइकिल दी जाएगी। जिससे वह आसानी से कही भी जा सकते है। बच्चों को यह लाभ केवल एक बार ही दिया जायेगा।
  3. शगुन योजना : सरकार इस योजना के तहत श्रमिक परिवार की दो बेटियों के विवाह के लिए सहायता धनराशि प्रदान करेगी। इसके अंतर्गत बेटी को 31 हजार रुपये उसकी विवाह के समय शगुन के रूप में दिए जायेंगे जिससे उन्हें थोड़ी मदद मिल सकेगी। इस योजना का लाभ पाने के लिए श्रमिक की बेटी को स्वयं योजना के लिए पंजीकरण करवाना होगा तभी उन्हें यह अनुदान मिल सकेगा।
  4. वजीफा योजना : इस योजना के तहत श्रमिक परिवार के बच्चों को सरकार उन्हें पहली कक्षा से लेकर उनकी डिग्री प्राप्त करने तक की राशि प्रदान करेगी। हर साल वजीफा योजना के तहत लाभार्थियों को 3 हजार से 70 हजार तक की धनराशि दी जाती है।

लेबर कार्ड व पोर्टल से मिलने वाले लाभ एवं विषेशताएं

आज हम आपको लेबर कार्ड से मिलने वाले लाभ व पोर्टल से मिलने वाले लाभों के बारे में बताने जा रहे है। अगर आप इन सभी लाभों को जानना चाहते है तो आप हमारे द्वारा दिए गए स्टेप्स को ध्यानपूर्वक भरना होगा।

  • पोर्टल पर जितने भी पंजीकृत श्रमिक होंगे उनके कक्षा 9 से 12 कक्षा में पढ़ने वाले बच्चों को सरकार मुफ्त में साइकिल देगी।
  • लेबर कार्ड ऑनलाइन ई-लेबर पोर्टल के जरिये आसानी से बन जाता है।
  • आवेदक के पास स्वयं का बैंक खाता होना बहुत जरुरी है जो आधार कार्ड से लिंक होना अनिवार्य होगा।
  • अगर आवेदक पंजाब राज्य के निवासी है तो मज़दूर कार्ड के जरिये आप सरकार द्वारा जारी सभी योजनाओं का लाभ आसानी से ले सकेंगे।
  • ई-लेबर पोर्टल को श्रम कल्याण विभाग द्वारा संचालित किया जाता है।
  • आवेदक ऑनलाइन पोर्टल पर वार्षिक रिटर्न दाखिल करना, स्व-प्रमाणीकरण योजना के ऑप्शन, फैक्ट्री विंग की तरफ से सारा निरीक्षण आदि जैसी सुविधाओं का लाभ ले सकते है।
  • ऑनलाइन माध्यम के जरिये आवेदक निरीक्षण रिपोर्ट (इंस्पेक्शन) भी देख सकते है और उसे डाउनलोड भी कर सकते है।
  • श्रमिकों व कर्मचारियों को सरकारी योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए पंजीकरण करवाना जरुरी है।
  • ऑनलाइन माध्यम से आवेदन करने पर आवेदक के पैसे व समय दोनों ही बच सकेंगे।
  • आवेदक आसानी से ऑनलाइन माध्यम के जरिये रजिस्ट्रेशन करवा सकते है।

पंजाब लेबर कार्ड पंजीकरण हेतु पात्रता

अगर आप भी पोर्टल पर पंजीकरण करना चाहते है तो आपको इसकी पात्रता के बारे में जानकारी पता होनी चाहिए जिससे आप आसानी से रजिस्ट्रेशन कर सकते है। पात्रता जानने के लिए दिए गए स्टेप्स को ध्यानपूर्वक पढ़े।

  1. पंजीकरण करने के लिए आवेदक के पास सभी ओरिजिनल दस्तावेज और उनकी फोटोकॉपी होनी चाहिए।
  2. ई-लेबर पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन करने के लिए श्रमिक पंजाब राज्य का मूल निवासी होना जरुरी है।
  3. आवेदक की पंजीकरण प्रक्रिया पूरी होनी बहुत जरुरी है तभी आवेदक का लेबर कार्ड बन सकेगा।
  4. आवेदक श्रमिक की महीने की आय 15000 या उससे कम होनी चाहिए।
  5. बिना मजदूर कार्ड के कोई भी श्रमिक योजनाओं का लाभ नहीं ले सकता।
आवश्यक दस्तावेज

आवेदक को लाभ प्राप्त करने के लिए दस्तावेजों के बारे में जानकरी होनी बहुत जरुरी है जिसके माध्यम से आप आसानी से आवेदन कर सकेंगे। हम आपको योजना से जुड़े दस्तावेजों के बारे में जानकारी देने जा रहे है जो इस प्रकार से है:

मूलनिवास प्रमाणपत्रपासपोर्ट साइज फोटोबैंक अकाउंट नंबर
आधार कार्डरजिस्टर्ड मोबाइल नंबरपहचान पत्र: वोटर id कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, पैन कार्ड
बैंक पासबुकआय प्रमाणपत्रपरिवार के सदस्य का आधार कार्ड

पंजाब लेबर कार्ड रजिस्ट्रेशन (ई-लेबर पोर्टल) कैसे करे?

अगर आप भी ई-लेबर पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन करना चाहते है तो आप हमारे द्वारा दिए गए स्टेप्स को ध्यानपूर्वक देखें।

  • सबसे पहले आवेदक को ई-लेबर पोर्टल की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
  • जिसके बाद आपके सामने वेबसाइट का होम पेज खुल कर आजायेगा।
  • होम पेज पर आपको क्रिएट न्यू यूजर के दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करना है। punjab-e-labour-card-online-apply
  • क्लिक करने के पश्चात आपके सामने नया पेज खुल कर आजायेगा।
  • आपको नए पेज पर न्यू यूज़र रजिस्ट्रेशन फॉर्म में पूछी गयी जानकारी जैसे: यूजर टाइप, यूजरनाम, अपना नाम, ईमेल ID, कंट्री, मोबाइल नंबर और कैप्चा कोड को भरना है। पंजाब लेबर कार्ड रजिस्ट्रेशन
  • सभी जानकारी भरने के बाद आपको सबमिट बटन पर क्लिक कर देना है।
  • क्लिक करते ही आपकी पंजीकरण की प्रोसेस पूरी हो जाएगी।
  • जिसके पश्चात आप यूजर नेम और पासवर्ड डाल के लॉगिन कर सकते है और अन्य जानकारी प्राप्त कर सकते है।

फीडबैक देने की प्रक्रिया

  1. फीडबैक देने के लिए सबसे पहले ई-लेबर पोर्टल की ऑफिसियल वेबसाइट पर विजिट करें।
  2. यहाँ आपके सामने होम पेज खुल कर आजायेगा।
  3. होम पेज पर आप फीडबैक के ऑप्शन पर क्लिक कर दें।
  4. क्लिक करते ही आपके समाने अगले पेज पर फीडबैक का फॉर्म खुल कर आजायेगा।
  5. आप फीडबैक फॉर्म में पूछी गयी जानकारी जैसे: डिपार्टमेंट टाइप, ईमेल id, मोबाइल नंबर, नाम, इंडस्ट्री नाम, डिस्क्रिप्शन, स्टेट आदि को भर दें।
    punjab-labour-card
  6. सभी जानकरी भरने के पश्चात आप सबमिट फीडबैक पर क्लिक कर दें।

इसे भी जानें : पंजाब अनाज खरीद पोर्टल : ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन

कांटेक्ट डिटेल्स

  • आवेदक को ई-लेबर पोर्टल की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
  • जिसके बाद आपके सामने वेबसाइट का होम पेज खुल कर आजायेगा।
  • होम पेज पर आप कांटेक्ट अस के ऑप्शन पर क्लिक कर दें।punjab-e-labour-card-contact-number
  • क्लिक करते ही आपके समाने कांटेक्ट नंबर की डिटेल्स खुल कर आजायेगी।

पंजाब लेबर कार्ड रजिस्ट्रेशन से जुड़े प्रश्न/उत्तर

ई-लेबर पोर्टल किसके द्वारा संचालित किया जाता है?

ई-लेबर पोर्टल को श्रम कल्याण विभाग द्वारा संचालित किया जाता है।

क्या इस पोर्टल पर अन्य राज्य के श्रमिक पंजीकरण करवा सकते है?

जी नहीं, ई-लेबर पोर्टल पर अन्य राज्य के श्रमिक पंजीकरण नहीं करवा सकते है, केवल जो श्रमिक पंजाब राज्य के मूलनिवासी होंगे वही इसका आवेदन कर सकते है।

पंजाब लेबर कार्ड रजिस्ट्रेशन करने की आधिकारिक वेबसाइट क्या है?

पंजाब लेबर कार्ड रजिस्ट्रेशन करने की आधिकारिक वेबसाइट https://pblabour.gov.in है।

पोर्टल को शुरू करने का क्या लक्ष्य है?

पोर्टल को शुरू करने का लक्ष्य यही है कि श्रमिकों को सरकार द्वारा जारी की गयी योजनाओं का लाभ प्राप्त करने के लिए लेबर कार्ड बनवाने के लिए कही भी इधर-उधर न भटकना पढ़े।

पंजाब लेबर कार्ड रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया क्या होगी?

पंजाब लेबर कार्ड रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया सरकार ने ऑनलाइन मोड की है। आवेदक पोर्टल की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर पंजीकरण कर सकते है।

सरकार वजीफा योजना के जरिये श्रमिकों के बच्चों को कितने रुपये की वित्तीय राशि देती है?

सरकार वजीफा योजना के जरिये श्रमिकों के बच्चों को हर साल लेबर कार्ड की मदद से 3000 से 7000 रुपये की वित्तीय राशि देती है परन्तु शश्रमिक तभी इन सभी योजनाओं का लाभ ले सकते है जब उनके पास लेबर कार्ड होगा।

पंजाब राज्य सरकार ने श्रमिकों के बच्चों के लिए किन-किन योजनाओं को आरम्भ किया है?

पंजाब राज्य सरकार ने श्रमिकों के बच्चों के लिए कई सारी योजनाओं को शुरू किया है ,हमने अपने लेख में सभी योजनाओं के बारे में विस्तारपूर्वक बताया है। योजनाएं जानने के लिए आर्टिकल को पूरा पढ़े।

हमने आपको पंजाब लेबर कार्ड रजिस्ट्रेशन के बारे में अपने आर्टिकल के माध्यम से सारी जानकारी हिंदी भाषा में प्रदान कर दी है अगर आपको जानकारी पसंद आयी हो तो हमे बता सकते है और पोर्टल से सम्बंधित कोई भी सवाल आपको जानने है तो आप हमे कमेंट करके पूछ सकते है। हम आपके पूछे गए सवालों का जवाब देने की पूरी कोशिश करेंगे।

हेल्पलाइन नंबर

अगर आपको कोई भी समस्या या शिकायत है या पोर्टल से सम्बंधित किसी भी प्रकार के सवाल है तो आप दिए गए हेल्पलाइन नंबर 91-172-2211719 पर कॉल करके अपनी समस्या का समाधान पूछ सकते है

Leave a Comment