एमपी राशन कार्ड लिस्ट 2024: Madhya Pradesh New Ration Card List, APL BPL लिस्ट

यह तो आप सभी जानते ही है कि आज के समय में राशन कार्ड का होना कितना जरुरी है। राशन कार्ड महत्वपूर्ण दस्तावेजों में से एक दस्तावेज है। जिसका उपयोग कई सारी जगहों पर किया जाता है। खाद्य एवं आपूर्ति विभाग द्वारा नागरिकों के लिए कई ऑनलाइन सुविधाओं को जारी किया है। जिससे लोगों को सारी सुविधाएं घर बैठे ही प्राप्त हो सके। मध्य प्रदेश राज्य की सरकार ने राशन कार्ड लिस्ट जारी कर दिया है और अब नागरिकों को लिस्ट में अपना नाम देखने के लिए इधर-उधर जाने की आवश्यकता नहीं होगी। अब नागरिक एमपी राशन कार्ड लिस्ट में अपना नाम आसानी से अपने मोबाइल व कंप्यूटर के जरिये खाद्य एवं आपूर्ति विभाग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर देख सकेंगे। यदि किसी नागरिक का नाम लिस्ट में शामिल नहीं होगा वह इसका दोबारा आवेदन कर सकते है।

एमपी राशन कार्ड लिस्ट Madhya Pradesh New Ration Card List, APL BPL लिस्ट
Madhya Pradesh New Ration Card List

Table of Contents

एमपी राशन कार्ड लिस्ट

राशन कार्ड लिस्ट में उन्ही लोगों के नाम शामिल होंगे जिन्होंने राशन कार्ड बनवाने के लिए आवेदन किया था। राज्य सरकार देश के आर्थिक विकास के साथ-साथ नागरिकों को डिजिटल माध्यम से सुविधाएं देने का प्रयास कर रही है जिससे उन्हें किसी भी कार्यालय में चक्कर ना काटना पड़े। चलिए आज हम आपको राशन कार्ड से जुडी सभी जानकरियों जैसे: राशन कार्ड लिस्ट में अपना नाम ऑनलाइन कैसे देखें, इसके लिए किन दस्तावेजों की आवश्यकता होगी, शिकायत दर्ज कैसे करें आदि के बारे में बताने जा रहे है। जानकारी जानने के लिए हमारे द्वारा लिखे गए लेख को अंत तक अवश्य पढ़े।

राशन कार्ड का होना क्यों जरुरी

राशन कार्ड सभी के लिए बहुत जरुरी है। जिसका उपयोग सरकारी व गैर सरकारी कामों के लिए किया जाता है। इसके साथ ही योजनाओं का लाभ प्राप्त करने के लिए राशन कार्ड माँगा जाता है। राशन कार्ड में परिवार के सभी सदस्यों का नाम शामिल होता है जिससे सभी लोगों को इसका लाभ प्राप्त हो सके। राशन कार्ड के माध्यम से गरीब लोग सस्ते दामों में राशन जैसे: तेल, गेहूं, चावल, दाल, चीनी, नमक आदि खरीद सकते है। राशन कार्ड का आवेदन राज्य के वही निवासी कर सकते है जिनकी आयु 18 साल से अधिक होगी। यदि आप राशन कार्ड का आवेदन करना चाहते होंगे तो आप राज्य की खाद्य एवं आपूर्ति विभाग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते है और अगर आपका नाम APL BPL राशन कार्ड लिस्ट में शामिल होगा तो आपको राशन कार्ड का लाभ मिलना शुरू हो जायेगा।

राज्यमध्य्प्रदेश
आर्टिकल नामएमपी राशन कार्ड लिस्ट
विभाग का नामखाद्य एवं आपूर्ति विभाग
लाभ लेने वालेराज्य के नागरिक
उद्देश्यऑनलाइन सुविधा प्रदान करना
आधिकारिक वेबसाइटsamagra.gov.in
व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp

राशन कार्ड लिस्ट ऑनलाइन माध्यम से जारी करने का उद्देश्य

सरकार ने राशन कार्ड लिस्ट ऑनलाइन माध्यम से जारी करने का उद्देश्य केवल नागरिकों को ऑनलाइन सुविधा प्रदान करना है। पहले लोगों को लिस्ट में अपना नाम चेक करने के लिए कार्यालय के चक्कर काटने पढ़ते है और एक दिन ही काम ना होने पर बार बार कार्यालय आना पड़ता था जिससे उन्हें कई दिक़्क़तों और परेशानियों का सामना करना पड़ता था इससे उनके पैसे व समय दोनों की खपत भी होती थी। इसी समस्या को देखते हुए सरकार ने ऑनलाइन पोर्टल को शुरू किया जिसके माध्यम से अब नागरिक आसानी से राशन कार्ड बनवाने से लेकर लिस्ट में अपना नाम चेक करने व अन्य डिटेल्स को घर बैठे ही देख सकते है।

राशन कार्ड के प्रकार

राशन कार्ड 3 प्रकार के होते है जो इस प्रकार से है:

व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp
  • APL (अबोव पावर्टी लाइन) : गरीबी रेखा से ऊपर आने वाले लोगों का यह राशन कार्ड बनता है। इस राशन कार्ड वाले नागरिकों को 15 किलो राशन कम दाम में प्रदान किया जाता है।
  • BPL (बिलो पावर्टी लाइन) : जो नागरिक गरीबी रेखा से नीचे अपना जीवन व्यतीत कर रहे है उन सभी लोगों का BPL राशन कार्ड बनाया जाता है। सरकार इन राशन कार्ड धारकों को 25 किलो राशन उपलब्ध करवाती है।
  • अंत्योदय राशन कार्ड : यह राशन कार्ड उन लोगों को प्रदान किये जाते है जो बहुत ही ज्यादा गरीब होते है जिनके पास आय का कोई साधन नहीं है और जो बेरोजगार होते है जिनकी आय 250 रुपये से कम होगी। इन गरीब लोगों को 3 रुपये के अनुसार चावल दिया जाता है। इन कार्डधारकों को 35 किलो राशन उपलब्ध करवाई जाती है।

Madhya Pradesh Ration Card अपडेट

हाल की परिस्थितियों से तो हर कोई अवगत है पूरे देश में कोरोना महामारी ने अपना जाल बिछाया हुआ है। कोरोना महामारी के कारण कई सारे नागरिक संक्रमित है। जिससे देश में लॉकडाउन की स्थिति बनी हुई है और देश के गरीब लोग और भी अधिक परेशानियों से जूझ रहे है। इसी स्थिति को देखते हुए सरकार ने नयी घोषणा को जारी किया है। जिसमे जिन गरीब लोगों के पास राशन कार्ड नहीं होगा उन्हें भी सरकार मुफ्त राशन प्रदान करेगी। जिससे वह अपना जीवन व्यापन अच्छे से कर सकेंगे।

राशन कार्ड लिस्ट से मिलने वाले लाभ

  • सरकार द्वारा नागरिकों के लिए ऑनलाइन पोर्टल को शुरू किया है जिसके माध्यम से वह आसानी से राशन कार्ड लिस्ट में अपना नाम चेक कर सकेंगे।
  • जिन भी नागरिकों का नाम राशन कार्ड लिस्ट में आएगा उन्हें सरकार द्वारा सरकारी राशन की दुकान से कम दाम में राशन प्राप्त हो सकेगी।
  • खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग मध्यप्रदेश सरकार द्वारा तीन तरह के राशन कार्ड नागरिकों को उनकी श्रेणी के अनुसार प्रदान करवाती है।
  • राज्य के जिन नागरिकों के पास BPL श्रेणी का राशन कार्ड है और जो आर्थिक स्थिति से बहुत ही कमजोर है। सरकार उनके परिवार के बच्चों को शिक्षा हेतु छात्रवृति भी प्रदान करवाएगी।
  • राशन कार्ड के जरिये नागरिक सरकार द्वारा जारी सभी योजनाओं का लाभ आसानी से प्राप्त कर सकेंगे।

Madhya Pradesh Ration Card हेतु पात्रता

जिन आवेदकों का नाम राशन कार्ड लिस्ट में शामिल नहीं होगा वह दोबारा से राशन कार्ड हेतु आवेदन कर सकते है। इसके लिए आपको कुछ पात्रताओं को पूरा करना अनिवार्य है।

  1. जो नागरिक मध्य प्रदेश के मूल निवासी होने केवल वही एमपी राशन कार्ड हेतु आवेदन कर सकते है।
  2. अगर किसी नागरिक के पास पहले से राशन कार्ड होगा तो आप नए राशन कार्ड के लिए आवेदन नहीं कर सकते है।
  3. जिस व्यक्ति की शादी हो गयी है तो उसकी पत्नी भी राशन कार्ड के आवेदन हेतु अप्लाई कर सकती है।
  4. यदि किसी के घर में शिशु जन्म लेता है तो आप तब भी इस राशन कार्ड बनवाने के लिए आवेदन फॉर्म भर सकते है।

मध्य प्रदेश राशन पात्रता पर्ची में नाम जोड़ने हेतु आवश्यक दस्तावेज

अगर आप भी पात्रता पर्ची में अपना नाम जोड़ना चाहते है तो इसके लिए आप के पास इन सभी दस्तावेजों का होना बहुत जरुरी है। यदि आपके पास पूर्ण रूप से दस्तावेज नहीं होंगे तो आप इसका आवेदन नहीं कर पाएंगे। पात्रता पर्ची में नाम जोड़ने के लिए जरुरी डाक्यूमेंट्स इस प्रकार से है:

आधार कार्ड10वी की मार्कशीटवोटर ID कार्ड
राशन पत्रिकापैन कार्डपासपोर्ट साइज फोटो
ड्राइविंग लाइसेंसऑफिसियल आइडेंटिटी कार्ड (पहचान पत्र)विकलांगता प्रमाणपत्र
मोबाइल नंबरजाति प्रमाणपत्रआय प्रमाणपत्र

MP राशन कार्ड लिस्ट में नाम कैसे देखें?

जो भी लाभार्थी राशन कार्ड लिस्ट में अपना नाम देखना चाहते है उन्हें आज हम नाम देखने की प्रक्रिया के बारे में बताने जा रहे है। लिस्ट में नाम देखने के लिए आवेदक हमारे द्वारा दिए गए स्टेप्स को फॉलो करें।

  • सबसे पहले आप समग्र पोर्टल की आधिकारिक वेबसाइट (samagra.gov.in) पर जाएं।
  • जिसके बाद आपके सामने होम पेज खुल जायेगा।
  • होम पेज पर आपको BPL/AAY रजिस्टर के दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करना होगा। check mp ration card list
  • क्लिक करते ही आपके सामने नया पेज खुल जायेगा।
  • नए पेज पर आपको पूछी गयी जानकारी जैसे: ज़िला, लोकल बॉडी, ग्राम पंचायत और कैप्चा कोड को भर लेना है।
  • इसके बाद आपको GO बटन पर क्लिक कर लेना है।
  • क्लिक करने के पश्चात आपके सामने राशन कार्ड की लिस्ट खुल कर आ जाएगी। जिसमे आप अपना नाम चेक कर सकते है।

समग्र पोर्टल लॉगिन करने की प्रक्रिया

आवेदक को सबसे पहले समग्र पोर्टल की आधिकारिक वेबसाइट (http://samagra.gov.in) पर जाना है। जिसके बाद आपके सामने होम पेज खुल जायेगा। होम पेज पर आपको मेन्यू पर जाकर लॉगिन के दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करना होगा। क्लिक करते ही आपके सामने लॉगिन पेज खुल जायेगा। इसके बाद आपको लॉगिन फॉर्म में अपना यूज़र नेम, पासवर्ड और कैप्चा कोड को भरना होगा। अब आपको लॉगिन बटन पर क्लिक कर लेना है। क्लिक करते ही आपकी लॉगिन प्रक्रिया पूरी हो जाएगी।

Madhya Pradesh Ration Card पात्रता पर्ची में नाम कैसे जोड़े?

  • सर्वप्रथम आपको समग्र पोर्टल की ऑफिसियल वेबसाइट पर जाना होगा।
  • इसके बाद आपको होम पेज पर सदस्य पंजीकृत करें के दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  • क्लिक करते ही आपके सामने नया पेज खुल जायेगा।
  • नए पेज पर आपको परिवार समग्र ID और कैप्चा कोड को भर देना है।
  • इसके बाद आपको गेट फैमिली डिटेल्स के दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  • जिसके बाद आपके सामने आपकी फैमिली डिटेल्स खुल जाएँगी।
  • अब आपको ऐड मेंबर के ऑप्शन पर क्लिक करना है।
  • क्लिक करते ही नए पेज खुलने पर आपको पूछी गयी जानकारी को भरना होगा।
  • जिसके बाद आपको ऐड मेंबर इन फॅमिली पर क्लिक कर लेना है।
  • अब आपके पंजीकृत मोबाइल नंबर पर आपको OTP प्राप्त होगा। प्राप्त OTP को आप बॉक्स में भर लें।
  • इसके बाद आपको फॉर्म में मांगे गए सभी जरुरी दस्तावेजों को अपलोड कर लेना है।
  • और आखिर में सबमिट बटन पर क्लिक कर लेना है।
  • जिसके बाद आपका नाम पात्रता पर्ची में जुड़ जायेगा।

BPL राशन कार्ड स्टेटस ट्रैक करने की प्रक्रिया

सबसे पहले आवेदक को BPL समग्र पोर्टल की आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करना होगा। इसके बाद आपको होम पेज पर ट्रैक BPL स्टेटस के दिए गए ऑप्शन पर क्लिक कर लेना होगा। जिसके बाद आपके सामने नया पेज खुल जायेगा। नए पेज पर आपको समग्र ID और कैप्चा कोड को भर देना है। अब आपको GO बटन पर क्लिक कर लेना है। जिसके बाद आपके सामने BPL स्टेटस खुल कर आ जायेगा।

ऐसे करें एमपी राशन कार्ड पात्रता पर्ची डाउनलोड

यह तो आप सभी जानते ही है देश में कोरोना महामारी के कारण स्थिति बहुत ही बुरी है जिसके चलते मध्यप्रदेश सरकार ने लोगों को मुफ्त राशन देने का फैसला लिया है। नागरिकों को मुफ्त राशन तभी मिल सकती है जब उनके पास पात्रता पर्ची होगी। आज हम आपको पात्रता पर्ची डाउनलोड करने की प्रकिया के बारे में बताने जा रहे है जो कि इस प्रकार से है:

  • आवेदक को सबसे पहले समग्र पोर्टल की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
  • जिसके बाद होम पेज पर आपको खाद्य पोर्टल के सेक्शन में जाना होगा।
  • यहाँ आपको खाद्य सामग्री के लिए पात्रता पर्ची डाउनलोड करें के दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करना है।
  • क्लिक करते ही आपके सामने नया पेज खुल जायेगा।
  • नए पेज पर आपको समग्र परिवार ID, महीना और कैप्चा कोड को भरना होगा।
  • जिसके बाद आपको डाउनलोड करें पर क्लिक करना है।
  • क्लिक करते ही पात्रता पर्ची डाउनलोड हो जाएगी।
  • जिसका आप प्रिंट आउट निकाल सकते है।

नए शामिल किये गए बीपीएल/ए ए वाई परिवार की सूची कैसे देखें?

आवेदक सबसे पहले समग्र पोर्टल की आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करें। जिसके बाद आपको होम पेज पर नए शामिल किये गए BPL/AAY परिवार की सूची के दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करना होगा। क्लिक करते ही आपके सामने नया पेज खुल जायेगा। नए पेज पर आपको अपना ज़िला स्थानीय निकाय, ग्राम पंचायत, एवं गांव का चयन करना होगा। जैसे ही आप गांव को सेलेक्ट करेंगे वैसे ही परिवार की लिस्ट आपके सामने स्क्रीन पर खुल जाएगी।

एमपी राशन कार्ड लिस्ट से जुड़े प्रश्न/उत्तर

MP राशन कार्ड से मिलने वाले लाभों को कौन से नागरिक प्राप्त कर सकेंगे?

मध्यप्रदेश राशन कार्ड से मिलने वाले लाभों को राज्य के हर एक नागरिक प्राप्त कर सकते है। राशन कार्ड के माध्यम से नागरिक सस्ते दामों में सरकारी राशन की दुकानों से राशन प्राप्त कर सकेंगे। यह राशन नागरिकों को उनकी श्रेणी के अनुसार प्रदान की जाती है इसके लिए सरकार ने 3 तरह के राशन कार्ड उपलब्ध करवाए है।

एमपी राशन कार्ड लिस्ट देखने के लिए आधिकारिक वेबसाइट क्या है?

एमपी राशन कार्ड लिस्ट देखने के लिए आधिकारिक वेबसाइट http://samagra.gov.in है।

राशन कार्ड से सम्बंधित जानकारी प्राप्त करने के लिए हेल्पलाइन क्या है?

यदि किसी भी नागरिक को राशन कार्ड से सम्बंधित किसी भी प्रकार की शिकायत या किसी भी प्रकार की जानकारी जाननी है तो वह दिए गए हेल्पलाइन नंबर 0755- 2558391 पर संपर्क कर सकते है। इसके साथ ही वह दी गयी ईमेल ID : mdcmsssm@gmail.com पर भी ईमेल भेज सकते है।

राशन कार्ड लिस्ट में अपना नाम चेक करने की प्रक्रिया क्या होगी?

राशन कार्ड लिस्ट में नाम चेक करने की पूरी प्रक्रिया हमने आपको ऊपर अपने लेख में बता दी है। प्रक्रिया जानने के लिए आर्टिकल को पूरा पढ़े।

नागरिक समग्र ID एवं सदस्य ID कहाँ से प्राप्त कर सकते है?

नागरिक समग्र परिवार ID एवं सदस्य ID अपने क्षेत्र के ग्राम पंचायत/जनपद पंचायत एवं नगरीय निकाय जैसे: नगर निगम/नगर पालिका/नगर पंचायत एवं डिस्ट्रिक्ट लेवल पर सम्बंधित कार्यालय में संपर्क सकते है। इसके अलावा नागरिक पोर्टल की आधिकारिक वेबसाइट पर आवश्यक जानकारी पर क्लिक करने के बाद समग्र ID और सदस्य ID देख सकते है।

हमने अपने आर्टिकल में आपको मध्य प्रदेश राशन कार्ड लिस्ट के बारे में विस्तार पूर्वक बता दिया है इसके अलावा हमने अन्य सम्बंधित जानकारी भी आपको प्रदान करवा दी है। अगर आपको जानकारी पसंद आयी हो तो आप हमे मैसेज में बता सकते है और अगर आपको इससे सम्बंधित कोई भी जानकारी या सवाल पूछने हो तो आप हमे कमेंट बॉक्स में कमेंट करके बता सकते है हम आपके सभी सवालों का जवाब देने की कोशिश अवश्य करेंगे।

ऐसी ही और भी सरकारी योजनाओं की जानकारी पाने के लिए हमारी वेबसाइट pmmodiyojanaye.in को बुकमार्क जरूर करें ।

Leave a Comment