दोस्तों जैसा की आप जानते ही होंगे कि दिव्यांग व्यक्तियों को समाज में अनेक काम करने के लिए विभिन्न प्रकार की समस्याओं का सामना करना पड़ता है। ऐसे में उन्हें सुविधा उपलब्ध करवाने के लिए राज्य सरकार व केंद्र सरकार द्वारा दिव्यांग व्यक्तियो का विकास करने के लिए नई-नई योजनाओं को शुरू किया जाता है। दिव्यांग व्यक्ति को सुविधा मुहिया करवाने के लिए महाराष्ट्र सरकार ने महा शरद पोर्टल को लॉन्च किया है। इस पोर्टल के माध्यम से दिव्यांग नागरिक को सरकार द्वारा सहायता प्रदान की जाएगी। तो आइये जानते है महा शरद पोर्टल क्या है? और इस पोर्टल में रजिस्ट्रेशन कैसे करें। आर्टिकल से जुड़ी सभी जानकारी को लेने के लिए हमारे आर्टिकल को ध्यानपूर्वक अंत तक पढ़े।

महा शरद पोर्टल क्या है?
महा शरद पोर्टल की शुरुआत महाराष्ट्र सरकार ने राज्य के दिव्यांग नागरिको को आर्थिक सहायता प्रदान करने के लिए शुरू की है। इस पोर्टल की सहायता से राज्य के सभी दिव्यांग व्यक्तियो के लिए एक मंच तैयार किया जाएगा। इस मंच के माध्यम से सभी दिव्यांग नागरिकों को सरकारी योजनाओं में बारें में जानकारी प्रदान की जाएगी। इसके अलावा इस योजना के तहत दिव्यांग नागरिको का पंजीकरण करना है। यह एक बेहद महत्वपूर्ण पोर्टल है। इसमें सभी डोनर से मिलने वाली सहायता से राज्य के दिव्यांग व्यक्तियो तक उनकी आवश्यकता की सभी चीज़ें जैसे – बैटरी संचालित व्हीलचेयर, कृत्रिम अंग, ब्रेल किट आदि अन्य सुविधा महा शरद पोर्टल के माध्यम से प्रदान की जाएगी।
हमारे देश में सरकारी योजनाओं का लाभ लेने के लिए दिव्यांग व्यक्ति को इधर-उधर जाना पड़ता है, ऐसे में उन्हें बहुत समस्या आती है। इस लिए अब सरकार ने इस तरह की समस्या न आये इसलिए Divyang Pension portal को आरंभ किया है। इस योजना में आवेदन कर दिव्यांग व्यक्ति वित्त और सामाजिक न्याय और विशेष सहायता विभाग की विभिन्न योजनाओं के बारें में पता कर सकता है।
About of the Maha Sharad Portal
योजना का नाम | महा शरद पोर्टल |
वर्ष | 2023 |
योजना का प्रारम्भ | महाराष्ट्र सरकार |
लाभार्थी | राज्य के सभी दिव्यांग नागरिक |
उद्देस्य | दिव्यांग व्यक्ति को सरकार की विभिन्न योजनाओं से अवगत करवाना |
लाभ | सरकार की सभी योजनाओं का लाभ देना |
आवेदन प्रक्रिया | ऑनलाइन |
आधिकारिक वेबसाइट | mahasharad.in |
इसे भी पढ़े :- महाराष्ट्र भूमि अभिलेख ऑनलाइन महाभूलेख
महा शरद पोर्टल का उद्देस्य
Maha Sharad Portal का मुख्य उद्देस्य महाराष्ट्र राज्य के सभी विकलांगो को इस योजना के माध्यम से सहारा देना। जैसा की हम सब जानते है कि विकलांग व्यक्ति को सरकारी योजनाओं के बारे में पता भी नहीं चलता है और अगर पता भी चल गया तो वह उसका लाभ नहीं उठा पाते है ऐसे में महाराष्ट्र सरकार ने सभी दिव्यांग व्यक्ति को पंजीकृत करने के लिए इस पोर्टल को शुरू किया है। इस पोर्टल के माध्यम से विकलांग लोगों को विभिन्न तरह की सहायता पहुंचाए जाएगी। इस पोर्टल में आवेदन करने के लिए विभिन्न राज्य के सभी विकलांग व्यक्ति सहायता लेने के लिए अपना नाम लिखा सकते है। इसके अलावा यह पोर्टल दानदाताओं को समर्थन करने के लिए भी है, जो विकलांग व्यक्ति को इस योजना के तहत दान प्रदान कर सकते है।
Maha Sharad Portal के लाभ
- महा शरद पोर्टल के माध्यम से राज्य से सभी विकलांग व्यक्ति को उनके अनुसार आधुनिक उपकरण उपलब्ध करवाएं जायेगे।
- इस पोर्टल के तहत विकलांग नागरिक को सरकार की विभिन्न योजनाओं का लाभ भी मिलेगा।
- महा शरद पोर्टल के माध्यम से मिलने वाली सहायता से विकलांग व्यक्ति का आत्मविश्वास और उनका मनोबल बढ़ेगा। इसके अलावा उन्हें इस पोर्टल के तहत आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी।
- इस पोर्टल में आवेदन करना नि:शुल्क है।
- दिव्यांग वित्त और सामाजिक न्याय और विशेष सहायता विभाग की विभिन्न योजनाओं के बारें में बता कर उन्हें आत्मनिर्भर बनाया जायेगा।
- महाराष्ट्र सरकार की इस योजना के लाभ लेने के लिए आवेदन करवा लें और सरकारी योजनाओं का लाभ पाए।
- विकलांग व्यक्ति को अपनी शारीरिक समस्या के कारण किसी दूसरे व्यक्ति पर निर्भर रहना पड़ता था, लेकिन अब इस पोर्टल की सहायता से अपने आर्थिक खर्चो को खुद उठा पायेगा और किसी पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा।
महा शरद पोर्टल की कुछ रोचक बातें –
- Maha Sharad Portal का उद्देस्य है, असहाय लोगों को सहारा देने के लिए इस पोर्टल को आरंभ किया है। जिससे की समाज में ऐसे व्यक्तियो को असहज महसूस न हो।
- इस पोर्टल को अब दिव्यांग, विकलांग और अपंग व्यक्तियो के लिए शुरू कर दिया है।
- इस पोर्टल में अभी तक 159 लोगों ने रजिस्टर कर लिया है। और 16439 डोनर रजिस्टर हो चुके है।
- इस पोर्टल में आवेदन करने के लिए आपको कोई शुल्क नहीं देना होगा।
- महा शरद पोर्टल का लाभ प्राप्त करने लिए आपके आप सभी दस्तावजों का होना अनिवार्य है।
- इस योजना के माध्यम से महाराष्ट्र सरकार ने एक मंच को तैयार किया है। जिसके तहत सभी विकलांग व्यक्ति और इच्छुक डोनर एक साथ इस पोर्टल में शामिल होंगे। और दिव्यांग व्यक्ति को डोनेट की हुई वस्तु और सरकारी योजनाओं का लाभ मिलेगा।
इसे भी पढ़े :-[लिस्ट] महाराष्ट्र रोजगार हमी योजना 2023
Maha Sharad Portal में आवेदन करने के पात्रता
- इस पोर्टल का लाभ केवल महाराष्ट्र राज्य के सभी विकलांग व्यक्ति ही ले पाएंगे।
- पोर्टल में आवेदन करने के लिए व्यक्ति का विकलांग होना अनिवार्य है। सामान्य व्यक्तियो को इस योजना का लाभ नहीं मिलेगा।
महा शरद पोर्टल के लिए आवश्यक दस्तावेज
- आधार कार्ड
- निवास प्रमाण पत्र
- विकलांग प्रमाण पत्र
- जन्म प्रमाण पत्र
- बैंक अकाउंट वितरण
- पासपोर्ट साइज फोटो
- मोबाइल नंबर
महा शरद पोर्टल में पंजीकरण करने की प्रक्रिया
- सबसे पहले आपको Maha Sharad Portal की आधिकारिक वेबसाइट mahasharad.in पर जाना होगा।
- वेबसाइट पर जाने के बाद आपके सामने एक होम पेज ओपन होगा।
- होम पेज पर आपको दिव्यांग ऑप्शन पर क्लिक करना है। क्लिक करने के बाद आपके सामने पंजीकरण फॉर्म खुल जायेगा
- पंजीकरण फॉर्म में पूछी गयी सभी जानकारी जैसे – नाम, जेंडर, स्टेट, पिन कॉर्ड, आधार नंबर, मोबाइल नंबर आदि सभी जानकारी को सही से भरना है।
- इसके बाद आपके रजिस्टर मोबाइल नंबर पर एक OTP आयेगा। उस OTP को फॉर्म में भर देना है।
- सभी जानकारी भरने के बाद उसी के नीचे आपको यह बताना होगा कि आप किस तरह के विकलांग है या दिव्यांग है और उसके बाद अपना UDID नंबर दर्ज कर लेना है। और अंत में दिव्यांग सर्टिफिकेट जो की 150 kb से कम हो सभी दस्तावेज को अपलोड कर देना है।
- इसके बाद आपको खाता निर्माता और समर्थन आवश्यक का चयन कर लेना है।
- सभी जानकारी को ध्यानपूर्वक भरने के बाद अंत में register के ऑप्शन पर क्लिक कर देना है। ऐसा करने के बाद आपका इस पोर्टल में पंजीकरण हो जायेगा।
इसे भी पढ़े :-महाराष्ट्र स्वाधार योजना 2023: रजिस्ट्रेशन
Maha Sharad Portal से सम्बंधित सवालों के जवाब (FAQs)
इस पोर्टल के माध्यम से राज्य के सभी विकलांग व्यक्ति इस पोर्टल में अपना नाम दर्ज कर सरकारी योजनाओं का लाभ प्राप्त कर सकते है। इसके अतिरिक्त कोई इच्छुक व्यक्ति विकलांग व्यक्ति की मदद करना चाहता है तो वह इस पोर्टल के माध्यम से अपनी इच्छा अनुसार दान कर सकता है।
इस पोर्टल का प्रारम्भ महाराष्ट्र सरकार ने किया है।
इस पोर्टल के अंतर्गत राज्य के सभी दिव्यांग व्यक्ति को बैटरी वाली व्हीलचेयर, कान की मशीन, ब्रेल किट, कृत्रिम अंग आदि सभी आधुनिक उपकरण उपलब्ध करवाएं जायेगे।
इस योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए दिव्यांग व्यक्ति को ऑनलाइन आवेदन करना होगा।
इस पोर्टल की आधिकारिक वेबसाइट mahasharad.in है।