मुख्यमंत्री जीवन जननी योजना 2023: Jeevan Janani Yojana रजिस्ट्रेशन, लाभ

मध्यप्रदेश सरकार द्वारा राज्य की महिलाओं का कल्याण एवं उत्थान करने के लिए निरंतर प्रयास किए जाते है। इसी को देखते हुए हाल ही में मुख्यमंत्री जी के द्वारा जीवन जननी योजना की शुरुआत की गई है।

इस योजना के माध्यम से राज्य की गर्भवती महिलाओं को आर्थिक सहायता प्रदान करने के लिए 4,000 रुपए की धनराशि दी जाएगी। इससे पहले भी MP सरकार इस प्रकार की कई योजनाओं को आरंभ कर चुके है। योजना का लाभ केवल वहीं महिलाएं ले पायेंगी जो आयकरदाता नहीं होगी।

मुख्यमंत्री जीवन जननी योजना 2023: Jeevan Janani Yojana रजिस्ट्रेशन, लाभ
Jeevan Janani Yojana रजिस्ट्रेशन, लाभ

योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए आवेदन करवाना अनिवार्य है तो आइये जानते है मुख्यमंत्री जीवन जननी योजना क्या है ? योजना से जुड़ी विभिन्न जानकारी को प्राप्त करने के लिए हमारे आर्टिकल को अंत तक पड़े।

मुख्यमंत्री जीवन जननी योजना

मध्यप्रदेश राज्य के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान जी के द्वारा मुरैना क्षेत्र में आयोजित कार्यक्रम में जीवन जननी योजना 2023 की घोषणा की गई है।

इस योजना के माध्यम से राज्य की गर्भवती महिला की देखभाल करने और उसके जीवन यापन में वृद्धि करने के लिए नवजात शिशु होने के बाद 4,000 रुपए की आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी। ऐसा करने से महिला और बच्चे को सुरक्षित जीवन प्रदान करने में सहायता मिलेगी।

इसके अतिरिक्त गर्भवती महिला को नि:शुल्क दवाइयां उपलब्ध कराई जाएगी। दवाईयों के लिए सरकार द्वारा संभागीय स्तर पर ड्रग डीलर हाउस की स्थापना की जाएगी। योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए महिला को गर्भावस्था के समय पोर्टल के अंतर्गत रजिस्ट्रेशन करवाना होगा।

मुख्यमंत्री जीवन जननी योजना 2023: Jeevan Janani Yojana रजिस्ट्रेशन, लाभ

योजना का लाभ केवल उन महिलाओं को मिलेगा जिनके पति आयकर दाता नहीं होंगे। इसके अलावा सभी जाति, धर्म और वर्ग की महिलाओं को वित्तीय सहायता का लाभ दिया जाएगा।

मध्यप्रदेश सरकार ने मैं हूं मध्यप्रदेश की लाडली बहना सेल्फी कॉन्टेस्ट को आरंभ कर दिया गया है, जिसके तहत वह अपनी सेल्फी खींचकर 3,000 रुपए की राशि जीत सकती है।

Mukhyamantri Jeevan Janani Yojana Overview

योजना का नाम मुख्यमंत्री जीवन जननी योजना
राज्य मध्यप्रदेश
लाभार्थी राज्य की गर्भवती महिला
अनुदान राशि 4,000 रुपए
घोषणा की गई 6 अप्रैल 2023
उद्देश्य गर्भवती महिला एवं बच्चे का पालन-पोषण करने हेतु आर्थिक सहायता
आवेदन प्रक्रिया ऑनलाइन /ऑफलाइन
आधिकारिक वेबसाइट जल्द लॉन्च होगी

मुख्यमंत्री जीवन जननी योजना के उद्देश्य

इस योजना का मुख्य उद्देश्य राज्य की गर्भवती महिलाओं और उसके होने बच्चे को स्वस्थ जीवन प्रदान करना एवं रखरखाव की उचित व्यवस्था करना है। ताकि उन्हें भविष्य में किसी प्रकार की दिक्कत न हो।

राज्य में कई ऐसी महिलाएं भी है, जो कमजोर एवं गरीब होने के कारण अच्छा पालन-पोषण नहीं कर पाती है, जिस वजह से बच्चा कुपोषण, अनेक बीमारियों का शिकार हो जाता है।

इसी समस्या का समाधान करने के लिए नवजात शिशु के जन्म के समय 4,000 रुपए की राशि शगुन के तौर पर दिए जाएंगे। जिसकी सहायता से माँ और बच्चे को उत्तम आहार की सुविधा मिलेगी। और उन्हें आर्थिक तंगी का सामना नहीं करना पड़ेगा।

मुख्यमंत्री जीवन जननी योजना के लाभ

  • राज्य की गर्भवती महिलाओं को बेहतर जीवन प्रदान करने के लिए मुख्यमंत्री जी द्वारा जीवन जननी योजना को शुरू किया गया है।
  • गर्भवटी महिला को उत्तम सुविधा एवं पौष्टिक आहार प्रदान करवाने हेतु शिशु के जन्म के बाद 4,000 रुपए की आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी।
  • योजना के तहत दी जाने वाली धनराशि को आवेदक महिला के बैंक खाते में ट्रांसफर कर दिए जाएंगे।
  • MP सरकार द्वारा बहुत जल्द इस योजना को पुरे राज्य में संचालित कर दिया जाएगा ताकि अधिक से अधिक महिला इस योजना का लाभ उठा सकें।
  • वित्तीय सहायता मिलने से गर्भवती महिला को आर्थिक तंगी का सामना नहीं करना पड़ेगा इसके अलावा योजना के तहत दवाइयों की सुविधा मिलने से राज्य में मृत्यु दर में कमी होगी।
  • इस योजना के अंतर्गत राज्य के सभी धर्म, वर्ग और जाति की महिलाएं आवेदन कर सकती है।
  • गर्भवती महिला- बच्चे को पौष्टिक आहार मिलने से वह स्वस्थ और बेहतर जीवन का आनंद प्राप्त कर सकते है।
  • योजना के तहत अनुदान राशि और दवाइयों का लाभ लेने के लिए महिला को गर्भावस्था के दौरान पंजीकरण करवाना होगा उसके बाद शिशु के जन्म समय वह आर्थिक सहायता का लाभ ले सकती है।
  • गर्भवती महिला के जीवन स्तर में सुधार करने एवं उन्हें आत्मनिर्भर व सशक्त बनाने के लिए ये योजना कारगर साबित होगी।

Mukhyamantri Jeevan Janani Yojana के लिए पात्रता

योजना में आवेदन करने से पहले नीचे बताएं पात्रता/योग्यता को जान लीजिए –

  • इस योजना का लाभ लेने के लिए आवेदक को मध्यप्रदेश राज्य का मूल निवासी होना चाहिए।
  • इस योजना का लाभ केवल राज्य की महिलाएं ही ले पायेगी।
  • गर्भवती महिला या उसका पति आयकर दाता नहीं होना चाहिए।
  • गर्भवती महिला का बैंक अकाउंट आधार कार्ड से लिंक होना चाहिए।
  • योजना के अंतर्गत सभी धर्म, वर्ग, जाति की महिलाएं आवेदन करने के पात्र है।

मुख्यमंत्री जीवन जननी योजना आवश्यक दस्तावेज

योजना के तहत अनुदान राशि का लाभ प्राप्त करने के लिए नीचे बताएं दस्तावेजों का होना अनिवार्य है, जो कि इस प्रकार से है :-

  • निवास प्रमाण पत्र
  • आधार कार्ड
  • आय प्रमाण पत्र
  • मोबाइल नंबर
  • बैंक खाता वितरण
  • पासपोर्ट साइज फोटो

मुख्यमंत्री जीवन जननी योजना के तहत आवेदन प्रक्रिया

यदि आप मध्यप्रदेश की गर्भवती महिला है और मुख्यमंत्री जीवन जननी योजना का लाभ प्राप्त करना चाहते है, तो उसके लिए आपको थोड़ा इंतजार करना होगा क्योकि अभी सरकार ने योजना को शुरू करने की घोषणा की है। सरकार द्वारा बहुत जल्द योजना की आधिकारिक वेबसाइट को सार्वजानिक कर दिया जाएगा। जैसे ही हमें इस विषय में कोई जानकारी प्राप्त होती है तो आपको हमारे आर्टिकल के माध्यम से सूचित कर दिया जाएगा।

Mukhyamantri Jeevan Janani Yojana FAQs-

मुख्यमंत्री जीवन जननी योजना क्या है ?

इस योजना के माध्यम से MP राज्य की गर्भवती महिला को नवजात शिशु के जन्म के समय आर्थिक सहायता दी जाएगी। ताकि माँ और बच्चे को पौष्टिक आहार उपलब्ध हो सकें।

मुख्यमंत्री जीवन जननी योजना के तहत गर्भवती महिला को कितनी धनराशि दी जाएगी ?

इस योजना के तहत गर्भवती महिला को शिशु जन्म के समय 4,000 रुपए की राशि और दवाइयों की व्यवस्था उपलब्ध करवाई जाएगी।

Mukhyamantri Jeevan Janani Yojana का मुख्य उद्देश्य क्या है ?

राज्य की गरीब एवं कमजोर गर्भवती महिलाओं और होने वाले बच्चे को स्वस्थ जीवन प्रदान करके उनका कल्याण करना है। ताकि उन्हें आर्थिक तंगी का सामना न करना पड़े और मृत्यु दर में कमी आएं।

Mukhyamantri Jeevan Janani Yojana के तहत गर्भवती महिला को मुफ्त दवाइयां कहां से उपलब्ध होगी ?

गर्भवती महिला मुफ्त दवाइयां उपलब्ध करवाने के लिए सरकार द्वारा संभागीय स्तर पर ड्रग वेयर हाउस की स्थापना की जाएगी।

मुख्यमंत्री जीवन जननी योजना की आधिकारिक वेबसाइट क्या है ?

MP सरकार द्वारा योजना में आवेदन करने हेतु आधिकारिक वेबसाइट को सार्वजानिक घोषित नहीं किया गया है। जैसे ही हमें कोई जानकारी प्राप्त होती है तो ऊपर दिए गए आर्टिकल के माध्यम से सूचित कर दिया जाएगा।

Leave a Comment

Join Telegram