झारखंड राशन कार्ड में नाम कैसे जोड़ें

जैसा की हम सब जानते है कि राशन कार्ड एक जरुरी दस्तावेज है। जिसमे परिवार के सभी सदस्यों के नाम लिखे होते है। ये एक आवश्यक दस्तावेज है, जिसे अधिकांश कार्यों में उपयोग किया जाता है।

सरकार की विभिन्न सेवाओं एवं योजनाओं का लाभ लेने के लिए राशन कार्ड बनवाना अनिवार्य है। राशन कार्ड के माध्यम से हम देश के किसी भी क्षेत्र से कम दाम पर राशन प्राप्त कर सकते है। और यदि आपके परिवार में किसी सदस्य का आगमन होता है तो उसका नाम भी राशन कार्ड में जोड़ना जरुरी है।

झारखंड राशन कार्ड में नाम कैसे जोड़ें
Jharkhand ration card mein name kaise jode

तो आइये जानते है झारखंड राशन कार्ड में नाम कैसे जोड़ें ? आर्टिकल से जुड़ी विभिन्न जानकारी को प्राप्त करने के लिए हमारे लेख को अंत तक पढ़े।

झारखंड राशन कार्ड

व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp

परिवार में जब कोई नया सदस्य आता है, जैसे – नवजात शिशु, विवाहित महिला। तो भारतीय कानून के अनुसार परिवार के नए सदस्य की पहचान करने के लिए उनका नाम राशन कार्ड में जोड़ा जाता है।

नए सदस्य का नाम राशन कार्ड में जोड़ने के लिए सरकार ने ऑनलाइन/ऑफलाइन सुविधा को उपलब्ध करवाया है। राशन कार्ड कई प्रकार के होते है, जैसे – गरीब रेखा के ऊपर (APL), गरीब रेखा के नीचे (BPL),अंत्योदय राशन कार्ड। सभी वर्ग के नागरिक झारखण्ड की ऑफिसियल वेबसाइट से राशन कार्ड में किसी भी सदस्य का नाम जोड़ सकते है।

यदि आपने अभी तक राशन कार्ड नहीं बनवाया है तो झारखण्ड राशन कार्ड के लिए आवेदन कैसे करें यहां क्लिक करके जानें, यहां राशन कार्ड आवेदन से सम्बंधित सारी जानकारी दी गयी है।

व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp

Jharkhand Ration Card Name Add Kaise Kare Overview

आर्टिकल का नामझारखंड राशन कार्ड में नाम कैसे जोड़ें
राज्यझारखंड
विभागखाद्य एवं आपूर्ति नागरिक विभाग
लाभार्थीराज्य के सभी नागरिक
उद्देश्यऑनलाइन माध्यम से राशन कार्ड में नया नाम जोड़ने की सुविधा
आवेदन प्रक्रियाऑनलाइन /ऑफलाइन
आधिकारिक वेबसाइटaahar.jharkhand.gov

Add New Member in Ration Card के लिए आवश्यक दस्तावेज

यदि आप झारखण्ड राज्य के मूल निवासी है तो अपने राशन कार्ड में नवजात शिशु या विवाहित महिला का नाम जोड़ना चाहते है, तो नीचे बताएं गए सभी दस्तावेजों का होना अनिवार्य है जो की इस प्रकार से है :-

  • अगर नवजात शिशु का नाम जोड़ने है तो –
    • माता- पिता का आईडी प्रूफ
    • बच्चे का जन्म प्रमाण पत्र
    • राशन कार्ड
  • यदि विवाहित कन्या का नाम जोड़ना है तो –
    • महिला का आधार कार्ड
    • मायके के राशन कार्ड से नाम छूटने का प्रमाण पत्र
    • शादी का प्रामा पत्र
    • पति का मूल राशन कार्ड
    • मोबाइल नंबर

झारखंड राशन कार्ड में नाम कैसे जोड़ें ?

  • सबसे पहले आवेदक को पोर्टल की आधिकारिक वेबसाइट aahar.jharkhand.gov पर जाना होगा।
  • अब आपके सामने वेबसाइट का होम पेज ओपन हो जाएगा।
  • होम पेज पर आपको ग्रीन कार्ड के विकल्प पर “Cardholder Login” के ऑप्शन पर क्लिक करना है।

झारखंड राशन कार्ड में नाम कैसे जोड़ें

  • अब आपके सामने नया पेज खुलकर आ जाएगा जहाँ पर आपको राशन नंबर आधारित लॉगिन के विशषताएँ के नीचे Login के ऑप्शन पर क्लिक करना है।

झारखंड राशन कार्ड में नाम कैसे जोड़ें

  • अब आपके सामने “ERCMS Rationcard login” का पेज आ जाएगा। यहाँ पर आपको राशन कार्ड का नंबर, cardtype यानि कार्ड का प्रकार और फैमिली के मुख्य का 12 अंकों का आधार नंबर, कैप्चा कोड भर कर login के ऑप्शन पर क्लिक कर देना है।

झारखंड राशन कार्ड में नाम कैसे जोड़ें

  • अगले पेज पर आपके सामने नाम जोड़ने का “एप्लीकेशन फॉर्म” आ जाएगा जहाँ पर पूछी गई सभी जानकारी को सही से दर्ज कर देना है और मांगे गए दस्तावेजों को फॉर्म के साथ अटैच कर देना है।
  • सभी जानकारी दर्ज करने के बाद आपको “Send Request” के ऑप्शन पर क्लिक करना है।
  • इस प्रकार से आप आसानी से झारखंड राशन कार्ड में नाम जोड़ सकते है।

झारखंड राशन कार्ड में नाम जोड़ने की ऑफलाइन प्रक्रिया

  • सबसे पहले आवेदक को राशन खाद्य प्रदायक की दुकान में जाना है।
  • अब वहाँ के संचालक से सदस्य का नाम जोड़ने के लिए Apply फॉर्म को प्राप्त कर देना है।
  • फॉर्म को ध्यानपूर्वक पढ़ लेने के बाद पूछी गई सभी जानकारी को सही से भर देना है। और आवश्यक दस्तावेज को फॉर्म के साथ अटैच कर देने के बाद आपको फॉर्म को जमा कर देना है।
  • सभी दस्तावेजों का सत्यापन होने के बाद 1 महीने के अंदर पोस्ट ऑफिस की तरफ से आपको आपके रजिस्टर पत्ते पर जोड़े गए नामों के साथ नया राशन कार्ड प्राप्त हो जाएगा।

Jharkhand Ration Card Name Add Kaise Kare से संबंधित प्रश्नोत्तर-

झारखंड राशन कार्ड में नाम जोड़ने के लिए ऑफलाइन आवेदन कैसे करें ?

यदि आप ऑफलाइन माध्यम से राशन कार्ड में नाम जोड़ना चाहते है तो उसके लिए आपको अपने नजदीकी खाद्य राशन की दुकान में जाकर फॉर्म को प्राप्त कर लेना है। सभी जानकारी भरने के बाद फॉर्म को वहीं जमा करवा देना है।

झारखंड राशन कार्ड में नाम के लिए आधिकारिक वेबसाइट क्या है ?

झारखंड राशन कार्ड में नाम के लिए आधिकारिक वेबसाइट aahar.jharkhand.gov है। वेबसाइट का लिंक ऊपर आर्टिकल में दिया हुआ है।

Jharkhand राशन कार्ड का टोल फ्री नंबर क्या है ?

यदि आप झारखण्ड राशन कार्ड से संबंधित अधिक जानकारी प्राप्त करना चाहते है तो आप टोल फ्री नंबर 18003456598 पर संपर्क कर सकते है।

Leave a Comment