एमपी शिक्षा पोर्टल: रजिस्ट्रेशन, एप्लीकेशन स्टेटस व लिस्ट @shikshaportal.mp.gov.in

केंद्र सरकार हो चाहे राज्य की सरकारें सभी अपने राज्य के बच्चों की शिक्षा को और अधिक बेहतर बनाने का प्रयास कर रहे है। जिससे सभी बच्चे अपनी शिक्षा को प्राप्त कर सके। मध्यप्रदेश सरकार द्वारा राज्य के बच्चों के लिए एमपी शिक्षा पोर्टल (Samagra Shiksha Portal MP) की शुरुवात की गयी है। इस पोर्टल के माध्यम से छात्रों को सभी तरह की जानकारी ऑनलाइन माध्यम से मिल सकेगी। छात्रों को ऑनलाइन पोर्टल पर अपना रजिस्ट्रेशन करवाना बहुत जरुरी है। रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया वह अपने मोबाइल व कंप्यूटर के जिरए ऑनलाइन माध्यम से पूरी कर सकते है और इससे मिलने वाले लाभ व जानकारियों को आसानी से प्राप्त कर सकते है।

एमपी राशन कार्ड पात्रता पर्ची 2023

MP Siksha Portal Registration Online
MP Siksha Portal Registration Online

चलिए आज हम आपको पोर्टल से जुडी सभी जानकारियों जैसे : एमपी शिक्षा पोर्टल क्या है, पोर्टल के माध्यम से छात्र किन लाभों को प्राप्त कर सकते है, छात्रों को MP Siksha Portal Registration Online-2022 के लिए किन दस्तावेजों की आवश्यकता होगी, पोर्टल को शुरू करना का उद्देश्य क्या है आदि के बारे में बताने जा रहे है। जानकारी जानने के लिए हमारे द्वारा लिखे गए आर्टिकल को अंत तक अवश्य पढ़े।

Table of Contents

एमपी शिक्षा पोर्टल

व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp

मध्य प्रदेश सरकार द्वारा एमपी शिक्षा पोर्टल को शुरू किया गया है। पोर्टल के जरिये सरकार बच्चों का भविष्य और उज्जवल बनाना चाहती है। पोर्टल पर छात्रों को शिक्षा से सम्बंधित सभी प्रकार की सुविधाएं जैसे : छात्रवृति से जुड़ी जानकारी, शिक्षा से जुडी स्कीम की जानकारी, स्कूल से जुडी जानकारी आदि उपलब्ध करवाई जाएँगी। अगर कोई भी छात्र जो मध्य प्रदेश राज्य से है वह स्कालरशिप हेतु आवेदन करना चाहते होंगे तो वह शिक्षा पोर्टल के जरिये आवेदन कर सकते है। समग्र शिक्षा पोर्टल मध्यप्रदेश ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन-2022 हेतु छात्रों को आधिकारिक वेबसाइट shikshaportal.mp.gov.in पर जाकर रजिस्ट्रेशन करना होगा।

राज्यमध्य प्रदेश
पोर्टलएमपी शिक्षा पोर्टल
के द्वाराMP सरकार द्वारा
श्रेणीराज्य सरकारी योजना
लाभ लेने वालेराज्य के सभी छात्र
आवेदन ऑनलाइनऑनलाइन
उद्देश्यशिक्षा से जुडी सभी जानकारियों को ऑनलाइन माध्यम से प्रदान करना
आधिकारिक वेबसाइटshikshaportal.mp.gov.in

MP Siksha Portal को शुरू करने का उद्देश्य

पोर्टल को शुरू करने का मुख्य उद्देश्य बच्चों को शिक्षा से जुड़ी सभी जानकारियों को घर बैठे प्रदान करवाना है। पोर्टल के जरिये छात्र शिक्षा से सम्बंधित सभी योजनाओं हेतु आवेदन कर सकेंगे और उन्हें इधर-उधर जाने की आवश्यकता भी नहीं होगी साथ ही वह पढ़ लिखकर कर आत्मनिर्भर बन सकेंगे और अपने पैरो पर खड़े हो सकेंगे।

मध्य प्रदेश शिक्षा पोर्टल से मिलने वाले लाभ एवं विशेषतायें

मध्य प्रदेश शिक्षा पोर्टल (Samagra Shiksha Portal MP) से मिलने वाले लाभ एवं विशेषतायें जानने के लिए दिए गए पॉइंट्स को पूरा पढ़े।

व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp
  • छात्र MP शिक्षा पोर्टल के जरिये शिक्षा से सम्बंधित सभी प्रकार की जानकारी प्राप्त कर सकते है।
  • शिक्षा से जुडी सभी योजनाओं का आवेदन भी छात्र शिक्षा पोर्टल के जरिये कर सकते है।
  • यदि कोई छात्र स्कालरशिप प्राप्त करना चाहता है तो वह पोर्टल के माध्यम से आवेदन कर सकता है।
  • स्कूल से सम्बंधित सभी जानकारियों को आप घर बैठे जान सकेंगे।
  • एमपी शिक्षा पोर्टल के जरिये सर्टिफिकेट वेरिफिकेशन का स्टेटस भी देखा जा सकता है।
  • छात्र अपनी स्कालरशिप हेतु अपनी पात्रता को भी ऑनलाइन माध्यम से पोर्टल पर जाकर चेक कर सकते है।
  • पोर्टल के जरिये छात्र का समय भी बच पायेगा।
  • एमपी शिक्षा पोर्टल का लाभ वही छात्र ले सकेंगे जिनका पंजीकरण प्रोसेस पूरा होगा।
  • राज्य के सभी छात्र इस पोर्टल का लाभ प्राप्त कर सकते है।
  • ऑनलाइन एमपी शिक्षा पोर्टल के जरिये सिस्टम में ट्रांस्पेरेन्सी (पारदर्शिता) आएगी।

एमपी शिक्षा पोर्टल हेतु आवश्यक दस्तावेज

पोर्टल पर छात्रों को अपनी शिक्षा से जुडी जानकारी प्रदान करने के लिए इन सभी दस्तावेजों की आवश्यकता पढ़ सकती है। हम आपको इन दस्तावेजों के बारे में बताने जा रहे है जो की इस प्रकार से है:

आधार कार्डशैक्षिक योग्यता प्रमाणपत्रबैंक अकाउंट नंबर
पासपोर्ट साइज फोटोमोबाइल नंबरनिवास प्रमाणपत्र
आय प्रमाणपत्रराशन कार्ड

स्कूल डैशबोर्ड ऐसे देखें

  • विद्यार्थी डैशबोर्ड देखने के लिए आपको सबसे पहले मध्यप्रदेश शिक्षा-पोर्टल की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।

MP shiksha portal school Dashboard

  • होमपेज पर आपको शालाएँ का विकल्प का सेक्शन दिखाई देगा। इस पर स्कूल डैशबोर्ड का ऑप्शन दिखाई देगा।

MP shiksha portal school Dashboard online

  • इसके बाद आपके सामने नया पेज खुल जायेगा। इस पेज पर सभी मांगी गयी जानकारियां दर्ज कर दे। अन्य फॉर्मलिटीज पूरी करके आप इसे जमा कर दे।
  • जिसके बाद आपके सामने सम्बंधित जानकारी खुल कर आ जायेगी।

छात्रवृति योजनाओं की जानकारी देखने की प्रक्रिया

  • सर्वप्रथम कैंडिडेट मध्य प्रदेश शिक्षा पोर्टल की आधिकारिक वेबसाइट shikshaportal.mp.gov.in पर विजिट करें।

MP shiksha portal online

  • होम पेज पर आपको छात्रवृति योजना का ऑप्शन दिखाई देगा। इस पर क्लिक कर दे।

MP shiksha portal online scholarship status

  • इसके बाद अगले पेज पर आपको इनमे पूछी गयी जानकारियों जैसे : कक्षा, ऐकडेमिक ईयर को सेलेक्ट करना है। इसके बाद आपको छात्रवृति योजनाओं की जानकारी देखें के दिए गए ऑप्शन पर क्लिक कर लें।

MP shiksha portal online scholarship scheme details

  • क्लिक करते ही अगले पेज पर आपको छात्रवृति योजनाओं की जानकारी स्क्रीन पर दिखाई देगी।

स्कालरशिप कैलकुलेट करने की प्रक्रिया

  • छात्र सबसे पहले एमपी शिक्षा पोर्टल की ऑफिसियल वेबसाइट shikshaportal.mp.gov.in पर जाएं।

MP shiksha portal online

  • इसके बाद आप होम पेज पर स्कॉलरशिप कैलकुलेशन (छात्रवृति गणना) के दिए गए ऑप्शन पर क्लिक कर लें।

एमपी शिक्षा पोर्टल छात्रवृति कैलकुलेटर प्रक्रिया

  • क्लिक करते ही अगले पेज पर आपके सामने फॉर्म खुल जायेगा।
  • आपको फॉर्म में पूछी गयी जानकारी जैसे: ऐकडेमिक ईयर, जेंडर, कास्ट, केटेगरी, क्लास, आदि को भरना होगा।

एमपी शिक्षा पोर्टल स्कालरशिप कैलकुलेटर चेक

  • इसके बाद आपको Know your Right के दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  • क्लिक करने के पश्चात आप स्कॉलरशिप कैलकुलेट कर सकेंगे।

शिक्षा पोर्टल पर छात्रवृति की स्थिति कैसे जाने?

पोर्टल के माध्यम से छात्रवृति की स्थिति भी चेक कर सकते है। छात्रवृति स्थिति चेक करने की प्रक्रिया इस प्रकार से है:-

  • छात्रवृति की स्थिति जानने के लिए सबसे पहले ऑनलाइन पोर्टल shikshaportal.mp.gov.in पर जाएं।

MP shiksha portal online

  • जिसके बाद आपके सामने होम पेज खुल जायेगा। होम पेज पर आपको छात्रवृति की स्थिति जानें के दिए गए ऑप्शन पर क्लिक कर लेना है।

MP shiksha portal application status online

  • क्लिक करते ही आपके सामने नया पेज खुल जायेगा। नए पेज पर आपको पूछी गयी जानकारी शैक्षिणिक वर्ष , समग्र ID और कैप्चा कोड को भर लेना है।

मध्यप्रदेश शिक्षा पोर्टल एप्लीकेशन स्टेटस ऑनलाइन

इसके बाद आपको विद्यार्थी की छात्रवृति सम्बंधित जानकारी देखें के दिए गए ऑप्शन पर क्लिक कर दें। क्लिक करते ही सम्बंधित जानकारी आपके स्क्रीन पर होगी।

छात्र का बेनिफिट स्टेटस ट्रैक करने की प्रकिया

  • बेनिफिट स्टेटस ट्रैक करने के लिए छात्र को सबसे पहले ऑफिसियल वेबसाइट shikshaportal.mp.gov.in पर जाना होगा।

MP shiksha portal online

  • जिसके बाद आपके सामने वेबसाइट का होम पेज खुल जायेगा।
  • होमपेज पर आपको स्टूडेंट ट्रैकिंग के दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।

MP shiksha portal छात्र/छात्राओं की जानकारी खोजे ऑनलाइन

  • जिसके बाद आपके सामने नया पेज खुल जायेगा।
  • नए पेज पर आपको समग्र ID भरनी होगी।

MP shiksha portal online student tracking process

  • जिसके बाद आप अपना बेनिफिट स्टेटस देख पाएंगे।

जाति प्रमाणपत्र सत्यापन की स्थिति चेक करने की प्रक्रिया

  • आवेदक सबसे पहले एमपी शिक्षा पोर्टल की वेबसाइट shikshaportal.mp.gov.in पर जाएं।

MP shiksha portal online

  • होम पेज पर आपको जाति प्रमाणपत्र के दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करना होगा। नए पेज पर समग्र परिवार सदस्य ID और कैप्चा कोड दर्ज करके सबमिट के ऑप्शन पर क्लिक कर दे।

एमपी एजुकेशन पोर्टल जाती प्रमाणपत्र सत्यापन

इसके बाद आपके सामने जाति प्रमाणपत्र वेरिफिकेशन का स्टेटस खुलकर सामने आ जायेगा।

डिस्ट्रिक्ट वाइज क्लास वाइज (जिला वार कक्षा वार) नामांकन रिपोर्ट कैसे देखें?

  • आपको सबसे पहले मध्यप्रदेश शिक्षा पोर्टल की आधिकारिक वेबसाइट shikshaportal.mp.gov.in पर जाना होगा।

MP shiksha portal online

  • जिसके बाद आपके सामने वेबसाइट का होम पेज खुल जायेगा। होम पेज पर आपको जिलावार कक्षा वार नामांकन की रिपोर्ट देखने के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।

MP shiksha portal district wise enroll report

  • इसके बाद आपके सामने नया पेज खुल जायेगा। इस पेज पर आपको आपको जिला, कक्षा, वर्ष और कैप्चा कोड डाल कर शो रिपोर्ट पर क्लिक कर दें ।

MP education portal online district wise enroll report

  • जिसके बाद सामने रिपोर्ट खुल कर आ जायेगी।

स्कूल वाइज स्टूडेंट स्कालरशिप स्टेटस

  • स्कूल वाइज स्टूडेंट स्कालरशिप स्टेटस देखने के लिए छात्र को सबसे पहले ऑफिसियल वेबसाइट shikshaportal.mp.gov.inपर जाना होगा।

MP shiksha portal online

  • जिसके बाद आपके सामने वेबसाइट का होम पेज खुल जायेगा।
  • होम पेज पर आपको स्कूल वार बच्चों के नामांकन/छात्रवृति जाने के दिए ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।

MP shiksha portal Schoolwise enroll report

  • क्लिक करते ही आपके सामने नया पेज खुल जायेगा।
  • नए पेज पर आपको पूछी गयी जानकारी जैसे: ऐकडेमिक ईयर, डिस्ट्रिक्ट, ब्लॉक, शाला का प्रकार, क्लास आदि को भरना होगा।

एमपी शिक्षा पोर्टल स्कूलवाइज स्टूडेंट नामांकन रिपोर्ट

  • अब आपको व्यू स्टूडेंट लिस्ट के दिए गए ऑप्शन पर क्लिक कर लेना है।

एमपी शिक्षा पोर्टल पर स्टूडेंट मैपिंग करने की प्रक्रिया

  • छात्र सबसे पहले मध्य प्रदेश शिक्षा पोर्टल की आधिकारिक वेबसाइट shikshaportal.mp.gov.in पर विजिट करें।

MP shiksha portal online

  • यहाँ आपके सामने वेबसाइट का होम पेज खुल जायेगा।
  • होम पेज पर आपको गेस्ट यूज़र के सामने वाले arrow के दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।

एमपी शिक्षा पोर्टल स्टूडेंट मैपिंग ऑनलाइन प्रोसेस

  • जिसके बाद आपके सामने नया पेज खुल जायेगा।
  • नए पेज पर आपको यूज़र नेम, पासवर्ड और कैप्चा कोड को भरना है और लॉगिन बटन पर क्लिक कर लेना है।
  • क्लिक करने के बाद आपके सामने नया पेज खुल कर आ जायेगा। यहाँ आपको Main Menu के दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करना है।
  • जिसके बाद आपके सामने कई सारे ऑप्शन दिखाई देंगे आपको यहाँ एडमिशन मैनेजमेंट के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  • इसके बाद आपको न्यू एडमिशन पर क्लिक कर लेना है।
  • जिसके बाद आपके सामने फॉर्म खुल कर आजायेगा, इस फॉर्म में आप पूछी गयी जानकारी को भर लें और शो स्टूडेंट डिटेल्स पर क्लिक कर लें।
  • इसके बाद आपको नए पेज विद्यार्थी से जुडी जानकारियों को दर्ज करना होगा। जैसे: शिक्षा स्तर, साल, छात्र नाम, जन्मतिथि, जेंडर, DISE कोड आदि। अब आपको शो स्कूल डिटेल्स पर क्लिक कर लेना है।
  • क्लिक करने के बाद नए पेज पर आपको न्यू स्कूल में उस क्लास को सेलेक्ट करना है जिस क्लास में छात्र की मैपिंग करनी होगी यहाँ आप न्यू क्लास, लास्ट क्लास की परसेंटेज, रजिस्ट्रेशन क्रमांक आदि को भरना है।
  • इसके बाद आपको कैप्चा कोड को भरना होगा और एडमिट सूडेन्ट इन स्कूल के दिए गए ऑप्शन पर क्लिक कर लेना है।
  • जिसके बाद आप शिक्षा पोर्टल पर मैपिंग कर सकेंगे।

Madhya Pradesh Siksha Portal, संपर्क प्रक्रिया

अगर किसी भी छात्र को किसी भी प्रकार की शिकायत हो या किसी प्रकार की परेशानी आ रही हो या जानकारी जाननी हो तो वह पोर्टल पर जाकर कांटेक्ट डिटेल्स देख सकते है। इसके लिए वह हमारे द्वारा दिए गए स्टेप्स को फॉलो करें।

  • आवेदक को सबसे पहले शिक्षा पोर्टल की आधिकारिक वेबसाइट shikshaportal.mp.gov.in पर जाना होगा।

MP shiksha portal online

  • होम पेज पर आपको Contact Us के दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  • क्लिक करते ही आपके सामने नया पेज खुल जायेगा।
  • नए पेज पर आपको डिस्ट्रिक्ट एंड ब्लॉक लेवल कांटेक्ट का ऑप्शन दिखाई देगा, आपको दिए गए ऑप्शन पर क्लिक कर लेना है।
  • क्लिक करते ही आपके सामने सभी कांटेक्ट डिटेल्स खुल कर आजायेगी।
  • आप दिए गए संपर्क डिटेल्स में किसी को भी चुन सकते है और जानकारी पूछ सकते है।

एमपी समग्र पोर्टल, छात्रवृति हेतु पात्रता जानने की प्रक्रिया

  • मध्य प्रदेश शिक्षा पोर्टल की आधिकारिक वेबसाइट shikshaportal.mp.gov.in पर जाएं।

MP shiksha portal online

  • जिसके बाद आपके सामने वेबसाइट का होम पेज खुल जायेगा। होम पेज पर आपको लैपटॉप डिलीवरी के दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।

मध्यप्रदेश एजुकेशन पोर्टल, छात्रवृति पात्रता जाने

  • इसके बाद आपके सामने नया पेज खुल जायेगा। नए पेज पर आपको पात्रता जाने के दिए गए ऑप्शन को क्लिक करना है। इसके बाद आपके सामने चेक योर एलिजिबिलिटी का ऑप्शन दिखाई देगा। अगले पेज पर आपको अपना एमपी बोर्ड 12वी का रोल नंबर भरना है। रोल नंबर भरने के पश्चात आपको गेट डिटेल्स ऑफ़ मेरिटोरियस स्टूडेंट के दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करना होगा

MP education portal check your eligibility

  • क्लिक करते ही सम्बंधित जानकारी आपकी स्क्रीन पर दिखाई देने लगेगी।

लैपटॉप डिस्ट्रीब्यूशन पैमेंट स्टेटस चेक करने की प्रकिया

  • सर्वप्रथम छात्र को मध्य प्रदेश शिक्षा पोर्टल की आधिकारिक वेबसाइट shikshaportal.mp.gov.in पर विजिट करना होगा।

MP shiksha portal online

  • यहाँ आपके सामने वेबसाइट का होम पेज खुल जायेगा।
  • होम पेज पर आपको लैपटॉप डिलीवरी के दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।

एमपी शिक्षा पोर्टल, भुगतान स्टेटस जाने, ऑनलाइन चेक प्रोसेस

  • जिसके बाद आपके सामने नया पेज खुल जायेगा।
  • नए पेज पर आपको व्यू पैमेंट स्टेटस के पर क्लिक करना है।
  • क्लिक करते ही अगले पेज पर आपको अपना एमपी बोर्ड 12वी का रोल नंबर भरना है।

MP education portal payment status check online

  • रोल नंबर भरने के पश्चात आपको गेट डिटेल्स ऑफ़ मेरिटोरियस स्टूडेंट के दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करना होगा
  • क्लिक करते ही सम्बंधित जानकारी आपकी स्क्रीन पर दिखाई देने लगेगी।

एमपी शिक्षा पोर्टल से जुड़े प्रश्न/उत्तर

Madhya Pradesh Siksha Portal पर कौन सी सुविधाएं उपलब्ध करवाई गयी है?

एमपी शिक्षा पोर्टल पर छात्रवृति हेतु आवेदन, छात्रवृति की स्थिति जाने, छात्रवृति योजना, जातिप्रमाण पत्र का सत्यापन की स्थिति चेक करने की प्रक्रिया, लैपटॉप वितरण योजना, छात्रवृति गणना, छात्रवृति स्वीकार होने की स्थिति, कांटेक्ट डिटेल्स, जिला वार कक्षा वार नामांकन की रिपोर्ट, स्कूल वार बच्चों के नामांकन की स्थिति, जिला वार प्रोफाइल रिपोर्ट की संक्षिप्त रिपोर्ट आदि की सुविधाएं उपलब्ध करवाई गयी है।

MP शिक्षा पोर्टल की आधिकारिक वेबसाइट क्या है ?

MP शिक्षा पोर्टल की आधिकारिक वेबसाइट shikshaportal.mp.gov.in है। छात्र आसानी से अपने मोबाइल व कंप्यूटर के जरिये पोर्टल पर ब्राउज कर उपलब्ध सुविधाओं का लाभ ले सकते है।

क्या अन्य राज्य के छात्र एमपी शिक्षा पोर्टल पर जारी सेवाओं का लाभ प्राप्त कर सकते है?

जी नहीं, अन्य राज्य के छात्र एमपी शिक्षा पोर्टल पर जारी सेवाओं का लाभ प्राप्त नहीं कर सकते है, केवल मध्य प्रदेश के मूलनिवासी ही शिक्षा पोर्टल पर शिक्षा से जुडी सभी जानकारियों को प्राप्त कर सकते है।

अगर किसी उम्मीदवार को किसी भी प्रकार की जानकारी पूछी होगी तो उसे क्या करना होगा?

यदि किसी भी छात्र को किसी भी प्रकार की जानकारी पूछनी होगी तो वह एमपी शिक्षा पोर्टल की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर Contact Us के दिये गये ऑप्शन पर जाकर कांटेक्ट डिटेल्स देख सकता है।

एमपी शिक्षा पोर्टल को और किस नाम से जाना जाता है?

एमपी शिक्षा पोर्टल को राज्य के नागरिक मध्यप्रदेश एजुकेशन पोर्टल के नाम से भी जानते है। साथ ही इसे समग्र शिक्षा पोर्टल के नाम से भी जाना जाता है।

Madhya Pradesh Siksha Portal का क्या उद्देश्य है ?

एमपी शिक्षा पोर्टल को शुरू करने का लक्ष्य शिक्षा के क्षेत्र को और अधिक आगे बढ़ाना है और साथ ही शिक्षा से जुडी सभी जानकारियों को ऑनलाइन माध्यम से प्रदान करके डिजिटलीकरण को और बढ़ावा देना है।

हमने आपको अपने आर्टिकल में एमपी शिक्षा पोर्टल से सम्बंधित सभी जानकारी को विस्तार पूर्वक हिंदी में बता दिया है। अगर आपको योजना से सम्बंधित कोई भी सवाल या जानकारी जाननी हो तो आप हमे कमेंट बॉक्स में कमेंट कर सकते है। हम आपके सभी सवालों का जवाब जरूर देंगे।

ऐसी ही और भी सरकारी योजनाओं की जानकारी पाने के लिए हमारी वेबसाइट pmmodiyojanaye.in को बुकमार्क जरूर करें ।

Leave a Comment