अंकुर योजना मध्यप्रदेश 2024: रजिस्ट्रेशन वायुदूत एप्प | MP Ankur Yojana, Vayudoot App

केंद्र या राज्य सरकार द्वारा नागरिकों के कल्याण हेतु कई प्रकार की योजनाओं को संचालित किया जाता है। प्रत्येक राज्य सरकार द्वारा नागरिकों के साथ-साथ पर्यावरण के संरक्षण हेतु भी कई योजनाएं संचालित की जाती हैं। इन्ही योजनाओं में से एक योजना मध्य प्रदेश सरकार द्वारा संचालित की जा रही है जिसे अंकुर योजना नाम से जाना जाता है। MP Ankur Yojana (अंकुर योजना मध्यप्रदेश) जिसे 22 मई 2021 में राज्य सरकार द्वारा नागरिकों के लिए शुरू किया गया है इसके द्वारा नागरिकों को पौधारोपण हेतु जागरूक किया जायेगा।

अंकुर योजना मध्यप्रदेश  रजिस्ट्रेशन वायुदूत एप्प | MP Ankur Yojana, Vayudoot App
MP Ankur Yojana, Vayudoot App

जो भी नागरिक वृक्षारोपण के इस अभियान में हिस्सा लेंगे उन्हें प्राणवायु अवार्ड के साथ -साथ प्रमाण पत्र भी प्रदान किया जायेगा। विजेता नागरिकों को वृक्ष वीरों और वृक्ष वीरांगनाओं के रूप में भी इस योजना के अंतर्गत पहचान मिलेगी। आज के इस लेख में हम आपको अंकुर योजना मध्यप्रदेश के बारे में जानकारी देंगे साथ ही साथ Vayudoot App क्या है इसके बारे में भी बताएँगे।

एमपी अंकुर योजना क्या है (What is MP Ankur Yojana)

मध्य-प्रदेश के ऐसे सभी लोग जो पर्यावरण संरक्षण में अपनी भागीदारी देना चाहते हैं वह अपना रजिस्ट्रेशन अंकुर योजना के लिए वायुदूत एप्लीकेशन पर जाकर करा सकेंगे। इस योजना के तहत राज्य के लोगों को पौधरोपण के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा।

ankur yojana mp
ankur yojana mp
व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp

नागरिकों को अपना पंजीकरण करा लेने के बाद पौधारोपण के समय की तस्वीरों को अपने मोबाइल के माध्यम से वायुदूत एप्लीकेशन पर 30 दिन तक अपलोड करनी होगी जिसकी सहायता से नागरिकों द्वारा पौधे की देखभाल किस प्रकार से की जा रही है इसके बारे में पता लगाया जा सकेगा। राज्य के मुख्यमंत्री द्वारा इस योजना के तहत हर जिले से चुने गए प्रतियोगियों को पुरस्कार प्रदान किये जाएंगे।

MP Ankur Yojana

योजना का नामअंकुर योजना
सम्बंधित राज्यमध्य-प्रदेश
MP Ankur Yojana शुरुआत की तिथि22 मई 2021
योजना सञ्चालनपर्यावरण नियोजन एवं समन्वय संगठन (epco)
योजना किसके द्वारामध्य-प्रदेश सरकार द्वारा
लाभवृक्षारोपण अभियान के तहत प्राणवायु अवार्ड तथा प्रमाण पत्र प्रदान करना
उद्देश्यनागरिकों को वृक्षारोपण के लिए प्रोत्साहित करना तथा प्राकृतिक संतुलन को बनाये रखने का प्रयास करना
लाभार्थीमध्य प्रदेश के नागरिक
Vayudoot mobile Appयहां क्लिक करें

मध्य प्रदेश अंकुर योजना हेतु आवश्यक पात्रता एवं शर्तें

  • MP Ankur Yojana में आवेदन करने करने के लिए नागरिकों को मध्य प्रदेश का स्थायी निवासी होना आवश्यक है।
  • आवेदक के पास एंड्राइड फोन होना चाहिए। ऐसे सभी नागरिक जिनके पास एंड्राइड मोबाइल फ़ोन है वह आसानी से Vayudoot App को डाउनलोड कर सकेंगे।
  • मध्य प्रदेश के नागरिकों को Vayudoot App को डाउनलोड कर अंकुर योजना के तहत अपना पंजीकरण करा लेने के बाद पौधारोपण के समय की अपनी फोटो को एप्लीकेशन पर अपलोड करना होगा।
  • 30 दिन तक लगातार इस एप्लीकेशन में आपको पौधे की देखरेख करते समय की POHOTS अपलोड करना अनिवार्य है।

एमपी अंकुर योजना के लिए जरुरी दस्तावेज (MP Ankur Yojana Documents)

इस योजना के लिए आवेदक व्यक्ति को पंजीकरण हेतु निम्नलिखित दस्तावेजों की आवश्यकता होगी –

  • मोबाइल नंबर
  • आधार कार्ड
  • स्थायी निवास प्रमाण पत्र

Vayudoot App कैसे डाउनलोड करें ?

यदि आप भी MP Ankur Scheme का हिस्सा बनना चाहते हैं तो आप मध्यप्रदेश की अंकुर योजना में अपना पंजीकरण करा सकते हैं। मध्य प्रदेश राज्य सरकार द्वारा नागरिकों को पर्यावरण संरक्षण में भागीदार बनाने के लिए वायुदूत एप्लीकेशन को शुरू किया गया है। Vayudoot Application को मध्य प्रदेश के नागरिक अपने एंड्राइड मोबाइल पर गूगल प्ले स्टोर की एप्लीकेशन पर जाकर आसानी से सर्च कर डाउनलोड कर सकेंगे। आप अपने फ़ोन पर वायुदूत एप्लीकेशन को ऐसे डाउनलोड कर सकेंगे –

व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp
  • सबसे पहले आपको अपने एंड्राइड मोबाइल फ़ोन पर गूगल प्ले स्टोर पर जाकर वायुदूत ऐप को सर्च करना है।
  • जैसे ही आपके फ़ोन पर यह एप्लीकेशन आती है इसके नीचे इंस्टाल के बटन पर क्लिक कर देना है।Vayudut app ankur yojana mp
  • जैसे ही आप इनस्टॉल बटन पर क्लिक करेंगे यह एप्लीकेशन आपके फ़ोन पर डाउनलोड हो जाएगी।

Vayudoot App पर अपनी प्रोफाइल कैसे बनायें ?

आप अपने फ़ोन पर जैसे ही Vayudoot App डाउनलोड कर लेते हैं आपको इसपर अपनी प्रोफाइल बनाने के लिए नीचे दी गयी प्रक्रिया को फॉलो करना होगा –

  • आपके मोबाइल फ़ोन पर जैसे ही Vayudoot App इंस्टाल हो जाती है आपको इसपर अपना मोबाइल नंबर डालना होगा।
  • अब आपके रजिस्टर मोबाइल नंबर पर एक ओटीपी प्राप्त होगा।
  • प्राप्त OTP को ओटीपी बॉक्स में भरें।
  • जैसे ही आप OTP भरेंगे आपके सामने नया पेज खुलेगा जहाँ आपको अपनी प्रोफाइल बनाने के लिए अपना मोबाइल नंबर, जिला, नाम, लिंग और अपना पता डालकर SAVE बटन पर क्लिक कर देना है।
  • जैसे ही आप SAVE पर क्लिक करते हैं आपकी प्रोफाइल Vayudoot App पर बन जाएगी।

अंकुर योजना मध्यप्रदेश वायुदूत एप्प रजिस्ट्रेशन (MP Vayudoot App registration)

वायुदूत एप्लीकेशन पर आपको अपना पंजीकरण करने के बाद अपना रजिस्ट्रेशन करना होगा जिसके बाद आपके द्वारा वृक्षारोपण की प्रक्रिया को शुरू किया जा सकता है। आपको वायुदूत एप्प पर रजिस्ट्रेशन हेतु नीचे दी गयी प्रक्रिया को अपनाना होगा –

  1. MP के नागरिकों को Vayudoot App registration के लिए आपको सबसे पहले Vayudoot App को install करना होगा।
  2. मोबाइल पर Vayudoot App को इंस्टाल कैसे करना है उसका प्रोसेस ऊपर दिया गया है आप चाहें तो MP Vayudoot App को इस लिंक से भी इंस्टॉल कर सकते हैं।
  3. एप्लीकेशन इंस्टॉल हो जाने के बाद वायुदूत एप्लीकेशन पर अपनी प्रोफाइल पूरी करें। (जिसका प्रोसेस ऊपर दिया गया है.)
  4. प्रोफाइल पूरी बन जाने के बाद आपके सामने इस एप्लीकेशन का होम पेज खुलेगा जहाँ आपको निम्नलिखित विकल्प देखने को मिलेंगे –
    1. new plantation
    2. second photo capture
    3. third photo capture
    4. about ankur program
  5. अब आपको इन दिए गए विकल्पों में से new plantation के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  6. अब जैसे ही आप new plantation के ऑप्शन पर क्लिक कर देते हैं आपके सामने नया पेज खुलेगा जहाँ आपको निम्नलिखित जानकारियों को भरना होगा –
    1. plant type
    2. number of plants
    3. photo
    4. location
    5. plantation site information
  7. उपरोक्त जानकारियों को भर लेने के बाद आपको submit के बटन पर क्लिक करना होगा।
  8. जैसे ही आप सबमिट बटन पर क्लिक कर देंगे। आपका अंकुर योजना मध्यप्रदेश के तहत पंजीकरण पूरा हो जायेगा।

अंकुर योजना मध्यप्रदेश MP Ankur Yojana, Vayudoot App FAQs –

वायुदूत एप्लीकेशन को किसके द्वारा तैयार किया गया है।?

Vayudoot App को एमपी आईटी विज्ञान और प्रौद्योगिकी विभाग द्वारा तैयार किया गया है।

MP Ankur Yojana में विजेताओं को कौन-सा अवार्ड /पुरस्कार से सम्मानित किया जायेगा ?

MP Ankur Yojana में चयनित विजेताओं को प्राणवायु अवार्ड से सम्मानित किया जायेगा।

Vayudoot App क्या है ?

MP Ankur Yojana के लिए इस मोबाइल एप्लीकेशन को लॉन्च किया गया है जिसमे पंजीकरण कर आवेदक को अपनी फोटो 30 दिन तक पौधे के साथ अपलोड करनी होती है।

वायुदूत एप्लीकेशन को कैसे इनस्टॉल करें ?

आप गूगल प्ले स्टोर पर जाकर इस एप्लीकेशन को सर्च कर सकते हैं। या आप चाहें तो आर्टिकल में दिए गए लिंक से भी इस एप्लीकेशन को इंस्टाल कर सकते हैं।

अंकुर योजना मध्यप्रदेश का सञ्चालन किसके द्वारा किया जा रहा है ?

MP Ankur Yojana का सञ्चालन पर्यावरण नियोजन एवं समन्वय संगठन (epco) द्वारा किया जा रहा है।

 मध्य प्रदेश अंकुर योजना में पंजीकृत व्यक्ति को कितने दिनों तक अपनी फोटो अपलोड करनी पड़ती है ?

 मध्य प्रदेश अंकुर योजना में पंजीकृत आवेदक को पौधारोपण के समय की तस्वीर को 30 दिन तक अपलोड करना होता है।

MP Ankur Yojana में चयनित विजेताओं का किसके द्वारा चुना जायेगा ?

MP Ankur Yojana में विजेताओं को चुनाव मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान जी द्वारा किया जायेगा।

मध्य प्रदेश Ankur Yojana को कब शुरू किया गया ?

MP Ankur Yojana को 22 मई 2021 को शुरू किया गया था।

Leave a Comment