Atal Vayo Abhyudaya Yojana- भारत में अभी भी एक ऐसी पीढ़ी है जो अपने सम्मान और जीवन व्यतीत करने के लिए संघर्ष कर रही है। न्यूक्लियर फैमिली का ट्रैंड बढ़ता जा रहा है। समाज में ऐसी स्थिति उत्त्पन्न हो चुकी है की बूढ़े माँ बाप को अपने जीवन यापन के लिए दर -दर की ठोकरें खानी पड़ती है। केंद्र सरकार द्वारा इस समस्या पर ध्यान दिया गया और सीनियर सिटीजन को उचित स्वस्थ्य और सुखी जीवन के साथ-साथ सम्मानजनक जीवन प्रदान करने हेतु अटल वयो अभ्युदय योजना को साल 2021 में शुरू किया गया।
अटल वयो अभ्युदय योजना क्या है? और कैसे वरिष्ठ नागरिकों के लिए यह योजना लाभदायक सिद्ध होगी ? सभी का जबाब आपको इस आर्टिकल में मिल जायेगा। आज इस आर्टिकल में हम आपको अटल वयो अभ्युदय योजना ऑनलाइन आवेदन कैसे करें ? योजना हेतु आवश्यक दस्तावेज, पात्रता सभी के बारे में जानकारी प्रदान करेंगें।
Table of Contents
अटल वयो अभ्युदय योजना क्या है ?
केंद्र सरकार द्वारा साल 2021 में अटल वयो अभ्युदय योजना को शुरू किया गया है। इस योजना का नाम वरिष्ठ नागरिकों के लिए राष्ट्रीय कार्य योजना (national action plan for senior citizen -NAPSrC) से बदलकर “अटल वयो अभ्युदय योजना” रखा गया। इस योजना को देश के वृद्ध नागरिकों के लिए चलाया जा रहा है।
AVYAY यानि Atal Vayo Abhyudaya Yojana बुजुर्ग व्यक्तियों के लिए केंद्र सरकार द्वारा शुरू की गयी एक अम्ब्रेला योजना है। इस योजना के माध्यम से देश में ऐसा समाज बनाना है जिसमें वृद्ध /वरिष्ठ नागरिकों स्वस्थ,सुखी और सम्मानजनक जीवन जी सकें। इस योजना का लाभ 4 लाभ से भी अधिक वरिष्ठ नागरिकों को मिल सकेगा। देश के ऐसे सभी वरिष्ठ /वृद्ध नागरिकों के लिए इस योजना के माध्यम से स्वस्थ्य सम्बंधित जरूरतों के साथ साथ रहन -सहन और अन्य महत्वपूर्ण आवश्यकताओं को पूरा किया जायेगा।
Key Highlights of Atal Vayo Abhyudaya Yojana (AVYAY)
योजना का नाम | अटल वयो अभ्युदय योजना |
योजना की घोषणा | साल 2021 |
नोडल मंत्रालय | सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय |
Atal Vayo Abhyudaya Yojana श्रेणी | केंद्र सरकार |
लाभार्थी | देश के सभी बुजुर्ग नागरिक |
योजना में व्यय | 300 करोड़ |
योजना उद्देश्य | वृद्ध/ बुजुर्ग नागरिकों को स्वस्थ ,सुखी सम्मानजनक जीवन प्राप्त कराना |
सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय आधिकारिक वेबसाइट | socialjustice.gov.in |
अटल वयो अभ्युदय योजना का उद्देश्य
केंद्र की Atal Vayo Abhyudaya Yojana (AVYAY) को देश के वरिष्ठ नागरिकों के जीवन स्तर में सुधार लाने तथा उन्हें सम्मानपूर्वक जीवन व्यतीत करने के लिए शुरू किया गया है। भारत सरकार के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय द्वारा अटल वयो अभ्युदय योजना को निम्नलिखित उद्देश्यों की पूर्ति के लिए शुरू किया गया है –
- इस योजना की सहायता से देश के वरिष्ठ नागरिकों की मदद करना।
- सभी भारतीय बुजुर्गों /वरिष्ठ नागरिकों को मूलभूत आवश्यक सामग्री जैसे भोजन ,पानी ,स्वास्थ्य देखभाल, मनोरंजन आदि की सुविधा देना।
- बेसहारा वरिष्ठ /बुजुर्ग नागरिकों को सुविधाएं उपलब्ध कराना
- ऐसे बुजुर्गों को जोकि परिवार से अलग रह रहे हैं उनके स्वस्थ्य से सम्बंधित समस्याओं को हल करना
- बुजुर्गों की उचित देखभाल करना
- बुजुर्गों को वित्तीय सुरक्षा प्रदान करना
- सीनियर सिटीजन के जीवन और उनकी संपत्ति (Property) की सुरक्षा
AVYAY-अटल वयो अभ्युदय योजना की विशेषताएं
- इस योजना द्वारा माता-पिता और बुजुर्ग नागरिकों के भरण -पोषण और कल्याण अधिनियम, 2007 की धारा 19 तथा 20 को लागू करना है।
- वरिष्ठ नागरिकों के लिए राष्ट्रीय कार्य योजना (national action plan for senior citizen -NAPSrC) की समीक्षा कर इसका नाम “अटल वयो अभ्युदय योजना” किया गया।
- AVYAY के 3 घटक हैं –
- IPSrC -यानि वरिष्ठ नागरिकों के लिए एकीकृत कार्यक्रम
- SAPSrC यानी वरिष्ठ नागरिकों के लिए राज्य कार्य योजना
- RVY -राष्ट्रीय वयोश्री योजना
- बुजुर्गों के लिए इस योजना के तहत आजीविका और कौशल पहलुओं को संचालित करना।
- बुजुर्ग स्वयं सहायता समूह का निर्माण सामाजिक पुनर्निर्माण के उद्देश्य से बनाना।
- बुजुर्गों की देखभाल के लिए योजना के तहत CSR यानि कॉर्पोरेट सोशल रिस्पोंसिबिलिटी फंड चलाना।
योजना के लाभ (Benefits)
- बुजुर्गों के लिए Atal Vayo Abhyudaya Yojana (AVYAY) के तहत राष्ट्रीय हेल्पलाइन की स्थापना की गयी है।
- देश के सभी राज्यों में वृदाश्रमों की स्थापना।
- देश के सभी राज्यों की राजधानियों में Atal Vayo Abhyudaya Yojana (AVYAY) के तहत बुजुर्गों के इलाज के लिए केयर सेंटर स्थापित किये गए हैं।
- इस योजना में 300 करोड़ रुपए के बजट से 4 लाख से भी अधिक बुजुर्गों/वृद्धों को सीधा लाभ मिल सकेगा।
- इस योजना के अंतर्गत देश के वरिष्ठ नागरिकों के लिए एक हेल्पलाइन नंबर भी जारी किया जायेगा जिसकी सहायता से बुजुर्ग।/वृद्ध /वरिष्ठ नागरिकों को किसी चीज की आवश्यकता पड़ने पर दिए गए नम्बरों पर साल कर सहायता ले सकेंगे।
PM Atal Vayo Abhyudaya Yojana Eligibility
- इस योजना का लाभ भारत के नागरिक ही ले सकेंगे। योजना का लाभ लेने के लिए नागरिकों को भारत का निवासी होना आवश्यक है।
- इस योजना का लाभ ऐसे बेसहारा वरिष्ठ /बुजुर्ग नागरिक ले सकेंगे जिनकी कोई संतान नहीं है या जिन्हें उनके घर से निकाल दिया गया हो।
- योजना के अंतर्गत 60 वर्ष से अधिक आयु के नागरिक ही पात्र माने जायेंगे।
- सीनियर सिटीजन /बुजुर्ग महिलाओं को योजना के तहत विशेष प्राथमिकता दी जाएगी।
अटल वयो अभ्युदय योजना में आवेदन हेतु दस्तावेज (Important Documents)
- आधार कार्ड
- मूल निवास प्रमाण पत्र
- स्वास्थ्य सम्बंधित जानकारियां
- आयु को प्रमाणित करने हेतु आयु प्रमाणपत्र
पीएम अटल वयो अभ्युदय योजना ऑनलाइन आवेदन (Online Apply)
अभी इस योजना के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया नहीं दी गयी है। जल्द ही इस योजना हेतु ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू की जाएगी। इस योजना हेतु अभी कोई पोर्टल शुरू नहीं किया गया है जल्द ही इस योजना में आवेदन के लिए पोर्टल जारी किया जायेगा।
देश के बुजुर्ग नागरिक जो बेसहारा हैं और ऐसे बुजुर्ग।/वरिष्ठ नागरिक जिन्हें उनकी संतानों द्वारा घर से बेघर कर दिया गया है उन्हें योजना में आवेदन के लिए थोड़ा इंतजार करना पड़ सकता है क्योंकि अभी इस योजना में आवेदन की ऑनलाइन प्रक्रिया शुरू नहीं की गयी है। जैसे ही इस योजना में ऑनलाइन आवेदन शुरू किये जायेंगे आपको इसकी सूचना हमारे आर्टिकल के माध्यम से दे दी जाएगी। Atal Vayo Abhyudaya Yojana जैसी कल्याणकारी योजना से जुडी अपडेट पाने के लिए pmmodiyojanaye.in को बुकमार्क करना न भूले।
PM Atal Vayo Abhyudaya Yojana से सम्बंधित सवाल (FAQs)-
प्रधानमंत्री अटल वयो अभ्युदय योजना क्या है ?
पीएम वयो अभ्युदय योजना केंद्र सरकार द्वारा शुरू की गयी सरकारी योजनाओं में से एक है जिसे वरिष्ठ नागरिकों के लिए शुरू किया गया है। अभी इस योजना के लिए ऑनलाइन आवेदन सुविधा नहीं है।
अटल वयो अभ्युदय योजना की घोषणा किसके द्वारा की गयी है ?
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमन द्वारा AVAY को शुरू किया गया है।
PM Atal Vayo Abhyudaya Yojana को कब शुरू किया गया ?
साल 2021 में इस योजना की घोषणा की गयी थी।
केंद्र सरकार की अटल वयो अभ्युदय योजना का फायदा किसे होगा ?
PM Atal Vayo Abhyudaya Yojana का लाभ देश के वरिष्ठ नागरिकों को मिलेगा।