मोहसिन खान जीवन परिचय, उम्र, आईपीएल टीम, कैरियर

मोहसिन खान जीवन परिचय– मोहसिन खान एक भारतीय क्रिकेटर है। इनका जन्म उत्तर प्रदेश राज्य के संभल में 15 जुलाई 1998 को हुआ। वर्तमान समय में इनकी आयु कुल 23 वर्ष है। उन्होंने 10 जनवरी वर्ष 2018 को 2017-18 जोनल टी 20 लीग में उत्तर प्रदेश के लिए अपना T20 में डेब्यू किया। यह बायें हाथ के बल्लेबाज और बांए हाथ के मध्यम तेज गेंदबाज है। यह उत्तर प्रदेश राज्य के एक मध्यम वर्गीय मुस्लिम परिवार से ताल्लुक रखते है। क्रिकेट के क्षेत्र में उत्तर प्रदेश, लखनऊ सुपर जायंट्स, मुंबई इंडियंस,उत्तर प्रदेश अंडर -16 और उत्तर प्रदेश अंडर -19s में मोहसिन खान अपना प्रदर्शन दिखा चुके है। आइये जानते है भारतीय क्रिकेटर मोहसिन खान के करियर के बारे में विस्तार रूप से।

मोहसिन खान जीवन परिचय

पूरा नाम मोहसिन मुल्तान खान
उपनाम मोहसिन खान
जन्म 15 जुलाई 1998
जन्म स्थानसंभल, उत्तर प्रदेश, भारत
आयु/उम्र23 साल
जन्मदिन 15 जुलाई
पेशा क्रिकेटर
राष्ट्रीयता भारतीय
धर्मइस्लाम
नेट वर्थज्ञात नहीं
परिवार पिता: मुल्तान खान
माता: ज्ञात नहीं
भाई: आजम खान &
इमरान खान

Mohsin Khan Biography

मोहसिन खान मूल रूप से उत्तर प्रदेश राज्य के रहने वाले नागरिक है। वर्तमान समय में यह आईपीएल लखनऊ सुपर जायंट्स के लिए खेल रहे है। इनकी आयु अभी 23 वर्ष है। मोहसिन खान बाएं हाथ के बैट्समैन एवं बॉलर है। वर्ष 2018 में इन्होने क्रिकेट के क्षेत्र में अपने जीवन की शुरुआत की है। इनकी शिक्षा की बात की जाएं तो मोहसिन खान ने अपनी पढाई उत्तर प्रदेश के निजी स्कूल से की है। साथ ही कॉलेज की पढाई KGK कॉलेज मुरादाबाद से की है।

mohsin khan के पिता का नाम मुल्तान खान है ,इनके दो भाई है जिनका नाम इमरान खान और आजम खान है। मोहसिन खान मुस्लिम परिवार से है। मुंबई इंडियन ने मोहसिन खान को वर्ष 2018 में शामिल किया है। आईपीएल की नीलामी में उन्हें लखनऊ जायंट्स ने 20 लाख रूपये में ख़रीदा है। क्रिकेट की दिशा में मोहसिन खान जहीर खान को अपना आइडियल मानते है।

कोच ज्ञात नहीं
बल्लेबाजी
शैली
बाएं हाथ के बल्लेबाज
गेंदबाजी शैलीबाएं हाथ के मध्यम तेज
गेंदबाज
भूमिका गेंदबाज
घरेलू टीमउत्तर प्रदेश
प्रमुख टीमेंउत्तर प्रदेश, लखनऊ सुपर
जायंट्स, मुंबई इंडियंस,
उत्तर प्रदेश अंडर -16 और
उत्तर प्रदेश अंडर -19s

मोहसिन खान का क्रिकेट करियर

  • क्रिकेटर मोहसिन खान का क्रिकेट करियर की शुरुआत तब हुई जब वह 10 जनवरी 2018 को उन्होंने 2017-18 सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी उत्तर प्रदेश के लिए अपना T20 डेब्यू किया था। जहाँ उन्होंने 1 विकेट भी लिया था।
  • इसके बाद 7 फ़रवरी वर्ष 2018 को मोहसिन खान ने 2017-18 विजय हजारे ट्रॉफी में उत्तर प्रदेश के लिए लिस्ट ए क्रिकेट में अपना डेब्यू किया था।
  • वर्ष 2020 27 जनवरी को उन्होंने उत्तर प्रदेश के लिए 2019-20 रणजी ट्रॉफी में प्रथम श्रेणी क्रिकेट में पदापर्ण किया था।
  • इंडियन प्रीमियर लीग {आईपीएल} में उन्होंने साल 2022 में लखनऊ सुपर जायंट्स के लिए अपना आईपीएल डेब्यू किया था।

Mohsin Khan IPL Auction Price History

वर्ष नीलामी मूल्य auction priceटीम
201820 लाखमुंबई
202020 लाखमुंबई
202120 लाखमुंबई
202220 लाखलखनऊ
PM Yojana HomepageClick Here

Leave a Comment

Join Telegram