JKPaysys Payslip:- जम्मू कश्मीर राज्य में रह रहे कर्मचारियों के लिए सरकार ने ऑनलाइन माध्यम से अपनी सैलरी स्लिप देखने की सुविधा को जारी किया है एक ऑनलाइन पोर्टल की शुरुवात की है। इस सुविधा से कर्मचारियों को बहुत लाभ प्राप्त होगा। कर्मचारी अपनी स्लिप देखने के साथ-साथ आसानी से डाउनलोड भी कर सकेंगे। पेमेंट सिस्टम पोर्टल राज्य के एम्प्लाइज के बिल तैयार करने की सुविधा प्रदान करता है और इसके साथ वेतन पर्ची और अन्य अलाउंस, पर्क्स, बोनस, लीव को इनकैश करने की सुविधा भी प्रदान करता है। यदि आप भी इसका लाभ पाने चाहते है और वेतन पर्ची से जुडी जानकारी देखना चाहते है तो इसके लिए आप ऑनलाइन पोर्टल https://jkpaysys.gov.in पर जाएं।
भारत का सबसे बड़ा जिला कौन सा है?

हम आपको जम्मू-कश्मीर कर्मचारी पे-स्लिप से जुडी जानकरियों जैसे: JK एम्प्लाइज पे-स्लिप/सैलरी स्लिप कैसे डाउनलोड करें, JK Employee Salary Slip 2023 से मिलने वाले लाभ, JK एम्प्लोयी सैलरी स्लिप CPIS ID कैसे जाने आदि के बारे में बताने जा रहे है यदि आप जानकारी जानना चाहते है तो इसके लिए आपको हमारे द्वारा लिखे गए लेख को अंत तक पढ़ना होगा।
JKPaysys Payslip 2023
कर्मचारियों को अपनी JKPaysys Payslip और अन्य जानकारी को जानने के लिए इधर-उधर जाने की आवश्यकता नहीं होगी वह आसानी से अपने मोबाइल व कंप्यूटर के जरिये ऑनलाइन माध्यम से कही से भी बैठे अपने हर महीने की सैलरी स्लिप/पे-स्लिप को देख सकेंगे। इससे उनका समय और पैसे दोनों ही बच सकेंगे। जैसा की आप जानते है कर्मचारियों को यदि किसी ही प्रकार का लोन बैंक से निकलना होगा तो उन्हें अपनी सैलरी स्लिप को बैंक में जमा करना जरुरी है तभी वह लोन ले सकेंगे। वह अपनी वेतन पर्ची ऑनलाइन माध्यम से डाउनलोड भी कर सकते है। सरकार द्वारा इन सभी कर्मचारियों को लॉगिन ID और पासवर्ड प्रदान किया जाता है। जिसके जरिये वह पोर्टल पर जाकर जानकारी प्राप्त कर सकते है।
राज्य | जम्मू-कश्मीर |
आर्टिकल | JKPaysys पे-स्लिप |
विभाग | फाइनेंस एंड एकाउंट्स डिपार्टमेंट |
लाभ लेने वाले | राज्य के कर्मचारी |
उद्देश्य | ऑनलाइन माध्यम से सैलरी स्लिप प्रदान करने की सुविधा |
श्रेणी | राज्य सरकारी योजना |
आवेदन प्रक्रिया | ऑनलाइन मोड |
आधिकारिक वेबसाइट | jkpaysys.gov.in |
पोर्टल से मिलने वाले लाभ एवं विषेशताएं
पोर्टल से मिलने वाले लाभ एवं विषेशताएं जानने के लिए दिए गए पॉइंट्स को पूरा पढ़े।
- कर्मचारी को पोर्टल पर लॉगिन करना आवश्यक है उसी के जरिये वह अपनी किसी भी महीने की सैलरी स्लिप कभी भी देख सकते है।
- सरकार ने पोर्टल के साथ-साथ कर्मचारियों के लिए मेरा वतन मोबाइल एप भी लांच किया है, एप के माध्यम से भी वह सभी जानकारी प्राप्त कर सकते है।
- यह पोर्टल जम्मू-कश्मीर के कर्मचारियों के लिए लांच किया गया है।
- आवेदक आसानी से अपने मोबाइल व कंप्यूटर के माध्यम से वेतन पर्ची को देख सकते है और डाउनलोड भी कर सकते है।
- ऑनलाइन आवेदन करने पर कर्मचारी के समय और पैसे की बचत होगी।
- कर्मचारी पोर्टल के माध्यम से सैलरी स्लिप की जानकारी के साथ साथ पर्क्स, बोनस, लीव को इनकैश करने की सुविधा भी प्राप्त कर सकेंगे।
JK एम्प्लाइज पे-स्लिप/सैलरी स्लिप कैसे डाउनलोड करें?
यदि कर्मचारी जम्मू एंड कश्मीर पे-स्लिप देखना व डाउनलोड करना चाहते है तो आप हमारे द्वारा दिए गए स्टेप्स को फॉलो करें।
- आवेदक को सबसे पहले गवर्नमेंट ऑफ़ जम्मू-कश्मीर पेमेंट सिस्टम की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना है।
- जिसके बाद आपके सामने पोर्टल का होम पेज खुल जायेगा।
- होम पेज पर आपको सैलरी स्लिप के ऑप्शन पर क्लिक करना है।
- क्लिक करने के बाद आपके सामने नया पेज खुल जायेगा।
- नए पेज पर आपको पूछी गयी जानकारी जैसे: एम्प्लोयी कोड, पहला नाम, साल, महीना और वेरिफिकेशन कोड को भरना है।
- अब आपको सबमिट के बटन पर क्लिक कर देना है।
- जिसके बाद आपकी सैलरी स्लिप डाउनलोड हो जाएगी, जिसके आप भविष्य हेतु प्रिंटआउट भी निकाल सकते है।
JKPaysys Payslip लॉगिन करने की प्रक्रिया
लॉगिन करने के लिए आवेदक को सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। अब आपके सामने होम पेज खुल जायेगा। आपको होम पेज पर अपना यूजर नेम, पासवर्ड और कैप्चा कोड को भरना है। जिसके बाद आपको लॉगिन पर क्लिक कर देना है। क्लिक करने के पश्चात आपके सामने नया पेज खुल जायेगा। आवेदक नए पेज पर अपनी सैलरी से जुडी सभी जानकरी व अन्य डिटेल्स की जानकारी देख सकते है।
पासवर्ड भूल गए है तो क्या करें?
यदि आप पोर्टल पर लॉगिन करने का पासवर्ड भूल गए है तो आप किस तरह से पासवर्ड को फॉरगेट करके नया पासवर्ड बना सकते है यह जानकारी जानने के लिए आप हमारे द्वारा लिखे गये स्टेप्स को फॉलो करें।
- सर्वप्रथम आपको जम्मू-कश्मीर पेमेंट सिस्टम की आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करना होगा।
- यहाँ आपके सामने पोर्टल का होम पेज खुल जायेगा।
- होम पेज पर आप लॉगिन सेक्शन पर जाकर नीचे दिए गए फॉरगेट पासवर्ड के ऑप्शन पर क्लिक करना है।
- क्लिक करने के बाद आपके सामने नया पेज खुल जायेगा।
- नए पेज पर आपको पूछी गयी जानकारी जैसे: यूज़र नेम, ईमेल, कैप्चा कोड को भरना है।
- अब आप सेंड OTP (वन टाइम पासवर्ड) पर क्लिक करना है।
- क्लिक करने के पश्चात आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर आपको OTP प्राप्त होगा आपको उसे बॉक्स में भर देना होगा।
- इसके बाद आपको सबमिट बटन पर क्लिक कर देना है।
- जिसके बाद आप अपना पासवर्ड आसानी से चेंज कर सकते है।
मेरा वतन एप डाउनलोड करने की प्रक्रिया -JKPaysys Payslip
सरकार ने कर्मचारियों के लिए ऑनलाइन माध्यम से अपनी सैलरी से जुडी सभी जानकारी को देखने और डाउनलोड करने की सुविधा को जारी किया है इसके साथ-साथ उन्होंने मेरा वतन एप को भी लांच किया है। एप डाउनलोड करने के पश्चात कर्मचारी एप के जरिये भी वेतन से जुडी जानकारी जान सकेगा। हम आपको एप डाउनलोड करने की प्रक्रिया बता रहे है। प्रक्रिया जानने के लिए दिए गए स्टेप्स को फॉलो करें।
- मेरा वतन एप डाउनलोड करने के लिए आप गवर्नमेंट ऑफ़ जम्मू-कश्मीर पेमेंट सिस्टम की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना है।
- जिसके बाद आपके सामने पोर्टल का होम पेज खुल जायेगा।
- होम पेज पर आपको डाउनलोड Paysys मोबाइल एप के दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करना है।
- जिसके बाद आपके सामने नए पेज मेरा वतन एप दिखाई देगा।
- आपको अब इनस्टॉल के बटन पर क्लिक करना है।
- क्लिक करने के बाद आपका मोबाइल एप सक्सेसफुल्ली डाउनलोड हो जायेगा।
- जिसे आप ओपन कर सकते है और पे-स्लिप से जुडी जानकारी देखने के लिए एप के जरिये लॉगिन कर सकते है।
CPIS ID (सेंट्रल पर्सनल इनफार्मेशन सिस्टम ID) कैसे जाने?
- आवेदक को जम्मू-कश्मीर पेमेंट सिस्टम की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
- अब आपके सामने पोर्टल का होम पेज खुल जायेगा।
- होम पेज पर आप क्नोव योर CPIS ID के दिए गए ऑप्शन पर क्लिक कर दें।
- क्लिक करते ही आपके सामने नया पेज खुल जायेगा।
- नए पेज पर आप पूछी गयी जानकारी जैसे: डेट ऑफ़ बर्थ, पैन नंबर, GPF/NPS नंबर और वेरिफिकेशन कोड को भर दें।
- जिसके बाद आपको शो पर क्लिक कर दें।
- क्लिक करने के बाद सम्बंधित जानकारी आप स्क्रीन पर देख सकेंगे।
JKPaysys Payslip से जुड़े प्रश्न/उत्तर
JKPaysys पोर्टल पर कर्मचारी अपनी स्लिप देखने के साथ-साथ आसानी से डाउनलोड भी कर सकेंगे। और यह पोर्टल कर्मचारी के बिल तैयार करने की सुविधा प्रदान करता है और इसके साथ वेतन पर्ची और अन्य अलाउंस, पर्क्स, बोनस, लीव को इनकैश करने की सुविधा भी प्रदान करता है।
जी नहीं, इस पोर्टल पर अन्य राज्य के कर्मचारी सैलरी स्लिप नहीं देख सकते है, केवल जम्मू कश्मीर राज्य के मूलनिवासी पोर्टल पर वेतन से जुडी जानकारी देख सकते है।
जी नहीं, वेतन पर्ची के लिए पंजीकरण नहीं करवाना पड़ेगा। कर्मचारियों को लॉगिन ID और पासवर्ड विभाग द्वारा ही प्राप्त करवाए जाते है उन्हें केवल लॉगिन करना होगा और सम्बंधित जानकारी उन्हें प्राप्त हो जाएगी।
आवेदक को अपनी सैलरी स्लिप चेक करने के लिए पोर्टल की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
हमने आपको JKPaysys एम्प्लाइज पे-स्लिप 2023 से जुडी सभी जानकारी को हिंदी भाषा में विस्तार पूर्वक बता दिया है अगर आपको हमारे द्वारा लिखी गयी जानकारी अच्छी लगी हो तो आप हमे कमेंट बॉक्स में कमेंट करके बता सकते है इसके अलावा अगर आपको सैलरी स्लिप से सम्बंधित कोई भी जानकारी या सवाल पूछने है तो आप हमे मैसेज कर सकते है हम आपके सभी सवालों का जवाब देने की जरूर कोशिश करेंगे।
हेल्पलाइन नंबर
अगर आपको योजना से सम्बंधित किसी भी प्रकार की शिकायत है या आपको योजना से सम्बंधित किसी भी प्रकार की जानकारी या सवाल जानने है तो आप हमारे द्वारा दिए गए नंबर पर संपर्क करके अपने सवालों के जवाब पूछ सकते है इसके अलावा आप ईमेल ID पर भी ईमेल भेज सकते है।
हेल्पलाइन नंबर | 0191-2520582, 2571800, 2571900 |
ईमेल ID | [email protected] |