महाराष्ट्र नव तेजस्विनी योजना 2023: ऑनलाइन आवेदन, पंजीकरण फार्म, लाभ

महाराष्ट्र सरकार द्वारा राज्य की महिलाओं को मूलभूत सुविधाए उपलब्ध करवाने के लिए नव तेजस्विनी योजना की शुरुआत की गई है। इस योजना के माध्यम से स्वयं सहायता समूह से जुडी महिलाओं को आत्मनिर्भर एवं सशक्त बनाने के लिए रोजगार प्रदान किया जाएगा। ताकि उनके जीवन स्तर में सुधार लाया जा सकें।

इस योजना को महाराष्ट्र कैबिनेट द्वारा 8 अक्टूबर 2020 को मंजूरी मिल चुकी है। नव तेजस्विनी योजना को महिला और बाल विकास मंत्रालय द्वारा लागू किया गया है। राज्य की सभी महिलाएं को इस योजना का लाभ देने सरकार ने लगभग 523 करोड़ रुपए का बजट निर्धारित किया है।

राज्य की सभी महिलाओं का आर्थिक एवं सामाजिक विकास हो सकते उसके लिए ग्रामीण क्षेत्र में करीब 10 लाख परिवारों को योजना के माध्यम से लाभ दिया जाएगा।

महाराष्ट्र नव तेजस्विनी योजना 2023: ऑनलाइन आवेदन, पंजीकरण फार्म, लाभ
Maharashtra Nav Tejaswini Yojana

तो आइये जानते है महाराष्ट्र नव तेजस्विनी योजना 2023 क्या है ? योजना से जुड़ी सभी जानकारी को प्राप्त करने के लिए हमारे आर्टिकल को अंत तक पढ़े।

व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp

Table of Contents

महाराष्ट्र नव तेजस्विनी योजना 2023

महाराष्ट्र सरकार द्वारा ग्रामीण क्षेत्र की महिलाओं को आर्थिक सहायता प्रदान करने के लिए नव तेजस्विनी योजना का शुभांरभ किया गया है। महिला आर्थिक विकास महामंडल द्वारा गरीब एवं कमजोर परिवारों को वित्तीय सहायता प्रदान करने हेतु रोजगार की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी।

ताकि उन्हें रोजगार करने के लिए यहाँ- वहाँ भटकना न पड़े। योजना के अंतर्गत ग्रामीण क्षेत्र के लगभग 10 लाख परिवार को लाभ दिया जाएगा। राज्य की महिलाओं को Maharashtra Nav Tejaswini Yojana के तहत खुद का कारोबार शुरू करने के लिए ऋण/लोन की सुविधा दी जाएगी। लोन का लाभ लेने के लिए महिला को स्वयं सहायता समूह का सदस्य होना चाहिए।

व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp

ग्रामीण क्षेत्र के नागरिक महाराष्ट्र रोजगार हमी योजना में ऑनलाइन पंजीकरण करके आसानी से रोजगार प्राप्त कर सकते है।

Maharashtra Nav Tejaswini Yojana Overview

योजना का नाममहाराष्ट्र नव तेजस्विनी योजना
मंजूरी दी गई8 अक्टूबर 2020, महाराष्ट्र कैबिनेट के द्वारा
संबंधित विभागमहिला अर्थीक विकास महामंडल
लाभार्थीग्रामीण क्षेत्र की महिलाएं
उद्देश्यमहिलाओं का विकास एवं उत्थान करने हेतु आर्थिक सहायता देना
आवेदन प्रक्रियाअभी जारी नहीं हुए
आधिकारिक वेबसाइटजल्द शुरू होगी

Maharashtra Nav Tejaswini Yojana के उद्देश्य

इस योजना का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्र की महिलाओं को ऋण उपलब्ध करवाकर स्वरोजगार को बढ़ावा देना है। रोजगार को बढ़ावा देने से अधिक से अधिक महिला उद्योग कार्य में जुड़ पाएंगी।

राज्य की महिलाओं को बेहतर जीवन प्रदान करने के लिए कम ब्याज दर पर लोन की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। ताकि वह आत्मनिर्भर एवं सशक्त होकर परिवार का पालन-पोषण कर सकें। भविष्य में किसी पर पर निर्भर न होना पड़े।

ग्रामीण क्षेत्र की महिलाओं को स्वरोजगार के प्रति प्रोत्साहित एवं जागरूप करने के लिए सरकार द्वारा शिविर और जागरूपता अभियानों का आयोजन किया जाएगा। ताकि अधिक से अधिक महिला इस योजना से जुड़कर अपने कारोबार का विस्तार कर सके और अच्छी आय अर्जित करने में सक्षम हो सकें।

महाराष्ट्र नव तेजस्विनी योजना के लाभ

  • Nav Tejaswini Yojana के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्र की महिलाओं को स्व-रोजगार आरम्भ करने हेतु कम ब्याज दर पर ऋण/लोन की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी।
  • राज्य में बेरोजगारी दर को कम करने के लिए इस योजना के माध्यम से करीब 10 लाख परिवारों को लाभ दिया जाएगा।
  • ग्रामीण क्षेत्र की महिलाओं का विकास करने के लिए महिला एवं बाल विकास महामंडल के द्वारा योजना को लागू किया गया है।
  • राज्य में जो महिलाएं स्व-रोजगार करने के इक्छुक है, वह इस योजना के तहत लोन की सुविधा लेकर अपना व्यवसाय शुरू कर सकती है। और अपने साथ अन्य नागरिकों को रोजगार के नए-नए अवसर देकर उन्हें भी आर्थिक सहायता प्रदान की जा सकती है।
  • ग्रामीण क्षेत्र की महिलाओं को समर्थन देने के लिए अंतरराष्ट्रीय कोष (IFAD) 333 करोड़ रुपए का अनुदान देगा और राज्य सरकार की तरफ से 190 करोड़ रुपए दिए जाएंगे।

Maharashtra Nav Tejaswini Yojana के लिए पात्रता

योजना में आवेदन करने से पहले पात्रता को जान लें जो कि इस प्रकार से है :-

  • इस योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए लाभार्थी को महाराष्ट्र राज्य का मूल निवासी होना चाहिए।
  • Nav Tejaswini Yojana के अंतर्गत केवल राज्य की महिलाएं ही आवेदन कर सकती है।
  • ग्रामीण क्षेत्र की जो महिलाएं गरीब एवं कमजोर है वह इस योजना के तहत आवेदन करने के पात्र है।
  • योजना का पूर्ण लाभ प्राप्त करने के लिए महिला का बैंक खाता आधार कार्ड से लिंक होना चाहिए।
  • आवेदन करने वाली महिला की आयु 18 -50 वर्ष के बीच में होनी चाहिए।

आवश्यक दस्तावेज

योजना के तहत लोन प्राप्त करने के लिए महिला के पास नीचे बताएं गए सभी दस्तावेजों का होना अनिवार्य है जो कि इस प्रकार से है :-

  • निवास प्रमाण पत्र
  • आधार कार्ड
  • पहचान पत्र
  • आय प्रमाण पत्र
  • जाति प्रमाण पत्र
  • बैंक खाता वितरण
  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • मोबाइल नंबर

महाराष्ट्र नव तेजस्विनी योजना में आवेदन ऐसे करें

यदि आप महाराष्ट्र राज्य के निवासी है और महाराष्ट्र नव तेजस्विनी योजना के तहत लोन का लाभ प्राप्त करना चाहते है। तो उसके लिए अभी आपको थोड़ा इंतजार करना होगा। क्योकि अभी सरकार द्वारा योजना को शुरू करने के घोषणा की गई है। योजना के अंतर्गत आवेदन करने के लिए आधिकारिक वेबसाइट को सार्वजानिक नहीं किया गया है। जैसे ही सरकार की तरफ से हमे कोई जानकारी प्राप्त होती है, तो आपको हमारे आर्टिकल के माध्यम से सूचित कर दिया जाएगा।

Maharashtra Nav Tejaswini Yojana FAQs

महाराष्ट्र नव तेजस्विनी योजना क्या है ?

इस योजना के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्र को आर्थिक सहायता प्रदान करने के लिए कम ब्याज दर पर लोन की सुविधा दी जाएगी। ताकि वह खुद का कारोबार शुरू करके अच्छी आय प्राप्त कर सकें और अपनी परिवार की आवश्यकताओं को पूरा कर सकें।

महाराष्ट्र नव तेजस्विनी योजना का संचालन करने के लिए सरकार ने कितने का बजट निर्धारित किया है ?

Maharashtra Nav Tejaswini Yojana का संचालन करने के लिए सरकार ने 523 करोड़ रुपए का बजट निर्धारित किया है।

Maharashtra Nav Tejaswini Yojana के लाभ क्या है ?

इस योजना के माध्यम से गरीब वर्ग की महिलाओं को रोजगार करने के नए-नए अवसर देकर उनके जीवन स्तर में सुधार करना है। ग्रामीण महिला उद्यमिता को बढ़ावा देकर उन्हें वित्तीय सहायता पहुँचाना है।

महाराष्ट्र नव तेजस्विनी योजना का लाभ कितने परिवारों को दिया जाएगा ?

महाराष्ट्र नव तेजस्विनी योजना का लाभ लगभग 10 लाख परिवारों को दिया जाएगा।

Maharashtra Nav Tejaswini Yojana में आवेदन कैसे करें ?

फ़िलहाल सरकार की तरफ से अभी तक इस योजना की ऑफिसियल वेबसाइट जारी नहीं की गई है। जैसे ही हमें आवेदन करने से जुड़ी जानकारी प्राप्त होती है, तो ऊपर दिए गए आर्टिकल के माध्यम से आपको सूचित कर दिया जाएगा।

Leave a Comment