मध्य प्रदेश जनसुनवाई योजना 2024: MP Jansunwai Complaint Registration

मध्य प्रदेश जनसुनवाई पोर्टल जो मध्य प्रदेश सरकार द्वारा लांच किया गया है। इस पोर्टल को लाँच करने के पीछे राज्य के नागरिकों की विभिन्न समस्याओं का निराकरण करने का उद्देश्य था। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि इस पोर्टल के माध्यम से सभी प्रदेश के नागरिक अपनी अपनी समस्या और परेशानी सम्बंधित विभाग तक पहुंचा सकते हैं। इसके अतिरिक्त इस पोर्टल पर की गयी शिकायत सीधे मुख्यमंत्री की निगरानी में होती है। इस पर शिकायत करके आप आसानी से घर बैठे ही उसका समाधान करवा सकते हैं। आज हम इस पोर्टल के माध्यम से आप को इस पोर्टल के बारे में विस्तार से बताएंगे। आप किस तरह से मध्य प्रदेश जनसुनवाई योजना के माध्यम से ऑनलाइन अपनी शिकायत दर्ज़ कर सकते हैं और अपनी दर्ज़ की गयी शिकायत का स्टेटस कैसे चेक कर सकते हैं।

राष्ट्रीय परिवार सहायता योजना मध्य प्रदेश

मध्य प्रदेश जनसुनवाई योजना MP Jansunwai Complaint Registration
MP Jansunwai Complaint Registration

इत्यादि सभी सम्बंधित जानकारी आप को इस लेख के माध्यम से यहाँ उपलब्ध कराएंगे।

मध्य प्रदेश जनसुनवाई योजना

व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp

मध्य प्रदेश सरकार द्वारा इस पोर्टल की शुरुआत राज्य के सभी नागरिकों की समस्याओं को ध्यान में रखकर किया गया है। इस पोर्टल की मदद से अब प्रदेश के सभी निवासी आसानी से अपनी किसी भी समस्या की शिकायत सीधे सम्बंधित विभाग तक पहुंचा सकते हैं। इसके अलावा अब उन्हें शिकायत दर्ज़ करने के लिए किसी भी कार्यालय के चक्कर नहीं काटने होंगे। वो अब आसानी से घर बैठे ही किसी भी समस्या के बारे में शिकायत कर सकते हैं। इसके लिए उन्हें सिर्फ इंटरनेट कनेक्शन और मोबाइल / कंप्यूटर आदि की ही जरुरत होगी।

मध्य प्रदेश मुख्यमंत्री युवा उद्यमी योजना

इस पोर्टल का लाभ अब सभी लोग उठा सकते हैं। इससे किसी भी तरह के भ्रष्टाचार और घूसखोरी की समस्या का सामना नहीं करना होगा। इसलिए अब कोई भी गरीब व्यक्ति बिना किसी चिंता के अपनी शिकायत दर्ज़ कर सकता है। साथ ही कम समय में अपनी किसी भी समस्या का समाधान प्राप्त कर सकता है।

व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp

MP Jansunwai Complaint Registration highlights

आर्टिकल का नाम मध्य प्रदेश जनसुनवाई पोर्टल
राज्य का नाममध्य प्रदेश
पोर्टल की शुरुआतमुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा
उद्देश्यराज्य के नागरिकों की समस्या का समाधान
लाभार्थीप्रदेश के सभी नागरिक
शिकायत पंजीकरण मोडऑनलाइन
आधिकारिक वेबसाइटएम. पी. समाधान पोर्टल

मध्य प्रदेश जनसुनवाई योजना का उद्देश्य

मध्य प्रदेश सरकार द्वारा शुरू किये गए इस पोर्टल का उद्देश्य सभी नागरिकों को उनकी समस्या और शिकायतों से मुक्त करना है और सुविधापूर्वक रहने में उनकी सहायता करनी है। इस पोर्टल की मदद से आर्थिक रूप से कमज़ोर व्यक्ति भी आसानी से अपनी समस्या का समाधान प्राप्त कर सकता है। काफी बार ऐसा होता है की आम जन मानस की शिकायतें कई बार अनसुनी हो जाती है। इसके अतिरिक्त प्रदेश के सभी नागरिकों के पास शिकायत कहाँ करनी है इस बारे में जानकारी नहीं होती। जिसके चलते वो मुश्किलों का सामना करते हैं। इन्ही सब पहलुओं पर विचार करते हुए राज्य सरकार ने इस पोर्टल की शुरुआत की है।

जिस से सभी लोग आसानी से इस पोर्टल की सहायता से अपनी अपनी शिकायतें दर्ज़ कर सकते हैं। इसके लिए उन्हें कहीं भी जाने की आवश्यकता नहीं होगी। वो घर बैठे ही अपनी किसी भी शिकायत को दर्ज़ कर सकते हैं। उसके बाद संबंधित विभाग की ज़िम्मेदारी होगी की वह जल्द से जल्द नागरिकों या शिकायतकर्ता की शिकायत और समस्या का निवारण करें। ऑनलाइन शिकायत के चलते सभी समस्या और शिकायतें सीधे सम्बंधित विभाग की निगरानी में होंगी।

एमपी पंचायत दर्पण: सैलरी, कार्य सूची देखें

मध्य प्रदेश जनसुनवाई योजना के लाभ और विशेषताएं

  • इस पोर्टल की सहायता से मध्य प्रदेश के कोई भी नागरिक आसानी से अपनी किसी भी समस्या का समाधान सरकार के किसी भी सम्बंधित विभाग से प्राप्त कर सकता है।
  • इस पोर्टल पर सभी कार्य पूरी तरह से पारदर्शिता के साथ होंगे।
  • इस पोर्टल पर कोई भी व्यक्ति बिना किसी भेदभाव के शिकायत कर सकता है और साथ ही उसका समाधान भी आसानी से पा सकता है।
  • इस पोर्टल पर की गयी शिकायतें सीधे सम्बंधित विभाग तक पहुँचती है। इसके लिए लोगो को किसी भी कार्यालय में जाने की आवश्यकता नहीं है।
  • पहले की अपेक्षा इस पोर्टल पर शिकायत करने से कम समय में सभी शिकायतों का निवारण हो जाएगा। साथ ही शिकायत दर्ज़ करने के लिए आप को किसी भी तरह का भुगतान करने की आवश्यकता नहीं होगी।

विषय / बिंदु जो जनशिकायत के अंतर्गत मान्य नहीं होंगे

  • वो सभी मामले जो सूचना के अधिकार से सम्बंधित होंगे उन्हें इस जन शिकायत की श्रेणी से बाहर रखा गया है।
  • वो सम्बंधित मामले जो किसी भी कोर्ट में अभी विचाराधीन होंगे, उन्हें भी जन शिकायत से बाहर रखा गया है।
  • कोई भी शिकायत जिसमें आर्थिक सहायता या फिर किसी भी प्रकार के रोजगार देने सम्बन्धी मांग होगी उसे जन शिकायत में शामिल नहीं किया जाएगा।
  • किसी भी प्रकार की कोई शिकायत जो असत्य हो या संदेहस्पद हो, ऐसी सभी शिकायतों को जन शिकायत की श्रेणी में नहीं रखा जाएगा।

इसे भी जानें : (पंजीकरण) मुख्यमंत्री सोलर पंप योजना मध्य प्रदेश

जन सुनवाई योजना मध्य प्रदेश में शिकायत दर्ज़ कैसे करें ?

जनसुन वाई पोर्टल के माध्यम से आप कोई भी शिकायत दर्ज़ करना चाहते हैं तो आप यहाँ बताये गयी प्रक्रिया को फॉलो कर सकते हैं।

  • जनसुनवाई समाधान पोर्टल
  • सबसे पहले आप को शिकायत दर्ज़ करने हेतु बनाये गए जन सुनवाई पोर्टल पर जाना होगा।
  • आप की सुविधा हेतु यहाँ पोर्टल का डायरेक्ट लिंक उपलब्ध करा रहे हैं। कृपया डायरेक्ट लिंक के लिए यहाँ क्लिक करें।
  • दिए गए लिंक पर क्लिक करते ही आप के सामने आधिकारिक पोर्टल का होम पेज खुल जाएगा। मध्य प्रदेश जनसुनवाई योजना
  • यहाँ होम पेज पर आप नीचे की ओर कुछ विकल्पों को देख सकते हैं।
  • यहाँ दिए गए विकल्पों में से आप को पहले विकल्प “शिकायत दर्ज़ करें ” पर क्लिक करना होगा। जनसुनवाई समाधान पोर्टल
  • इस विकल्प पर क्लिक करते ही आप के सामने अगला पेज खुल जाएगा। आप यहाँ आवेदन पत्र को देख सकते हैं।
  • यहाँ आप को सभी पूछी गयी जानकारी भरनी होगी। साथ ही कोई शिकायत सम्बन्धी दस्तावेज़ हो तो आप उसे भी अपलोड कर सकते हैं। मध्य प्रदेश जनसुनवाई योजना
  • अब आप सभी जानकारी जैसे अपना नाम पता और आप की शिकायत इत्यादि भर चुके हों तो आवेदन पत्र में सबसे नीचे दिए गए विकल्प “जन शिकायत को दर्ज़ करें ” पर क्लिक करें।
  • इस तरह से आप की शिकायत सम्बंधित विभाग तक पहुंच जाएगी।

MP Jansunwai Complaint Registration शिकायत की स्थिति देखना

मध्य प्रदेश जनसुनवाई पोर्टल पर अगर आप ने भी कोई शिकायत दर्ज़ कराई है और आप अपनी शिकायत की स्थिति देखना चाहते हैं तो यहाँ बताये गए स्टेप्स को फॉलो करके आप ऐसा कर सकते हैं।

  • सबसे पहले आप को आधिकारिक पोर्टल पर जाना होगा। कृपया डायरेक्ट लिंक के लिए यहाँ क्लिक करें।
  • क्लिक करते ही आप होम पेज पर होंगे जहाँ आप नीचे की ओर कुछ विकल्प देख सकते हैं।
  • आप को दिए गए विकल्पों में से दूसरे विकल्प “शिकायत की स्थिति जाने ” पर क्लिक करना होगा। mp complain status check
  • इस विकल्प पर क्लिक करते ही आपके सामने अगला पेज खुलेगा।
  • यहाँ आप को पूछी गयी जानकारी भरनी है। mp jansunwai complain status check
  • आप अपनी शिकायत का स्टेटस अपनी शिकायत की क्रमांक संख्या भरकर या फिर अपना मोबाइल नंबर डाल कर भी पता कर सकते हैं।
  • जानकारी भरने के बाद आप “खोजें ” पर क्लिक कर दें।

मध्य प्रदेश जनसुनवाई योजना से सम्बंधित प्रश्न उत्तर

मध्य प्रदेश जनसुनवाई योजना क्या है ?

ये एक पोर्टल है जो मध्य प्रदेश सरकार द्वारा अपने राज्य के नागरिकों के लिए लाया गया है। इस पोर्टल की मदद से सभी प्रदेश के नागरिक अपनी शिकायत सम्बंधित विभाग तक पंहुचा सकते हैं। और जल्द ही इसका समाधान भी प्राप्त कर सकते हैं।

Jansunwai Complaint Registration कैसे करें ?

जनसुनवाई पोर्टल में शिकायत करने के लिए आप को सबसे पहले पोर्टल पर जाना होगा और वहां दिए गए विकल्पों में से शिकायत दर्ज़ करें के विकल्प पर क्लिक करना होगा। इसके बाद आपके सामने अगले पेज पर आप के सामने आवेदन पत्र खुल जाएगा। यहाँ आपको पूछी गयी सभी जानकारी भरनी होगी साथ ही अपनी शिकायत भी दर्ज़ करनी होगी । इसके बाद आप अगर कोई दस्तावेज़ भी है तो उसे अपलोड कर दें। और अंत में शिकायत दर्ज़ करें के विकल्प पर क्लिक कर दें।

जनसुनवाई पोर्टल पर शिकायत की स्थिति कैसे देखें ?

इसके लिए आप सबसे पहले आधिकारिक पोर्टल पर जाएँ और “शिकायत की स्थिति जाने” पर क्लिक करें। इसके बाद अगले पेज पर आप अपने मोबाइल नंबर या फिर शिकायत की क्रमांक संख्या को डालकर आप अपनी शिकायत की स्थिति को जान सकते हैं।

Leave a Comment