जाति प्रमाण पत्र कैसे बनाये – : जैसे की आप सभी जानते है कि आज के समय में जाति प्रमाण पत्र होना कितना आवश्यक है। क्योंकि जाति प्रमाण पत्र (Caste Certificate) किसी व्यक्ति की पहचान का विशेष प्रमाण होता है। किसी व्यक्ति के जाति प्रमाण पत्र के माध्यम से उसके जाति या वर्ग का पता लगाया जा सकता है। इस सर्टिफिकेट के लिए देश का कोई भी नागरिक आवेदन कर सकते है। इस लेख में आप जानेंगे कि जाति प्रमाण पत्र क्या है ? Caste Certificate की आवश्यकता क्या है ? जाति प्रमाण पत्र बनवाने के लिए आवश्यक दस्तावेज क्या है ? Jati Praman Patra ऑनलाइन आवेदन कैसे करें ? इन सभी के विषय में और इनसे संबंधित अन्य जानकारी हम आपको इस लेख में विस्तारपूर्वक उपलब्ध कराएँगे।
यह भी देखें :- जन्म प्रमाण पत्र कैसे बनवाये ऑनलाइन

जाति प्रमाण पत्र क्या है ?
(Jati Praman Patra) जाति प्रमाण पत्र वह प्रमाण पत्र होता है जिससे किसी व्यक्ति विशेष की जाति या वर्ग का सही सही पता लगाया जा सकता है। जाति प्रमाण पत्र एक बहुत ही महत्वपूर्ण दस्तावेज माना जाता है। इसे अंग्रेजी में Caste Certificate कहा जाता है। देश का कोई भी इच्छुक उम्मीदवार नागरिक जाति प्रमाण पत्र के लिए आवेदन कर सकते है। अब भारत सरकार द्वारा जाति प्रमाण पत्र (Caste Certificate) बनवाने की सुविधा ऑनलाइन उपलब्ध करा दी गयी है। जिसके माध्यम से अब कोई भी नागरिक घर बैठे कास्ट सर्टिफिकेट का आवेदन कर सकते है।
Jati Praman Patra 2023 Highlights
उम्मीदवार ध्यान दें यहाँ हम आपको Caste Certificate कैसे बनाये इससे संबंधित कुछ विशेष जानकारी प्रदान करने जा रहें है। जिनके विषय में आप नीचे दी गयी सारणी में उपलब्ध सूचनाओं को पढ़कर जानकारी प्राप्त कर सकते है। ये सारणी निम्न प्रकार है –
आर्टिकल का नाम | जाति प्रमाण पत्र कैसे बनाये ? |
साल | 2023 |
केटेगरी | प्रमाण पत्र |
प्रमाण पत्र का नाम | जाति प्रमाण पत्र (Caste Certificate) |
आवेदन मोड़ | ऑनलाइन/ऑफलाइन |
Caste Certificate की आवश्यकता क्या है ?
आजकल जाति प्रमाण पत्र की आवश्यकता बहुत बढ़ गयी है। कास्ट सर्टिफिकेट को प्रमुख दस्तावेजों में गिना जाता है। विभिन्न प्रकार की सरकारी योजनाओं का आवेदन फॉर्म भरने के लिए जाति प्रमाण पत्र की आवश्यकता होती है। इसी प्रकार यदि आप नौकरी, छात्रवृत्ति फॉर्म भरने और स्कूल में एडमिशन लेने के लिए, आरक्षण प्राप्त करने के लिए होती है। कास्ट सर्टिफिकेट का उपयोग अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति के नागरिकों द्वारा आरक्षण प्राप्त करने के लिए किया जा सकता है। जाति प्रमाण पत्र का उपयोग पहचान प्रमाण के रूप में भी किया जा सकता है।
जाति प्रमाण पत्र बनवाने के लिए आवश्यक दस्तावेज
वे सभी नागरिक जो अपना जाति प्रमाण पत्र बनवाना चाहते है उन्हें Jati Praman Patra बनवाने के लिए कुछ आवश्यक दस्तावेजों की आवश्यकता होगी। इन दस्तावेजों के आधार पर आप Caste Certificate का आवेदन कर सकते है। जाति प्रमाण पत्र बनवाने के लिए आपको निम्न दस्तावेजों की आवश्यकता होगी –
- आवेदक का आधार कार्ड
- राशन कार्ड
- मूल निवास प्रमाण पत्र
- पासपोर्ट साइज फोटो (1)
- वोटर आईडी कार्ड
- स्वप्रमाणित घोषणा पत्र
- भामाशाह कार्ड (राजस्थान नागरिकों के लिए )
Jati Praman Patra ऑनलाइन आवेदन कैसे करें ?
उम्मीदवार ध्यान दें यहाँ हम आपको कास्ट सर्टिफिकेट कैसे बनाये ? इसकी प्रक्रिया बताने जा रहें है। प्रत्येक राज्य के जाति प्रमाण पत्र का आवेदन करने के लिए अलग अलग आधिकारिक वेबसाइट निर्धारित है। उम्मीदवार जिस राज्य के अंतर्गत आते है वे अपने राज्य की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर जाति प्रमाण का आवेदन कर सकते है। Jati Praman Patra ऑनलाइन आवेदन कैसे करें ?जानिए नीचे दिए गए स्टेप्स के माध्यम से –
उत्तर प्रदेश जाति प्रमाण पत्र के लिए आवेदन कैसे करें ?
- सबसे पहले उम्मीदवार ई-डिस्ट्रिक्ट यूपी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएँ।
- उसके बाद आपके सामने वेबसाइट का होम पेज खुल जायेगा।
- होम पेज पर ही आपको मेन्यू में सेवाएं का ऑप्शन दिखाई देगा, उस पर क्लिक करें।
- क्लिक करते ही आपके सामने नया पेज खुल जायेगा।
- उसके बाद आपको यहाँ जाति प्रमाण पत्र का विकल्प दिखाई देगा, आपको उसके सामने दिए गए विवरण के लिए यहाँ क्लिक करें पर क्लिक कर देना है।
- अब आपके सामने प्रारूप के लिए क्लिक करें का ऑप्शन आएगा उस पर क्लिक करें।
- उसके बाद आपके सामने जाति प्रमाण पत्र आवेदन पत्र पीडीएफ फॉर्मेट में खुल जाएगा।
- इसके बाद आपको फॉर्म में ऊपर सेव का आइकॉन पर क्लिक करके सेव कर लेना है।
- और फॉर्म का प्रिंट निकालने के लिए आपको प्रिंट के आइकॉन पर क्लिक करना होगा।
- उसके बाद आपको फॉर्म में पूछी गयी समस्त सूचनाएं ध्यानपूर्वक और सही-सही दर्ज करनी होंगी।
- अब आपको आवेदन फॉर्म के साथ सभी जरूरी डाक्यूमेंट्स अटैच कर देने है।
- उसके बाद आपको आवेदन फॉर्म को इसके संबंधित विभाग में जमा करवा देना है।
मध्य प्रदेश जाति प्रमाण पत्र के लिए आवेदन कैसे करें ?
- एमपी जाति प्रमाण पत्र का आवेदन करने के सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएँ।
- उसके बाद आपके सामने वेबसाइट का मुख्य पेज खुल जाता है।
- इस पेज पर आपको प्रमाण पत्र का ऑप्शन दिखाई देगा, उस पर क्लिक करें।
- उसके बाद आपको फॉर्म देखें के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
- इसके बाद आपके सामने आवेदन फॉर्म खुल कर आ जायेगा।
- अब आपको फॉर्म में पूछी गयी समस्त जानकारी सही-सही और ध्यानपूर्वक दर्ज करनी होंगी।
- उसके बाद आपको पासपोर्ट सजे फोटो स्कैन करके अपलोड करना होगा और अन्य डाक्यूमेंट्स भी अपलोड करने होंगे।
- अब आपको फॉर्म में ऊपर दिए गए प्रिंट करें के ऑप्शन पर क्लिक करके इसका प्रिंट निकाल लेना है।
- इसके बाद आपको सम्बंधित विभाग में जाकर फॉर्म को जमा करवा देना है।
राजस्थान जाति प्रमाण पत्र के लिए आवेदन कैसे करें ?
- राजस्थान जाति प्रमाण पत्र का आवेदन करने के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएँ।
- उसके बाद आपके सामने वेबसाइट का होम पेज ओपन होगा।
- होम पेज पर आपको रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी करनी होगी।
- उसके बाद आपको लॉगिन डिटेल्स भरकर लॉगिन कर लेना है।
- अब आपके सामने विभिन्न प्रकार के ऑप्शन आ जायेंगे।
- उसके बाद आप जाति प्रमाण पत्र के लिए आवेदन कर सकते है।
जाति प्रमाण पत्र बनाने की राज्य अनुसार वेबसाइट
राज्य का नाम | ऑफिसियल वेबसाइट |
उत्तर प्रदेश | edistrict.up.gov.in |
राजस्थान | emitra.rajasthan.gov.in |
गुजरात | digitalgujarat.gov.in |
उत्तराखंड | edistrict.uk.gov.in |
हरियाणा | saralharyana.gov.in |
महाराष्ट्र | aaplesarkar.mahaonline.gov.in |
दिल्ली | edistrict.delhigovt.nic.in |
छत्तीसगढ़ | edistrict.cgstate.gov.in |
हिमांचल प्रदेश | edistrict.hp.gov.in |
चंडीगढ़ | chdservices.gov.in |
पंजाब | punjab.gov.in/ |
केरल | edistrict.kerala.gov.in |
जाति प्रमाण पत्र कैसे बनवाये से संबंधित कुछ प्रश्न और उनके उत्तर
Jaati Pramaan Patra वह प्रमाण पत्र होता है जिससे किसी व्यक्ति विशेष की जाति या वर्ग का सही सही पता लगाया जा सकता है। जाति प्रमाण पत्र एक बहुत ही महत्वपूर्ण दस्तावेज माना जाता है। इसे अंग्रेजी में Caste Certificate कहा जाता है।
आपको एमपी जाति प्रमाण पत्र का आवेदन करने के लिए आधिकारिक वेबसाइट mpedistrict.gov.in है। इस वेबसाइट का लिंक हमने आपको अपने इस लेख में उपलब्ध करा दिया है।
आपको उत्तर प्रदेश जाती प्रमाण पत्र बनवाने के लिए आधिकारिक वेबसाइट edistrict.up.gov.in है। इस वेबसाइट का लिंक हमने आपको अपने इस लेख में उपलब्ध करा दिया है।
Rajasthan Jaati Praman Patra बनवाने के लिए आधिकारिक वेबसाइट emitra.rajasthan.go है।
आप ई-डिस्ट्रिक उत्तर प्रदेश की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन फॉर्म डाउनलोड कर सकते है या तहसील से आवेदन फॉर्म प्राप्त कर सकते है।
आपको कास्ट सर्टिफिकेट बनवाने के लिए कुछ जरूरी डाक्यूमेंट्स की जरूरत होगी जैसे कि- आधार कार्ड, राशन कार्ड, भामाशाह कार्ड, मूल निवास प्रमाण पत्र, वोटर आईडी, स्वप्रमाणित घोषणा पत्र, पासपोर्ट साइज फोटो आदि।
देश का कोई भी नागरिक जाति प्रमाण पत्र के लिए आवेदन कर सकता है और वह जिस भी वर्ग से संबंधित है जैसे – एससी, एसटी या ओबीसी। वह अपने वर्ग के आधार पर जाति प्रमाण पत्र हेतु फॉर्म भरकर अपना जाति प्रमाण पत्र बनवा सकते है।
हेल्पलाइन नंबर
जैसे कि इस आर्टिकल में हमने आपको जाति प्रमाण पत्र कैसे बनाये ? से संबंधित जानकारी समस्त सूचनाएं प्रदान की है, लेकिन यदि आपको इन सूचनाओं के अलावा कोई अन्य सूचना चाहिए तो आप नीचे दिए गए कमेंट सेक्शन में जाकर मैसेज करके पूछ सकते है। आपके द्वारा पूछे गए पर्श का उत्तर हमारे द्वारा अवश्य दिया जायेगा। आशा करते है आपको हमारे द्वारा दी गयी जानकारी से सहायता मिलेगी।