मध्य प्रदेश मुक्त विद्यालय शिक्षा बोर्ड (MPSOS) भोपाल द्वारा MP Board Ruk Jana Nahi Result 2023 के 10 वीं, 12 वीं बोर्ड परीक्षा के सभी विषयों के परिणामों को घोषित कर दिया है ।
एमपी बोर्ड रुक जाना नहीं के अंतर्गत परीक्षा में आवेदन वाले छात्र अब अपने बोर्ड परीक्षा के रिजल्ट को ऑनलाइन माध्यम से MP राज्य मुक्त स्कूल शिक्षा बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर देख सकते हैं।
आज हम आपको अपने लेख के माध्यम से एमपी बोर्ड रुक जाना नहीं रिजल्ट से सम्बंधित सभी जानकारी प्रदान करने जा रहे हैं, अतः इस लेख को अंत तक अवश्य पढ़ें।
Table of Contents
एमपी बोर्ड रुक जाना नहीं रिजल्ट 2023
MP Board Ruk Jana Nahi Yojana का आरम्भ मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान जी द्वारा वर्ष 2016 में किया गया था।
रुक जाना नहीं योजना के माध्यम से मध्यप्रदेश सरकार राज्य की बोर्ड परीक्षाओं में अनुत्तीर्ण हुए छात्रों को दोबार परीक्षा देकर पास होने के लिए एक और अवसर प्रदान करती है।
योजना के अंतर्गत Madhya Pradesh Board State Open School (MPSOS) द्वारा हर वर्ष राज्य में बोर्ड परीक्षा साल में दो बार आयोजित करवाई जाती है। पहली परीक्षा जून के महीने में और दूसरी परीक्षा दिसंबर के महीने में करवाई जाती है।
छात्र घर बैठे ही अपने 10 वीं, 12 वीं बोर्ड परीक्षा के परिणाम को MPSOS पोर्टल पर देख सकेंगे। जून 2023 में आयोजित परीक्षा में 12 वीं परीक्षा में 50.5 % छात्र उत्तीर्ण हुए हैं। वहीँ 10 वीं में 38.70 प्रतिशत छात्र पास हुए हैं।
MP बोर्ड रुक जाना नहीं रिजल्ट देखने की प्रक्रिया
एमपी 10 वीं, 12 वीं बोर्ड एग्जाम रिजल्ट 2023 को आवेदक छात्र दी गई प्रक्रिया को फॉलो करके देख सकते हैं।
- सबसे पहले आवेदक छात्र को मध्यप्रदेश राज्य मुक्त स्कूल शिक्षा बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट www.mpsos.nic.in पर जाना होगा।
- वेबसाइट के होमपेज पर आपको रिजल्ट में “रुक जाना नहीं योजना” के नीचे रिजल्ट माइग्रेशन के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
-
- अब आपकी स्क्रीन पर नया पेज ओपन होगा।
- यहाँ आपको एग्जाम जून 2023 क्लास 10th & 12th के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
- इसके बाद आपके सामने नया पेज खुलकर आ जाएगा।
- यहाँ आपको अपनी कक्षा का चयन कर, अपने रोल नंबर को दर्ज करना होगा।
- अब आपको लॉगिन के बटन पर क्लिक करना होगा, जिसके बाद आपके सामने आपका रिजल्ट खुलकर आ जाएगा।
- जिसे आप चाहे तो इसे डाउनलोड कर इसका प्रिंट भी निकलवा सकते हैं।
रुक जाना नहीं योजना मध्य प्रदेश का उद्देश्य
दोस्तों जैसा की आप सब जानते हैं, की देश में बहुत से छात्र बोर्ड परीक्षा में उत्तीर्ण नहीं हो पाते और उन्हें दोबारा साल भर इंतज़ार कर अगले वर्ष परीक्षा देनी पड़ती है, जिसके कारण उनका पूरा साल व्यर्थ हो जाता है।
ऐसे सभी छात्रों की समस्या को खत्म करने हेतु सरकार मध्य प्रदेश रुक जाना नहीं योजना के अंतर्गत बोर्ड परीक्षा में फेल हो जाने के बाद योजना द्वारा उसी वर्ष परीक्षा देने हेतु एक और अवसर प्रदान करती है। जिसके माध्यम से आवेदक छात्र पुनः परीक्षा हेतु आवेदन करके परीक्षा में सफलतापूर्वक पास हो सकेंगे।
परीक्षा का नाम | 10 वीं बोर्ड | 12 वीं बोर्ड |
परीक्षा की आरम्भ तिथि | 15 जून 2023 | 15 जून 2023 |
परीक्षा की अंतिम तिथि | 24 जून 2023 | 30 जून 2023 |
रिजल्ट जारी तिथि | 28 जुलाई 2023 | 28 जुलाई 2023 |
रुक जाना नहीं परीक्षा आवेदन हेतु पात्रता
एमपी बोर्ड परीक्षा 2023 जून परीक्षा के अंतर्गत आवेदन करने वाले छात्रों की परीक्षा हेतु पात्रता –
- योजना के अंतर्गत आवेदक छात्र मध्य प्रदेश के स्थाई निवासी होने चाहिए।
- आवेदक छात्र माध्यमिक शिक्षा मंडल भोपाल के 10 वीं और 12 वीं के अनुत्तीर्ण छात्र होने चाहिए।
- योजन के अंतर्गत वर्ष 2016 से पहले के अनुत्तीर्ण छात्र योजान के अंतर्गत आवेदन हेतु पात्र नहीं होंगे।
- रुक जाना नहीं के अंतर्गत अन्य राज्य के छात्र आवेदन हेतु पात्र नहीं होंगे।
MP Board Ruk Jana Nahi Entrance Exam Fees
परीक्षा विषय संख्या | हाईस्कूल सामान्य | SC, ST, BPL वर्ग, पिछड़ी जाति ,महिला , 40 % या अधिक विकलांग | हायर सेकेंडरी सामान्य श्रेणी | SC, ST, BPL वर्ग, पिछड़ी जाति ,महिला , 40 % या अधिक विकलांग |
एक विषय की परीक्षा हेतु | 605 रूपये | 415 | 730 रूपये | 500 रूपये |
दो विषयों की परीक्षा हेतु | 1210 रूपये | 835 | 1460 रूपये | 960 रूपये |
तीन विषयों की परीक्षा हेतु | 1500 रूपये | 1010 रूपये | 1730 रूपये | 1110 रूपये |
चार विषयों की परीक्षा हेतु | 1760 रूपये | 1160 रूपये | 1960 रूपये | 1260 रूपये |
पाँच विषयों की परीक्षा हेतु | 2010 रूपये | 1310 रूपये | 2210 रूपये | 1410 रूपये |
रिजल्ट में दी गई जानकारी
बोर्ड परीक्षा प्रमाण पत्र 2023 में उपलब्ध सभी जानकारी, आवेदक यहाँ से प्राप्त कर सकते हैं।
- आवेदक छात्र का नाम
- छात्र का रोल नंबर
- परीक्षा का नाम
- परीक्षा के विषय का नाम
- बोर्ड का नाम
- ओएस नंबर
- रिजल्ट (FAIL/ PASS)
- प्राप्त अंक
- पूर्णाक
हेल्पलाइन नंबर
वैसे तो हमने अपने लेख के माध्यम से आपको मध्य प्रदेश रुक जाना नहीं योजना बोर्ड रिजल्ट 2023 देखने से सम्बंधित सभी जानकारी उपलब्ध करवा दी है।
यदि आपको अपने रिजल्ट से जुडी कोई अन्य समस्या हो तो आपके इसके दिए हेल्पलाइन नंबर पर संपर्क कर सकते हैं। आप चाहें तो ईमेल आईडी पर भी मेल करके भी हल प्राप्त कर सकते हैं।
- फ़ोन नंबर :- 0755 – 2671066, 2552106
- ई मेल आईडी :- mpsos@rediffmail.com
एमपी रुक जाना नहीं प्रश्न/उत्तर (FAQs)-
मध्य प्रदेश बोर्ड रुक जाना नहीं बोर्ड परीक्षा के रिजल्ट को मध्यप्रदेश राज्य मुक्त स्कूल शिक्षा बोर्ड द्वारा जारी किया जाता है।
MP बोर्ड रुक जाना नहीं रिजल्ट 2023 को देखने हेतु आवेदक छात्र को इसकी आधिकारिक वेबसाइट www.mpsos.nic.in पर जाना होगा।
एमपी बोर्ड रुक जाना नहीं योजना को 2016 में शुरू किया गया था, इसके अंतर्गत राज्य के 10 और 12 वीं बोर्ड परीक्षा में अनुत्तीर्ण छात्रों की पुनः परीक्षा कराई जाती है।
एमपी बोर्ड रुक जाना नहीं योजना के अंतर्गत वर्ष में दो बार जून और दिसम्बर में बोर्ड परीक्षाएँ आयोजित की जाती हैं।
बोर्ड परीक्षा परिणाम देखने के लिए आवेदक छात्र के पास केवल उसका एडमिट कार्ड होना आवश्यक है।
हमने आर्टिकल में आपको MP Board Ruk Jana Nahi Result से जुडी जानकारी प्रदान की है। अगर आपको जानकारी पसंद आयी हो तो हमे कमेंट बॉक्स में कमेंट करके बता सकते है। यदि आपको इससे सम्बंधित कोई भी सवाल पूछने है तो आप हमे मैसेज कर पूछ सकते है। हम आपके सभी सवालो का जवाब देने की पूरी कोशिश करेंगे।