Rajasthan Pehchan Portal: जन्म, मृत्यु, विवाह प्रमाण पत्र राजस्थान आवेदन

राजस्थान पहचान पोर्टल की शुरुआत राज्य सरकार द्वारा की। पहचान पोर्टल के माध्यम से राजस्थान सरकार प्रदेश के सभी नागरिकों को विभिन्न महत्वपूर्ण सेवाएं उपलब्ध कराएगी। जैसे की नागरिकों को जन्म प्रमाण पत्र बनाना ( birth certificate), मृत्यु प्रमाण पत्र बनाना (death certificate) और विवाह पंजीकरण हेतु विवाह प्रमाण पत्र (Rajasthan marriage certificate) बनाने आदि की सुविधा प्राप्त होगी। ये सभी सुविधाएं अब प्रदेश के नागरिकों को घर बैठे ही मिल जाएंगी। इस के लिए उन्हें संबंधित कार्यालयों के चक्कर लगाने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी। बस Rajasthan Pehchan Portal पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।

Rajasthan Pehchan Portal: जन्म, मृत्यु, विवाह प्रमाण पत्र राजस्थान आवेदन
Rajasthan Pehchan Portal: जन्म, मृत्यु, विवाह प्रमाण पत्र राजस्थान आवेदन

आज इस लेख में हम आप को Rajasthan Pehchan Portal के बारे में जानकारी देंगे। इस इस लेख के माध्यम से आप जानेंगे की जन्म, मृत्यु और विवाह प्रमाण पत्र (Birth, death, marriage certificate online application ) के लिए कैसे आवेदन करें? आवेदन हेतु कौन कौन से महत्वपूर्ण दस्तावेजों की आवश्यकता होगी ? पोर्टल से क्या लाभ हैं , आदि सभी संबंधित जानकारी आप को इस लेख में मिल जाएगी। अधिक जानने के लिए आप इस लेख को पूरा पढ़ सकते हैं।

Table of Contents

Rajasthan Pehchan Portal 2023

राजस्थान पहचान पोर्टल राज्य के नागरिकों के लिए बहुत ही लाभकारी होगा। नागरिकों की सुविधा का ध्यान रखते हुए राज्य सरकार ने इस पोर्टल की शुरुआत की है। Rajasthan Pehchan Portal 2023 राज्य में जन्म , मृत्यु और विवाह पंजीकरण के लिए एकीकृत पोर्टल है। जिसकी मदद से सभी नागरिक संबंधित प्रमाण पत्र बनाने के लिए उपयोग कर सकते हैं। इसके लिए उन्हें इस पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन करना होगा। इस के अतिरिक्त मोबाइल एप्प के माध्यम से भी नागरिक इन प्रमाण पत्र के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp

Rajasthan Pehchan Portal 2023 राज्य में अब एकमात्र स्रोत है जहाँ सिविल पंजीकरण से संबंधित सूचनायें उपलब्ध होगी। बता दें की राज्य में सभी घटनाओं को पोर्टल पर 12 हजार 500 रजिस्ट्रार , 2700 से ज्यादा सरकारी अस्पतालों/सीएचसी/पीएचसी द्वारा पंजीकृत किया जाता है। प्रदेश के नागरिक 1500 से अधिक प्राइवेट अस्पताल और 80 हजार से अधिक ई–मित्र कियोस्क द्वारा ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन पश्चात सभी नागरिको को संबंधित प्रमाण पत्र डिजिटली हस्ताक्षरित करके वितरित कर दिए जाएंगे। कृपया नागरिक ध्यान रखें की राज्य में अब कोई भी मैन्युअल प्रमाण पत्र जारी नहीं किया जाएगा।

Highlights Of Rajasthan Pehchan Portal

आर्टिकल का नामराजस्थान पहचान पोर्टल
पोर्टल का नामRajasthan Pehchan Portal
संबंधित राज्यराजस्थान
उद्देश्यप्रदेश के नागरिकों को ऑनलाइन प्रमाण पत्र बनवाने की सुविधा प्रदान करना।
लाभार्थीप्रदेश के नागरिक
श्रेणीराज्य सरकार की योजना
पोर्टल से लाभऑनलाइन माध्यम से जन्म , मृत्यु और विवाह प्रमाण पत्र बनाना
वर्तमान वर्ष2023
आधिकारिक वेबसाइटpehchan.raj.nic.in

Rajasthan Pehchan Portal के उद्देश्य

Rajasthan Pehchan Portal की शुरुआत के पीछे राज्य सरकार का उद्देश्य विभिन्न सेवाओं जैसे जन्म, मृत्यु और विवाह पंजीकरण का प्रमाण पत्र आदि को डिजिटल माध्यम से उपलब्ध कराना है। सभी नागरिकों को अब ये महत्वपूर्ण दस्तावेज / सर्टिफिकेट घर बैठे ही ऑनलाइन आवेदन करने पर उपलब्ध हो जाएंगे। पोर्टल के माध्यम से इन सिविल पंजीकरण से जुडी सेवाओं में पारदर्शिता आएगी और यही नहीं समय समय पर प्रगति की रिपोर्ट कर नए तथ्यों के अपडेट भी इसी पोर्टल पर उपलब्ध रहेंगे।

इस पोर्टल के माध्यम से डिजिटल भारत मिशन के अंतर्गत भी इसे एक सशक्त पहल के रूप में देखा जा रहा है। आप की जानकारी के लिए बता दें की जन्म और मृत्यु रजिस्ट्रीकरण अधिनियम, 1969 के प्रावधानों के तहत जन्म/मृत्यु की घटनाओं का पंजीकरण अनिवार्य किया गया है। और पहचान पोर्टल के माध्यम से सभी नागरिक आसानी से इन प्रमाण पत्रों को बनवा सकेंगे।

व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp

राजस्थान संपर्क पोर्टल

Rajasthan Pehchan Portal 2023 के लाभ यहाँ जानें

राजस्थान सरकार द्वारा शुरू किये गए पोर्टल से नागरिकों को बहुत लाभ मिलेगा। इसके उपयोग से प्रदेश के नागरिकों को विभिन्न प्रमाण पत्र बनाने के लिए सुविधा मिल जाएगी। आइये जानते हैं इस पोर्टल से होने वाले लाभ के बारे में। –

  1. राजस्थान के पहचान पोर्टल के माध्यम से सभी नागरिक अपने परिवार के सदस्यों के जन्म प्रमाण पत्र, मृत्यु प्रमाण पत्र और विवाह पंजीकरण का प्रमाण पत्र बनवा सकेंगे।
  2. इन प्रमाण पत्रों को बनाने के लिए किसी को संबंधित कार्यालयों में जाने की आवश्यकता नहीं होगी। अब घर बैठे सभी नागरिक विभिन्न जन्म प्रमाण पत्र बनवा सकेंगे।
  3. जन्म प्रमाण पत्र , मृत्यु प्रमाण पत्र और विवाह पंजीकरण प्रमाण पत्र की आवश्यकता नागरिकों को बहुत सी सरकारी योजनाओं में लाभ लेने के लिए होती है।
  4. आप की जानकारी के लिए बता दें की इस पोर्टल के माध्यम से इन कार्यों में पारदर्शिता आएगी। अब कार्यालयों में प्रमाण पत्र बनाने के लिए किसी को अतिरिक्त पैसा नहीं देना होगा।
  5. राजस्थान पहचान पोर्टल 2023 में आवेदन करने से कम समय में सभी प्रमाण पैर बन जाएंगे। और इसे ऑनलाइन माध्यम से बनने के बाद डाउनलोड कर सकते हैं। और फिर प्रिंट आउट निकाल सकते हैं।
  6. यदि कोई नागरिक इस पोर्टल के माध्यम से जन्म , मृत्यु या विवाह के 21 दिन के भीतर प्रमाण पत्र के लिए आवेदन करता है तो उसे आवेदन शुल्क का भुगतान भी नहीं करना होगा।
  7. आप की जानकारी के लिए बता दें की अब आप घर बैठे अपने एंड्राइड फ़ोन के माध्यम से भी आवेदन कर सकते हैं।

जन्म प्रमाण पत्र (Birth Certificate)

जन्म प्रमाण पत्र बच्चे के जन्म के समय बनाया जाता है। ये प्रमाण पत्र आगे चलकर बहुत से कार्यों में इस्तेमाल किया जाता है। एक बच्चे का ये प्रथम अधिकार माना गया है और ये उसकी पहचान इंगित करता है। आइये जानते हैं इसके लाभ –

  • विद्यालय में प्रवेश के समय इसकी आवश्यकता होती है।
  • रोजगार पाने हेतु आयु का प्रमाण
  • विवाह हेतु आयु का प्रमाण आवश्यक दस्तावेज है
  • अभिभावक की पहचान के लिए
  • मतदाता सूची में नाम जुड़वाने हेतु
  • भामाशाह कार्ड में नाम जुडवाने हेतु
  • पासपोर्ट पाने के लिए
  • ड्राईविंग लाईसेन्स बनवाने हेतु
  • राशन कार्ड में नाम दर्ज करवाने के लिए
  • आधार कार्ड बनवाने हेतु
  • बीमा पॉलिसी प्राप्त करने हेतु

Birth Certificate के लिए महत्वपूर्ण दस्तावेज

यदि आप को भी बच्चे का बर्थ सर्टिफिकेट बनाने के लिए आवेदन करना है तो आप को कुछ जरुरी दस्तावेजों की आवश्यकता होगी। आप की सुविधा के लिए हम यहाँ इन महत्वपूर्ण दस्तावेजों की जानकारी दे रहे है –

  • माता- पिता का आधार कार्ड
  • पते का प्रमाण
  • यदि जन्म के 30 दिवस से एक वर्ष मे आवेदन है तो जिला रजिस्ट्रार की अनुज्ञा हेतु शपथ पत्र
  • यदि जन्म के एक वर्ष के पश्चात आवेदन है तो प्रथम श्रेणी मजिस्ट्रेट का अनुज्ञा हेतु शपथ पत्र
  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • माता पिता का व्यवसाय
  • जन्म तिथि
  • मोबाइल नंबर

जन्म प्रमाण पत्र के लिए ऐसे आवेदन करें

यदि आप जन्म प्रमाण पत्र के लिए आवेदन करना चाहते हैं तो आप को आधिकारिक पोर्टल पर जाकर इस के लिए आवेदन पत्र भरना होगा। लेख में हम आप को जन्म प्रमाण के लिए आवेदन करने की पूरी प्रक्रिया बता रहे हैं –

  • सबसे पहले आप को इसके लिए raj pehchan portal (pehchan.raj.nic.in) पर जाना होगा।
  • पहचान पोर्टल के होम पेज पर आप को आमजन – आवेदन प्रपत्र भरें के विकल्प पर क्लीक करना होगा।
Rajasthan Pehchan Portal
  • अब आप के सामने अगला पेज खुलेगा। यहाँ आप को दिए गए दिशा निर्देशों को पढ़ना होगा। इसके बाद अंत में दिए तीन विकल्पों में से जन्म प्रपत्र के लिए के ऑप्शन पर क्लीक करना होगा।
Rajasthan Pehchan Portal
  • अब अगला पेज खुलेगा। यहाँ आप को दिए गए 4 विकल्पों में से एक का चुनाव करना होगा।
  • यहाँ नए आवेदन हेतु के आगे क्लीक करें। अब दिखाए गए कैप्चा कोड को भरें। और फिर प्रवेश करें के बटन पर क्लीक करें।
राजस्थान पहचान पोर्टल
  • अब आप के सामने जन्म प्रमाण पत्र आवेदन हेतु आवेदन पत्र खुल जाएगा।
राजस्थान पहचान पोर्टल
  • आप को यहां पूछी गयी सभी जानकारी ध्यानपूर्वक भरनी होगी। सभी जानकारी भरने के बाद सबमिट कर दें।
  • इस प्रकार से आप की जन्म प्रमाण पत्र हेतु आवेदन की प्रक्रिया पूरी हो जाएगी ।

मृत्यु प्रमाण पत्र (Death Certificate)

मृत्यु प्रमाण पत्र किसी व्यक्ति की मृत्यु होने पर बनाया जाता है। इसका इस्तेमाल सम्पत्ति के उत्तराधिकार को ट्रांसफर करने के लिए किया जाता है। इसके अतिरिक्त , पेंशन – बीमा आदि के मामलों को निपटाने के लिए जरुरी होता है। संपत्ति दावों को निपटाने के लिए , सामाजिक सुरक्षा के अंतर्गत मिलने वाली अनेक योजनाओं का लाभ प्राप्त करने के लिए और भूमि रूपांतरण के लिए इसकी आवश्यकता होती है।

मृत्यु प्रमाण पत्र (राजस्थान) के लिए कैसे आवेदन करें ?

मृत्यु प्रमाण पत्र के लिए ऐसे आवेदन करें।

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट raj pehchan portal पर जाएँ।
  • होम पेज पर आप को दिए गए विकल्पों में से आमजन – आवेदन प्रपत्र भरें के ऑप्शन पर क्लिक करना है।
  • अब आप के सामने अगला पेज खुलेगा।
  • यहाँ दिए गए दिशा निर्देशों को ध्यान से पढ़ लें।
  • इसके बाद अंत में दिए तीन विकल्पों में से मृत्यु प्रपत्र के लिए के विकल्प पर क्लीक कर दें।
  • अब अगले पेज पर आप को नए आवेदन के ऑप्शन पर क्लीक करना होगा।
  • इसके बाद कैप्चा कोड को भरें और प्रवेश करें पर क्लिक करें।
  • अब आप के सामने मृत्यु प्रमाण पत्र हेतु आवेदन पत्र खुल जाएगा।
  • आप को फॉर्म में पूछी गयी सभी जानकारी भरनी है और अंत में सबमिट कर दें।
  • इस तरह से मृत्यु प्रमाण पत्र हेतु आवेदन की प्रक्रिया पूरी हो जाएगी।

राजस्थान विवाह प्रमाण पत्र हेतु पंजीकरण

विवाह के पंजीकरण हेतु आवेदक यहाँ दी गयी प्रक्रिया के अनुसार आधिकारिक पोर्टल से आवेदन कर सकता है।

  • सबसे पहले आधिकारिक पोर्टल (pehchan.raj.nic.in) पर जाएँ।
  • अब आप होम पेज पर आमजन – आवेदन प्रपत्र भरें के विकल्प पर क्लीक करें।
  • अगले पेज पर आप को दिशा निर्देशों को पढ़ने के बाद नीचे दिए गए तीन विकल्पों में से विवाह प्रपत्र के लिए वाले ऑप्शन का चयन करें।
  • चयन करते ही अगला पेज खुलेगा जहाँ आप को नए आवेदन का चयन करना होगा।
  • इस विकल्प का चयन करते ही आप को कैप्चा कोड भरना है और फर प्रवेश करें के बटन पर क्लिक कर दें।
  • इसके बाद आप के स्क्रीन पर विवाह पंजीकरण का आवेदन पत्र खुल जाएगा।
  • यहाँ पूछी गयी सभी जानकारी भरें। और उसे सबमिट कर दें।
  • आप की विवाह पंजीकरण की प्रक्रया पूरी हो जाएगी।

विवाह पंजीकरण हेतु आवश्यक दस्तावेज

  • आयु प्रमाण पत्र (वर – वधु दोनों का )
  • विवाह पंजीकरण हेतु आवेदन पत्र  
  • वर-वधू की पासपोर्ट साईज दो-दो फोटो एवं 5 X 3 सेमी की संयुक्त फोटो
  • वर-वधू एवं गवाहों के पहचान (आई.डी.) एवं पते के दस्तावेज
  • दो गवाहों के शपथ पत्र नोटेरी से सत्यापित
  • वर-वधू का भूण हत्या न करने का शपथ पत्र

Birth, Death, Marriage Registration Certificate Application Status ऐसे चेक करें

  • सबसे पहले आधिकारिक पोर्टल पर जाएँ।
  • अब आप को “ईमित्र-पंजीकरण स्तिथि” के विकल्प पर क्लीक करना होगा
  • क्लीक करते ही अगला पेज खुलेगा। यहाँ आप को जन्म, मृत्यु, विवाह पंजीकरण प्रमाण पत्र हेतु आवेदन में से जिसकी स्तिथि देखना चाहते है उसका चयन करे। अंत में प्रवेश करें के विकल्प पर क्लीक करें।
  • अब आप को अगले पेज पर आवेदक स्तिथि एव सर्टिफिकेट प्रिंट के विकल्प पर क्लीक करना होगा।
  • यहाँ आप को नीचे पूछी गयी जानकारी जैसे की – टोकन नंबर , कोड , और कैप्चा कोड को भरना होगा।
  • अंत में प्रवेश करें के विकल्प पर क्लीक करें।
  • आप के सामने आवेदन की स्थिति खुल जाएगी।

जन्म, मृत्यु, विवाह पंजीकरण सर्टिफिकेट ऑनलाइन कैसे डाउनलोड करें ?

  • सबसे पहले आप को आधिकारिक पोर्टल पर जाना होगा।
  • आधिकारिक पोर्टल के होम पेज पर आप को दिए गए कुछ विकल्पों में से डाउनलोड सर्टिफिकेट के विकल्प पर क्लीक करना होगा।
  • इस विकप पर क्लीक करते ही आपके सामने अगला पेज खुलेगा।
  • यहाँ आप को पूछी गयी जानकारियां दर्ज करनी होंगी। जैसे की – घटना ( जन्म , मृत्यु , मृत जन्म , विवाह ) . आप को संबंधित घटना का चयन करना होगा।
  • इसके बाद आप को पंजीकरण संख्या या फिर मोबाइल नंबर में से किसी एक का चयन करना होगा।
  • उसके बाद पंजीकरण संख्या या मोबाइल नंबर , जिसका भी चयन किया हो , उसे भर दें।
  • अब कैप्चा कोड डालें और खोजें पर क्लीक कर दें।
  • इस के बाद अपना संबंधित सर्टिफिकेट डाउनलोड कर सकते हैं।

जन्म, मृत्यु, विवाह प्रमाण पत्र राजस्थान को खोजने की प्रक्रिया यहाँ जानें

  • सबसे पहले आप को आधिकारिक पोर्टल पर जाना होगा।
  • होम पेज पर आप को पंजीकरण खोजें के विकल्प पर क्लीक करना होगा।
  • इसके बाद आप की स्क्रीन पर अगला पेज खुलेगा जहाँ आप एक आवेदन पत्र देख सकते हैं।
  • आप को यहाँ पूछी गयी जानकारियों को दर्ज करना होगा।
  • इसके बाद खोजें के विकल्प पर क्लिक करें।

बच्चे का नाम कैसे जोड़ें ?

यदि आप ने बच्चे का जन्म प्रमाण पत्र बनवाया है और अभी तक 1 वर्ष के बच्चे का नाम उसमें नहीं जोड़ा है तो आप आधिकारिक पोर्टल पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। सबंधित रजिस्ट्रार द्वारा आवेदन की जांच कर नाम दर्ज कर लिया जाएगा। इसके बाद आप डिजिटल साइन प्रमाण पत्र डाउनलोड कर सकते हैं। कृपया ध्यान रखें की ऑनलाइन आवेदन के लिए पंजीकरण में आधार संख्या, मोबाइल नंबर होना चाहिए एवं बच्चे का नाम पूर्व में दर्ज नहीं होना चाहिए। यहाँ जानिए पूरी प्रक्रिया –

  • सबसे पहले आधिकारिक पोर्टल पर जाएँ।
  • होम पेज पर दिए गए विकल्पों में से आवेदन – बच्चे का नाम जोड़ें के विकल्प पर क्लीक करें।
  • अब आप के सामने अगला पेज खुल जाएगा। यहाँ आप को पूछी गयी जानकारी दर्ज करनी होगी।
  • यहाँ पंजीकराण संख्या , मोबाइल नंबर , आवेदन स्थिति , आवेदन में संशोधन में से किसी एक का विकल्प का चुनाव करें।
  • अब चुनाव के अनुसार संबंधित जानकारी को भरें और कैप्चा कोड भरें और खोजें पर क्लीक कर दें।

Rajasthan Pehchan Portal से संबंधित प्रश्न उत्तर

राजस्थान पहचान पोर्टल क्या है ?

Rajasthan Pehchan Portal एक ऑनलाइन सरकारी पोर्टल है जिसे राज्य सरकार ने प्रदेश के नागरिकों के हित में शुरू किया है। जहां सिविल पंजीकरण से संबंधित सभी कार्य किये जा सकेंगे। इस पोर्टल की मदद से जन्म , मृत्यु , विवाह पंजीकरण हेतु प्रमाण पत्र के लिए आवेदन किया जा सकेगा और साथ ही प्रमाण पत्र को डाउनलोड करके उसका प्रिंटआउट निकला जा सकेगा।

Rajasthan Pehchan Portal में जन्म प्रमाण पत्र के लिए आवेदन कैसे कर सकते हैं ?

इस के लिए आप को पोर्टल पर जाकर जन्म प्रमाण पत्र आवेदन हेतु फॉर्म भरना होगा।

राजस्थान पहचान पोर्टल के माध्यम से कौन कौन से प्रमाण पत्र बनाये जा सकते हैं ?

Rajasthan Pehchan Portal के माध्यम से आप को जन्म प्रमाण पत्र , मृत्यु प्रमाण पत्र और विवाह पंजीकरण प्रमाण पत्र को बंनाने की सुविधा मिलती है।

Rajasthan Pehchan Portal पर प्रमाण पत्र बनाने पर कितना शुल्क देना होता है ?

यदि आप जन्म , मृत्यु या फिर विवाह के 21 दिन के अंदर आवेदन करते हैं तो आपको कोई शुल्क नहीं देना होता है। इसके बाद आप को विलम्ब शुल्क का भुगतान करना होगा।

राजस्थान पहचान पोर्टल पर जन्म प्रमाण पत्र के लिए आवेदन करने के लिए कौन कौन से दस्तावेजों की आवश्यकता होगी ?

आप को जन्म प्रमाण पत्र के लिए आवेदन करने हेतु माता -पिता का आधार कार्ड ,पते का सबूत , माता पिता का व्यवसाय तथा पता, पासपोर्ट साइज फोटो , जन्म तिथि और मोबाइल नंबर की आवश्यकता होगी।

Pehchan Portal , Rajasthan के माध्यम से आवेदन करने हेतु वेबसाइट ?

pehchan.raj.nic.in/pehchan4/Mainpage.aspx इस लिंक को कॉपी करके आप आधिकारिक पोर्टल पर पहुंच सकते हैं।

हेल्पलाइन नंबर (Rajasthan Pehchan Portal)

टोल फ्री नंबर : 1800-180-6785

ईमेल : pehchan.raj@gov.in

Leave a Comment