महात्मा गाँधी नेशनल रूरल एम्प्लॉयमेंट गारंटी एक्ट के तहत देश के जॉबकार्ड धारकों को 100 दिन का कार्य प्रदान किया जाता है। सरकार द्वारा 100 दिन के लिए मिलने वाले कार्य पर निर्धारित धनराशि की पेमेंट लिस्ट को आधिकारिक वेबसाइट nrega.nic.in पर जारी किया जाता है।
नरेगा में कार्य के लिए नागरिकों के पास जॉबकार्ड होना आवशयक है इसके लिए आप घर बैठे ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। वह सभी नागरिक जिन्होंने मनरेगा के तहत कार्य किया है, वह योजना के अंतर्गत किये गए कार्य की उपस्थिति और भुगतान राशि की जानकारी मनरेगा पेमेंट लिस्ट में चेक कर सकते हैं।
मनरेगा का पेमेंट कैसे चेक करें? इसकी जानकारी देखने के लिए इस लेख को अंत तक अवश्य पढ़ें।

मनरेगा का पेमेंट कैसे चेक करें ?
नरेगा के तहत सरकार देश के सभी आवेदकों को जॉबकार्ड प्रदान करवाती है। जॉब कार्ड के माध्यम से कार्डधारकों को प्रतिदिन किये जाने वाले कार्य के आधार पर निर्धारित धनराशि सीधा उनके बैंक या पोस्ट ऑफिस खातों में ट्रांसफर करवाई जाती है।
योजना के अंतर्गत आवेदकों का पूरा डाटा पोर्टल पर प्रदान किया जाता है, जिसके माध्यम से आवेदक नागरिकों को पेमेंट लिस्ट और नरेगा जॉब कार्ड की सूची ऑनलाइन चेक करने की सुविधा मिलती है।
आवेदक अब बड़ी आसानी से मनरेगा पोर्टल पर इसकी आधिकरिक वेबसाइट nrega.nic.in पर जारी पेमेंट की सूची पर अपनी पेमेंट की जानकारी देख सकेंगे।
मनरेगा का पेमेंट 2023 -24 ऐसे चेक करें
नरेगा जॉब कार्डधारकों को सरकार द्वारा प्रतिदिन किये गए कार्य और उनकी हाजरी अनुसार पेमेंट आवेदकों के बैंक खातों में ट्रांसफर करवाई जाती है, जिसके अंतर्गत आवेदक अपने पेमेंट भुगतान की जाँच आसानी से योजना के आधिकारिक पोर्टल पर कर सकते हैं।
- स्टेप -1 : सबसे पहले आवेदक को नरेगा की आधिकारिक वेबसाइट nrega.nic.in पर जाना होगा।
- वेबसाइट के होम पेज पर आपको Quick Access के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा। –
- अब आपको ‘panchayats GP/PS/ZP login’ के ऑप्शन पर क्लिक करना है।
-
- इसके बाद आपको ‘ग्राम पंचायत’ के विकल्प पर क्लिक करना है।
-
- अब नए पेज पर आपको ‘generate report’ के ऑप्शन पर क्लिक करना है।
step 2: अपने राज्य का चयन करें –
- generate report पर क्लीक करने के उपरांत राज्यों की सूची में से अपने राज्य का चुनाव करें।
- अब आपकी स्क्रीन पर ‘reports’ का फॉर्म खुलकर आ जाएगा।
- यहाँ आपको पूछी गई सभी जानकारी को भरें। –
- जानकारी भरने के उपरांत ‘Proceed’ बटन पर क्लिक करें।
- अब आपको Jobcard/registration के सेक्शन में job card/employment registration के लिंक पर क्लिक करना है।
स्टेप 3 : अपना जॉब कार्ड नंबर चुनें
- अब आपकी स्क्रीन पर आपके राज्य के जॉब कार्ड लिस्ट में शामिल लोगों की सूची आएगी।
- इस लिस्ट में जॉबकार्ड धारकों के नाम और जॉब कार्ड नंबर प्रदान किए गए होंगे।
- यहाँ आपको अपने नाम को ढूँढ़कर अपने ‘जॉब कार्ड नंबर’ पर क्लिक करना होगा।
- जॉब कार्ड नंबर पर क्लिक करने के बाद आपको जॉब कार्ड से संबंधित सारा विवरण प्राप्त हो जाएगा।
- यहाँ आपके द्वारा योजना के अंतर्गत किए गए कार्यों की सूची प्राप्त हो जाएगी।
- इस सूची में आप जिस भी कार्य या वर्ष के पेमेंट भुगतान की जाँच करना चाहते हैं, आपको उस विकल्प पर क्लिक करना होगा।
step 4 :-District number of musterol used पर क्लिक करें
- अब आपको डिस्ट्रिक्ट नंबर ऑफ़ मस्टरोल यूसड के आगे दी गई सख्या पर क्लिक करना होगा।
- आपके सामने मस्टरोल डिटेल्स खुलकर आ जाएगी।
- यहाँ आपको मस्टरोल रोल संख्या, तारीख आदि की जानकारी ,हाजरी के आधार पर प्रदान की गई पेमेंट के कुल भुगतान आदि की जानकारी प्रदान की गई होती है।
- इस तरह आप आपने खाते में प्रदान की गई धनराशि की पूरी जानकारी प्राप्त कर सकेंगे।
नरेगा पेमेंट परफॉरमेंस डेशबोर्ड कैसे देखें ?
पैमेंट परफॉरमेंस डैशबोर्ड देखने के लिए आवेदक दिए गए स्टेप्स को फॉलो कर सकते हैं।
- सबसे पहले आवेदक योजना की आधिकरिक वेबसाइट nrega.nic.in पर जाएँ।
- यहाँ आपके सामने होम पेज खुलकर आ जाएगा। यहाँ से ‘payment deshboard’ के ऑप्शन को चुनें।
- अब आपकी स्क्रीन पर लॉगिन फॉर्म खुलेगा यहाँ फॉर्म मे पूछी गई सभी जानकारी भरें और कैप्चा डालें।
- अंत में लॉगिन के बटन पर क्लिक करें।

- लॉगिन करने के बाद payment performance dashboard से जुडी सभी जानकारी आपकी स्क्रीन पर आ जाएगी।
शिकायत दर्ज करने की प्रक्रिया (MGNREGA Complaint)
योजना के अंतर्गत पेमेंट से संबंधित कोई भी समस्या या जानकारी प्राप्त करने के लिए आवेदक दी गई प्रक्रिया को पढ़कर शिकायत दर्ज कर सकते हैं।
- सबसे पहले आवेदक योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएँ।
- यहाँ होम पेज पर नीचे Public Grievance के लिंक पर क्लिक करना होगा।
- अब आपके सामने Grievance फॉर्म खुलकर आ जाएगा।

- यहाँ फॉर्म में पूछी गई सभी जानकारी को भरें।
- अब दिए गए कैप्चा कोड को बॉक्स में दर्ज करके आपको ‘सेव कंप्लेंट’ के विकल्प पर क्लिक कर देना होगा।
- जिसके बाद अपकी ग्रीवेंस दर्ज करने की प्रक्रिया पूरी हो जाएगी।
मनरेगा का पेमेंट कैसे चेक करें से सम्बन्धित FAQs –
नरेगा का पेमेंट चेक करने के लिए आवेदक MGNREGA की आधिकारिक वेबसाइट nrega.nic.in पर जाकर इसे ऑनलाइन देख सकते हैं।
आप मनरेगा पेमेंट चेक करने हेतु nrega.nic.in पर विजिट करें।
nrega में आवेदन करने वाले आवेदकों को यह जॉब कार्ड प्रदान किए जाते हैं, जिसमे व्यक्ति से सम्बंधित सभी जानकारी जैसे व्यक्ति का नाम, पता, 100 दिन कार्य दिए जाने की गेरेंटी आदि जानकारी उपलब्ध करवाई गई होती है। जिसके माध्यम से जॉब कार्ड धारकों को सरकार द्वारा जारी योजनाओं में रोजगार प्रदान किया जाता है।
नहीं मनरेगा योजना के अंतर्गत कार्य करने वाले श्रमिकों को सरकार द्वारा पेमेंट की भुगतान राशि नकद प्रदान नहीं की जाती है, इसके लिए आवेदकों को भुगतान राशि सीधे उनके जॉब कार्ड में दर्ज बैंक खाते या पोस्ट ऑफिस अकाउंट में ट्रांसफर की जाती है।
मनरेगा में दिए जाने वाली मजदूरी प्रत्येक राज्य में अलग अलग मात्रा में दी जाती है।
हेल्पलाइन नंबर
मनरेगा पेमेंट से सम्बंधित सभी जानकारी हमने आपको लेख के माध्यम से प्रदान करवा दी है, परन्तु फिर भी यदि आवेदनकर्ता को पेमेंट भुगतान से सम्बंधित कोई समस्या या जानकारी प्राप्त करने हो तो वह इसके लिए योजना के हेल्पलाइन नंबर : 1800111555/ 9454464999 पर सम्पर्क कर सकते हैं।