किसान सुविधा 2023: रजिस्ट्रेशन, एप्लीकेशन स्टेटस, Kisan Suvidha एप्प डाउनलोड

जैसा की आप सभी जानते है किसान हमारे देश के सबसे जरुरी नागरिक है जिनके जरिये हम खाने को अनाज मिलता है। केंद्र सरकार हो या राज्य सरकार दोनों ही देश के किसानों के लिए तरह-तरह की योजनाओं को जारी करती रहती है।

ताकि उन्हें आर्थिक और सामाजिक सहायता प्रदान की जा सके और उन्हें किसी परेशानी का सामना ना करना पढ़े। बता दें, हाल में केंद्र सरकार द्वारा एक पोर्टल और एप को लांच किया गया है जिसका नाम है किसान सुविधा पोर्टल (Kisan Suvidha Portal) और किसान सुविधा एप। इस पोर्टल/एप के जरिये सरकार द्वारा किसानों को उनकी खेती से जुडी सभी जानकारियों को उपलब्ध करवाया जायेगा।

किसान सुविधा 2023: रजिस्ट्रेशन, एप्लीकेशन स्टेटस, Kisan Suvidha एप्प डाउनलोड
किसान सुविधा 2023: रजिस्ट्रेशन, एप्लीकेशन स्टेटस

पोर्टल का लाभ प्राप्त करने किसानों को पोर्टल पर पंजीकरण प्रकिया को पूरा करना जरुरी है। जो भी आवेदक किसान पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन करवाना चाहते है वह अपने मोबाइल व कंप्यूटर के जरिये ऑनलाइन माध्यम से पोर्टल की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर पंजीकरण कर सकते है।

आज हम आपको पोर्टल से सम्बंधित सभी जानकारियों जैसे: किसान सुविधा क्या है, इससे मिलने वाले लाभ एवं विषेशताएं, किसान सुविधा पोर्टल 2023 पर ऑनलाइन रजिस्टर की प्रक्रिया, Kisan Suvidha मोबाइल एप डाउनलोड कैसे करें आदि के बारे में बताने जा रहे है। इससे जुडी अन्य जानकारियों को जानने के हमारे द्वारा लिखे गए लेख को अंत तक अवश्य पढ़े।

किसान सुविधा 2023

किसान सुविधा पोर्टल/एप किसान भाइयों के लिए बहुत ही उपयोगी सबित हो सकेगा। इस पोर्टल/एप के माध्यम से किसान भाइयों को अपनी खेती से सम्बंधित सभी जानकारियों को प्राप्त कर सकेंगे। इसके अलावा एप के माध्यम से किसानो को मार्किट का प्राइस, मौसम से जुडी जानकारी, कृषि इनपुट डीलर्स की जानकारी, कीट और फसल रोगो की पहचान और साथ ही मैनेजमेंट आदि जैसी जानकारियाँ किसानों को उपलब्ध करवाई जाएगी।

जानकारियाँ प्राप्त होने पर किसानों की फसलों की क्वॉलिटी में सुधार आ पायेगा। बता देते है पोर्टल व एप पर उपलब्ध सभी जानकारी हिंदी व इंग्लिश भाषा में किसानों के लिए उपलब्ध करवाई गयी है।

व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp

किसान सुविधा पोर्टल और एप का इस्तेमाल करने के किसानों को किसी भी प्रकार का शुल्क का भुगतान करने की आवश्यकता नहीं होगी। पोर्टल पर जितना भी डाटा उपलब्ध होगा वह डिस्ट्रिक्ट और ब्लॉक लेवल पर स्टेट गवर्नमेंट द्वारा कंट्रोल किया जायेगा। डिपार्ट्मेंट ऑफ़ एग्रीकल्चर क्वॉपरैशन एंड फॉम्र्स वेलफेयर ने सेवादल CDAC मुंबई के साथ सहयोग करके किसान सुविधा एप और पोर्टल को लांच किया है।

पोर्टलकिसान सुविधा
साल2023
लाभ लेने वालेदेश के किसान
के द्वाराभारत सरकार
उद्देश्यकिसानों को ऑनलाइन माध्यम से फसल से जुडी जानकारी देना
श्रेणीकेंद्र सरकारी योजना
आधिकारिक वेबसाइटkisansuvidha.gov.in

किसान सुविधा पोर्टल/एप को शुरू करने का उद्देश्य

पोर्टल को शुरू करने का उद्देश्य किसानों को उनकी फसल से सम्बंधित सभी जानकारियों को प्रदान करवाना है। जिससे भविष्य में उनकी फसल की क्वालिटी में सुधार आ सके। पोर्टल के जरिये किसान भाइयों को सभी तरह जानकारी मिल सकेगी।

जिससे जानकारी होने के बाद उनकी फसल में सुधार आएगा और उनकी फसल अच्छी बिक सकेगी इससे उनकी आय में वृद्धि हो पायेगी। पोर्टल पर किसान अपनी सभी समस्या का समाधान भी ले सकेंगे। इस पोर्टल के जरिये किसानों की जिंदगी में बहुत बदलाव आ सकेगा और वह अपना जीवन व्यापन अच्छे से व्यतीत कर सकेंगे।

किसान सुविधा पोर्टल पर उपलब्ध सेवाएं :

यदि आप Kisan Suvidha पोर्टल और एप पर उपलब्ध सेवाओं की जानकारी जानना चाहते है तो आज हम आपको इसकी जानकारी देने जा रहे है जानकारी जानने के लिए हमारे द्वारा दिए गए पॉइंट्स को पढ़े।

  • मौसम : पोर्टल और एप पर रजिस्ट्रेशन करने के पश्चात आप मौसम से सम्बंधित की जानकारी आसानी से प्राप्त कर सकेंगे। किसान इसके माध्यम से अगले 5 दिन के मौसम का अनुमान आसानी से लगा सकेंगे। जिससे किसान अपनी फसल को सुरक्षित रखने की तैयारी पहले से ही करना शुरू कर सकते है।
  • मार्किट प्राइस: कई बार किसानों को उनकी फसल बिक्री पर मार्किट मूल्य से भी कम दाम में फसल को बेचना पड़ता है क्यूंकि उन्हें बाजार मूल्य नहीं पता चल पाता जिससे उन्हें किसी तरह का लाभ नहीं मिल पाता लेकिन पोर्टल/एप की मदद से किसान आसानी से बाजार मूल्य की जानकारी प्राप्त करके अपनी फसल को उसी रेट में बेच सकेंगे।
  • डीलर्स : अब किसानों को डीलर्स से सम्बंधित जानकारी जानने के लिए इधर-उधर नहीं जाना पड़ेगा वह डीलर्स से जुडी सभी तरह की जानकारी पोर्टल/एप के जरिये आसानी से प्राप्त कर सकेंगे। डीलर्स से सम्बंधित जानकारी जैसे: डीलर का नाम, मोबाइल नंबर, पता आदि की जानकारी वह प्राप्त कर सकते है।
  • फोटो अपलोड : अगर किसी किसान नागरिक की फसल की स्थिति ठीक नहीं है या फसल अच्छे से उग नहीं रही है तो वह इसकी जानकारी भी आसानी से पोर्टल पर दे सकता है। किसान को केवल पनि फसल की फोटो खींच कर पोर्टल पर अपलोड करनी होगी जिसके बाद कृषि विशेयज्ञ द्वारा उन्हें सलाह दी जाएगी।
  • प्लांट प्रोटेक्शन : किसानों को पोर्टल पर अपनी फैसला को प्रोटेक्ट रखने से जुडी जानकारी भी पोर्टल/एप पर प्राप्त हो सकेगी। इसके साथ ही किसानों को फसल में कीट दूर करने का आईडिया और कीटनाशकों को मैनेज करने का उपाय भी उपलब्ध मिलेगा।
  • किसान कॉल सेंटर : यदि किसी भी किसान नागरिक को कृषि से सम्बंधित या अपनी फसल से सम्बंधित किसी तरह की जानकारी जाननी होगी तो उसे कही जाने की आवश्यकता नहीं होगी क्यूंकि पोर्टल पर किसान कॉल सेंटर के नंबर भी प्रदान किये गए है। किसान भाई दिए गए नंबर्स में से किसी भी कृषि स्पेशलिस्ट से संपर्क करके अपनी समस्या का हल जान सकते है।
  • एग्रो एडवाइजरीज : एप के माध्यम से किसानों को कृषि स्पेशलिस्ट की जानकारी भी आसानी से मिल सकेगा जिसके बाद वह उनसे सपर्क कर सकते है।
  • सॉयल हेल्थ कार्ड : पोर्टल और एप पर इस ऑप्शन के जरिये किसान सॉयल हेल्थ कार्ड से जुडी जानकारी प्राप्त कर सकेंगे जिससे कि मिट्टी की जानकारी होने पर किसान अपने खेतो पर मिट्टी के अनुसार कीटनाशक का उपयोग कर सकेंगे।
  • कोल्ड स्टोरेज एंड गोडाउन : इस ऑप्शन के जरिये किसान भाइयों को अपने स्टेट और डिस्ट्रिक्ट का सलेक्शन करके अपने आसपास कोल्ड स्टोरेज और गोडाउन जानकारी मिल सकती है जिसके बाद वह अपनी फसल वह स्टोर करके सुरक्षित रख सकते है।

पोर्टल से मिलने वाले लाभ एवं विषेशताएं

  • इस पोर्टल/एप के माध्यम से किसान भाइयों को अपनी खेती से सम्बंधित सभी जानकारियों को प्राप्त कर सकेंगे।
  • किसान सुविधा एप के माध्यम से किसानो को मार्किट का प्राइस, मौसम से जुडी जानकारी, कृषि इनपुट डीलर्स की जानकारी, कीट और फसल रोगो की पहचान और साथ ही मैनेजमेंट आदि जैसी जानकारियाँ किसानों को उपलब्ध करवाई जाएगी।
  • पोर्टल और एप की मदद से जानकारी प्राप्त होने के बाद किसानों की फसलों की क्वॉलिटी में सुधार आ पायेगा।
  • सभी सुविधाओं का लाभ प्राप्त करने के लिए आवेदक किसान को पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन करवाना अनिवार्य है।
  • पोर्टल के जरिये किसानों की जिंदगी में बहुत बदलाव आ सकेगा और वह अपना जीवन व्यापन अच्छे से व्यतीत कर सकेंगे।
  • Kisan Suvidha 2023 पर जितना भी डाटा उपलब्ध होगा वह डिस्ट्रिक्ट और ब्लॉक लेवल पर स्टेट गवर्नमेंट द्वारा नियंत्रित किया जायेगा।

ऐसे करें किसान सुविधा पोर्टल पर ऑनलाइन रजिस्टर

  • आवेदक सबसे पहले किसान सुविधा पोर्टल की आधिकारिक वेबसाइट kisansuvidha.gov.in पर जाएं।
  • जिसके बाद आपके सामने वेबसाइट का होम पेज खुल जायेगा।
  • होम पेज पर आपको रजिस्टर के दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करना है।
किसान सुविधा 2022
  • क्लिक करते ही आपके सामने नया पेज खुल जायेगा।
  • नए पेज पर आपको पंजीकरण फॉर्म में पूछी गयी सभी जानकारियों को भरना है।
  • सभी जानकारियाँ जानने के बाद आपको फॉर्म में मांगे गए सभी जरुरी दस्तावेजों को अपलोड करना होगा।
  • इसके बाद आपको सबमिट बटन के दिए गए ऑप्शन पर क्लिक कर लेना है।
  • क्लिक करते ही आपकी पंजीकरण प्रकिया पूरी हो जाएगी।

किसान सुविधा एप डाउनलोड करने की प्रकिया

यदि आप भी किसान सुविधा एप से सम्बंधित जानकारी प्राप्त करना चाहते है तो आज हम आपको सुविधा एप को डाउनलोड करने की प्रक्रिया के बारे में बताने जा रहे है। मोबाइल एप को डाउनलोड करने के लिए हमारे द्वारा दिए गए स्टेप्स को फॉलो करें।

किसान सुविधा 2022

किसान को सबसे पहले आपको अपने फ़ोन पर गूगल प्ले स्टोर पर जाना होगा। जिसके बाद आपको सर्च बॉक्स पर जाकर किसान सुविधा एप को लिखना होगा और आपको सर्च पर क्लिक करना होगा। क्लिक करते ही आपकी स्क्रीन पर लिस्ट खुल कर आजायेगी। इस लिस्ट में आपको किसान सुविधा एप के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा और इनस्टॉल पर क्लिक कर देना होगा। जिसके बाद आपका एप सक्सेस्स्फुल्ली डाउनलोड हो जायेगा।

Kisan Suvidha मोबाइल एप पर पंजीकरण करने की प्रकिया

  • सबसे पहले किसान नागरिक को अपने फ़ोन पर मोबाइल एप को ओपन करना होगा।
  • जिसके बाद आपको रजिस्टर के दिए गए ऑप्शन पर क्लिक कर लेना है।
  • क्लिक करते ही आपके मोबाइल के स्क्रीन पर रजिस्ट्रेशन फॉर्म खुल कर आजायेगा।
  • फॉर्म में आपको पूछी गयी जानकारी को भर लेना है।
  • जानकारी भरने के बाद आपको मांगे गए दस्तावेज अपलोड कर देने होंगे।
  • अब आपको सबमिट बटन पर क्लिक कर लेना है।
  • क्लिक करते ही किसान सुविधा एप पर आपका रजिस्ट्रेशन पूरा हो जायेगा।

पोर्टल पर उपलब्ध सेवाओं के लिंक

सुविधालिंक
किसान रथयहाँ देखें
पीएम किसानयहाँ देखें
फ़र्टिलाइज़रयहाँ देखें
केवीकेयहाँ देखें
क्रॉप इंश्योरंसयहाँ देखें
एग्रीकल्चर मार्केटिंग एंड प्रोक्योरमेंटयहाँ देखें
आर्गेनिक फार्मिंगयहाँ देखें
सॉयल फर्टिलिटीयहाँ देखें
सीड्सयहाँ देखें
एडवाइजरी सर्विसेजयहाँ देखें
फार्म मशीनरीयहाँ देखें
हॉर्टिकल्चरयहाँ देखें
डायरेक्टरी सर्विसेजयहाँ देखें
गवर्नमेंट स्कीमयहाँ देखें
ट्रेनिंग एंड एक्सटेंशन सर्विसेजयहाँ देखें
PMKSY-माइक्रो इरीगेशनयहाँ देखें
DD किसानयहाँ देखें

हमने आपको अपने आर्टिकल में किसान सुविधा 2023 से सम्बंधित सभी जानकारियों को हिंदी में विस्तारपूर्वक बता दिया है, यदि आपको जानकारी पसंद आयी हो तो आप हमे कमेंट बॉक्स में कमेंट करके बता सकते है या इससे सम्बंधित कोई भी सवाल या जानकारी आपको जननी है तो आप हमे मैसेज कर सकते है। हम आपके सभी सवालों के जवाब देने की जरूर कोशिश करेंगे।

ऐसी ही और भी सरकारी योजनाओं की जानकारी पाने के लिए हमारी वेबसाइट pmmodiyojanaye.in को बुकमार्क जरूर करें।

क्या मतलब होता है Rft Signed by State Government का

किसान सुविधा पोर्टल क्या है ?

इस पोर्टल/एप के माध्यम से किसान भाइयों को अपनी खेती से सम्बंधित सभी जानकारियों को प्राप्त कर सकेंगे।

किसान सुविधा पोर्टल/एप को शुरू करने का उद्देश्य क्या है ?

पोर्टल को शुरू करने का उद्देश्य किसानों को उनकी फसल से सम्बंधित सभी जानकारियों को प्रदान करवाना है। जिससे भविष्य में उनकी फसल की क्वालिटी में सुधार आ सके।

किसान सुविधा पोर्टल पर कौन सी सेवाएं उपलब्ध हैं ?

किसान सुविधा पोर्टल पर किसानों को मौसम, मार्किट प्राइस, डीलर्स, प्लांट प्रोटेक्शन, किसान कॉल सेंटर आदि तरह की तमाम सुविधाएं उपलब्ध है।

किसान सुविधा पोर्टल की वेबसाइट क्या है ?

किसान सुविधा पोर्टल की वेबसाइट www.kisansuvidha.gov.in है।

Leave a Comment